maharashtra cabinet - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

‘मूर्ख मंत्रिमंडल’ वाले बयान पर संजय राउत का पलटवार, बोले- टेलीप्रॉम्प्टर के बिना ‘वंदे मातरम्’ सुनाने की चुनौती
मुंबई। शिवसेना (यूबीटी ) के सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए राज्य मंत्रिमंडल को 'मूर्खों का मंत्रिमंडल' करार देते हुए सत्ताधारी दलों के बड़े नेताओं को टेलीप्रॉम्प्टर के बिना राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' सुनाने की चुनौती दी। राउत ने मंत्री जयकुमार गोरे के बारे में टिप्पणी करने पर मिले नोटिस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अगर 'मूर्ख' शब्द असंसदीय है, तो सेंसर बोर्ड को इस पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने राज्य और राष्ट्रीय दोनों स्तरों पर सरकार चलाने के लिए सोच-समझकर 'मूर्खों' को इकट्ठा किया है। उन्होंने अधिकारियों को चुनौती दी कि वे इसे 'मूर्ख मंत्रिमंडल' कहने के लिए उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करें।

सोनिया गांधी के रुख को 'बौद्धिक नक्सलवाद' बताने वाले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बयान का जवाब देते हुए शिवसेना (यूबीटी) नेता कहा कि 'वंदे मातरम्' को कांग्रेस पार्टी ने अपनाया था, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नहीं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फडणवीस को टेलीप्रॉम्प्टर की मदद के बिना कम से कम दो पद सुनाने की चुनौती दी। उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वतंत्रता दिवस भाषण का भी मज़ाक उड़ाया और दावा किया कि लाल किले पर टेलीप्रॉम्प्टर खराब होने के कारण उन्हें पढ़ने में मुश्किल हुई। साथ ही उन्होंने मंत्री गिरीश महाजन का भी मज़ाक उड़ाया।

संजय राउत ने 'अंधभक्त' शब्द के इस्तेमाल को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भेजे गये नोटिस पर कड़ी नाराज़गी जतायी और सरकार के इस कदम को सरासर बेवकूफी बताया। उन्होंने राहुल गांधी के बयान का बचाव करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तंज कसते हुए पूछा कि क्या संसद से वॉकआउट करने वाले नेता परमवीर चक्र जैसे वीरता पुरस्कार पाने के हकदार हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे को अपनी ही पार्टी के भीतर बहुत ज़्यादा परेशान किया गया था। उन्होंने एक सनसनीखेज दावा किया कि अगर मुंडे ने उस समय कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया होता, तो शायद उनकी जान बच सकती थी। उन्होंने बाबा रामदेव पर भी तंज कसते हुए कहा कि योग गुरु अब बहुत ज़्यादा सतर्क हो गये हैं।

महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल विस्तार, 39 मंत्रियों ने ली शपथ
नागपुर। महाराष्ट्र में महायुति का मंत्रीमंडल विस्तार हुआ जिसमें 39 मंत्रियों ने शपथ ली है। इस बीच शिवसेना के उपनेता ने विस्तार में शामिल नहीं किए जाने से नाराज होकर इस्तीफा दे दिया है। नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में शाम चार बजे राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व अजित पवार मंच पर मौजूद रहे।

शिवसेना के कोटे से बने मंत्री
गुलाबराय पाटिल उत्तर महाराष्ट्र से विधायक हैं। उन्हें दूसरी बार मंत्री बनने का मौका मिला। दादा भुसे ने मंत्री पद की शपथ ली। उत्तर महाराष्ट्र के मालेगांव आउटर से चुने गए थे। पहले भी मंत्री रह चुके हैं। दिग्रस सीट से विधायक संजय राठौड़ उद्धव-शिंदे सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। उदय सामंत रत्नागिरी विधानसभा सीट से लगातार पांचवीं बार विधायक बने हैं। पाटन विधायक शंभूराज देसाई ने मंत्री पद की शपथ ली। एकनाथ शिंदे के करीबी है। औरंगाबाद पश्चिम के विधायक संजय शिरसाट ने मंत्री पद की शपथ ली। मराठा समुदाय के बड़े नेता प्रताप सरनाइक को फडणवीस सरकार में मंत्री के तौर पर शामिल किया गया है। ये ओबला माजीबड़ा से विधायक हैं। इनके अलावा भरत गोगावले, प्रकाश आबिटकर, आशीष जयसवाल, योगेश कदम ने मंत्री पद की शपथ ली।

राकांपा के मंत्री
राकांपा के वरिष्ठ नेता हसन मुश्रिफ ने मंत्री पद की शपथ लीं। एकनाथ शिंदे सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। धनंजय मुंडे को भी फडणवीस सरकार में मंत्री बनने का मौका मिला। दत्तात्रये भरने दूसरी बार मंत्री बने हैं। राकांपा के दिग्गज नेता सुनील तटकरे की बेटी अदिती तटकरे ने मंत्री पद की शपथ ली। वे पहले भी मंत्री रह चुकी हैं। नासिक के सिन्नरर सीट से चौथी बार विधायक चुने गए  माणिकराव कोकाटे ने मंत्री पद की शपथ ली। चार बार के विधायक आदिवासी नेता नरहरि झिरवाल ये डिंडोरी से चार बार विधायक रह चुके हैं। वे डिप्टी स्पीकर भी रह चुके हैं। इनके अलावा मकरंद जाधव पाटिल, बाबा साहेब पाटिल,ख् इंद्रनील नाइक भी मंत्री बने हैं।

बीजेपी कोटे से ये नेता मंत्री बने
गिरीश महाजन, चंद्रकांत पाटिल, पंकजा मुंडे, राधाकृष्ण विखे पाटिल, चंद्रशेखर बावनकुले, मंगल प्रभात लोढ़ा, आशीष शेलार, जयकुमार रावल, नितेश राणे, शिवेंद्र सिंह भोसले, पंकज भोईर, गणेश नाइक, मेघना बोर्डिकर, माधुरी मिसाल, अतुल सावे, संजय सावकारे, आकाश फुंडकर, अशोक उइके, जयकुमार गोरे मंत्री बने हैं।

कैबिनेट विस्तार से पहले नाराजगी, शिवसेना के उपनेता ने पद से दिया इस्तीफा
कैबिनेट में जगह ना मिलने की वजह से नाराज भंडारा के विधायक नरेंद्र भोंडेकर ने शिवसेना के उपनेता के पद से त्यागपत्र दे दिया है। सूत्रों की मानें तो नरेंद्र भोंडेकर को मंत्री पद देने का वादा एकनाथ शिंदे ने चुनाव के दौरान ही किया था, हालांकि, आज उनको कैबिनेट में स्थान नहीं मिला है। इस बात से आहत होकर पार्टी के उपनेता के पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, शिवसेना (शिंदे) की ओर से इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

इन दिग्गजों को रखा बाहर
मंत्रिमंडल विस्तार में सरकार में शामिल तीनों दलों ने अपने कुछ दिग्गज नेताओं का पत्ता काट दिया है। इनमें अजीत पवार की राकांपा से छगन भुजबल, भारतीय जनता पार्टी से सुधीर मुनगंटीवार एवं शिवसेना से अब्दुल सत्तार एवं दीपक केसरकर के नाम शामिल हैं।

मंत्रियों को ढाई साल का मौका : राकांपा प्रमुख और उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि जिन लोगों का नाम नहीं आया है, उन्हें भी मंत्री बनने का मौका मिलेगा। महायुति गठबंधन सरकार अगले दो से ढाई साल में उन विधायकों को भी मंत्री बनने का मौका देगी, जिनका नाम आज हुए मंत्रिमंडल के विस्तार में नहीं आया है।