rajesh yadav - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित : जर्जर विद्यालय भवनों की मरम्मत कार्य मानसून से पूर्व पूर्ण, यादव ने दिए दिशा निर्देश
जयपुर। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्कूल शिक्षा राजेश यादव ने शुक्रवार को शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं, गतिविधियों व बिंदुओं की समीक्षा की। उन्होंने प्रदेश के मरम्मत योग्य जर्जर विद्यालय भवनों का मरम्मत कार्य मानसून से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही नवीन विद्यालय भवनों के निर्माण की कार्ययोजना शीघ्र बनाने को कहा। यादव ने बैठक में समग्र​ शिक्षा, स्टार्स, पीएम श्री योजना, निशुल्क यूनिफॉर्म डीबीटी, आईसीटी लैब, टैबलेट वितरण, ज्ञान संकल्प, मुख्यमंत्री विद्यादान कोष, ब्रेल पाठ्यपुस्तकें, विशेष शिक्षक, अटल टिंकरिंग लैब, केजीबीवी, बाल वाटिका, कम्पोजिट स्कूल ग्रांट, ट्रांसपोर्ट वाउचर, वोकेशनल टीचर सहित अन्य बिंदुओं की समीक्षा की व आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने राजस्थान राज्य पाठ्यपुस्तक मंडल, राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल व मिड डे मील के साथ ही भाषा व पुस्तकालय विभाग के विभिन्न मामलों की भी समीक्षा की। बैठक में राज्य परियोजना निदेशक व आयुक्त डॉ. रश्मि शर्मा, संयुक्त सचिव महेन्द्र कुमार खींची, अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक द्वितीय अशोक कुमार मीणा सहित विभिन्न अधिकारी शामिल हुए।

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के विकास कार्य मिशन अवधि में हो पूर्ण : राजेश यादव
जयपुर। स्वायत्त शासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव राजेश यादव ने कहा कि शहर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत संचालित कार्यों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। स्वायत्त शासन विभाग में जयपुर स्मार्ट सिटी की 24वीं बोर्ड की आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए स्वायत्त शासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव यादव ने कहा कि चौगान स्टेडियम स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर संबंधित विभाग राजस्थान स्टेट स्पोर्ट्स काउंसिल को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया पूरी की जाए। उन्होंने बैठक में शेष रहे वित्तीय अनुदान के संबंध में दोनों नगर निगम को मैचिंग शेयर जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। शहर में बंद पड़े साईकिल स्टेंडों को फिर से चालू करने के लिए विज्ञापन के अधिकारों के साथ पुन: निविदा आमंत्रित करने के निर्देश दिए। बैठक में जयपुर स्मार्ट सिटी सीईओ एवं नगर निगम जयपुर हेरिटेज आयुक्त अरुण कुमार हसीजा, हेरिटेज महापौर कुसुम यादव, जिला कलक्टर जितेंद्र कुमार सोनी, निगम ग्रेटर आयुक्त रुक्मणि रियाड सहित स्मार्ट सिटी के अधिकारी उपस्थित रहे।

वाइस चेयरमैन कुसुम यादव जल्द करेगी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का दौरा
प्रमुख शासन सचिव राजेश कुमार यादव ने जयपुर स्मार्ट सिटी के अधिकारियों से वाइस चेयरमैन कुसुम यादव के साथ प्रगतिरत प्रोजेक्ट के निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही सिटीज 2.0 परियोजना के तहत ठोस कचरा प्रबन्धन के लिए उपयोगिता के आधार प्लांट लगाने के साथ विभिन्न प्रोजेक्ट्स घटकों का चयन करने के निर्देश दिए।