manipal - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मणिपाल यूनिवर्सिटी का ऑनलाइन शिक्षा पंचम दीक्षांत समारोह : राज्यपाल ने ऑनलाइन शिक्षा के रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम से विद्यार्थियों को लाभान्वित करने का किया आह्वान, विद्यार्थियों को दिए डिग्री और पदक
जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने मणिपाल यूनिवर्सिटी के ऑनलाइन शिक्षा के पंचम दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को डिग्री और पदक प्रदान किये। बागड़े ने कहा कि मणिपाल यूनिवर्सिटी अधिकाधिक ऐसे पाठ्यक्रम विकसित करें, जिनसे युवाओं को रोजगारोन्मुखी भविष्य मिले। वे कौशल विकास और उद्यमिता की राह पकड़ सकें। उन्होंने उद्योगों के साथ संवाद कर विद्यार्थियों की उद्यमिता को बढ़ावा देने की ऑनलाइन शिक्षा पद्धति पर भी कार्य किए जाने पर जोर दिया।

राज्यपाल ने कहा कि ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली जीवनपर्यंत शिक्षा के लिए अत्यन्त उपयुक्त और महत्वपूर्ण है। इस शिक्षा पद्धति में विद्यार्थी अपनी आवश्यकता के अनुसार पाठ्यक्रम चुनकर उसमें पढ़ाई कर सकता है। बागड़े ने कहा कि देश की जो नई शिक्षा नीति है उसमें भारतीय भाषाओं, कला व संस्कृति के संवर्धन आदि पर विशेष जोर दिया गया है। यह दूरदर्शी शिक्षा नीति है।

बागड़े ने कहा कि जो नवोन्मेषी है। वही इतिहास रचता है। विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ देश और संस्कृति के प्रति सम्मान के लिए भी जागरूक करना जरूरी है। उन्होंने ऑनलाइन शिक्षा के दीक्षांत समारोह में राष्ट्र की वर्तमान आवश्यकताओं के संदर्भ में कार्य किए जाने पर जोर दिया। राज्यपाल ने बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने, विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता बढ़ाने, उन्हें संस्कार और चरित्र निर्माण की शिक्षा दिये जाने पर जोर दिया।

प्रशिक्षण : पुलिस और मणिपाल यूनिवर्सिटी ने छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर, एप्लिकेशन के उपयोग का भी किया प्रदर्शन
जयपुर। महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण की दिशा में पहल करते हुए जयपुर पुलिस ने मणिपाल यूनिवर्सिटी के सहयोग से छात्राओं के लिए आत्मरक्षा एवं जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। ‘सशक्तनारी, जिम्मेदारी हमारी’ थीम पर आधारित कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को आत्मरक्षा तकनीक, महिला अपराधों से जुड़ी जागरूकता तथा कानूनी प्रावधानों की जानकारी प्रदान करना रहा। मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त बीजू जोसेफ ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा समाज के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।

अतिरिक्त डीसीपी सुनीता मीणा ने छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न गुरों का लाइव प्रदर्शन कराया और उन्हें प्रेरणादायी अनुभवों से उत्साहित किया। साथ ही, राजकॉप मोबाइल एप्लिकेशन के उपयोग का भी प्रदर्शन किया गया। प्रो. प्रेसिडेंट प्रो. करुणाकर ए कोटेगर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए महिला सशक्तीकरण के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर डीसीपी पश्चिम हनुमान प्रसाद, अतिरिक्त डीसीपी सुनीता मीणा और बगरू एसएचओ मोतीलाल शर्मा उपस्थित रहे। छात्र-छात्राओं ने महिलाओं की सुरक्षा पर केंद्रित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इस अवसर पर पुलिस आयक्त ने मणिपाल यूनिवर्सिटी की प्रेसिडेंट प्रो. नीति निपुण शर्मा से मुलाकात कर सुरक्षित कैंपस वातावरण पर चर्चा की।

मणिपाल विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह, छात्रों को मिली डिग्रीयां
जयपुर। मणिपाल विश्वविद्यालय का सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन के अंतर्गत ऑनलाइन डिग्री प्रोग्राम का तीसरा दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ। इसमें मुख्य अतिथि एंक्सेंचर के मैनेजिंग डायरेक्टर अनिल वोहरा शामिल हुए। इस तीसरे दीक्षांत समारोह में कुल 4015 विद्यार्थियों को डिग्री मिली, जिसमें से कुल 599 विद्यार्थियों ने मुख्य अतिथि एवं गेस्ट ऑफ ऑनर के हाथों से डिग्री ली।

विश्वविद्यालय जयपुर के प्रेसिडेंट डॉ एनएन शर्मा, प्रो-प्रेसिडेंट डॉ. करूणाकर ए कोटागर, कुलसचिव प्रो. नीतू भटनागर, सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन के निदेशक डॉ. मल्लिकार्जुन गड्डपा, परीक्षा नियंत्रक दासरी नागराजु, उप परीक्षा नियंत्रक डॉ. पूजा शर्मा, समस्त कार्यक्रम एवं पाठ्यक्रम समन्वयक शामिल थे।