again - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सुपरहीरो शक्तिमान की यादें फिर होगी ताजा, रणवीर सिंह निभायेंगे किरदार!
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह सिल्वर स्क्रीन पर सुपरहीरो शक्तिमान का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं।

90 के दशक के सीरियल 'शक्तिमान' में मुकेश खन्ना ने शक्तिमान की भूमिका निभायी थी। शक्तिमान को देश का पहला सुपरहीरो माना जाता है। हाल ही में शक्तिमान पर फिल्म का एलान किया गया था। सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शंस द्वारा पिछले दिनों एक टीजर जारी किया गया था। इस टीजर में फिल्म 'शक्तिमान' की पहली झलक दिखाई गई थी। हालांकि मेकर्स ने फिल्म के कलाकारों और निर्देशक के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी।

चर्चा है कि फिल्म 'शक्तिमान' के लिए इंडस्ट्री के एक नामी कलाकार को अप्रोच किया गया है। चर्चा है कि 'शक्तिमान' के मेकर्स ने रणवीर सिंह को फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने की पेशकश की है। यह फिल्म सोनी पिक्चर्स और मुकेश खन्ना के भीष्म इंटरनेशनल के बैनर तले बनाई जाएगी।' निर्माताओं को लगता है कि रणवीर इस सुपरहीरो के किरदार को स्वाभाविक रूप से पर्दे पर निभा सकते हैं। यदि सबकुछ सही रहा तो रणवीर सिल्वर स्क्रीन पर शक्तिमान का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं।

चीन में फिर कोरोना का कहर, शीआन शहर में लगा एक सप्ताह का लॉकडाउन
बीजिंग। चीन के शीआन शहर में कोरोना वायरस महामारी के ओमिक्रोन वेरिएंट के नए स्वरूप के तेजी से फैलने के बाद शहर में आंशिक रूप से एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन लगा दिया है। इस शहर की आबादी करीब 1.3 करोड़ है। स्थानीय संक्रमण नियंत्रण अधिकारी के अनुसार, शहर में सोमवार को ओमिक्रोन बीए.5.2 के 18 नए मामले दर्ज हुए। शीआन के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि शहर के हिस्सों में बुधवार से एक सप्ताह तक के लिए लॉकडाउन लागू रहेगा।

शहर के अधिकारी झांग जुएदोंग के अनुसार इस दौरान मनोरंजन, खेल, सांस्कृतिक स्थल, बार, सिनेमा, जिम, पुस्तकालय और संग्रहालय बंद रहेंगे। शादियों से लेकर सम्मेलनों तक, रेस्तरां में भोजन और बड़े समारोहों पर रोक रहेगी। साथ ही सभी पूजा स्थल बंद कर दिए गए और धार्मिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके साथ ही किंडरगार्टन, प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों को गर्मी की छुट्टियां जल्दी शुरू करने का आदेश दिया गया है और विश्वविद्यालय परिसरों को भी बंद मर दिया गया है। सीएनएन ने बताया कि अधिकारियों ने उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों के रूप में नौ आवासीय अपार्टमेंट को चिह्नित किया है। अधिकारी ने कहा, ''सात दिवसीय अस्थायी नियंत्रण उपाय से संक्रमण को फैलने से रोकने और क्रॉस-संक्रमण के जोखिम को रोका जा सकता है।

शेयर बाजार फिर गिरकर बंद
मुंबई  अंतरराष्ट्रीय स्तर से मिले कमजोर संकेतों के साथ घरेलू स्तर पर आईटी एवं टेक सहित अधिकांश समूहों में हुयी बिकवाली के कारण शेयर बाजार आज फिर गिरकर बंद हुआ।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 100.42 अंक टूटकर 53134.35 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 24.50 अंक उतरकर 15810.85 अंक पर रहा। मझौली कंपनियों में जहां बिकवाली देखी गयी वहीं छोटी कंपनियों में लिवाली हुयी। बीएसई का मिडकैप 0.35 प्रतिशत टूटकर 21959.55 अंक पर रहा जबकि स्मॉलकैप 0.20 प्रतिशत उठकर 25003.90 अंक पर टिका।

बीएसई में अधिकांश प्रमुख समूह गिरावट में रहा जिसमें आईटी में सबसे अधिक 0.59 प्रतिशत की और टेक में 0.57प्रतिशत गिरावट दर्ज की गयी। बीएसई में कुल 3443 कंपनियों में कारोबार हुआ जिसमें से 1714 बढ़त में और 1569 गिरावट में रही जबकि 160 में कोई बदलाव नहीं हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रिटेन का एफटीएसई 0.86 प्रतिशत, जर्मनी का डैक्स 0.76 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.04 प्रतिशत टूट गया जबकि जापान का निक्केई 1.03 प्रतिशत और हांगकांग का हैंगसेंग 0.10 प्रतिशत की  बढ़त में रहा।

भीम में हुड़दंगी ने कांस्टेबल पर फिर किया धारदार हथियार से हमला
अजमेर। भीम कस्बा बन्द के दौरान सोमवार को हुड़दंगी ने एक और कांस्टेबल पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में कांस्टेबल के हाथ व अंगुलियां गंभीर रूप से जख्मी हुई हैं। उसे पुलिस सुरक्षा घेरे में अजमेर के जेएलएन अस्पताल लाया गया। जहां उसका उपचार जारी है। इधर, पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। उससे पूछताछ जारी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार घायल दिवेर पुलिस थाना में तैनात कांस्टेबल वजेराम (51) पुत्र गोपीराम है, जो भीम में बन्द व विरोध प्रदर्शन के दौरान बदनौर चौराहे पर कानून व्यवस्था बनाए रखने की डयूटी कर रहा था। उस दौरान भीड़ में से ही एक युवक आया और उसने कांस्टेबल के गले पर धारदार हथियार से हमला किया। कांस्टेबल ने तुरंत अपने हाथ से वार का बचाव किया तो आरोपी ने दो-तीन और ताबाड़ तोड़ वार कर दिए। जिसमें कांस्टेबल के हाथ की अंगुलियों व हाथ पर कट लग गए। वह गंभीररूप से जख्मी हो गया। उसके हाथ से तेजी से खून बहने लगा। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया।

ग्रीन कोरीडोर और कड़ी सुरक्षा के बीच लाए अजमेर

घटना के बाद पुलिस जाप्ते ने तुरंत उच्चाधिकारियों को सूचना दी। इस दौरान कांस्ेटबल को पुलिस ने निकटतम अस्पताल पहुंचाया और वहां से उसे ब्यावर के अमृतकौर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद में उसे अजमेर के जेएलएन अस्पताल लाया गया। इस दौरान पुलिस ने ब्यावर से अजमेर तक पूरा ग्रीन कोरीडोर तैयार किया। एम्बुलैंस के आगे पुलिस की गाड़ी स्कोर्ट करते हुए चली रही थी, जो आगे से आगे रास्ता खाली करवा रही थी। जिससे एम्बुलैंस के मार्ग में कहीं कोई व्यवधान ना आ सके। इसलिए उसे समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका। जेएलएन में एडीशनल एसपी प्रियंका रघुवंशी, ग्रामीण डिप्टी इस्लाम खान, सीओ नोर्थ छवि शर्मा, कोतवाली थाना सीआई सत्येन्द्र सिंह नेगी, क्रिश्चियनगंज थाना सीआई डॉ. रवीश सामरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मेडिकल टीम भी मुस्तैद

घायल कांस्टेबल को जेएलएन अस्पताल लाए जाने की सूचना मिलते ही मेडिकल टीम अलट हो गई। अस्पताल के चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ व ट्रॉलीमैन गेट पर खड़े रहे। कांस्टेबल के पहुंचते ही उसका आपातकालीन विभाग में ही एक्सरे किया गया। उसके ब्लड संबंधी जांच कराई और उसे बिना समय गंवाए आॅपरेशन थिएटर में ले गए जहां चिकित्सक ने उसका उपचार किया। कांस्टेबल को पूर्ण रूप से खतरे से बाहर बताया गया है। फिलहाल उसका उपचार जारी है।

आरोपी दोनों हाथों में थे हथियार

हुड़दंगी के हमले के दौरान वहां खड़े अन्य कांस्टेबल ने बीच बचाव किया तो आरोपी मौके से भाग गया। जिसका अन्य पुलिस कांस्टेबल ने पीछा किया। उसे कुछ दूरी पर जाकर दबोच लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के दोनों हाथों में धारदार हथियार थे। जिन्हें पुलिस ने बरामद किया। वह पुलिस कार्यवाही का विरोध कर रहा था। उसे पुलिस ने बमुश्किल काबू किया और थाने पर लाया गया। पुलिस अधिकारी आरोपी से कांस्टेबल पर हमले की वजह पूछ रहे हैं।

कन्हैयालाल हत्याकांड..... आतंकी खांजीपीर से और सीआईडी ऑफिस भी वहीं, फिर क्यों नहीं लगा ‘सुराग’
उदयपुर। उदयपुर में तालिबानी ढंग से कन्हैयालाल की हत्या के बाद शहरवासियों के मन में कई कचोटने सवाल उठ रहे हैं। इसमें एक है कि आखिर सीआईडी (सीबी)कर क्या रही थी? जब आतंकवादी रियाज व गौस खांजीपीर में ही रह रहे थे और सीआईडी का कार्यालय भी महज 20 कदम पर ही है, तो आखिर ऐसे क्या कारण रहा कि सीआईडी जैसी सरकारी एजेंसी को भनक तक नहीं लगी। उनका कहना है कि सीआईडी, आतंकियों पर निगाह रख रही थी या आतंकी, सीआईडी पर।

उल्लेखनीय है कि आतंकी रियाज और गौस इसी क्षेत्र में रहकर बीते 12 सालों से मिशन 26/11 को आगे बढ़ाने की साजिशें रच रहे थे। इसके बावजूद सीआईडी कुछ नहीं कर पाई। पुलिस सूत्रों की मानें तो वर्तमान में सीआईडी कार्यालय की स्थितियां यह है कि जो सीआईडी आॅफिसर फील्ड में रहते हैं, वे लंबे समय से यही टीके हुए हैं। ऐसे में उन्हें इन क्षेत्रों का बच्चा-बच्चा पहचानता है। इन क्षेत्रों में सीआईडी के गुप्तचर भी इन्हें इतनी ही जानकारी देते हैं, जितनी उन्हें देनी होती है। हालांकि, पुलिस प्रशासन और सरकार ने इस तथ्य को गंभीरता से तो लिया है, लेकिन सिर्फ उच्चाधिकारी को बदलना ही पर्याप्त नहीं है। पूर्व में जो सीआईडी अधिकारी लगे हुए हैं, वे तो जस के तस ही है।

बरसों से जमे हैं कार्मिक
पुलिस सूत्रों की मानें तो यहां अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जो कार्मिक लगे हुए हैं, उन्हें यहां सेवाएं देते हुए 10 वर्ष या उससे भी अधिक समय हो चुका है। ऐसे में इनके लिए बीट क्षेत्र अपना-अपना सा हो गया है, इसलिए इन्हें किसी बात का अंदाजा भी नहीं लगता है। पुलिस खेमे से ही इन सीआईडी कर्मियों को तुरंत प्रभाव से बदलने की मांग रखी गई है ताकि जिस उद्देश्य की पूर्ति के लिए सीआईडी का गठन किया जाता है, वह समय पर हो सके।

फिर पूरे शहर का कैसे रखेंगे ख्याल?
मामले में पुलिस महकमे से जुड़े लोगों का कहना है कि आतंकी रियाज व गौस 2010 से ही इस दिशा में मंसूबे मजबूत कर रहे थे। ऐसे में सीआईडी जैसी एजेंसी को सुराग नहीं लगा, जबकि कॉलोनी के बगल में ही सीआईडी क्राइम का कार्यालय है। ऐसे में यदि शहर में अन्य कोई इसी तरह का घटनाक्रम होता है तो सीआईडी से क्या अपेक्षाएं की जा सकती है। जब उन्हें अपने ही क्षेत्र में हो रही आतंकी गतिविधियों का अनुमान नहीं रहा, तो शहर के अन्य क्षेत्रों में यदि ऐसे मंसूबे मजबूत हो रहे होंगे तो उनका क्या होगा?

फोटो...खांजीपीर (लाल गोले में सीआईडी सीबी कार्यालय एवं करीब खांजीपीर कॉलोनी)

महेश जोशी ने ईआरसीपी को लेकर फिर केंद्रीय मंत्री शेखावत पर बोल हमला
जयपुर। जलदाय मंत्री डॉ महेश जोशी ने ईआरसीपी को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत पर निशाना साधा है। जोशी ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि  शेखावत ईआरसीपी को लेकर प्रधानमंत्री मोदी के भाषण की विडियो क्लिपिंग मुहैया कराने की मांग की है। जोशी ने कहा कि शेखावत जी मै अब तक इन्तजार कर रहा हूं मोदी जी के भाषण की उस विडियो क्लिपिंग का जिसके बारे में आपने कहा था कि मोदी जी ने ईआरसीपी के बारे में कोई शब्द नहीं कहा। आपने यह दावा करते हुए राजनीति से संन्यास लेने तक की बात कह डाली थी। अब आप या तो वीडियो क्लिपिंग भेज कर हमें झूठा साबित करें अथवा राजनीति से संन्यास लेकर आदर्श राजनीति की मिसाल पेश करे।

अवैध खनन से बनी खदाने बरसात में फिर होंगी जानलेवा
कोटा । शहर में अवैध खनन करने वालों ने जमीनों को इतना अधिक छलनी कर दिया है कि वहां बड़ी-बड़ी खदाने हो गई हैं। उन खदानों में बरसात का पानी भरने से वे एक बार फिर से जानलेवा साबित होंगी। सुकेत थाना क्षेत्र के हिरनिया में कोटा स्टोन की  खदान में डूबने से सोमवार को एक युवक की मौत हो गई। वह युवक खदान में भरे पानी में नहाने गया था। इस साल बरसात शुरू होने से पहले ही खदान में डूबने से मौत का यह पहला मामला है। इस तरह के मामले भविष्य में कोटा शहर में भी हो सकते हैं।  इसका कारण शहर के कई इलाकों में सरकारी जमीनों पर हो रहे अवैध खनन है।

आर.के. पुरम् थाना क्षेत्र में कोटा विवि के पीछे वाले हिस्से से लेकर अनंतपुरा थाना क्षेत्र में झालावाड़ रोड और आंवी रोजड़ी क्षेत्र में जगह-जगह पर अवैध खनन हो रहे हैं। जिससे वहां जमीन पूरी तरह से छलनी हो गई है। उन जमीनों में बड़े-बड़े गड्ढ़े हो रहे हैं। वर्तमान में भी सरकारी जमीनों पर बड़ी संख्या में अवैध खनन हो रहा है। रात ही नहीं दिन के समय भी वहां रोजाना ब्लास्टिंग हो रही है। जिससे उन अवैध खनन से निकले पत्थर ट्रेक्टर-ट्रॉलियों में भरकर ले जाए जा रहे हैं। पुलिस और प्रशासन की नाक के नीचे अवैध खनन तो ही ही रहा है। साथ ही वे मौत के गड्ढ़े भी बना रहे हैं। जो बरसात के समय में जानलेवा साबित हो सकते हैं।  ये खदाने भी काफी अधिक क्षेत्र में फेल चुकी हैं। हाइवे के किनारे होने से बरसात के समय में कई लोग वहां पानी भरने से पिकनिक तक मनाने चले जाते हैं। साथ ही नशा करने वाले भी पानी का किनारा देखकर वहां पार्टी करने लगते हैं। ऐसे में वहां हादसे होने का खतरा अधिक रहता है।

उन खदानों में प्री मानसून के दौरान हुई बरसात का पानी भर गया है। हालांकि अभी तो उन अवैध खदानों में पानी बहुत कम है। लेकिन बरसात शुरू होते ही उनमें इतना अधिक पानी भर जाएगा कि उनकी गहराई का अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता। ऐसे में वहां आस-पास रहने वाले और मजदूर वर्ग के लोग उन खदानों के पानी में नहाने जाते हैं। जिससे कई बार डूबने की घटनाएं हो चुकी हैं। उन खदानों में मजदूरों के बच्चे तक भी डूब चुके हैं। इसी तरह की खदाने नदी पार नांता क्षेत्र, पत्थर मंडी और मोहनलाल सुखाड़िया क्षेत्र में भी बन चुकी हैं। जिनकी गहराई काफी अधिक है। नगर विकास न्यास व वन विभाग की जमीनों पर बनी इन अवैध खदानें हादसों का कारण बन सकती हैं। अनंतपुरा क्षेत्र के क्रेशर बस्ती व बरड़ा बस्ती में दो-तीन साल पहले मजदूरों के बच्चों के डूबने और कई युवाओं के नहाने के दौरान डूबने की घटनाएं हो चुकी हैं। हर साल बरसात में इन खदानों में लोगों के डूबने की घटनाएं होने के बाद भी अवैध खनन पर पुलिस व प्रशासन की कोई रोक नहीं है।

अवैध खनन करने वालों के खिलाफ वन विभाग और पुलिस समय-समय पर कार्रवाई करते रहते हैं। लेकिन अवैध खनन से जो खदानें बन चुकी हैं। वहां बरसात के समय में किसी भी तरह के हादसे व दुर्घटना को रोकने के लिए पुलिस की निगरानी करवाई जाएगी। रिफलेक्टर व चेतावनी बोर्ड लगवाए जाएंगे। जिससे लोगों को बरसात के समय में ऐसी खतरनाक जगहों पर जाने से रोका जा सके।
-अनिल जोशी,सीआई, आर.के. पुरम् थाना

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी फिर एक साथ, कमर्शियल प्रोजेक्ट के लिए करेंगे स्क्रीन साझा
मुंबई। रणबीर और दीपिका को साथ देखने की चाह रखने वालों के लिए खास खबर है। बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की हिट जोड़ी फिर से साथ नजर आयेगी।

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया है। दीपिका और रणबीर की जोड़ी को फैंस आज भी ऑनस्क्रीन साथ देखने के लिए एक्साइटेड रहते हैं। यह जोड़ी एक बार फिर से दोनों एक प्रोजेक्ट के लिए साथ हैं। यह जोड़ी किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि कमर्शियल प्रोजेक्ट के लिए एक साथ स्क्रीन साझा करने वाली है। तमाशा के बाद दीपिका और रणबीर पहली बार साथ में नजर आने वाले हैं। कहा जा रहा है कि रणबीर-दीपिका ने एक ब्रांड एंडोर्समेंट डील साइन की है यानी वह एक विज्ञापन में साथ नजर आ सकते हैं। कहा जा रहा है कि इसका निर्देशन पुनीत मल्होत्रा करने वाले हैं।

वीएमओयू से गोपनीय पत्रावलियां चोरी होने का खतरा फिर मंडराया
कोटा। वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय में 30 लाख छात्रों का निजी डाटा चोरी करने की कोशिशों के बाद अब बाहरी लोगों के हाथ विश्वविद्यालय के अति गोपनीय दस्तावेजों तक पहुंच रहे हैं। एक आला अफसर के इशारे पर वीएमओयू के नीतिगत फैसलों से जुड़े अति गोपनीय दस्तावेज व विश्वविद्यालय के कर्मचारियों, अफसरों और शिक्षकों के  सर्विस रिकॉर्ड भी बाहरी लोगों (थर्ड पार्टी) द्वारा लिए जाने की कोशिश किए जाने की आशंका के चलते शुक्रवार को वीएमओयू के कुलसचिव ने आदेश जारी कर थर्ड पार्टी को किसी भी तरह के रिकॉर्ड और डाटा देने पर रोक लगा दी है।इन दिनों ओपन यूनिवर्सिटी में बाहरी लोगों का दखल (थर्ड पार्टी) इस कदर बढ़ चुका है कि उसे रोकने के लिए विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार को आदेश तक निकालना पड़ रहा है। दरअसल, सूत्रों के हवाले से कुछ दिन पहले  जानकारी मिली थी कि विश्वविद्यालय के एक आला अफसर विश्वविद्यालय में कार्यरत कर्मचारियों, अफसरों और शिक्षकों के सर्विस रिकॉर्ड ही नहीं विश्वविद्यालय के टेंडर और खरीद प्रक्रिया से जुड़ी अति गोपनीय पत्रावलियां अपने दफ्तर ही नहीं घर पर भी मंगवा रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह थी कि जिन विभागों से यह पत्रावलियां मंगवाई जा रही थीं, वहां की आवक-जावक पंजिकाओं पर इस जानकारी को दर्ज न करने की सख्त हिदायत दी गई थी।

थर्ड पार्टी को दिए जा रहे थे दस्तावेज
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक अफसर के घर और दफ्तर भेजे जाने वाली इन अति गोपनीय पत्रावलियों का बाहरी लोग (थर्ड पार्टी) घंटों अवलोकन करते हैं। कई रिकॉर्ड अवैध रूप से फोटो स्टेट कर वह अपने साथ भी लेकर जा रहे हैं। इस काम को अंजाम देने के लिए कोटा ही नहीं जयपुर तक से लोग आ रहे हैं। जिन लोगों को अवैध रूप से विश्वविद्यालय के अति गोपनीय दस्तावेज दिए जा रहे हैं उनमें से कुछ लोगों से जुड़ी फर्मों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो तक में मामले दर्ज हैं। वहीं कुछ लोग इन अवैध दस्तावेजों को आधार बनाकर विश्वविद्यालय में कार्यरत कर्मचारियों के खिलाफ सरकार को झूठी शिकायतें भी भिजवा रहे हैं।

आखिरकार रजिस्ट्रार को निकालना पड़ा आदेश
वीएमओयू के अति गोपनीय दस्तावेजों की चोरी और अवैध निकासी की जानकारी मिलने के बाद यूनिवर्सिटी के कुलसचिव से इस बारे  में जानकारी मांगी। कार्यवाहक कुलसचिव महेश मीणा ने यह तो माना कि बाहरी लोग विश्वविद्यालय परिसर में आकर गोपनीय दस्तावेजों की छायाप्रति करवा रहे हैं, लेकिन अपना बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि इस बाबत उन लोगों ने आरटीआई में सूचना मांगी थी। हालांकि, जब उनसे सूचना के अधिकार में जानकारी मांगने के बदले विश्वविद्यालय में जमा किए गए शुल्क और विभिन्न विभागों द्वारा अति गोपनीय पत्रावलियां और कर्मचारियों के सर्विस रिकॉर्ड की आवक और जावक का इंद्राज रजिस्टर दिखाने को कहा गया तो वह बगले झांकने लगे। आला अफसर के मौखिक निर्देशों पर अति गोपनीय पत्रावलियां और सर्विस रिकॉर्ड की चोरी का मामला बनता देख आखिरकार रजिस्ट्रार ने शुक्रवार को परिपत्र जारी कर थर्ड पार्टी को किसी भी तरह का रिकॉर्ड और डाटा न दिए जाने का आदेश निकाल दिया।

रजिस्ट्रार ने आदेश में दिए यह निर्देश
वीएमओयू के कुलसचिव महेश मीणा ने शुक्रवार को एक परिपत्र जारी कर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी दी। कुलसचिव ने परिपत्र में लिखा है कि वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा के सभी इकाई अध्यक्षों, निदेशक, क्षेत्रीय केन्द्र प्रभारी अधिकारियों एवं अनुभाग अधिकारियों से अनुरोध किया जाता है कि विश्वविद्यालय का किसी भी प्रकार का डाटा या रिकार्ड अद्योहस्ताक्षरकर्ता की पूर्व अनुमति के बिना किसी तृतीय पक्ष (थर्ड पार्टी) को नहीं दिया जाएगा। यदि किसी इकाई अध्यक्ष, प्रभारी अधिकारी, निदेशक, क्षेत्रीय केन्द्र एवं अनुभाग अधिकारी द्वारा किसी तृतीय पक्ष को अपने स्तर से विश्वविद्यालय का कोई डाटा या दस्तावेज साझा किया जाता है, तो उसके परिणाम के लिए संबंधित व्यक्ति खुद जिम्मेदार होगा। उक्त के अतिरिक्त सभी प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि एक शाखा से दूसरी शाखा को भिजवायी जाने वाली पत्रावलियाँ भी जावक पंजिका में दर्ज की जाकर भिजवायी जाए तथा पावती प्राप्त की जाए। इस परिपत्र के जारी होने के बाद विश्वविद्यालय परिसर में डेरा जमाए बाहरी लोगों में हड़कम्प मच गया।

इनका कहना है
छात्रों का डाटा व अन्य जानकारियां लीक होने की आशंका के चलते एक आदेश जारी कर संबंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को चेतावनी पत्र जारी किया गया है।
- महेश मीणा, कार्यवाहक रजिस्ट्रार, वीएमओयू

गंगापुर सिटी : चोर गैंग फिर सक्रिय, पूर्व विधायक ने पुलिस पर जताया रोष
गंगापुर सिटी। वर्तमान में पूरे गंगापुर सिटी शहर में चोर गेंग सक्रीय है। रोजाना चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे है। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नम्बर 8 छार्रा रोड पर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। तुरंत प्रभाव से पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुँचकर मौका मुआयना किया। पुलिस विभाग से पहुँचे एएसआई बच्चू सिंह ने बताया कि मकान मालिक महेश गुर्जर सुबह करीब 3 बजे जब जागा तो देखा की कमरे के दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ था और दरवाजा खुला हुआ था। मैंने अंदर जाकर देखा तो अलमारी का ताला भी टूटा पड़ा हुआ था। सामान बिखरे पड़े हुए थे।

इसके बाद मैंने तुरंत परिवार के सदस्यों को जगाया। अलमारी में से चोरों ने एक सोने का गुलीबंद, एक चाँदी की कनकती 1 किलो बजनी, एक जोड़ी चाँदी के अडका-टडका, एक सोने का हार, एक सोने की चैन, एक सोने का जंतर, 10 सिक्के चाँदी के, दो जोड़ी कड़ी 3 किलो वजनी चाँदी की, 1 किलिप 250 ग्राम वजनी चाँदी की, 4 चाँदी की माला, 4 चाँदी की अंगूठी व 155000/- रूपये नकद सहित लाखों के सामान चोर चुराकर ले गए। शाम करीब 4 बजे पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, जिला परिषद सदस्य पुखराज सलेमपुर, आरसी गुर्जर महुकलाँ घटना स्थल पहुँचे। पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने पुलिस विभाग अधिकारीयों से दूरभाष पर वार्ता कर रोष व्यक्त करते हुए गहरी चिंता जाहिर की। जिस प्रकार शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। उससे साफ जाहिर होता है कि लाइयन ओर्डर पूर्ण तरीके से खराब हो चुका है। पुलिस के नाक नीचे से चोर चोरी को अंजाम दे रहे है। पुलिस महकमा हाथ पर हाथ दरे बैठे हुए है। इसलिए पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने तुरंत प्रभाव से चोरों को पकड़कर चुराया हुआ माल बरामद कर कानून व्यवस्था को सुधारने के निर्देश दिये।

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं का परिणाम जारी: बेटियों ने फिर मारी बाजी
अजमेर/जयपुर। राजस्थान बोर्ड की दसवीं कक्षा का परिणाम सोमवार को जारी किया गया। इस परीक्षा में 8 लाख 77 हज़ार विद्यार्थी पास हुए। शिक्षा मंत्री डॉ.बीडी कल्ला ने जयपुर स्थित शिक्षा संकुल के प्रशासनिक भवन से राजस्थान बोर्ड की 10वीं कक्षा का परिणाम जारी किया। इस परीक्षा में फिर बेटियों ने बाजी मारी है, बेटियां फिर बेटों से आगे निकली  हैं। 10वीं परीक्षा का  कुल 82.89% रहा। लगभग 81 प्रतिशत इस साल छात्र पास हुए। छात्राओं ने एक बाद फिर दम दिखाते हुए 84.38% परीक्षा परिणाम दर्ज करवाया। जबकि छात्रों का 81.62% परिणाम रहा। लगभग 84 प्रतिशत छात्राएं पास हुई परीक्षा के लिए इस वर्ष 10,36,626 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। स्टूडेंट्स राजस्थान बोर्ड की 10 वीं कक्षा का परिणाम बोर्ड की बेवसाइट पर देख सकते हैं।

इस मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री डॉक्टर बी डी कल्ला ने कहा कि प्रदेश के सरकारी स्कूल और इंग्लिश मीडियम महात्मा गांधी स्कूलों में काफी सुधार हो रहा है। जिसके चलते नेशनल अचीवमेंट सर्वे में भी राजस्थान का दबदबा बढ़ता जा रहा है। कल्ला ने कहा  कि सप्ताह में 2 दिन स्कूलों में बच्चों को दूध वितरित किया जाएगा। पहले यह दुविधा थी सप्ताह में 2 दिन दिया जाएगा। शिक्षकों की ओर से हो रहे विरोध को लेकर मंत्री बीडी कल्ला ने कहा की यूनिफार्म का कपड़ा सरकार की ओर से स्कूल मैनेजमेंट को दिया जाएगा शिक्षा संकुल में एसीबी ट्रैप पर कल्ला ने कहा कि पारदर्शिता से काम कर रही है, जो गलत करेगा, उस पर क़ानून और सरकार की ओर से उचित कार्रवाई होगी

विकास कार्यों में एक बार फिर फिसड्डी रही बीकानेर, पांचू व पूगल पंचायत समिति
बीकानेर। जिले के ग्रामीण इलाकों में विकास के कार्य करवाने में पंचायत समिति बीकानेर एक बार फिर फिसड्डी साबित रही। पिछली बार से इस पंचायत समिति ने कुछ कदम तो आगे बढाएं मगर अब भी यह नई बनी पंचायत समिति पांचू व पूगल के साथ ही दिखी हैं। यही कारण है कि रैंकिंग में बीकानेर, पांचू और पूगल पंचायत समिति क्रमश सातवें, आठवें एवं नौवें स्थान पर रही हैं। जबकि गत माह किए गए कार्यों के आधार पर जिले की श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति लगातार दूसरे माह रैंकिंग में पहले स्थान पर रही। नोखा ने इसमें दूसरा तथा श्रीकोलायत पंचायत समिति ने तीसरा स्थान हासिल किया है। यह जानकारी कलेक्ट्रेट सभागार में कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान दी गई। कलक्टर के निर्देशानुसार मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन तथा पंचायती राज की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के आधार पर रैंकिंग तय की गई। बैठक में कलक्टर कलाल ने कहा कि विकास अधिकारी अपने अपने क्षेत्र में विभागीय योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, जिससे ग्रामीणों को इनका लाभ मिल सके। इस दौरान जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के मनरेगा अधिशाषी अभियंता धीर सिंह गोदारा, जल ग्रहण अधीक्षण अभियंता भूप सिंह सहित सभी विकास अधिकारी मौजूद रहे।

शत प्रतिशत महिला मेट नियोजित

कलक्टर ने बताया कि मनरेगा कार्यस्थलों पर गत पखवाड़े में भी शत प्रतिशत महिला मेट नियोजित रही। इस दौरान नियोजित सभी 520 महिला मेट थी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा जलदाय, विद्युत, सार्वजनिक निर्माण सहित अन्य विभागों के साथ बेहतर समन्वय रखा जाए।

व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें अधिकतम सदस्य

कलक्टर ने कहा कि जिले की समस्त 367 ग्राम पंचायतो और नगरीय क्षेत्र के 190 वार्डों के व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं। प्रत्येक ग्रुप में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना सुनिश्चित करें, जिससे राज्य सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी निचले स्तर तक पहुंचाई जा सके।