no cleaning - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सालों से खुदी पड़ी वार्ड की सड़कें, सफाई भी नहीं
कोटा। शहर में अपनी अलग पहचान रखने वाला वार्ड 57 नई बसावट वाला इलाका है। लोग पुराने कोटा से निकल कर चंबल किनारे बसते गए और नयापुरा इलाका बसता गया। यह इलाका इतना फैल गया है अब इसके दो वार्ड हो गए हैं। वार्ड सत्तावन में बस स्टैंड, बस स्टैंड के पीछे का इलाका नयापुरा, मुक्तिधाम, कबिस्तान, हनुमान टेकडी, सब्जी मंडी का इलाका आता है। कहने को यह नयापुरा है लेकिन यहां नया कुछ भी नहीं है। समस्याओं का यहां अंबार लगा हुआ है। कोटा उत्तर नगर निगम का वार्ड नंबर 57 राजनैतिक उपेक्षा का शिकार हो रहा है। जिससे वार्ड के विकास कार्य बाधित हो रहे है। वार्ड में कई समस्याएं है जिनका समाधान नहीं होने से वार्डवासी परेशान हो रहे है। वार्ड में घरों के आगे से गुजरते विद्युत के तारों से हर समय करंट का खतरा बना रहता है। वहीं दूसरी और सफाई व्यवस्था भी ठीक नहीं है। नालियां को ढक नहीं रखा जिससे मच्छर पनप रहे है। वार्ड पार्षद का कहना है कि पहले वो भाजपा में थी तो कांग्रेस बोर्ड उपेक्षा करता था अब कांग्रेस से वार्ड पार्षद है तो भाजपा बोर्ड वार्ड की उपेक्षा कर रहा है। राजनैतिक द्वेषता से वार्डवासियों का नुकसान हो रहा है। वार्ड के विकास कार्य ठप पड़े है। पार्षद का कहना है नगर निगम के अधिकारियों को कई बार सफाई व्यवस्था सुधारने, नालियों के निर्माण और अन्य कार्यो के  बारे में लिखित में दे रखा है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वार्ड में उखड़ी सड़कों से वाहनधारियों को परेशानी हो रही है। मुक्तिधाम में चहुंओर गंदगी फैली है। बैठने की पर्याप्त व्यवस्थाए नहीं है। यही हाल कब्रिस्तान का है। वहां भी विकास की दरकार है।

नहीं हो रही नियमित सफाई
वार्ड में सफाई कर्मचारियों के नही होने के कारण वार्ड में कई दिनों तक सफाई नहीं होती है। नालियों से निकला गंदा कचरा कई दिनों तक घर के बाहर ही पड़ा रहता है। उसे उठाने वाले आते ही नहीं है। नालियां खुली होने से मच्छर पनप रहे है। जिससे बीमारियां फैलने का डर रहता है। मुक्तिधाम का विकास होना चाहिए यहां सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है। लोगों के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। स्नानघर नहीं है। मुक्तिधाम की नियमित सफाई नहीं होती है।
- पवन सैनी, वार्डवासी

उखड़ी सड़के दे रही दर्द
वार्ड की उखड़ी सड़कों के कारण वाहनधारियों को भारी परेशानी हो रही है। बारिश में सबसे ज्यादा परेशानी गड्ढों पानी भरने से होती है। रात में गड्ढे दिखाई नहीं देते है ऐसे कई बार लोग फिसल कर चोटिल हो चुके है। यह सब्जी मंडी सबसे पुरानी है। यहां कोटा, बूंदी और आसपास इलाके किसान इसी सब्जी मंडी में माल बेचने आते थे। बाद में फल सब्जी मंडी बन गई तो किसान वहां जाने लगे। सब्जी मंडी में अतिक्रमण और पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। लोग सड़क पर ही वाहन खड़े कर सब्जी खरीदते जिससे आए दिन जाम लग जाता है।
- फैजल शेख, वार्डवासी

घरों के आगे झूलते तार बन रहे परेशानी का कारण
वार्ड के अधिकांश घरों के आगे से विद्युत लाइनों के तार गुजर रहे जिससे हर समय करंट का खतरा बना रहता है। कई लोगों ने तो तार को घर से दूर रखने के लिए प्लास्टिक के पाइप लगा रखे है। वहीं कई मकानों के ऊपर से लाइन निकल रही है ऐसे में छत व बालकॉनी में जाने से हमेंशा डर लगता है।
- पंकज साहु, वार्डवासी

नालियों का ढकान नहीं होने से फैल रहे मच्छर
वार्ड की अधिकांश नालियों को ढक नहीं रखा जिससे मच्छर पनप रहे है। पानी जमा होने से वार्ड में बदबू फैली रहती है। सफाई कर्मी नहीं आने से घर के सामने गुजर रही नाली को  निजी खर्च पर सफाई कर्मी लगाकर कई बार नालियों को साफ करवाया है।
- उदय सिंह राजावत, वार्डवासी

इनका कहना है
राजनिति कारणों कि वजह से वार्ड में कई सालों से काम नही करवा सकी, निगम में भाजपा का बोर्ड होने से मेरी कोई सुनवाई नही हो रही है, कई बार वार्ड कि समस्याओं के बारे में निगम के अधिकारीयों को मौखिक व लिखित के माध्यम से अवगत करवाया लेकिन उनके द्वारा कोई जवाब नहीं मिला। जिसके कारण वार्डवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। श्मशानघाट के विकास के लिए भी कई बार अधिकारियों को लिखित दे रखा है कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
- मेघा गुर्जर, पार्षद वार्ड 57

मूलभूत सुविधाओं को तरसे ग्रामीण, योजनाओं के लाभ के लिए भटक रहे
चौमहला। राजस्थान सरकार की ओर से ग्राम पंचायतों का पुन: गठन का कार्य किया जा रहा है, ऐसे में ग्राम पंचायत कोलवी उर्फ मंडी राजेंद्रपुर चौमहला के वार्ड क्रमांक 13 का निस्तारण कर दिया जाए तो इस वार्ड के निवासियों को राहत मिल सकेगी। यह वार्ड दो ग्राम पंचायतों में बंटा हुआ है। इसी आशय को लेकर बुधवार को वार्ड 13 के निवासियों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया है। ग्राम पंचायत कोलवी उर्फ मंडी राजेंद्रपुर चौमहला का वार्ड क्रमांक 13 दो पंचायतों में बंटा हुआ होने के कारण इसका समुचित विकास नहीं हो पा रहा है। इस वार्ड की कुछ जमीन ग्राम पंचायत तलावली में आती है, जबकि यहां रहने वाले चौमहला के निवासी कहलाते है, लोगों के राशन कार्ड,मतदाता परिचय पत्र,आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज चौमहला के ही बने हुए है। मकान निर्माण की स्वीकृति ग्राम पंचायत तलावली से लेनी पड़ती है। ग्राम पंचायत कोलवी उर्फ मंडी राजेंद्रपुर चौमहला का वार्ड नंबर 13 नई आबादी,शनि मंदिर रोड,विलावली रोड,सीटी पैलेस रोड आदि ग्राम पंचायत तलावली की जमीन पर बने हुए है, जबकि यह क्षेत्र चौमहला का कहलाता है। ग्राम पंचायत तलावली का गांव विलावली व चौमहला की दूरी मात्र एक किमी है। गांव विलावली व चौमहला दोनों एक हो चुके है, विलावली रोड पर सड़क के दोनों ओर घनी आबादी बस चुकी है,राजस्व रिकॉर्ड में भी यह जमीन तलावली ग्राम पंचायत की दर्शाई जाती है,चौमहला की बढ़ती जनसंख्या व्यापार व्यवसाय को देखते हुए चौमहला बिलावली मार्ग पर काफी दुकानें लग चुकी है। काफी मकान बन गए  इस मार्ग पर काफी चहल पहल रहने लगी है। यह पूरा हिस्सा चौमहला का कहलाता है।

मूलभूत सुविधाओं का अभाव
दो ग्राम पंचायतों में बंटा होने के कारण वार्ड नंबर 13 का समुचित विकास नहीं हो पा रहा है, यहां के निवासी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। यहां पेयजल का संकट है जलदाय विभाग द्वारा यहां पाइप लाइन नहीं बिछा रखी है,गली मोहल्लों में सड़क नालियों का आभाव है। यहां सफाई भी नहीं होती है मकान मालिक अपने अपने सामने सफाई करते है। बुधवार को वार्ड नंबर 13 के निवासियों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर इस समस्या का निस्तारण करने की मांग की है, उन्होंने तलावली ग्राम पंचायत की भूमि चौमहला पंचायत में शामिल करने की मांग रखी।

हमारे रोड नहीं है, नालियां नहीं है। हमारी कही सुनवाई नहीं हो रही है जबकि हमने जिला कलक्टर, एसडीएम को भी गुहार लगाई है। हमारी न चौमहला ग्राम पंचायत सुनती है ना तलावली।
- महावीर जैन, निवासी वार्ड नंबर 13 चौमहला।

चौमहला व बिलावली के बीच शनि मंदिर क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत सुविधा का अभाव है। बारिश में पानी भर जाता है निकलने में भी दिक्कत होती है बच्चें स्कूल नहीं जा पाते है। दोनों ही ग्राम पंचायतों में हमारी कोई सुनवाई नहीं होती है। सफाई भी नहीं होती।
- मनोहर मोदी, निवासी शनि मंदिर रोड चौमहला।

हमारी कही सुनवाई नहीं होती है। रोड व नालियां नहीं होने से बारिश का पानी जमा हो जाता है। जिससे बीमारियां फैलने का डर रहता है। घरों से निकलना भी मुश्किल हो जाता है।
- प्रदीप जैन, निवासी वार्ड नंबर 13 चौमहला

हम लोग रोड, पेयजल, रोड लाइट्स के लिए परेशान हो रहे है। हम लोग चौमहला व तलावली ग्राम पंचायतों के बीच फंसे हुए है। दोनों ही जगह हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
- शंकर लाल, निवासी शनि मंदिर रोड चौमहला

वार्ड नंबर 13 के निवासियों का परिवाद प्राप्त हुआ है,ग्राम पंचायतों का पुन गठन का कार्य जारी है नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
- छत्रपाल सिंह चौधरी, उपखंड अधिकारी, चौमहला

वार्ड नंबर 13 के निवासियों का परिवाद प्राप्त हुआ है,ग्राम पंचायतों का पुन गठन का कार्य जारी है नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
- छत्रपाल सिंह चौधरी, उपखंड अधिकारी, चौमहला

केवल कागजों में ही चल रहा है स्वच्छ भारत मिशन, सुविधाघर में लग रहा गंदगी का अंबार
सुकेत। सुकेत में स्वच्छ भारत मिशन केवल कागजों में ही चल रहा है। कस्बे में टंकी तिराहे पर स्थित सामुदायिक शौचालय का हाल-बेहाल है। लोग मजबूरी में मूत्रालय का उपयोग कर रहे हैं। स्वच्छ भारत मिशन को लेकर नगर पालिका में कोई संदीजगी दिखाई नहीं दे रही। टंकी तिराहा पर स्थित सामुदायिक शौचालय का हाल-बेहाल है। लोग मजबूरी में मूत्रालय का उपयोग कर रहे हैं। शौचालयों की स्थिति बेहाल है। यहां शौच के लिए बैठना भी मुश्किल है क्योंकि पानी की व्यवस्था नहीं है। कई बार नगर पालिका के पदाधिकारियों को समस्या से अवगत करवाया। इसके बावजूद मजबूरी में लोग राहगीर लघुशंका के लिए ही सिर्फ उपयोग कर रहे हैं। शौचालय की साफ-सफाई पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जबकि नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारी स्वच्छता अभियान के तहत गली-मोहल्ले में जाकर लोगों को स्वच्छता का पाठ पढ़ा रहे। नगर पालिका सुकेत के सार्वजनिक शौचालयों की हालत यह है कि उसके पास बदबू के कारण लोगों का गुजरना मुश्किल है। इन शौचालयों से उठती बदबू के चलते आसपास के लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो गया है।

वर्षों से नहीं हुई सफाई
कस्बे वासियों ने बताया कि नगर पालिका द्वारा सामुदायिक शौचालय का निर्माण तो करवाया पर इसकी सुध कोई नहीं लेता। जिसके चलते शौचालय में पानी की व्यवस्था नहीं है। टंकी तिराहे स्थित स्वच्छ शौचालय में गंदगी ही गंदगी है, मल-मूत्र यूंही पड़ा हुआ है। शौचालय में न तो पानी की व्यवस्था है और ना ही इसको साफ करने की कोई व्यवस्था नहीं है। शौचालय के अंदर दीवारों पर मकड़ी के जाले लगे हुए हैं। अंदर र्इंट, बोतल, गंदे कपड़े और गुटखे आदि के पाऊच पड़े हुए हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि वहां सालों से सफाई नहीं की गई।

शौचालय दो-ढाई साल से खस्ता हालत में है। किसी भी अधिकारी और कर्मचारी ने यहां आकर नहीं देखा कि लगातार गंदगी बढ़ रही है।
-दीपक खटीक, स्थानीय निवासी

शौचालय जब से बना है, तब से ही यही हाल है। कई बार शिकायत की गई। पर किसी ने भी सुनवाई नहीं करता है। इससे गंदगी फैल रही है। जिससे बीमारी होने का डर बना रहता है। इसके पास से गुजरना भी मुश्किल होता है।
-महेन्द्र महावर, स्थानीय निवासी

कस्बे में सफाईकर्मी मनमानी करते हैं। पहले ठेकेदार द्वारा जमादार लगा रखा था तो सफाई व्यवस्था ठीक थी। पालिका और ठेकेदार द्वारा स्थाई जमादार लगाना चाहिए।
-फैसल खान, उपाध्यक्ष, नगर पालिका सुकेत

सफाई कर्मचारी लगा रखे हैं। लेकिन जिम्मेदारी से कार्य नहीं करते। जल्द ही समाधान करवाया जाएगा।
-गोवर्धन मेहर, पालिकाध्यक्ष, सुकेत