rajasthan roadway - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजस्थान रोडवेज में मुख्य प्रबंधकों की समीक्षा बैठक, ऑनलाइन चैकिंग पर सख्त निर्देश
जयपुर। राजस्थान रोडवेज में बुधवार को प्रदेशभर के मुख्य प्रबंधकों की अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई, जिसमें बस संचालन के परिणाम, यात्रीभार और आय की स्थिति की गहन समीक्षा की गई। बैठक में झालावाड़ डिपो से जुड़े एसटीडी प्रकरण पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि एसटीडी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए और अनियमितताओं को तुरंत रोका जाए। हालांकि रोडवेज के प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा तकनीकी कारणों से बैठक में शामिल नहीं हो सके।

ऐसे में कार्यकारी निदेशक (यातायात) डॉ. ज्योति चौहान ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने ऑनलाइन वीडियो चैकिंग को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया तथा लक्ष्य से पीछे चल रहे डिपो मैनेजरों को कड़ी फटकार लगाई। कम यात्रीभार और संचालन आय में गिरावट को लेकर भी गहन समीक्षा की गई। इस दौरान कोटपूतली डिपो के मुख्य प्रबंधक के प्रति असंतोष जताते हुए सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को यात्रीभार बढ़ाने और आय सुधार के लिए ठोस रणनीति अपनाने को कहा गया।

दिवाली पर तैयार रोडवेज : रोज 13 लाख किमी दौडे़गी बसें, लेकिन बढ़ती भीड़ के आगे कम
जयपुर। दिवाली पर घर लौटने की भागदौड़ के बीच राजस्थान रोडवेज प्रशासन ने अपनी तैयारियों पूरी कर ली है। इस त्योहारी सीजन में रोडवेज रोजाना 3 हजार से अधिक बसें संचालित कर रहा है, जो करीब 13 लाख किलोमीटर से अधिक दूरी तय करेगी। इसके बावजूद बढ़ती भीड़ के आगे बसें कम पड़ रही हैं। जयपुर के सिंधी कैम्प बस स्टैंड सहित विभिन्न डिपो पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। कार्मिकों की छुट्टियां रद्द: प्रशासन ने त्योहार के दौरान किसी भी बस को खड़ी नहीं रखने का निर्णय लिया है। इसके बाद सभी बसों को रूटों पर उतारा जा रहा है। इसके लिए केंद्रीय कार्यशालाओं और डिपो स्तर पर बसों के मेंटिनेंस कार्य को प्राथमिकता दी गई है। कर्मचारियों के अवकाश निरस्त कर गए हैं। कार्यालय स्टॉफ को भी बस संचालन में लगाया गया है। रोडवेज प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा के अनुसार हमारी कोशिश है कि फ्लीट की हर बस सड़कों पर चले और जिन रूटों पर ज्यादा यात्रीभार है, वहां अतिरिक्त बसें लगाई जाएं।

रोडवेज का मौजूदा संचालन: वर्तमान में राजस्थान रोडवेज की बसें औसतन रोज 12.65 लाख किलोमीटर चल रही हैं, जो पिछले साल के 11.91 लाख किमी से करीब 6.23 प्रतिशत अधिक है।इससे आय में वृद्धि दर्ज हुई है। रोजाना औसतन 5.17 करोड़ रुपए की कमाई हो रही है, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 10.86 प्रतिशत अधिक है। रोडवेज के पास खुद की 2467 बसें हैं, जबकि 808 अनुबंधित बसें भी प्रतिदिन संचालित की जा रही हैं। जयपुर से यूपी के रूट की बसों में सीट मिलना मुश्किल है। यूपी रोडवेज की बसें भी राजस्थान रोडवेज के साथ मिलकर यात्रियों को ले जा रही हैं, फिर भी यात्रियों की मांग पूरी नहीं हो पा रही। खासकर स्लीपर बसों की कमी के कारण यात्री निजी बसों का सहारा ले रहे हैं।

सेवानिवृत्त रोडवेज कर्मियों का मुख्यालय पर प्रदर्शन : एसोसिएशन महासचिव ने लगाए आरोप, कहा- सेवानिवृत्त कर्मियों की समस्याओं के प्रति रोडवेज प्रबंधन गंभीर नहीं
जयपुर। आरएसआरटीसी रिटायर्ड एम्पलाईज एसोसिएशन के बैनर तले गुरुवार को सैकड़ों सेवानिवृत्त रोडवेज कर्मियों ने रोडवेज मुख्यालय पर प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के महासचिव हरगोविन्द शर्मा ने बताया कि प्रदर्शन का उद्देश्य 11 सूत्रीय मांगों को मनवाना है। इनमें ईपीएस की हायर पेंशन के विकल्प पत्र स्वीकार कराना, चालकों व परिचालकों को बकाया ओवरटाइम भत्ता, साप्ताहिक अवकाश और जीएच का भुगतान करना शामिल है।

इसके अलावा सेवानिवृत्ति परिलाभों का विलंब से भुगतान होने पर ब्याज दिलाना भी प्रमुख मांगों में से एक है। शर्मा ने आरोप लगाया कि रोडवेज प्रबंधन सेवानिवृत्त कर्मियों की समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीरता नहीं दिखा रहा है। इस लापरवाही से सेवानिवृत्त कर्मचारियों में भारी असंतोष है। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद यूनियन ने रोडवेज एमडी को ज्ञापन सौंपा।

रोडवेज प्रशासन का बड़ा फैसला, 200 इलेक्ट्रिक बसें अनुबंध पर लेने का निर्णय
जयपुर। राजस्थान रोडवेज प्रशासन ने पहली बार 200 इलेक्ट्रिक बसों को निजी कंपनियों से अनुबंध पर लेने का निर्णय लिया है। इसी वित्त वर्ष में रोडवेज के बेड़े में कुल 800 बसें शामिल होंगी। इनमें 200 इलेक्ट्रिक बसों के साथ 300 सामान्य बसें भी अनुबंध पर ली जाएंगी, जबकि 300 नई बसों की सीधी खरीद की जाएगी।

हालांकि, इलेक्ट्रिक बसों को अनुबंध पर लेने से आर्थिक नुकसान की आशंका जताई जा रही है। वर्तमान में रोडवेज की आय औसतन 45 रुपए प्रति किलोमीटर है, जबकि इन बसों का अनुबंध किराया करीब 70 रुपए प्रति किलोमीटर हो सकता है। इससे प्रति किलोमीटर लगभग 25 रुपए का नुकसान होने की संभावना है। यह कदम रोडवेज को पर्यावरण अनुकूल परिवहन की ओर ले जाने में मदद करेगा, लेकिन वित्तीय चुनौतियां प्रशासन के लिए चिंता का विषय बन सकती हैं।

300 किमी दायरे में ई बसें चलाने की तैयारी
कोटा। आमजन को रोडवेज बसों में बेहतर सुविधा के साथ आरामदायक सफर के लिए राजस्थान पथ परिवहन निगम ने कई आवश्यक कदम उठाए है। रोडवेज को घाटे उभारने के साथ ही अगले दो साल में 500 डीजल और 300 इलेक्ट्रिक बसें बेड़ें में लाने का फैसला लिया गया। वहीं सभी डिपो मैनेजर को तीन सौ किमी क्षेत्र में ई बसें चलाने के लिए रूट चार्ट मांगे है। कौन कौन से बड़े शहर तीन सौ किमी आ रहे उनकी सूची भी मांगी गई है। कोटा रोडवेज के मुख्य प्रबंधक अजय कुमार मीणा ने बताया कि मुख्यालय से ई बसे चलाने के लिए संभावित रूट व शहर जो तीन सौ किमी तक क्षेत्र में आते उनकी सूची मांगी है। ई बसें एक बार में तीन सौ किमी चल सकती है। ऐसे में उन शहरों की सूची मांगी जिसमें आना जाना तीन सौ किमी के अंदर होता है। उन शहरों की सूची तैयार की जा रही है। उन्होंने बताया कि  राजस्थान राज्य सड़क परिवहन निगम ने अपने बस बेड़े को मजबूत करने का बड़ा फैसला लिया है। निगम की बैठक में अगले दो साल में 500 डीजल और 300 इलेक्ट्रिक बसें शामिल करने पर सहमति बनी। इससे यात्रियों को अधिक आरामदायक और सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलेगा।

बेडें को मजबूत करने की शुरू की कवायद
निगम अध्यक्ष शुभ्रा सिंह ने बताया कि नई बसों को सर्विस मॉडल पर शामिल किया जाएगा। खासतौर पर इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस फैसले से राजस्थान रोडवेज का बस बेड़ा मजबूत होगा। यात्रियों के लिए अधिक विकल्प उपलब्ध होंगे। नई बसों के जुड़ने से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच यातायात की स्थिति में भी सुधार होगा।

छह दशक में बसें बढ़ने की बजाए लगातार घट रही
पिछले साठ साल में राजस्थान पथ परिवहन निगम ने तीन बस स्टैंड का सफर तय किया । लेकिन जिस प्रकार से शहर की आबादी बढ़ी उसके अनुसार ना तो बस स्टैंड का विस्तार हुआ ना ही बसों का। आज कोटा देश में शिक्षा नगरी के नाम से अपनी अलग पहचान बनाए हुए है । लेकिन यहां आज भी परिवहन के संसाधन सीमित ही हैं। आमजन के लिए रोडवेज सस्ता व सुगम साधन है  लेकिन कोटा का दुर्भाग्य ही कहें ही यहां के बस स्टैंड में 157 बसें हुआ करती थी वह अब घटकर महज 68 रह गई है। यह कोटा की आबादी के हिसाब से बहुत कम है। संजय नगर में बना नया रोडवेज बस स्टैंड तो विशाल बन गया लेकिन अभी यहां से बसें कम ही संचालित होती है। जिससे लोगों को नयापुरा जाना मजबूरी बना हुआ है। बूंदी, जयपुर, नैनवां, टौंक, उनियारा, झालावाड़, बारां की बसें अभी नयापुरा बस स्टैंड की सवारियों से पूरी बस भरती है।

कोटा से इन रूट पर चल सकती ई रोडवेज बस
कोटा डिपो से ई बसों को चलाने के लिए तीन सौ किमी की दायरे में झालावाड़, बूंदी, बारां, देवली, टोंक उनियार, रामगंजमंडी सहित कई रूट ऐसे जो तीन सौ किमी के अंदर आ रहे है।

भर्तियों में बदलाव और नए अवसर
हाल ही में बैठक में निगम अध्यक्ष शुभ्रा सिंह ने बताया कि भर्तियों के नियमों में बदलाव करते हुए कनिष्ठ सहायक, चालक, विधि अधिकारी, अभियंता और आर्टिजन ग्रेड 3 जैसे पदों पर प्रक्रिया आसान बनाने पर चर्चा हुई। साथ ही आर्टिजन ग्रेड 3 पद पर अप्रेंटिसशिप की अनिवार्यता खत्म करने का निर्णय लिया गया। इससे नई भर्तियों के अवसर बढ़ेंगे। बैठक में निगम की आर्थिक स्थिति सुधारने और संसाधनों के बेहतर प्रबंधन के लिए योजना तैयार करने का फैसला लिया गया। साथ ही अगले वित्तीय साल के बजट को लेकर भी कई अहम निर्णय लिए गए।

इनका कहना है
ई बसों के संचालन को लेकर मुख्यालय से रूट और तीन सौ किमी के अंदर आने वाले शहरों की सूची मांगी है। रूट चार्ट तैयार किया जा रहा है। अभी कितनी ई बसे मिलेगी यह रूट तय होने के बाद तय होगा।
- अजय कुमार मीणा, मुख्य आगार प्रबंधक कोटा