gandhinagar - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नोएडा के बाद अहमदाबाद में 12 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बम निरोधक दस्ता और पुलिस टीम मौके पर मौजूद
अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में 12 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है जिससे वहां अफरा तरी मच गयी। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि अहमदाबाद शहर के 12 स्कूलों को ईमेल से बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ते और पुलिस की अन्य टीमों ने सकूल परिसरों की तलाशी शुरू कर दी। अब तक वहां कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। मामले दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई जारी है।

उल्लेखनीय है कि गांधीनगर और अहमदाबाद के कुछ स्कूलों को ऐसे ही ईमेल से धमकियां मिली थी लेकिन तब भी उन स्कूलों में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था।

पैलेस ऑन व्हील्स पर 9वां टूर आज पहुंचा जयपुर : पर्यटकों का तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर स्वागत, छह देशों से आए मेहमान
जयपुर। पैलेस ऑन व्हील्स का 9वा फेरा आज जयपुर के गांधी नगर रेलवे स्टेशन पहुंचा। जहां पर्यटकों का तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस फेरे में 6 देशों के 37 पर्यटक शाही यात्रा कर रहे हैं। इसमें अमेरिका से सबसे अधिक 16 पर्यटक, भारत से 14, ब्रिटेन से 4, जबकि साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस से एक-एक पर्यटक शामिल हैं।

इससे पहले पर्यटकों को बस के जरिए शहर के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर भ्रमण के लिए ले जाया गया है। इसके बाद शाम को दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन से ट्रेन पर्यटकों को लेकर सवाई माधोपुर के लिए रवाना हो जाएगी।

मोदी के राज्य में फिर लहराया भगवा
गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में भाजपा ने गांधीनगर महानगरपालिका और दो नगरपालिकाओं में हुए चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारी जीत हासिल की है। राज्य चुनाव आयोग के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार भाजपा ने गांधीनगर मनपा के तीन अक्टूबर के चुनाव की मंगलवारो को हुई मतगणना के दौरान कुल 11 वार्ड की 44 में से 41 सीटों पर जीत हासिल की है।

भाजपा की तरह ही सभी 44 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली मुख्य विपक्षी कांग्रेस को मात्र दो सीटें और 40 सीटों पर प्रत्याशी खड़े करने वाली आम आदमी पार्टी यानी आप को मात्र एक सीट पर जीत मिली है। 14 सीटों पर उम्मीदवार उतारने वाली बहुजन समाज पार्टी और दो पर प्रत्याशी खड़े करने वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का खाता नहीं खुल सका है। कुल पौने तीन लाख वोटरों में से चुनाव के दौरान 56.24 प्रतिशत ने मतदान किया था। उल्लेखनीय है कि आप पार्टी ने इसी साल हुए सूरत मनपा के चुनाव में 27 सीटें जीत कर भाजपा के खेमे में खलबली मचा दी थी हालांकि वहां भाजपा ही सत्ता में आयी थी।

भाजपा ने देवभूमि द्वारका ज़िले की भानवण और बनासकांठा ज़िले की थरा नगरपालिकाओं में भी जीत हासिल की है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है। इनमे भी तीन अक्टूबर को ही चुनाव हुआ था। अब राज्य की सभी आठ महानगरपालिकाओं पर भाजपा का क़ब्ज़ा हो गया है जो पिछले ढाई दशक से भी अधिक समय से गुजरात की सत्ता पर क़ाबिज़ है।

पार्टी की इस जीत को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मनोबल बढ़ाने वाली एक बड़ी सांकेतिक जीत माना जा रहा है। मतगणना में बढ़त के साथ ही यहां के निकट कोबा स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय श्रीकमलम में ज़बरदस्त जश्न शुरू हो गया। ढोल नगाड़े के साथ ही पटाखों की आवाज़ के बीच पार्टी कार्यकर्ता झूम झूम कर एक दूसरे को बधाई दे रहे थे।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और लोकसभा सांसद सी आर पाटिल ने इस जीत को प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा में लोगों के भरोसे का परिणाम बताया।