IndianRailways - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रेलवे परियोजनाओं में तेजी लाने के लिए तमिलनाडु सीएम स्टालिन ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, 2500.61.06 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण को प्रशासनिक स्वीकृति
चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर राज्य में रेलवे परियोजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन, भूमि अधिग्रहण के लिए धनराशि जारी करने और स्थगित रखी गयी परियोजनाओं को पुनर्जीवित करने का आग्रह किया है। उन्होंने इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया है।

प्रधानमंत्री को लिखे अर्ध-सरकारी पत्र में मुख्यमंत्री ने तमिलनाडु में रेलवे परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए लंबित मुद्दों के समयबद्ध समाधान के लिए हस्तक्षेप का अनुरोध किया, विशेषकर भूमि अधिग्रहण के लिए धनराशि जारी करने और ठप पड़ी परियोजनाओं को पुन: आरंभ करने के संदर्भ में।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विषय में मीडिया में कुछ तथ्यात्मक रूप से गलत जानकारियां प्रसारित की जा रही हैं, जिसके चलते उन्हें यह पत्र लिखने की आवश्यकता पड़ी है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की विभिन्न रेलवे परियोजनाओं के लिए कुल 2500.61.06 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण को प्रशासनिक स्वीकृति दी जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि इस कुल भूमि में से 931.52.96 हेक्टेयर के लिए अभी तक रेलवे द्वारा धनराशि स्वीकृत नहीं की गयी है। इसके अलावा, हाल ही में रेलवे से प्राप्त संशोधित भूमि योजना अनुसूची (एलपीएस) के आधार पर दो परियोजनाओं के लिए 296.02.95 हेक्टेयर निजी भूमि के अधिग्रहण की प्रशासनिक स्वीकृति प्रक्रिया में है और शीघ्र जारी की जाएगी।

शेष 1273.05.15 हेक्टेयर भूमि से संबंधित 19 प्रमुख चल रही रेलवे परियोजनाओं में से 1198.02.34 हेक्टेयर (लगभग 94 प्रतिशत) भूमि का अधिग्रहण पूरा कर रेलवे को सौंपा जा चुका है। पांच परियोजनाओं के लिए रेलवे द्वारा अब तक एलपीएस उपलब्ध नहीं कराया गया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि टिडीवनम-नागरी, मदुरै-तूतुकुडी, मणियाची-नागरकोइल, कन्याकुमारी-नागरकोइल दोहरीकरण, नगरकोइल-एरनियल दोहरीकरण, तूतुकुडी-मदुरै (अरुप्पुक्कोट्टई होकर), चिन्नासलेम-कल्लकुरिची, मयिलादुथुरई-तिरुवरूर, पट्टुकोट्टई फोर जंक्शन प्वाइंट, सलेम-करूर ट्रैक फॉर्मेशन, मन्नारगुडी-नीडामंगलम, चेन्नई बीच-कोरुक्कुपेट तीसरी/चौथी लाइन तथा विल्लुपुरम-ङ्क्षदडीगुल ब्रॉड गेज लाइनों सहित कई परियोजनाओं में भूमि अधिग्रहण कार्य पूर्ण हो चुका है।

उन्होंने कहा कि शेष परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण कार्य तेजी से किया जा रहा है, लेकिन भूमि स्वामियों को समय पर मुआवजा देना अनिवार्य है। रेल मंत्रालय द्वारा परियोजना-वार और टुकड़ों में धनराशि जारी किए जाने से कार्य प्रभावित हो रहा है, जिससे देरी और अनिश्चितता बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री ने तिरुवनंतपुरम-कन्याकुमारी ब्रॉड गेज दोहरीकरण परियोजना का उदाहरण देते हुए कहा कि 16.86.51 हेक्टेयर भूमि के लिए 289.78 करोड़ रुपये की राशि अब तक आवंटित नहीं की गई है। उन्होंने एकमुश्त और समय पर धनराशि आवंटन की मांग करते हुए कहा कि इससे परियोजनाओं को निर्बाध गति मिलेगी। साथ ही, उन्होंने तमिलनाडु को नए रेलवे परियोजनाओं के सीमित आवंटन पर चिंता जताई और राज्य की आर्थिक क्षमता के अनुरूप अतिरिक्त परियोजनाओं को स्वीकृति देने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सहकारी संघवाद की भावना के साथ इन मुद्दों का शीघ्र समाधान होगा और राज्य सरकार रेलवे परियोजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन के लिए हरसंभव सहयोग देती रहेगी।

आईआरसीटीसी ने पूर्वी भारत के लिए लॉन्च किया दिव्य पूर्वी मंदिर यात्रा रेल आधारित पर्यटन सर्किट: वाराणसी, कोलकाता, गंगासागर, पुरी, भुवनेश्वर, कोणार्क, चिलिका और बैद्यनाथ धाम ज्योतिर्लिग होंगे कवर
जयपुर। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड (आईआरसीटीसी) धार्मिक शृंद्धालुओं की सुविधा के लिए भारत के पूर्वी भाग के लिए दिव्य पूर्वी मंदिर यात्रा नामक एक नया रेल आधारित पर्यटन सर्किट लॉन्च किया है। इसके तहत वाराणसी, कोलकाता, गंगासागर, पुरी, भुवनेश्वर, कोणार्क, चिलिका और बैद्यनाथ धाम ज्योतिर्लिंग  के अलावा प्रमुख धरोहर स्थल, मंदिर और समुद्रतट साथ ही गंगासागर की यात्रा कराई जाएगी। इसके लिए भारत गौरव डीलक्स पर्यटक ट्रेन 9 मार्च को दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से रवाना होगी।

नया पर्यटन सर्किट किया शुरू: आईआरसीटीसी ने अपनी भारत गौरव डीलक्स पर्यटक ट्रेन पर दिव्य पूर्वी मंदिर यात्रा नामक एक नया पर्यटन सर्किट शुरू किया है। इसमें 10 दिवसीय रेलयात्रा श्रद्धालुओं और यात्रियों को उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड के कुछ सबसे तीर्थ स्थलों और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध विरासत स्थलों के दर्शन का अनूठा अवसर प्रदान करती है। यह यात्रा दिल्ली के सफदरजंग से शुरू होगी और वाराणसी, कोलकाता, गंगासागर, पुरी, भुवनेश्वर, कोणार्क, चिलिका और बैद्यनाथ धाम होते हुए दिल्ली वापस लौटेगी। यात्रा के प्रमुख स्थलों में वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर ज्योतिर्लिंग और गंगा आरती शामिल हैं।

कोलकाता-ओडिशा की यात्रा में कई प्रमुख स्थल शामिल: इसके बाद भारत की सांस्कृतिक राजधानी कोलकाता की यात्रा होगी, जिसमें विक्टोरिया मेमोरियल और अन्य शहर के आकर्षण तथा काली घाट (शक्ति पीठ) और दक्षिणेश्वर काली मंदिर जैसे महत्वपूर्ण मंदिर शामिल हैं। गंगासागर के पवित्र तटों की एक दिवसीय यात्रा, जिसमें संगम में स्नान और कपिल मुनि मंदिर के दर्शन मुख्य आकर्षण है।

यह यात्रा पुरी तक जारी रहेगी, जहां श्री जगन्नाथ मंदिर के दर्शन के साथ-साथ भुवनेश्वर, धौली शांति स्तूप, उदयगिरि और खंडगिरि गुफाएं, कोणार्क सूर्य मंदिर और अन्य दर्शनीय स्थलों सहित ओडिशा के व्यापक पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने का अवसर मिलेगा। यात्रा का अंतिम आध्यात्मिक गंतव्य भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक बैद्यनाथ धाम (देवघर) है, जहां से 18 मार्च को दिल्ली के सफदरजंग लौटकर यात्रा का समापन होगा।

ट्रेन में ये मिल रही सुविधाएं

भारत गौरव डीलक्स टूरिस्ट ट्रेन में फर्स्ट एसी, सैंकंड एसी व थर्ड एसी श्रेणी के सुसज्जित केबिन, स्वच्छ शाकाहारी भोजन परोसने वाले ऑनबोर्ड रेस्तरां, उन्नत सुरक्षा व्यवस्था और समर्पित टूर मैनेजर सहित आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। इस ट्रेन में फर्स्ट एसी का किराया 1,06,940 रुपए प्रति व्यक्ति, सैकंड एसी के लिए 98,925 रुपए और थर्ड एसी श्रेणी के लिए 79,285 रुपए प्रति व्यक्ति लिया जाएगा। पैकेज की कीमत में एसी श्रेणी में ट्रेन यात्रा, एसी होटलों में आवास, सभी भोजन (केवल शाकाहारी), एसी वाहनों में सभी परिवहन और दर्शनीय स्थल यात्रा बीमा और आईआरसीटीसी टूर मैनेजरों की सेवाएं आदि शामिल हैं। डिवाइन ईस्ट टेंपल टूर के लिए बुकिंग आईआरसीटीसी के पर्यटन पोर्टल और देश भर में अधिकृत आईआरसीटीसी पर्यटन कार्यालयों के माध्यम से कराए जा सकेंगे।

जयपुर स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित
जयपुर । जयपुर स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य प्रगति पर है। इस कार्य के दौरान जयपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-3/4 व 4/5 पर गर्डर लोचिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार मुम्बई सेट्रल-जयपुर रेलसेवा 20 दिसम्बर को दुर्गापुरा-जयपुर स्टेशनों के मध्य, जयपुर-मुम्बई सेंट्रल रेलसेवा 21 दिसम्बर को जयपुर-दुर्गापुरा स्टेशनों के मध्य, उदयपुर - जयपुर सिटी रेलसेवा 21 दिसम्बर को कनकपुरा - जयपुर स्टेशनों के मध्य, जयपुर-उदयपुर सिटी रेलसेवा 21 दिसम्बर को जयपुर-कनकपुरा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

वहीं जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस रेलसेवा 21 दिसम्बर को जोधपुर से अपने निर्धारित समय से 1 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार प्रयागराज-लालगढ रेलसेवा 20 दिसम्बर को प्रयागराज से प्रस्थान कर बांदीकुई-जयपुर स्टेशनों के मध्य 10 मिनट, वाराणसी सिटी-जोधपुर रेलसेवा 20 दिसम्बर को वाराणसी सिटी से प्रस्थान कर बांदीकुई - जयपुर स्टेशनों के मध्य 10 मिनट रेगुलेट रहेगी।