recovered - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मकान से नशे की खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार
कोटा। रानपुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तस्करी का पर्दाफाश करते हुए आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में नशा बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रमन अहीर (35), पुत्र भवानी लाल अहीर, निवासी जगपुरा, थाना रानपुर (कोटा शहर) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके मकान की तलाशी के दौरान 36 किलो 565 ग्राम डोडा चूरा और 226 ग्राम अफीम जब्त की।

पुलिस अधीक्षक कोटा शहर तेजस्वनी गौतम ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों, विशेषकर मादक पदार्थों और अवैध शराब की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत ऑपरेशन गरुड़ व्यूह के अंतर्गत सभी थानों पर विशेष टीमें गठित की गई हैं। एएसपी दिलीप सैनी के निर्देशन और वृताधिकारी वृत चतुर्थ जिला कोटा शहर मनीष शर्मा के पर्यवेक्षण में, रानपुर थानाधिकारी वीरेन्द्र सिंह भाटी के नेतृत्व में टीम को बुधवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि सूर्यनगर रोड, जगपुरा स्थित एक मकान में अवैध मादक पदार्थ रखा हुआ है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और नियमानुसार नोटिस देकर मकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कमरे से भारी मात्रा में डोडा चूरा और अफीम बरामद हुई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उससे मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त और नेटवर्क के बारे में गहन पूछताछ कर रही है।

सीबीएन की कार्रवाई : मकान में छिपाकर रखी 3.223 किलोग्राम अफीम बरामद, पॉलीथीन में लपेट कर छत पर पानी की टंकी की कुंडी में लटकी हुई थी अफीम
कोटा। केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की राजस्थान शाखा ने अवैध मादक पदार्थों व तस्करों पर रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान रविवार को एक मकान पर दबिश देकर तलाशी के दौरान 3.223 किलोग्राम अफीम को जब्त किया। उप नारकोटिक्स आयुक्त नरेश बुन्देल ने बताया कि राजस्थान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के  सीबीएन राजस्थान  द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। इस अभियान को सफल बनाने के लिए टीमें बनाई गई हैं रविवार को  एक गुप्त सूचना मिली थी कि चित्तौड़गढ़ के बिजयपुर थाना क्षेत्र के मायरा गांव में एक मकान में अफीम  छिपाकर रखी गई है। सूचना पर सीबीएन, कोटा सेल और चित्तौड़गढ़ सेल के अधिकारियों ने   मायरा, पीएस. बिजयपुर, चित्तौड़गढ़ गांव में स्थित एक घर पर छापा मारा और  3.223 किलोग्राम अफीम जब्त की। अफीम को भूरे रंग के टेप से पॉलीथीन बैग में लपेटा गया था, जो खुले क्षेत्र में छत पर स्थित पानी की टंकी की कुंडी में लटका था।

बरामद अवैध अफीम को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया । आगे की जांच प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बतया कि केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ इसी तरह की कठोर कार्रवाई  जारी रखेगा, ताकि राज्य में नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होेंने बताया कि किसी भी प्रकार का नशा एवं मादक पदार्थ की तस्करी से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए इन नम्बरों पर सम्पर्क करें । 0744-2438928 (कंट्रोल रूम), 8764748232 (व्हाट्सएप) जानकारी देने वाले का नाम व पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

पंजाब में ड्रोन से गिराई 600 ग्राम हेरोइन बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
जालंधर। पंजाब के तरनतारन में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा गिराई गई 600 ग्राम हेरोइन बरामद की है और इस खेप को लेने के लिए आए एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि सुबह के समय बीएसएफ इंटेलिजेंस विंग द्वारा प्रदान की गई विशिष्ट खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए, बीएसएफ एंबुश पार्टी ने तरनतारन जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में एक संदिग्ध उडऩे वाली वस्तु और उसके बाद एक खेप गिराए जाने की आवाज का पता लगाया। उन्होने कहा कि क्षेत्र की तलाशी लेने पर सुबह लगभग 5:05 बजे, सतर्क सैनिकों ने सफलतापूर्वक एक पैकेट बरामद किया, जिसमें  610 ग्राम हेरोइन थी।

नशीले पदार्थों को पीले चिपकने वाले टेप में लपेटा गया था और उसमें स्टील का छल्ला लगा हुआ था। यह बरामदगी तरनतारन जिले के नौशेरा ढल्ला गांव से सटे एक खेत में हुई। इसके अलावा सुबह लगभग 07:15 बजे बीएसएफ और पंजाब पुलिस द्वारा एक विस्तृत संयुक्त तलाशी अभियान के बाद, नशीले पदार्थों की बरामदगी स्थल के पास एक खेत में छिपे एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया और वर्तमान में उससे विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

तस्कर बूटा सिंह की निशानदेही पर 55 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामद
जयपुर। पुलिस मुख्यालय की सीआईडी क्राइम ब्रांच टीम ने पूर्व में गिरफ्तार मादक तस्कर बूटा सिंह की निशानदेही पर 55 करोड़ रुपए कीमत की 11 किलो हेरोइन बरामद की है। ये हेरोइन इसने पेड़ के नीचे रखी थी। टीम ने इसे मौके पर निकलवाया। सीआईडी टीम ने तस्कर को दो मई को पकड़ा था।

इस संबंध में जैसलमेर के झिंझिनियाली पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज हुआ था। हाल के दिनों में क्राइम ब्रांच टीम की यह तीसरी बड़ी कार्रवाई है। क्राइम ब्रांच के डीआईजी राहुल प्रकाश ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। अब तक करीब 95 करोड़ रुपए कीमत की हेरोइन बरामद की जा चुकी है।

सेना ने नौशेरा में नियंत्रण रेखा पर पिस्तौल और नशीले पदार्थ किया बरामद
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर के झंगर क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के पास से सेना ने मादक पदार्थ और आतंकवादियों के गठजोड़ का भंडाफोड़ करते हुए पिस्तौल और नशीला पदार्थ बरामद किया है। जम्मू स्थित रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने रविवार को बताया कि खुफिया सूचनाओं के आधार पर सेना ने नौशेरा के झंगर में नियंत्रण रेखा के पास अभियान चलाया।

प्रवक्ता ने बताया कि अभियान के दौरान दो अत्याधुनिक पिस्तौल, दो किलोग्राम नशीला पदार्थ और दो किलोग्राम आईईडी बरामद हुआ हैं।  उन्होंने बताया कि इस अभियान ने एक बड़ी घटना को टाल दिया है।

कंटेनर से एक करोड़ की शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार
जयपुर। पाली की ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने नाकाबंदी में कंटेनर से हरियाणा निर्मित अवैध शराब के 985 कार्टून बरामद कर जम्मू के तस्कर गुरुचरण सिंह को गिरफ्तार किया है। बरामद की गई शराब की कीमत करीब एक करोड़ रुपए आंकी गई है। पाली एसपी डॉ गगनदीप सिंगला ने बताया कि तस्कर ड्राइवर गुरु चरण सिंह हरियाणा से महंगी शराब अपने कंटेनर में लोड कर गुजरात ले जा रहा था। इसके बारे में मुखबिर से सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बुग लाल मीणा एवं सीओ शहर अनिल सारण के सुपरविजन में थानाधिकारी ट्रांसपोर्ट नगर विक्रम सान्दू मय टीम द्वारा नेशनल हाईवे 162 पर नाकाबंदी की गई।

नाकाबंदी के दौरान सोजत से पाली की तरफ आ रहे उक्त संदिग्ध कंटेनर को रुकवाकर ड्राइवर से पूछताछ की। ट्रक की तलाशी लेने पर उसने विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब के 985 कार्टून छुपाए हुए मिले। पुलिस ने शराब से लोड कंटेनर को जब्त कर आरोपी तस्कर गुरुचरण सिंह को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया।

दो मासूम बच्चों के अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार , बच्चे दस्तयाब
कोटा। नयापुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुरुवार को दो मासूम बच्चों को दस्तयाब कर अपहरणकर्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि खंडगावड़ी निवासी भरत कुमार ने बुधवार को रिपोर्ट दी थी उसके बड़े भाई राम बाबू का दोस्त साबिर अली पुत्र शमसुद्दीन निवासी केबल नगर अनंतपुरा हमारे घर आता जाता था। आरोपी साबिर अली बुधवार दोपहर 2:00 बजे घर आया । उनके बच्चों भूपेंद्र 4 साल तथा मनु 3 साल को टॉफी दिलाने के बहाने अपने साथ लेकर गया और अभी तक लौट कर नहीं आया है। हमने दोनों बच्चों को रिश्तेदार और आसपास के क्षेत्र में पता किया लेकिन कोई पता नहीं चला है। इस मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर बच्चों की तलाश में जुट गई । इसी दौरान पुलिस ने कल सुबह 3:30 बजे गुमानपुरा फ्लाईओवर के नीचे से आरोपी साबिर अली को गिरफ्तार कर दोनों बच्चों को दस्तयाब किया है। पुलिस ने दोनों बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी।

सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक, वसूला एक लाख का जुर्माना
जयपुर। केन्द्र सरकार के सिंगल यूज प्लास्टिक पर से रोक के आदेशों की पालना में नगर निगम जयपुर ग्रेटर प्रशासन टास्क फोर्स का गठन किया। इस टास्क फोर्स ने लगभग एक सप्ताह में 340 चालान कर एक लाख रूपए से अधिक का जुर्माना वसूल किया है। प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पादों का उपयोग, परिवहन, भंडारण एवं उत्पादन करने वालों के खिलाफ नियमित रूप से निगम ग्रेटर ने जोन स्तर पर टास्क फोर्स गठित कर कार्रवाई की जा रही है।

विभिन्न जोनों में गठित टीमों ने होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, दुकानों, सब्जी मण्डियों, थड़ी, ठेलों पर सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वालों के 340 से भी अधिक चालान कर एक लाख 44 हजार रूपए से भी अधिक का जुर्माना वसूल किया गया है। उपायुक्त स्वास्थ्य मुकेश कुमार ने बताया कि विभिन्न जोनों में कार्रवाई कर अब तक लगभग 125 किलो से भी अधिक प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किया है।

नारकोटिक्स ब्यूरो की मेडिकल पर दबिश, भारी मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद
निम्बाहेड़ा । केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरों सीबीएन नीमच द्वारा रविवार एवं सोमवार को निम्बाहेड़ा क्षेत्र के 3 दवाईयों की दूकानों पर छापामारी कर भारी मात्रा में नशीले पदार्थ एवं दवाइयां बरामद कर तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।

नारकोटिक्स विभाग नीमच के अधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि निम्बाहेड़ा के महावीर मेडिकल मंडी चौराहा, महादेव मेडिकल चंदन चौक व अमन मेडिकल स्टोर्स बापू बस्ती पर छापेमारी की कार्रवाई की।  इन मेडिकल शॉप से नींद की12585 एल्प्रोजोलाम टेबलेट, दर्दनिवारक 9104 ट्रामोडोल, 5 ट्रामा डोल इंजेक्शन, 213 कोडिन फास्फेट सिरप बरामद की गई। यह दवाइया चिकित्सक के पर्ची से ही व्यक्ति उपयोग में ले सकता है। यह दवाइया निर्धारित अवधि एवं चिकित्सक की सलाह से ही ली जाती है। मेडिकल स्टोर   के अनुसार उपरोक्त दवाईयां का रिकार्ड रखना आवश्यक है तथा चिकित्सक की पर्ची के अनुसार ही दवाईयां दी जाती है। एच वन शिडुय्ल के अंदर आती है जिसका रिकार्ड अतिआवश्यक होता है।

अधिकारी सिंह के अनुसार औषधियों को जब्त कर तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम 185 के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है। मेडिकल स्टोर के साथ साथ आवासीय परिसरों की भी तलाशी लेकर साईकोट्रोपिक पदार्थ एवं नारकोटिक्स ड्रग्स बड़ी मात्रा में बरामद की है। ज्ञात रहे क्षेत्र में स्मैकचियों के कारण अनेक परिवार परेशान है।   स्मैक की 200 से 300 रूपए पुड़ियां तक मिलती है। स्मैक लेने वाला व्यक्ति शीघ्र ही नशे का आदि हो जाता है। जब नशा करने वाले व्यक्ति को स्मैक की पुड़िया नही मिलती है तो विकल्प के रूप में उक्त पदार्थ साईकोट्रोपिक एवं नारकोटिक्स ड्रग्स जो की दवाईयो की दूकान से खरीद कर सेवन करते है। यह दवाइंया स्मैक से सस्ती मिल जाती है। नशा करने वाला व्यक्ति जिस भाव में गोली दवा मिलती है, खरीद लेता है। सिलसिला प्रारंभ हो जाता है। नारकोटिक्स विभाग द्वारा नशीले पदार्थो के तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विशेष खुफिया जानकारी मिलने पर नीमच के अधिकारियों ने तलाशी ली।
फोटोकेप्शन एनबीएच 01+02-2822 दवाईयों की दूकानों पर कारवाई करते हुए नाकोटिक्स विभाग के अधिकारी।
फोटोकेप्शन एनबीएच 03-2822 बरामद साईकोट्रोपिक एवं नारकोटिक्स ड्रग्स।

ग्राइंडर मशीन में छिपाकर लाया 18 लाख का सोना बरामद
जयपुर। कस्टम टीम ने एयरपोर्ट पर एक यात्री के पास से तस्करी कर लाया गया 18 लाख से ज्यादा कीमत का सोना बरामद किया है। पकड़ा गया यात्री ओमान के मस्कट से फ्लाइट में आया था। उसके पास मिले एक बैग की स्कैनिंग में ग्राइंडर मशीन मिली, जिसमें सोना छिपाया हुआ था। सोने का वजन 346.30 ग्राम आंका गया है। कस्टम असिस्टेंट कमिश्नर भारत भूषण अटल ने बताया कि सलाम एयरवेज की फ्लाइट से यात्री जब एयरपोर्ट पर उतरा तो उसके डॉक्यूमेंट चैक किए गए क्योंकि वह तीन महीने पहले ही दुबई गया था और वापस लौट आया। इस बारे में जब यात्री से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह दुबई के एक होटल में वेटर का काम करता है और किसी काम से वापस इंडिया आया है।

मशीन खुली, निकला सोना

अटल ने बताया कि पॉलिथिन में बंद डिब्बे को जब खोला तो उसमें मीट ग्राइंडर निकला। इस मीट ग्राइंडर को जब मशीन से काटकर एक-एक उपकरण खोले गए तो उसमें से एक जगह सिलेण्डर की शेप में गोल्ड बार मिली। यात्री से जब गोल्ड के बारे में पूछताछ की, तो उसने बताया कि मुझे तो उसके साथी ने ये मशीन दी थी और कहा था कि यह एयरपोर्ट के बाहर मेरा कोई परिचित आकर तुझसे ले लेगा। इसके बदले उसने एयरटिकट करवाया और दो हजार रुपए भी दिए। पूछताछ के बाद यात्री को छोड़ दिया गया और सोना जब्त कर लिया गया है।

साढ़े 6 लाख की सिगरेट भी पकड़ी
कस्टम विभाग की टीम ने एक अन्य कार्रवाई करते हुए दो ट्रॉली बैग से साढ़े छह लाख रुपए की सिगरेट बरामद की है। यहां एक युवक ने एयरपोर्ट पर पहुंचने पर जब कस्टम विभाग को चैकिंग करते हुए देखा, तो उसने ट्रॉली बैग वहीं छोड़ दिया और चला गया। इसमें कोरियन सिगरेट पाइन मिली, जिसे सीज किया गया। कस्टम विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर अटल ने बताया कि एयर अरेबिया की उड़ान से आने वाले एक यात्री के पास दो सूटकेस संदिग्ध लगे। इसकी स्कैनर से जांच की गई तो कुछ साफ नहीं दिखाई दिया। इसे खोल तलाशी लेना शुरू किया तो दिल्ली निवासी युवक बैग छोड़ भाग गया। बैग में 47हजार 200 सिगरेट निकली। इनकी बाजार कीमत लगभग साढ़े 6 लाख रुपए है। उन्होंने बताया कि युवक को पूछताछ के लिए कस्टम विभाग बुलाएगा।

शराब के 146 कार्टन बरामद, 2 गिरफ्तार
बाड़मेर। सिणधरी पुलिस ने कंटेनर में छुपाकर ले जा रहे 146 कार्टन अंग्रेजी शराब को बरामद कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कंटेनर में अलग-अलग ब्रांड के कार्टन भरे हुए थे। अंग्रेजी शराब गुजरात में सप्लाई होनी थी। थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार के मुताबिक मेगा हाइवे पायला कलां पुलिस चौकी के पास मुखबिर की सूचना पर एक कंटेनर को रुकवाया गया। इसकी तलाशी लेने पर कंटेनर के अंदर शराब के 146 कर्टन शराब बरामद की गई। पुलिस ने कंटेनर को जब्त किया। ड्राइवर एवं उसके साथी को पकड़ कर थाने लेकर आई।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सिणधरी इलाके के विभिन्न शराब के ठेको से शराब खरीदकर गुजरात सप्लाई करने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने कंटेनर ड्राइवर भैराराम निवासी खेराजपुर एड सिणधरी, रमेश निवासी डावली सिराणा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि गुजरात में किसको सप्लाई करने वाले थे।

मूसेवाला हत्याकांड में मुख्य शूटर प्रियव्रत फौजी समेत तीन गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक भी बरामद
नई दिल्ली।  पंजाब के प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने  सुपारी लेकर हत्या करने वाले तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से हथियार और विस्फोटक भी बरामद किये गये हैं।

दिल्ली पुलिस अनुसार उसके विशेष प्रकोष्ठ ने गिरफ्तार व्यक्तियों का नाम प्रियव्रत फौजी, कशिश उर्फ कुलदीप और केशव बताया है और कहा है कि ये तीनों शार्प शूटर के मॉड्यूल (जोड़ी) के रूप में वारदात करते रहे हैं। फौजी को गुजरात में मुंद्रा से गिरफ्तार किया गया। उसको इस मॉड्यूल का मुख्य शूटर बताया जा रहा है और मूसेवाला की हत्या के दौरान वह बोलेरो गाड़ी में भी मौजूद था। उसके पास से बड़ी संख्या में हथियार और गोली बारूद भी बरामद किया गया है। उल्लेखनीय है कि गायक से राजनेता बने सिद्धू मूसेवाला की पंजाब के मानसा जिले में 29 मई को गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। वह 2022 के पंजाब विधान सभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे।