fashion show - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ख्वाब, हौसले और हुनर का जलवा: एलीट मिस राजस्थान–2025 सीजन-12 में टॉप-30 फाइनलिस्ट का भव्य अनावरण
जयपुर। एलीट मिस राजस्थान–2025 सीजन-12 की सेश सेरेमनी फैशन, आत्मविश्वास और प्रेरणादायी कहानियों का सजीव मंच बन गई। सी-स्कीम स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जैसे ही टॉप-30 फाइनलिस्ट के नामों का अनाउंसमेंट हुआ, पूरा माहौल रोमांच और तालियों से गूंज उठा। प्रदेशभर से आईं प्रतिभाशाली युवतियों ने न केवल अपनी खूबसूरती, बल्कि अपने संघर्ष, सोच और सपनों की दमदार अभिव्यक्ति से सभी को प्रभावित किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. जगदीश चंद्र रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे मंच युवतियों को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनने की दिशा देते हैं। इस अवसर पर सुपर मॉडल आकांक्षा भल्ला, अलफिरदोश और तनु ने प्रतिभागियों को मोटिवेट करते हुए अपने अनुभव साझा किए।

सेश सेरेमनी के दौरान टॉप-30 फाइनलिस्ट का आधिकारिक अनावरण किया गया, जिन्हें अब ग्रैंड फिनाले की दौड़ में शामिल होने का मौका मिलेगा। चयन प्रक्रिया में जूरी ने प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, संवाद कौशल, प्रस्तुति, सोच और पर्सनैलिटी को प्रमुखता से परखा। आयोजन के फाउंडर-डायरेक्टर गौरव गौड़ ने बताया कि सीजन-12 में राजस्थान के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में युवतियों ने ऑडिशन दिए, जिनमें से कठिन चयन प्रक्रिया के बाद टॉप-30 का चयन किया गया है।

कार्यक्रम में उदयपुर की वंदना प्रजापत खास आकर्षण रहीं। वे एक हॉस्पिटल में न्यूरोलॉजी रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर हैं और मेडिटेशन इंस्ट्रक्टर भी हैं। वंदना का मानना है कि शारीरिक सौंदर्य के साथ मानसिक संतुलन भी उतना ही जरूरी है। वहीं भीलवाड़ा की ज्योति सोनी की कहानी ने सभी को भावुक कर दिया। उन्होंने बताया कि 2022 में उनकी मां को कैंसर होने का पता चला और मां का सपना था कि वे मॉडल बनें। उसी ख्वाब को पूरा करने के लिए ज्योति ने इस मंच को चुना।

जयपुर की शैली यादव, जो मलयालम और दो राजस्थानी फिल्मों में काम कर चुकी हैं, ने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री का अनुभव उन्हें आत्मविश्वास और अनुशासन सिखाता है। अब टॉप-30 फाइनलिस्ट आगे कड़े प्रशिक्षण और राउंड्स के जरिए ग्रैंड फिनाले की तैयारी करेंगी, जहां ख्वाबों को हकीकत में बदलने की जंग होगी।

फैशन की बानगी से पहले : जयपुर कॉट्योर शो की पार्टी में दिखे फैशन के रंग
जयपुर। मॉडल्स ने रैंप से पहले रैंप की बानगी पेश की तो हर कोई आने वाले उत्सवी रंग में रंगा नजर आया। फैशन की झलक भी देखने को मिली और लॉन्चिंग पार्टी में फैशन वर्ल्ड के दिग्गजों ने एंजॉय भी किया। नजारा था 11, 12 और 13 जुलाई को जयपुर के शहर के रिसोर्ट एंड होटल्स में होने वाले जयपुर कॉट्योर शो की लॉन्चिंग पार्टी का। शो फाउंडर डायरेक्टर गौरव गौड़ ने बताया कि इसका आयोजन 11 से 13 जुलाई तक अलंकारा रिसॉर्ट में किया जाएगा।

तीन दिनों तक सेलिब्रिटी डिजाइनर्स मॉडर्न कलेक्शन को शोकेस करेंगे। करीब 60 मेल और फीमेल मॉडल्स रैंप पर आउटफिट्स लेकर आएंगे।
ऐसे में बुधवार को हुई कर्टन रेजर पार्टी में शहर की नामचीन हस्तियों का जमावड़ा रहा। मॉडल्स आकांक्षा भल्ला, अलफिरदोस, मिताली, तनु और शीना के साथ एलीट मिस राजस्थान से निशा चौहान, सौम्या आनंद और एंजेल सेन ने पार्टी में रंग जमाया। गौरव ने बताया कि जयपुर कॉट्योर शो राजस्थान की संस्कृति और आधुनिक फैशन को एक मंच पर लाने का प्रयास है। हमारा उद्देश्य राजस्थान की फैशन इंडस्ट्री को नई पहचान देना है।

सोनम कपूर ने ‘डिओर ऑटम शो 2025’ में बिखेरा जलवा, शो में भाग लेने वाली एकमात्र बॉलीवुड स्टार रहीं
क्योटो। बॉलीवुड अभिनेत्री और ग्लोबल फैशन आइकन सोनम कपूर ने ‘डियोर ऑटम शो 2025’ में अपनी मौजूदगी से सभी का ध्यान आकर्षित किया।

जापान की सांस्कृतिक राजधानी क्योटो में आयोजित इस शो में सोनम ने डियोर प्री-फॉल 2025 के शानदार परिधान में शिरकत की और अपने अंदाज में गरिमा व स्टाइल का संगम प्रस्तुत किया। वह इस शो में भाग लेने वाली एकमात्र बॉलीवुड स्टार रहीं।

डियोर की ब्रांड एम्बेसडर के रूप में, सोनम कपूर ने एक बार फिर अपनी विशिष्ट एलिगेंस और सादगी का परिचय दिया। यह शो क्योटो के प्रसिद्ध टो-जी मंदिर में आयोजित किया गया, जिसमें सोनम कई प्रतिष्ठित मेहमानों के साथ शामिल हुईं।

सोनम को उनकी बहन रिया कपूर ने स्टाइल किया था। उन्होंने अपनी डियोर लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिन्हें फैशन क्रिटिक्स और फैन्स से काफी सराहना मिली। इस शो में भाग लेने पर सोनम कपूर ने कहा- जापान हमेशा मेरे दिल के बेहद करीब रहा है। शादी के बाद मैं अपने पति के साथ क्योटो कई बार आई हूं और यहां के लोगों की गर्मजोशी और अपनापन महसूस किया है। इस साल डियोर एम्बेसडर के तौर पर लौटना मेरे लिए और भी खास है।

मॉडल्स ने रैंप पर ब्लॉक प्रिंटिंग जैसे हैंडलूम प्रोडक्ट्स को किया शोकेस, हथकरघा एक्सपो के तहत हुआ फैशन शो
जयपुर। बुनकर सेवा केन्द्र की ओर से आयोजित हथकरघा एक्सपो के तहत बिरला सभागार में विशेष फैशन शो का आयोजन किया गया। फैशन शो में फैशन डिग्री के विद्यार्थी जिनमें निफ्ट जोधपुर, जयपुर से इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्राफ्ट एंड डिजाइन, गवर्नमेंट वूमेंस पॉलीटेक्निक कॉलेज गांधीनगर, आर्च कॉलेज, आईआईएस डीम्ड यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों भाग लिया। बुनकर सेवा केन्द्र की निदेशक रूचि यादव ने इस पहल के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि देश में पारंपरिक हथकरघा उद्योग को बढ़ावा देने के लिए फैशन शो का आयोजन किया गया। इस दौरान मॉडल्स ने हाथों के बने परिधानों को रैंप पर शोकेस कर उपस्थित लोगों की वाहवाही लूटी। इस दौरान एक्सपो में लगी स्टॉल्स के प्रोडक्ट्स का रैंप पर जलवा देखने को मिला। कार्यक्रम में हथकरघा एक्स्पो में पद्मश्री अवार्डी, नेशनल अवार्डी द्वारा विशेष स्टॉल लगाई गई है। इन स्टॉलों में पट्टु कुर्ती, कोटा डोरिया, माहेश्वरी साड़ी, पलिक साड़ी, आवा साड़ी, गोला भामा साड़ी के हैंडलूम प्रॉडक्ट उपलब्ध है। तथा निफ्ट जोधपुर की स्टॉल भी है।

जयपुर बुनकर सेवा केन्द्र द्वारा ब्लॉक प्रिंटिंग के डेमो भी शामिल है। एक्स्पो में विभिन्न राज्यों के हथकरघा उत्पाद जिसमें मध्यप्रदेश की चंदेरी व माहेश्वरी, बंगाल की जामदानी, गुजरात की तंगलिया, राजस्थान की कोटा डोरिया, बनारस की बनारसी साड़ी, उड़ीसा का इक्कत, तमिलनाडु की कांचीपुरम व अरणी सिल्क साड़ी, तेलंगाना की पांचमपल्ली, कुल्लू की शॉल और हैंडीक्राफ्ट की गोटापट्टी एप्लिक, अजरख व अकोला प्रिंट प्रम। बुनकर, स्वयं सहायता समूहए सोसायटीए प्रोड्यूसर कंपनी पुरस्कार विजेता भी है।

एमजेआरपी यूनिवर्सिटी में होगा फैशन शो : अनूठी थीम्स पर छात्र करेंगे रैम्पवॉक, अपने द्वारा डिजाइन किए परिधानों को करेंगे प्रदर्शित
जयपुर। महात्मा ज्योतिराव फुले विश्वविद्यालय (एमजेआरपी यूनिवर्सिटी) में 22 फरवरी को सायं 4 बजे राष्ट्रीय फैशन शो ‘फैशन पैशन-2025’ का आयोजन होगा। इस फैशन शो में निफ्ट, ड्रीमलैंड फैशन डिजाइन, उदयपुर और जयपुर सहित देश के प्रसिद्ध फैशन संस्थानों के छात्र भाग लेंगे और अपने द्वारा डिजाइन किए गए परिधानों में रैम्पवॉक करेंगे।

एमजेआरपी यूनिवर्सिटी के चेयरपर्सन निर्मल पंवार ने बताया कि यह कार्यक्रम छात्रों को पारंपरिक और आधुनिक फैशन ट्रेंड्स से परिचित करवाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। फैशन शो और नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार और स्मृति चिह्न प्रदान किए जाएंगे।

छात्र लिबास ऑफ बनारस, होगवर्ट्स, स्टाइल सिंफनी, द बटरफ्लाई व्हिस्पर, सादगी, अग्नि, सिंड्रेला और द फैशन फ्लिप जैसी अनूठी थीम्स पर रैम्पवॉक करेंगे। इसके अलावा कार्यक्रम में राजस्थानी नृत्यों की आकर्षक प्रस्तुतियां भी होंगी। एमजेआरपी यूनिवर्सिटी इस फैशन शो के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय संस्कृति और आधुनिक फैशन को बढ़ावा देने के अपने प्रयास को आगे बढ़ा रही है।

हेरिेटेज किड्स फैशन शो का पोस्टर लॉन्च
जयपुर। हेरिटेज किड्स फैशन शो सीजन 2 का आयोजन नए साल की 5 जनवरी को अजमेर रोड स्थित अमर पैलेस में होगा। इससे पहले प्रतिभागी बच्चों की ग्रूमिंग सेशन होंगे। वैशाली नगर में शो का पोस्टर लॉन्च किया गया। आयोजक अर्चना बैराठी ने बताया कि पोस्टर लॉन्च कार्यक्रम में चाइल्ड एक्टर अर्विक बैराठी, शो की मुख्य अतिथि लतिका तंवर, नम्या तंवर व संस्कृति सैनी उपस्थित थे। इस फैशन शो में 2 से 15 साल के बच्चे रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।

अर्चना ने बताया कि इस फैशन शो के जरिए ऐसे बच्चों को उचित स्थान दिया जाएगा, जिनके पैरेंट्स अपने बच्चों को इस क्षेत्र में आगे बढ़ाना चाहते है। शो के रजिस्ट्रेशन प्रोसेस चल रही है। इसके बाद फाइनलिस्ट बच्चों के ग्रूमिंग सेशन फैशन से जुड़े एक्सपर्ट द्वारा लिए जाएंगे। शो के दौरान विभिन्न एक्टिविटीज होंगी।

फैशन, कला एवं संस्कृति के अद्भुत प्रदर्शनी का साक्षी बना हवामहल
जयपुर। हेरिटेज डोर कार्यक्रम हवा महल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम फैशन, कला और संस्कृति का एक अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला। आयोजक सोनाली खंडेलवाल, शिवाली गुप्ता और प्रिया दीवान ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी व केन्द्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने शिरकत की।

शो डायरेक्टर अभिमन्यु सिंह द्वारा निर्देशित फैशन शो में रैंप पर प्रसिद्ध डिजाइनरों और ज्वैलर्स के कलेक्शन प्रदर्शित किए गए, जिन्होंने पारंपरिक और आधुनिक शैलियों का बेहतरीन संगम प्रस्तुत किया। प्रसिद्ध लोक कलाकार गुलाबो सपेरा और उनके समूह ने पारंपरिक राजस्थानी संगीत के सुरों से सजी एक शानदार प्रस्तुति दी। सीमा और उनके समूह ने भी मंच पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए।