saffron - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

उदयपुर कन्हैयालाल हत्याकांड का विरोध: स्टेच्यु सर्किल पर गूंजा हनुमान चालीसा, भगवा झंडो के साथ उमड़ा जनसैलाब
जयपुर। उदयपुर में कन्हैयालाल साहू की बर्बर हत्या के विरोध में रविवार को जयपुर के स्टेच्यु सर्किल हिन्दू संगठनों ने बड़े विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया। जयपुर शहर में हजारों लोगों का सैलाब उमड़ा। स्टेच्यु सर्किल भगवामय हो गया। स्टेच्यु सर्किल से लेकर सरोजनी मार्ग तक और स्टेच्यु सर्किल से लेकर अम्बेडकर सर्किल तक चहुंओर भीड़ ही भीड़ नज़र आईं। लोग हाथों में भगवा झंडा पैदल मार्च करते हुए स्टेच्यु सर्किल पहुंचे। इस दौरान लोगों ने भारत माता की जय, जय श्रीराम के जमकर नारे लगाते हुए कार्यक्रम में शामिल हुए।

पैदल मार्च कर आए लोग कन्हैया के हत्यारों को जल्द से जल्द फांसी देने की मांग के नारे भी लगाएं। स्टेच्यु सर्किल पर हुई सभा में मंच पर हिन्दू संगठनों से जुड़े दो दर्जन से ज्यादा सर्वसमाज के नेता मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर एक मंच साधु-संतो और धर्मगुरुओं के लिए अलग से लगाया गया था। मंच से हिन्दू संगठनों के नेताओं ने कन्हैयालाल के हत्यारों को तुरंत फांसी की सजा दिए जाने की पुरजोर मांग की है।

विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा के कार्यकर्ता और जयपुर शहर के बड़े नेता भी मौजूद थे। मंच से राजस्थान में हो रही हिन्दू संख्यक पर हमलों की घटनाओ का भी जमकर विरोध किया गया और राजस्थान की गहलोत सरकार को इसके लिए दोषी करार दिया गया। हिन्दू संगठनों ने सभी हिन्दुओं से एकजुट होने का आह्वान किया। हिन्दू संगठनों के नेताओं भाषण के बाद हजारों की संख्या में मौजूद लोगों ने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया और कन्हैयालाल को दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

किसने क्या कहा
उदयपुर में कन्हैयालाल साहू की जिस तरह से जघन्य हत्या हुई वैसी ही महाराष्ट्र में भी हुई मैं उन सभी को नमन करते हुए श्रद्धांजलि देता हूं। कन्हैयालाल की हत्या योजनाबद्ध तरीके से हुई जिसमें आतंकी तत्वों का हाथ है और मैं इसकी कठोर शब्दों में भर्त्सना करते हुए बताना चाहता हूं यदि सरकार व पुलिस प्रशासन तत्परता से कार्रवाई करते तो शायद आज कन्हैयालाल बच जाते। मैं सरकार व प्रशासन से गुजारिश करूंगा कि पीड़ितों को तुरंत न्याय दिलवाने की नीति को अपनाते हुए कार्य करें, तो इन घटनाओं की पुनरावृत्ति कभी नहीं होगी। - कन्हैयालाल बैरवा, रिटायर्ड आईपीएस

गुरु गोविंद सिंहजी ने कहा था कि डर से ना कभी डरो और लड़ाई लड़कर उसका मुकाबला करो निश्चित जीत आपकी होगी। आज यहां हम सर्वसमाज की रक्षा करने के लिए एकत्रित हुए हैं। हम सबको एक रहना है। सरकार से हमारी मांग है कि फास्टट्रैक अदालत के माध्यम से दोषियों को फांसी पर लटकाया जाए। हम भेदभाव और जुल्म को नहीं सहेंगे। - जसबीर सिंह, अध्यक्ष, पूर्व अल्पसंख्यक आयोग

इस घटना के बाद देशवासियों ने सहनशीलता की सीमा को लांघ दिया है। ऐसा अक्षम्य अपराध करने वालों को देशवासी कभी क्षमा नहीं करेंगे। हिन्दू समाज का क्रोध कालाग्नि का रूप धारण कर लेगा तो कोई रोक नहीं पाएगा। मुख्यमंत्री यदि प्रशासन को फ्री हैंड दे तो मेरा मानना है कि बड़े से बड़े से बड़े अपराधी को भी ढूंढ निकाल सकते हैं। कन्हैयालाल साहू ने जब प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई तो उस वक्त उसे सुरक्षा मुहैया कराकर अपराधियों को पहले ही पकड़ा जा सकता था।-  राघवाचार्य महाराज, रेवासा पीठाधीश्वर

ऐसा लग रहा है देश में तालिबानी नीति के तहत ये घटनाएं हो रही है। ऐसी ताकतों को समाप्त करने के लिए इनका पूर्णरूप से इलाज करना होगा। ऐसी सोच रखने वालों को बाहर का रास्ता दिखाना होगा। - रणवीर सिंह, अघ्यक्ष, रावणा राजपूत समाज

तालिबानी युग का आरंभ उदयपुर की घटना से हुआ है और इसका अंत हम धार्मिक नगरी जयपुर से करेंगे। हम भारत की पांच हजार साल पुरानी सभ्यता के वारिस है और ये लड़ाई दिल्ली जाकर खत्म करेंगे। - सिंधी पंचायत सेंट्रल के चन्द्रप्रकाश एडवोकेट

वक्त आ गया है कि माताएं और बहने मां दुर्गा, काली और भवानी का रूप धारण कर सर्वसमाज के साथ होने वाली बुराइयों का अंत करने के लिए आगे आए। -  सोमदत्त, अध्यक्ष, बंगाली समाज

दुकानदार लुटा है, पिटा है और अब तो मरा भी है। इसलिए हम अपने आपको बेसहारा समझते थे परन्तु आज हमारे साथ सर्वसमाज के लोग यहां मौजूद है इसलिए डरने की जरूरत नहीं है। - किशोर टांक, व्यापारी

भारत माता की जय लगाकर महर्षि वाल्मिकी को नमन करते हुए कहा कि राजस्थान और धौलपुर में वाल्मिकी समाज के लोगों के साथ हुई घटनाओं पर रोष जरूर है लेकिन सर्वसमाज के साथ हम सदैव खड़े हैं। -  मनोज चंवरिया, वाल्मिकी समाज

कोरोना के बाद प्रदेश में एक साल में बढ़ी संघ की 5277 शाखाएं, कोरोना में संघ स्थल पर शाखा लगने के बजाय ऑनलाइन भी रहे सक्रिय
जयपुर। देश में कोरोना के कमजोर पड़ने के साथ ही राष्टÑीय स्वयंसेवक संघ की शाखाओं में तेजी से वृद्धि हुई है। मार्च, 2021 में प्रदेश में 55,652 शाखाएं लगती थी, जो मार्च, 2022 में बढ़कर 60,929 शाखा दर्ज हुई हैं। एक साल में शाखाओं में 5,277 वृद्धि हुई। देश में मार्च, 2020 में लगे लॉकडाउन में संघ ने पूरा फोकस सेवा कार्यों पर कर दिया था। लॉकडाउन हटने के बाद संघ स्थल पर शाखाएं लगने के बजाय आॅनलाइन शाखा लगने लगी, जिसमें मुख्य शिक्षक (शाखा लगाने वाला कार्यकर्ता) मोबाइल के जरिए शाखा लगाने लगे। मुख्य शिक्षक प्रमुख रूप से संघ की प्रार्थना, गीत और अनमोल वचन के माध्यम से शाखा लगाते थे। कोराना की दूसरी लहर के पीक के गुजरने के बाद और सरकार की गाइड लाइन में धीरे-धीरे एकत्रीकरण में छूट देने से संघ की शाखाओं में तेजी आई है। संघ की स्थापना का 2025 में शताब्दी वर्ष होने से भी संघ कार्यों में विस्तार होने लगा है।

कोराना के बाद संघ की शाखा, स्थान, साप्ताहिक मिलन और संघ मण्डली में वृद्धि-

गतिविधि

मार्च, 2021

मार्च, 2022

वृद्धि

शाखा

55,652

60,929

5277

साप्ताहिक मिलन

18,553

20,681

2128

संघ मण्डली

7655

7923

268

स्थान

34,569

38,390

3821

वर्ष में एक लाख गांवों तक संघ कार्यों को ले जाने का लक्ष्य-
संघ की स्थापना वर्ष 2025 में शताब्दी वर्ष होने से देशभर में एक लाख गांवों तक संघ कार्य को ले जाने का लक्ष्य तय किया है। कोविड संकट के बावजूद संघ कार्य 2020 की तुलना में देशभर में 98.6 प्रतिशत पुन: शुरू हो गया है।

डिजिटल प्लेटफार्म से भी जुड़ रहे संघ से युवा-
संघ के वर्ष 2017 से 2021 तक ‘जाइन आरएसएस’ के माध्यम से देशभर में चलाए अभियान के तहत 20 से 35 वर्ष के सवा लाख युवाओं ने संघ से जुड़ने की इच्छा जताई है।

इनक कहना है-
‘कोरोना में संघ ने डिजिटल शाखा लगाने के साथ ही सेवा कार्य किया। बाद के समय में शाखा लगने लगी, पिछले साल की तुलना में शाखा में वृद्धि हुई है।-महेन्द्र, क्षेत्र प्रचार प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,जयपुर

केसरिया रंग में रंगा खाटू का दरबार
खाटूश्यामजी। हाथ में निशान, मुख पर जय बाबा की, चाहत बाबा श्याम के दरबार में धोक लगाने और मनोकामना मांगने की। ना मीलों के सफर की थकान और ना ही पैरों में पड़े छालों की परवाह। हर कोई आस्था की डोर के सहारे खाटू दरबार की ओर खिंचा चला आ रहा है। केसरिया रंग में रंगे बाबा के इन भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है। ऐसे नजारे बाबा श्याम के फाल्गुनी लक्खी मेले के दौरान खाटूधाम की ओर जाने वाले हर रास्ते में पग-पग पर नजर आ रहे हैं। मेले के पांचवें दिन गुरुवार को एक लाख श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दरबार में मत्था टेककर परिवार की खुशहाली की कामना की। मेले के पांचवें दिन भी हारे के सहारे का अलौकिक शृंगार किया। श्याम भक्तों ने बाबा श्याम के दर पर प्रसाद चढ़ाकर धोक लगायी। रींगस रोड पर पदयात्रियों के जत्थों की रेलमपेल लगी हुई है। स्वयसेवी संस्थाओं की ओर से लगाए भण्डारों में भक्तों को भोजन की मनुहार की जा रही है।

बाबा की मोरछड़ी में है जादू
बाबा श्याम के लक्खी मेले में लाखों की तादाद में श्याम भक्त खाटूनगरी में पहुंचते हैं। बाबा श्याम के दरबार में श्रद्धालु शीश नवाकर मनौतयां मांगते हैं। बाबा श्याम के दरबार में मोरछड़ी का भी बहुत महत्व है। बाबा के दर पर मोरछड़ी के झाड़े से ना केवल दु:ख दूर होते हैं, वहीे मनोकामना भी पूरी होती है। कहते हैं कि झुक गए बड़े बड़े सरकार तेरी मोरछड़ी के आगे....।

राजपूतनीति की हुंकार
जयपुर। जयपुर में बुधवार को सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन कॉलेज परिसर में क्षत्रिय युवक संघ की स्थापना के 75 साल पूरे होने पर हीरक जयंती समारोह था, जिसमें देशभर के राजपूतों का जनसैलाब उमड़ा। इसमें क्षत्रिय ही नहीं क्षत्राणियां भी जुटी। पहली बार किसी कार्यक्रम में आने के लिए पूरी ट्रेन भी बुक कराई गई। जैसलमेर से 24 कोच की ट्रेन भरकर समारोह में हिस्सा लेने आई। राजपूत समाज ने यहां अनुशासन-एकजुटता का संदेश तो दिया, लेकिन समाज की राजनीति में पिछड़ने और राजनीतिक नेतृत्व में आई कमी की बैचेनी भी मंच पर एक साथ दिखे राजनेताओं और समाज की आवाज को बुलंद करने में लगे लोगों के अप्रत्यक्ष संबोधन में दिखी। हालांकि मंच से सभी वर्गों को साथ लेकर आगे चलने को लेकर बात की गई। लेकिन राजनीतिक दलों को राजपूत समाज की ताकत और उन्हें कमत्तर नहीं आंकने का एक बैनर तले आने का एहसास कराने का संदेश भी साफतौर पर गया है।

क्षत्रिय युवक संघ की हीरक जयंती में देशभर से आए क्षत्रिय-क्षत्राणियां, जैसलमेर से पूरी ट्रेन भरकर आई
राजनीति में पिछड़ने की बैचेनी दिखी, तेवर-ताकत का एहसास और एकजुटता-अनुशासन से आगे बढ़ने का दिया संदेश

भवानी निकेतन में बुधवार को हुए क्षत्रिय युवक संघ के हीरक जयंती समारोह में संरक्षक भगवान सिंह रोलसाहबसर ने कहा कि तनसिंहजी को जो पीड़ा हुई वह प्राणी मात्र के कल्याण के लिए हुआ। उन्होंने कहा कि मुझे संरक्षक का दायित्व दिया है, लेकिन हमारा संरक्षक ईश्वर है। यह भरा हुआ विशाल प्रांगण ऐसे लग रहा है कि जैसे केसरिया सागर की तरह से लहरा रहा है।  क्षत्रिय युवक संघ की पहचान राजपूत समाज में अनुशासन की रही है। वहीं कार्यक्रम में दिखा भी। समारोह में पुरूष केसरिया बाना, सफेद शर्ट और काली पेंट पहनकर आए। वहीं महिलाएं राजपूती परम्परागत पीली साड़ियां, लहंगे पहनकर आई। बड़ी संख्या के चलते समारोह स्थल केसरिया और पीले रंग में रंगा दिखा। हेलिकॉप्टर से समारोह में फूलों की बारिश भी की गई।

केसरिया-पीले रंग के वस्त्रों में रंगा दिखा समारोह स्थल
कार्यक्रम की कमान क्षत्रिय युवक संघ के संरक्षक भगवान सिंह रोलसाहबसर, संघ प्रमुख लक्ष्मण सिंह, महावीर सिंह सरवड़ी के हाथ थीं। उनके नेतृत्व में प्रदेश के हर दल के राजपूत नेता जुटे। इनमें केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, प्रदेश सरकार के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, भंवर सिंह भाटी, पूर्व मंत्री पुष्पेन्द्र सिंह, गजेन्द्र सिंह खींवसर, नरपत सिंह राजवी, राजपाल सिंह शेखावत, पूर्व राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर, विहिप के नरपत सिंह शेखावत, भंवर सिंह पलाड़ा सहित कई विधायक, पूर्व विधायक, राजपूत नेता थे। सीएम अशोक गहलोत, पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे के शुभकामना संदेश भी पहुंचे। इसके अलावा समाज के इतर अन्य मंत्री महेश जोशी, सांसद रामचरण बोहरा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया सहित कई बड़े नेता भी कार्यक्रम में आए।

ड्रोन कैमरे से समारोह की शूटिंग
समारोह का लाइव क्षत्रिय युवक संघ के फेसबुक पेज और यूटयूब पर भी समाज के लोगों ने देखा। ड्रोन कैमरे से समारोह की शूटिंग हुई। लोगों ने केसरिया साफे पहनकर अपने परिवारों के साथ सेल्फी ली। इसके साथ ही परिसर के बाहर लोगों ने अपने-अपने घरों और लो फ्लोर बस पर बनाए गए कॉरिडोर के ऊपर से समारोह को देखा। इस दौरान परिसर के बाहर यातायात को मौजूद पुलिस के अधिकारियों ने कंट्रोल किया।

हम केवल और केवल संगठन के लिए, क्षत्रिय जाति के कल्याण-उत्थान के लिए, तनसिंहजी के संदेश को आगे बढ़ाने के लिए काम करते हुए आगे बढ़े। संघ के पूर्वजों के संस्कारों को फिर से स्थापित करें। तनसिंह जी का मार्ग समाज में नई चेतना जागरण का काम करेगा। - गजेन्द्र सिंह शेखावत, केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री

आज देश में लोकतंत्र है और लोकतंत्र में राजा का जनमत पेटी से होता है। समाज में पहले राजनीतिक चेतना नहीं थी, लेकिन अब समाज जाग रहा है। लोकतंत्र के लिए राजपूतों ने अपनी रियासतें त्याग दी थी। जब मैं एक साजिश के तहत जेल गया था तो संघ और प्रताप फाउंडेशन मेरे साथ खड़ा था। एकजुटता-अनुशासन सफलता के मंत्र हैं।- राजेन्द्र राठौड़, उपनेता प्रतिपक्ष

क्षत्रिय वही कहलाता है जो दलित, पिछड़े को बचाने के लिए लड़ने-मरने की ताकत रखता हो, जो भेदभाव नहीं करता हो। केन्द्र ईडब्ल्यूएस आरक्षण में आठ लाख की गारंटी खत्म करें। संघ हर गरीब के कल्याण-उत्थान का संदेश देता है। - प्रताप सिंह खाचरियावास, खाद्य मंत्री, राजस्थान

संघ ने समाज को जोड़ा है। समाज के मुद्दों पर सरकार से सार्थक संवाद करता है। आरक्षण जैसे अहम मुद्दें पर संघ ने समाज के लिए राजनीतिक पार्टियों से प्रभावी और संवैधानिक संवाद किया है। - धर्मेन्द राठौड़, वरिष्ठ नेता, कांग्रेस

सीकर रोड पर रही जाम की स्थिति
हीरक जयंती समारोह के दौरान सीकर रोड, चौमूं पुलिया, झोटवाड़ा रोड, खातीपुरा रोड, कालवाड़ रोड, मुरलीपुरा सहित आसपास के इलाके में जाम की स्थित रही। समारोह में प्रदेशभर के अलग-अलग जिलों से लाखों की संख्या में लोग शामिल हुए थे। भीड़ को देखते हुए पुलिस और समारोह प्रबंधन समिति ने पुख्ता इंतजाम कर रखे थे। प्रबंधन समिति की तरफ  से लगे वॉलंटियर ने चिन्हित प्वाइंट पर तैनात रहकर बाहर से आने वाले लोगों को रास्ता समझाकर समारोह तक पहुंचाया। इस कारण किसी भी जगह पर जाम लंबा नहीं चला। यातायात के भारी दबाव के कारण ही इन मार्गों पर वाहनों की गति धीमी होने से हल्का जाम रहा था।

मोदी के राज्य में फिर लहराया भगवा
गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में भाजपा ने गांधीनगर महानगरपालिका और दो नगरपालिकाओं में हुए चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारी जीत हासिल की है। राज्य चुनाव आयोग के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार भाजपा ने गांधीनगर मनपा के तीन अक्टूबर के चुनाव की मंगलवारो को हुई मतगणना के दौरान कुल 11 वार्ड की 44 में से 41 सीटों पर जीत हासिल की है।

भाजपा की तरह ही सभी 44 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली मुख्य विपक्षी कांग्रेस को मात्र दो सीटें और 40 सीटों पर प्रत्याशी खड़े करने वाली आम आदमी पार्टी यानी आप को मात्र एक सीट पर जीत मिली है। 14 सीटों पर उम्मीदवार उतारने वाली बहुजन समाज पार्टी और दो पर प्रत्याशी खड़े करने वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का खाता नहीं खुल सका है। कुल पौने तीन लाख वोटरों में से चुनाव के दौरान 56.24 प्रतिशत ने मतदान किया था। उल्लेखनीय है कि आप पार्टी ने इसी साल हुए सूरत मनपा के चुनाव में 27 सीटें जीत कर भाजपा के खेमे में खलबली मचा दी थी हालांकि वहां भाजपा ही सत्ता में आयी थी।

भाजपा ने देवभूमि द्वारका ज़िले की भानवण और बनासकांठा ज़िले की थरा नगरपालिकाओं में भी जीत हासिल की है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है। इनमे भी तीन अक्टूबर को ही चुनाव हुआ था। अब राज्य की सभी आठ महानगरपालिकाओं पर भाजपा का क़ब्ज़ा हो गया है जो पिछले ढाई दशक से भी अधिक समय से गुजरात की सत्ता पर क़ाबिज़ है।

पार्टी की इस जीत को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मनोबल बढ़ाने वाली एक बड़ी सांकेतिक जीत माना जा रहा है। मतगणना में बढ़त के साथ ही यहां के निकट कोबा स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय श्रीकमलम में ज़बरदस्त जश्न शुरू हो गया। ढोल नगाड़े के साथ ही पटाखों की आवाज़ के बीच पार्टी कार्यकर्ता झूम झूम कर एक दूसरे को बधाई दे रहे थे।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और लोकसभा सांसद सी आर पाटिल ने इस जीत को प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा में लोगों के भरोसे का परिणाम बताया।