won - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

Archery Asia Cup 2024 : भारतीय तीरंदाजों ने टीम स्पर्धाओं में जीते चार पदक
सुवोन। भारतीय तीरंदाजों ने तीरंदाजी एशिया कप 2024 स्टेज 3 में दो रजत और दो कांस्य समेत चार पदक जीते।

दक्षिण कोरिया के सुवोन आयोजित स्पर्धा में भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी और मिश्रित टीमों ने रजत पदक जीते, जबकि पुरुष कंपाउंड और महिला रिकर्व टीमों को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम में कुमुद सैनी, माया बिश्नोई और 16 वर्षीय तेजल साल्वे की तिकड़ी फाइनल में सिम सूइन, पार्क जुंगयून और पार्क येरिन की दक्षिण कोरियाई टीम से 234-232 से हार गई।

इससे पहले भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में कजाकिस्तान को और क्वार्टरफाइनल में मंगोलिया को हराया था।

कंपाउंड मिश्रित टीम के फाइनल में भारत की 17 वर्षीय कुमुद सैनी और 15 वर्षीय मानव जाधव दक्षिण कोरिया के सिम सूइन और कांग डोंगह्योन से 157-155 से हार गए।  भारतीय जोड़ी ने क्वार्टरफाइनल में हांगकांग चीन को और सेमीफाइनल में कजाकिस्तान को हराकर फाइनल में पहुंची थी।

वहीं पुरुषों की कंपाउंड टीम स्पर्धा में मानव जाधव, गणेश मणिरत्नम थिरुमुरु और कुशल दलाल ने चीनी ताइपे के हानटिंग लिन, चेंग एन काओ और हाओ-एन लू को 236-229 के स्कोर से हराकर कांस्य पदक जीता। भारत ने सेमीफाइनल में मलेशिया से हारने से पहले क्वार्टरफाइनल में हांगकांग चीन को हराया था।

भारत की रिकर्व महिला तीरंदाजी टीम ने प्लेऑफ में उज्बेकिस्तान को 5-3 से हराकर कांस्य पदक जीता। भार्गवीबेन भगोरा, बसंती महतो और 14 वर्षीय शारवरी सोमनाथ शेंडे ने ज़्योदाखोन अब्दुसत्तोरोवा, निलुफर हमरोएवा और ओमिना एर्गाशोवा की विपक्षी टीम को शिकस्त दी।

क्वार्टरफाइनल में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने कजाकिस्तान को हराया था, लेकिन सेमीफाइनल में स्वर्ण पदक विजेता दक्षिण कोरिया से हार गई थी। सुवोन में एशिया कप के लिए भेजी गई युवा भारतीय टीम के पास शनिवार को अपने पदकों की संख्या बढ़ाने का अवसर होगा।

कुमुद सैनी महिला कंपाउंड फाइनल में दक्षिण कोरिया की पार्क येरिन से भिड़ेंगी, जबकि तेजल साल्वे इसी स्पर्धा के कांस्य पदक फाइनल में दक्षिण कोरिया की चो यूजू का सामना करेंगी। शीर्ष भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी सुवोन में प्रतिस्पर्धा नहीं कर रही हैं।

Bihar Floor Test: नीतीश कुमार ने हासिल किया विश्वास मत, सरकार के पक्ष में पड़े 129 मत
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया है। सरकार के समर्थन में 129 वोट पड़े है। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी, जनता दल यूनाइटेड, हम के सरकार के समर्थन में वोट पड़े।

विपक्ष ने सदन का किया वॉकआउट
विधानसभा में आरजेडी के नेतृत्व में विपक्ष ने सदन से वॉक आउट किया। इस प्रकार सरकार के विपक्ष में शुन्य वोट पड़ा।

सुबह विधानसभा अध्यक्ष को हटाने के लिए लाए थे प्रस्ताव
बिहार विधानसभा में सभाध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी को 125 के मुकाबले 112 मत से पद से हटा दिया गया था।

विधानमंडल के बजट सत्र के पहले दिन सोमवार को दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राज्यपाल के अभिभाषण की समाप्ति के बाद जब विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई तब सभा अध्यक्ष को हटाने के लिए भारतीय जनता पार्टी  (भाजपा) के नंदकिशोर यादव ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। सभा अध्यक्ष ने नियम के तहत सदस्यों से पूछा कि कितने सदस्य अध्यक्ष के हटाने के प्रस्ताव का समर्थन करते हैं। इसपर 38 से अधिक सदस्यों ने खड़ा होकर इसका समर्थन किया। इसके बाद सभाध्यक्ष ने कहा कि सदन में उन्हें पद से हटाने का प्रस्ताव स्वीकृत हो गया है इसलिए वह अब आसन खाली करते हैं। सभाध्यक्ष के आसन खाली करने के बाद उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने आसन ग्रहण किया।

इसके बाद सभाध्यक्ष को हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई थी। चर्चा के बाद मतदान कराया गई थी, जिसमें प्रस्ताव के समर्थन में 125 और विरोध में 112 मत पड़े। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तीन विधायक चेतन आनंद, नीलम देवी और प्रह्लाद यादव ने सत्ता पक्ष के साथ मिलकर प्रस्ताव के समर्थन में मतदान किया था।

Rajasthan Election Result: आठ नए जिलों में कांग्रेस का नहीं खुला खाता, जीती केवल 20 सीटें
जयपुर। प्रदेश में 17 नए जिलों का एक साथ गठन कर सुर्खियों में आने वाली कांग्रेस सरकार को इसका चुनावी फायदा नहीं मिल सका है। नए जिलों की 51 में से 29 सीटें भाजपा ने जीती, जबकि कांग्रेस ने 20 और निर्दलीयों ने दो सीटें जीती। आठ नए जिलों में तो कांग्रेस खाता भी नहीं खोल सकी। वहीं 2018 में 51 में से 26 कांग्रेस, 15 बीजेपी, चार बसपा और एक आरएलपी और पांच निर्दलीयों ने जीती थी। जयपुर ग्रामीण में कांग्रेस को तीन सीटों का फायदा हुआ, जबकि बीजेपी को एक सीट का नुकसान हुआ है। कोटपूतली-बहरोड में चारों सीटों पर कांग्रेस की हार हुई। वहीं दूदू, केकड़ी और सलूंबर में कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल सकी। डीडवाना-कुचामन में कांग्रेस को एक सीट का नुकसान हुआ है।

अनूपगढ़ की दोनों सीटें कांग्रेस ने जीती है। सांचौर की दो में से भाजपा-कांग्रेस ने एक-एक सीट जीती है। नीमकाथाना में कांग्रेस और बीजेपी को दो-दो सीटें मिली है। डीग-कुम्हेर में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला, जबकि पिछले चुनाव में सभी सीटें कांग्रेस ने जीती थीं। खेरथल-तिजारा में तीन में से दो सीटें कांग्रेस ने जीती। बालोतरा में तीन में से दो सीट बीजेपी और एक सीट कांग्रेस ने जीती है। फलौदी की दोनों सीटें बीजेपी ने जीती है। जोधपुर ग्रामीण में सिर्फ एक सीट कांग्रेस ने जीती है। ब्यावर में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला। यहां तीनों सीटें बीजेपी ने जीती। गंगापुर में तीनों सीटों पर कांग्रेस की जीत हुई है। वहीं शाहपुरा की दोनों सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज कराई है।

Rajasthan Election Result: विधानसभा चुनाव जीतने वाले 199 में से 61 के खिलाफ आपराधिक मामले
जयपुर। राजस्थान विधानसभा-2023 के चुनाव में निर्वाचित हुए 199 विधायकों में से 61 विधायकों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसमें 35 भाजपा और 20 कांग्रेस के शामिल हैं। 22 फीसदी विधायकों पर तो गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं, जबकि 2018 में विधानसभा पहुंचने वाले 199 विधायकों में से 46 पर आपराधिक मामले दर्ज थे। यह जानकारी एडीआर की ओर से विधायकों के शपथ पत्रों की समीक्षा के आधार पर जारी की गई है।

दो की उम्र 80 पार, 67 की 25-50 साल
नवनिर्वाचित विधायकों में सबसे कम उम्र वाले विधायक अंशुमान सिंह, थावरचंद और उमेश मीणा हैं। 67 की उम्र 25 से 50 साल के बीच है, जबकि 130 विधायकों की आयु 51 से 80 साल है। वहीं दो विधायक हरीमोहन शर्मा और दीपचंद खेरिया की उम्र 80 साल से अधिक है।

169 विधायक करोड़पति
इस बार चुनाव जीतने वालों में 169 विधायक करोड़पति हैं, जबकि पिछली बार 2018 में 158 विधायक करोड़पति थे। इसमें बीजेपी के 101, कांग्रेस के 58, बीएसपी, बीएपी, आरएलडी का एक-एक और सात निर्दलीय विधायक शामिल हैं। पांच करोड़ से अधिक की संपत्ति घोषित करने वाले विधायकों की संख्या 78 है। यानि निर्वाचित विधायकों की औसतन संपत्ति 7.78 करोड़ है। करोड़पति विधायकों में नंबर वन पर सिद्धी कुमारी, दूसरे नंबर पर विद्याधर मील और तीसरे पर रामकेश हैं। वहीं सबसे कम संपत्ति वाले विधायकों में अभिमन्यु, नौक्षम और मनीष यादव है।

42 एमएलए पर देनदारी एक करोड़ से अधिक
नवनिर्वाचित विधायकों में देनदारी घोषित करने वालों में 42 विधायक शामिल हैं। इनकी देनदारी एक करोड़ से अधिक है। इसमें नंबर वन पर रफीक खान, अशोक कुमार कोठारी और अशोक हैं। वहीं सबसे अधिक आयकर घोषित करने वालों में हरेंद्र मिर्धा, दीया कुमारी, देवेंद्र जोशी शामिल हैं।

52 विधायकों की शिक्षा 5वीं से 12वीं
इस बार नवनिर्वाचित विधायकों में से 52 विधायकों की संख्या पांचवीं से 12वीं पास तक है, जबकि 137 विधायकों की शैक्षणिक योग्यता स्नातक और इससे अधिक घोषित की है। 6 विधायकों की शैक्षणिक योग्यता डिप्लोमा धारक है, जबकि चार एमएलए की शिक्षा का स्तर साक्षर है।

युगांडा ने रचा इतिहास, हासिल किया वर्ल्ड कप का टिकट
दुबई। युगांडा की क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) पुरुष टी-20 विश्वकप के लिए क्वालीफाई किया और इसी के साथ वह इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाला पांचवां अफ्रीकी देश बन गया है। युगांडा अपने छह मैचों में से पांच में जीत दर्ज करते हुए आईसीसी पुरुष टी-20 विश्वकप अफ्रीका क्षेत्र से इस टूर्नामेंट में क्वालीफाई करने वाली पांचवीं टीम बन गया है। यह विश्वकप वेस्टइंडीज और अमेरिका में आयोजित किया जा रहा है। युगांडा ने अफ्रीकी रीजन के क्वालिफायर में अपने आखिरी मुकाबले में रवांडा को नौ विकेट से पराजित किया। इस जीत के साथ ही जिम्बाब्वे ने पॉइंट्स टेबल के टॉप-2 में अपनी जगह पक्की कर ली। रवांडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवर में 65 रन बनाए। एरिक दुसिंगीजिमाना ने सर्वाधिक 19 रन बनाए। जवाब में युगांडा ने 8.1 ओवर में ही एक विकेट पर 66 रन बना जीत हासिल कर ली।

अफ्रीकी रीजन में दूसरे स्थान पर रहा युगांडा
युगांडा ने अफ्रीकी रीजन क्वालिफायर में 10 अंकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर रहते हुए क्वालीफाई किया है। युगांडा ने छह मैचों में पांच जीते और एक मैच हारा। नामीबिया अपने अब तक खेले सभी पांच मैच जीतकर तालिका में शीर्ष पर बनी हुई है। जिम्बाब्वे के 5 मैचों में 3 जीत और दो हार से 6 अंक रह गए। इस रीजन में केन्या, नाइजीरिया, तंजानिया और रवांडा भी खेल रही हैं, लेकिन वे क्वालीफाई करने की होड़ से बाहर हो चुकी हैं।

जिम्बाब्वे को हराया था 5 विकेट से
इससे पहले शुरुआती क्वालीफायर मैचों में युगांडा ने केन्या को 33 रनों से, नाइजीरिया को 9 विकेट से, जिम्बाब्वे को 5 विकेट से और तंजानिया को आठ विकेट से पराजित किया था।  युगांडा ने टेस्ट मैच खेलने वाले जिम्बाब्वे को पांच विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की थी। नामीबिया और युगांडा के हाथों हार झेलने वाली जिम्बाब्वे टीम टी-20 वर्ल्ड कप में क्वालिफाई करने से चूक गई। युगांडा के कप्तान सिकंदर रजा ने जिम्बाबे के खिलाफ 48 रन पर नाबाद रहते हुए टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया, वहीं गेंदबाज दिनेश नाकरानी ने 14 रन देकर तीन विकेट झटके। जिसने जिम्बाम्बे की टीम को सात विकेट के नुकसान पर 136 रन पर रोक दिया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी युगांडा के रियाजत अली शाह ने 42 और अल्पेश रमजानी 40 रन बनाये। उन्होंने एक बड़े क्रिकेट उलटफेर के साथ पांच विकेट से मुकाबला जीत लिया।

क्वालीफाई करने वाली टीमें
इस बार टी-20 विश्वकप 2024 के लिए अब तक क्वालिफाई करने वाली टीमों में वेस्टइंडीज, अमेरिका, आॅस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, अफगानिस्तान, बंगलादेश, आयरलैंड, स्कॉटलैंड, पापुआ न्यू गिनी, कनाडा, नेपाल, ओमान, नामीबिया और युगांडा शामिल हैं।

इटली ने 47 साल बाद जीता डेविस कप खिताब
मलागा। यानिक सिनर के शानदार प्रदर्शन की बदौलत इटली ने फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर 47 साल बाद डेविस कप 2023 का खिताब जीत लिया।

स्पेन के मलागा में रविवार को टेनिस में दुनिया की चौथी वरीयता प्राप्त सिनर ने एलेक्स डि मिनोर को फाइनल के दूसरे एकल मुकाबले में 6-3, 6-0 से हराकर इटली की 2-0 से जीत सुनिश्चत की। मातियो अर्नाल्डी ने पहले एकल मुकाबले में एलेक्सेई पोपिरिन को 7-5, 2-6, 6-4 से हराकर इटली को 1-0 की बढ़त दिलाई थी।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबले में सिनर ने दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवोक जोकोविच को एकल और युगल दोनों मुकाबलों में पराजित किया था।

डेविस कप को टेनिस का विश्वकप कहा जाता है।

महाराष्ट्र ने जीता उद्घाटन सीजन का खिताब
जयपुर। महाराष्ट्र आयरनमेन ने यहां एसएमएस इंडोर स्टेडियम में सम्पन्न प्रीमियर हैंडबॉल लीग के पहले सीजन का चैंपियन बनने का खिताब हासिल कर लिया। महाराष्ट्र ने फाइनल में गोल्डन ईगल्स उत्तर प्रदेश को 38-24 से पराजित किया। मैच के आरंभ में महाराष्ट्र आयरनमेन ने हालांकि अधिक प्रभावी तरीके से आक्रमण किया। यूपी के लिए मंकेश पूनिया ने स्कोरिंग की शुरुआत की। सुखवीर सिंह बराड़ भी जल्द ही आक्रामक हो गए। जलाल, अंकित और मंजीत ने आक्रमणों की बौछार कर 15 वें मिनट तक महाराष्ट्र को 8-5 से आगे कर दिया। पहले हॉफ की समाप्ति तक महाराष्ट्र 16-12 से बढ़त लिए हुए थी।

दूसरे हॉफ के आधे समय में महाराष्ट्र 26-15 की मजबूत बढ़त बनाए हुए थी।  कियानी, चिसेलियोव व अंकित के अटैक का विपक्षी खिलाड़ियों के पास कोई जवाब नहीं था। अंत में महाराष्ट्र आयरनमेन ने मुकाबला 34-28 से जीत प्रीमियर हैंडबॉल लीग के पहले सीजन का खिताब अपने नाम किया।  गोल्डन ईगल्स के लिए सुखवीर सिंह बराड़ ने 10 गोल किए। इगोर चिसेलियोव और जलाल कियानी ने विजेता महाराष्ट्र आयरनमेन के लिए 11-11 गोल बना शीर्ष स्कोरर रहे। चिसेलियोव को मैच के मूल्यवान खिलाड़ी के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

सुखवीर को गोल्डन बॉल
गोल्डन ईगल्स उत्तर प्रदेश के सुखवीर सिहं को गोल्डन बॉल पुरस्कार प्रदान किया गया। उसने लीग में 102 गोल दागे। तेलुगु टैलंस के राहुल टीके ने टूर्नामेंट में 184 बचाव किए। उन्हे गोल्डन ग्लव पुरस्कार दिया गया।

स्पेन ने जीता यूईएफए नेशंस लीग का खिताब
बार्सिलोना। राइट बैक दानी कार्वाजल की निर्णायक स्पॉट किक की बदौलत स्पेन ने पेनल्टी शूटआउट में क्रोएशिया को 5-4 से हराकर रॉटरडैम में रविवार को यूईएफए नेशंस लीग का खिताब जीत लिया। फेयेनोर्ड स्टेडियम में फाइनल अतिरिक्त समय के बाद बिना गोल के समाप्त हुआ और पेनल्टी पर हार क्रोएशिया के लिए दिल दहला देने वाली थी, जो 2018 विश्व कप में दूसरे स्थान पर और पिछले साल कतर में तीसरे स्थान पर रहा, लेकिन अभी तक एक भी खिताब नहीं जीता है। स्पेन ने 11 साल बाद कोई अन्तरराष्टÑीय ट्रॉफी जीती है। इससे पहले 2012 में उसने यूरोपियन चैंपियनशिप का खिताब जीता था।

स्पेन ने गंवाए मौके
स्पेन दो साल पहले नेशंस लीग में फ्रांस से हार दूसरे स्थान पर रहा था और कतर में विश्व कप में भी स्पेन का अभियान मोरक्को से हार के साथ अंतिम 16 में ही समाप्त हो गया। इसके बाद स्पेन की यह एक बड़ी उपलब्धि है। स्पेन को 12वें मिनट में गोल करने का बेहतरीन मौका मिला, जब गावी ने क्रोएशियाई कब्जे से गेंद लेते हुए प्रयास किया लेकिन उनका शाट गोल पोस्ट के करीब से निकल गया। 23वें मिनट में क्रोएशिया के हाफ में डीप से एक लंबी गेंद स्पेन की हाई डिफेंसिव लाइन को मिली, जिससे क्रेमरिक को मौका मिला, लेकिन लापोर्टे ने शानदार टैकल करते हुए खतरा टाल दिया।

इटली रहा तीसरे स्थान पर
तीसरे स्थान के मुकाबले में इटली ने नीदरलैंड को 3-2 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। फेडरिको दिमार्को (छठा मिनट), डेविड फाटेसी (20वां मिनट) और फेडेरिको चिएसा (72वां मिनट) ने इटली के लिए गोल किए। वहीं नीदरलैंड के लिए स्टीवन बर्गाविन (68वां मिनट) और जॉजीनियो वायनालाडम (89वां मिनट) ने गोल दागे, लेकिन ये जीत के लिए काफी नहीं थे।

एम्बापे के दो गोल से जीता पीएसजी, खिताब के करीब
पेरिस। गत विजेता पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) फ्रेंच लीग का रिकॉर्ड 11वां खिताब जीतने से सिर्फ एक अंक दूर खड़ा है। पीएसजी ने रविवार की रात आक्सेरे को 2-1 से हराकर दूसरे स्थान पर मौजूद लेंस पर छह अंकों की बढ़त को बरकरार रखा है। पीएसजी की इस जीत में दोनों गोल स्टार फुटबॉलर किलियन एम्बाप्पे ने किए। लीग-1 में सिर्फ दो दौर के मुकाबले शेष रह गए हैं। पीएसजी को इस सप्ताह स्ट्रॉसबर्ग को सिर्फ  बराबरी पर रोकना है। 11वां खिताब जीतने पर पीएसजी 10 बार की चैंपियन सेंट एटिएने को पीछे छोड़ देगा। खेल के पहले आठ मिनट में ही पीएसजी ने एम्बाप्पे के दो गोल की बदौलत 2-0 की बढ़त बना ली। दोनों ही गोल में लियोनल मेसी की भूमिका रही। इन दो गोल के साथ एम्बाप्पे एक बार फिर लीग के शीर्ष गोल स्कोरर बन गए हैं। उनके 28 गोल हो गए हैं। उन्होंने 26 गोल करने वाले लेंस के स्ट्राइकर एलेक्जेंडर लोकाजेटे को पीछे छोड़ दिया है। दो गोल की बढ़त के बावजूद पीएसजी का रक्षण एक बार फिर उसके लिए सिरदर्द बना रहा। 51वें मिनट में आॅक्सेरे ने बढ़त कम कर दी। लेसीन सिनायेको ने गोल कर स्कोर 1-2 कर दिया।

बार्सिलोना ने पांच साल बाद जीता ला लीगा खिताब
मैड्रिड। एफसी बार्सिलोना ने स्पैनिश फुटबॉल चैंपियनशिप के 34वें चरण में आरसीडी एस्पेन्योल को हराकर ला लीगा का खिताब जीत लिया है।  कॉर्नेला एल-प्रैट स्टेडियम पर रविवार को खेले गये मुकाबले में बार्सिलोना ने 4-2 की जीत के साथ पांच साल बाद ला लीगा की ट्रॉफी अपने नाम की।

बार्सिलोना ने हासिल किए 85 अंक : इस जीत के साथ बार्सिलोना ने अंक तालिका में 85 अंक हासिल कर लिए। तालिका में दूसरे स्थान पर मौजूद रियल मैड्रिड (71 अंक) के लिए यहां तक पहुंचना असंभव है।  बार्सिलोना ने जीत के बाद ट््वीट किया, ला लीगा हमारा है, और भविष्य भी।

चेन्नई आठ रन से जीती
बेंगलुरु। चेन्नई सुपरकिंग्स ने डेवन कॉनवे (83) और शिवम दुबे (52) के विस्फोटक अर्द्धशतकों की बदौलत इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बड़े स्कोर वाले रोमांचक मुकाबले में सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को आठ रन से मात दी। चेन्नई ने आरसीबी के सामने 227 रन का चट्टान जैसा लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में मेजबान टीम फाफ डु प्लेसिस (33 गेंद, 62 रन) और ग्लेन मैक्सवेल (36 गेंद, 76 रन) के प्रयासों के बावजूद 218 रन तक ही पहुंच सकी।

निभाई शतकीय साझेदारी
मैक्सवेल और डु प्लेसिस ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चौकों और छक्कों की बरसात करते हुए तीसरे विकेट के लिये 126 रन की शतकीय साझेदारी की, हालांकि चेन्नई के स्पिनरों ने मध्य ओवरों में दोनों बल्लेबाजों के विकेट लेकर मैच में वापसी कर ली।  आरसीबी को आखिरी दो ओवर में 30 रन की दरकार थी। इम्पैक्ट प्लेयर सूयष प्रभूदेसाई ने इस दौरान दो छक्के जड़े लेकिन चेन्नई के गेंदबाजों ने धैर्य का प्रदर्शन करते हुए आरसीबी को लक्ष्य तक नहीं पहुंचने दिया।  लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सलामी बल्लेबाज विराट कोहली पहले ही ओवर में बोल्ड हो गये। मेजबान टीम को दूसरा झटका महिपाल लोमरोर के रूप में लगा जो मात्र शून्य रन जोड़ सके।

पावरप्ले में जोड़े 75 रन
मैक्सवेल और डु प्लेसिस ने शुरुआती झटकों के बावजूद प्रत्याक्रमण किया और इस तरह आरसीबी ने पावरप्ले में 75 रन बना लिये। पावरप्ले में सीजन का अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाने के बाद भी आरसीबी की आतिशी बल्लेबाजी नहीं रुकी। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रनगति पर लगाम लगाने के लिये स्पिनरों को गेंद सौंपी लेकिन मैक्सवेल इससे प्रभावित नहीं हुए।

मैक्सवेल ने 36 गेंद पर बनाए 76 रन : मैक्सवेल और डु प्लेसिस ने चौकों-छक्कों की बरसात करते हुए मात्र 61 गेंद में 126 रन की साझेदारी की। मैक्सवेल ने 36 गेंद पर तीन छक्कों और आ चौकों के साथ 76 रन बनाये, हालांकि उनके आउट होने के समय आरसीबी लक्ष्य से काफी दूर थी। डु प्लेसिस को 53 रन के स्कोर पर जीवनदान मिला जब तीक्षणा अपनी ही गेंद पर उनका कैच नहीं लपक सके।  डु प्लेसिस हालांकि इसका लाभ नहीं उठा सके और 33 गेंद पर 62 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गये।

सिंधु ने जीता रजत पदक
मैड्रिड।  शीर्ष भारतीय शटलर पीवी सिंधु ने मैड्रिड स्पेन मास्टर्स के फाइनल में रविवार को इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया तुनजुंग से हारने के बाद रजत पदक से संतोष किया।

तुनजुंग 29 मिनट में जीती
तुनजुंग ने मात्र 29 मिनट चले एकतरफा मुकाबले में सिंधु को 21-8, 21-8 से मात दी। सिंधु ने इससे पहले आमने-सामने के सातों मुकाबलों में तुनजुंग को मात दी थी, लेकिन यहां उनके पास विश्व की नंबर 12 शटलर के सवालों का कोई जवाब नहीं था। सेमीफाइनल में टॉप सीड कैरोलीना मरीन को हराने वाली तुनजुंग ने मुकाबले की सधी हुई शुरुआत करते हुए पहले गेम में ब्रेक तक 11-6 की बढ़त बना ली। ब्रेक के बाद सिंधु ने पहला पॉइंट स्कोर किया, हालांकि तुनजुंग ने 11-7 की बढ़त के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा।

तुनजुंग आक्रामक दिखी
दूसरे गेम में तुनजुंग ने अधिक आक्रामकता दिखाई और ब्रेक तक 11-3 की विशाल बढ़त बना ली। ब्रेक के बाद सिंधु ने कुछ मौकों पर बेहतर खेल दिखाया लेकिन इंडोनेशियाई शटलर ने 20-8 पर मैच पॉइंट को जीत में बदलकर स्वर्ण अपने नाम कर लिया।  स्पेन मास्टर्स इस साल के अन्य आयोजनों की तुलना में सिंधु के लिए बेहतर टूर्नामेंट था। उन्होंने 2023 में इससे पहले सिर्फ एक बार क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई थी। जबकि इंडिया ओपन सहित तीन आयोजनों में उन्हें पहले चरण में ही बाहर होना पड़ा था।