manipal university - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में उतरेंगी मणिपाल की दो टीमें : बास्केटबॉल टीम ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी की चैंपियन, टेनिस में जीता था कांस्य
जयपुर। राजस्थान में पहली बार आयोजित हो रहे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में राज्य के 204 खिलाड़ी 16 खेलों में अपनी चुनौती पेश करेंगे। जयपुर स्थित मणिपाल यूनिवर्सिटी की पुरुष बास्केटबॉल और टेनिस की टीमें भी इस प्रतिष्ठित आयोजन का हिस्सा होंगी। साथ ही यूनिवर्सिटी के तीन निशानेबाज भी प्रतियोगिता में निशाने साधेंगे। मणिपाल यूनिवर्सिटी की पुरुष बास्केटबॉल टीम ने पिछले वर्ष आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बास्केटबॉल चैम्पियनशिप में खिताब जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई थी। वहीं पुरुष टेनिस टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया था। शूटिंग स्पर्धाओं में भी विश्वविद्यालय के तीन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप-8 में जगह बनाकर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की थी। इन दोनों राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी भी मणिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर ने ही की थी।

रामकुमार कर रहे हैं बास्केटबॉल टीम को तैयार :

पूर्व अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी रामकुमार टीम को खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए प्रशिक्षित कर रहे हैं। मणिपाल यूनिवर्सिटी परिसर में एक माह से कैंप चल रहा है। डायरेक्टर स्पोर्ट्स डॉ. रीना पूनिया और डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. मधुरा यादव ने बताया कि हमारे कुछ खिलाड़ी बेंगलूरु में भी अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि गत वर्ष चैंपियन बनी टीम के कुछ खिलाड़ी भी अब सरकारी नौकरियों में चले गए हैं। उनकी जगह नये खिलाड़ियों को जोड़ा गया है।

जयपुर में होंगे बास्केटबॉल, टेनिस और शूटिंग मुकाबले :

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की बास्केटबॉल स्पर्धाएं 1 से 5 दिसंबर तक सवाई मान सिंह इंडोर स्टेडियम में होंगी जबकि टेनिस स्पर्धा के मुकाबले 28 नवंबर से 4 दिसंबर तक एसएमएस स्टेडियम के टेनिस कोर्ट्स पर खेले जाएंगे। शूटिंग की स्पर्धाएं  24 नवंबर से 3 दिसंबर तक जगतपुरा शूटिंग रेंज पर होंगी।

स्पोर्ट्स काउंसिल कर रही है पूरा सहयोग :

डायरेक्टर स्पोर्ट्स रीना पूनिया ने बताया कि राजस्थान खेल परिषद भी टीमों की तैयारी में पूरी मदद कर रही है। खेल परिषद के अध्यक्ष नीरज कुमार पवन ने खिलाड़ियों की तैयारी के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है। परिषद की ओर से बास्केटबाल कोच हरजिन्दर सिंह को लगाया गया है, वहीं ट्रेनर भी उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा की परिषद अध्यक्ष ने जरूरत पड़ने पर एडवांस कोचिंग के लिए सवाई मानसिंह स्टेडियम में भी व्यवस्था करने के लिए आश्वस्त किया है।

टीमें इस प्रकार हैं :

बास्केटबॉल टीम : करणी सिंह शेखावत, योगेश मेर, सत्येन्द्र सिंह राठौड़, नवनीत सिंह यादव, कृष्णपाल सिंह गोहिल, कुशाग्र भार्गव, मोहम्मद इशान, कीर्तिराज सिंह चुंडावत, जिगराज सिंह गोहिल, अंकुश, पियुष चौधरी, गुलनवाज खान।

टेनिस टीम : संदेश दत्तात्रेय कुराले, तीर्थ दोषी, नमन शर्मा, कुणाल चौधरी, प्रियांश चौधरी।

मणिपाल यूनि. गर्ल्स हॉस्टल का मामला : बीटेक की छात्रा की मौत पर पिता ने उठाए सवाल, कहा- सुसाइड नहीं कर सकती, विवश किया गया
बगरू। दहमीकलां स्थित मणिपाल यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में बीटेक सैकण्ड ईयर आईटी की छात्रा सिओना चौधरी (20) की मौत के मामले में मंगलवार को नया मोड़ आ गया। छात्रा के पिता शशि शेखर चौधरी ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाते कहा है कि उनकी पुत्री आत्महत्या नहीं कर सकती और उसे आत्महत्या के लिए विवश करने वाली विषम परिस्थितियां उत्पन्न की गई हैं। उन्होंने मामले की गहन जांच करने, साथ ही सिओना के घनिष्ठ मित्रों और विश्वविद्यालय प्रशासन से निष्पक्ष पूछताछ की मांग की है।

पिता ने बताया कि 8 सितम्बर की शाम करीब 6.30 बजे विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से मोबाइल नंबर 60001107633 पर कॉल कर उन्हें सूचना दी गई कि उनकी बेटी ने अपने कमरे में आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही वे परिजनों के साथ मणिपाल यूनिवर्सिटी पहुंचे। शशि शेखर चौधरी का कहना है कि उनकी बेटी मानसिक रूप से मजबूत थी और सामान्य परिस्थितियों में आत्महत्या नहीं कर सकती।

शव परिजनोंं को सौंपा
मंगलवार को बगरू स्थित उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी की गई और शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों का कहना है कि वे इस मामले में न्याय चाहते हैं और प्रशासन को पारदर्शी जांच कर दोषियों को बेनकाब करना चाहिए।

मणिपाल यूनिवर्सिटी में बीटेक छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, मौत से पूरे परिसर में सन्नाटा
जयपुर,बगरू। पढ़ाई के सपनों के साथ घर से सैकड़ों किलोमीटर दूर आई एक बेटी ने अचानक मौत को गले लगा लिया। दहमी कलां स्थित मणिपाल यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल के कमरा नंबर 1111 में सोमवार शाम बीटेक सैकंड ईयर की छात्रा सिओना चौधरी (20) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बिहार निवासी इस छात्रा के पिता का नाम शशिकांत है। उसकी मौत से पूरे परिसर में सन्नाटा पसर गया।

घटना का समय और पुलिस की कार्रवाई
सोमवार शाम करीब 6.30 बजे छात्रा का शव पंखे से लटका मिला। सूचना मिलते ही एसीपी बगरू हेमेंद्र शर्मा और थानाधिकारी मोतीलाल शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कमरे की तलाशी लेकर मोबाइल, लैपटॉप, डायरी और अन्य सामान जब्त किया गया। शव को एसएमएस अस्पताल मोर्चरी में रखवाया गया है। अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम परिजनों की मौजूदगी में ही कराया जाएगा।

आत्महत्या की वजह पर सस्पेंस
अब तक आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर कर्मचारियों और विद्यार्थियों से पूछताछ शुरू कर दी है। छात्रा की निजी जिंदगी से जुड़े दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस की जांच के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा।

सहपाठी सदमे में, परिवार को सूचना
सिओना की अचानक मौत से हॉस्टल की छात्राएं और सहपाठी गहरे सदमे में हैं। स्थानीय लोगों और छात्रों का कहना है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन को छात्रों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। परिजनों को सूचना दे दी गई है, लेकिन पुलिस का कहना है कि अभी तक उनसे सीधी बातचीत नहीं हो पाई है।

प्रशासन पर मामले को दबाने का आरोप
घटना के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन और पुलिस ने परिसर को घेर लिया। मीडिया कर्मियों को प्रवेश से रोक दिया गया और मामले की जानकारी फैलने से बचाने की कोशिश की गई। छात्रों और कर्मचारियों का आरोप है कि प्रशासन इस घटना को सामान्य दिखाने का प्रयास कर रहा है।

मणिपाल यूनिवर्सिटी में स्नातक और स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए तीन दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू
जयपुर। मणिपाल यूनिवर्सिटी ने सत्र 2025-26 के पहले वर्ष के स्नातक और स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए तीन दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम की शुरुआत लॉ, साइंस, एमसीए, एमएससी साइबर सिक्योरिटी और बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के प्रथम बैच के विद्यार्थियों के लिए विशेष सत्रों के साथ हुई। लॉ और साइंस संकायों के लिए समानांतर सत्र आयोजित किए गए।

विज्ञान, प्रौद्योगिकी और वास्तुकला संकाय के डीन प्रो.कुलदीप सांगवान ने विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। लॉ संकाय की डीन प्रो. भारती ने विधि विद्यार्थियों को कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए विधिक शिक्षा के मूल्यों से अवगत कराया। एमयूजे केअध्यक्ष प्रो.नीति निपुण शर्मा ने अध्यक्षीय संबोधन में विद्यार्थियों से जिम्मेदारी के साथ अपने शैक्षणिक सफ र की शुरुआत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा-छात्र हमारे विश्वविद्यालय के सबसे महत्वपूर्ण अंग हैं। प्रो.प्रेसिडेंट प्रो. करुणाकर ए.कोटेगर ने प्रेरणादायक अनुभवों और कहानियों के माध्यम से विद्यार्थियों को जिज्ञासु बने रहने और ज्ञान की गहराई में उतरने की सलाह दी।

रजिस्ट्रार प्रो.अमित सोनी ने मणिपाल यूनिवर्सिटी की एक संस्थान से लेकर एक वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त शैक्षणिक केंद्र तक का सफ र के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया। प्रोवोस्ट प्रो. नीतू भटनागर ने विद्यार्थियों और उनके परिजनों का हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने मणिपाल समूह की विरासत, समृद्ध कैंपस जीवन और छात्र सहायता प्रणालियों की जानकारी साझा की। सत्रों का समापन प्रो. प्रकाश रमानी और डॉ.सोनू अग्रवाल के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

मणिपाल यूनिवर्सिटी : राजस्थान ने देश के लिए सबसे अधिक बलिदान दिए हैं- धर्मेन्द्र प्रधान
जयपुर। मणिपाल यूनिवर्सिटी में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि भारत 21वीं सदी के तीसरे दशक के मध्य में प्रवेश कर चुका है और 2025 तक देश को विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य पूरा करना है। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति का एकमात्र मार्ग शिक्षा है। उन्होंने राजस्थान के गौरवशाली इतिहास को नमन करते हुए कहा कि यह भूमि बलिदानों की भूमि रही है। राजस्थान ने देश के लिए सबसे अधिक बलिदान दिए हैं। कई बार उजड़ने के बाद भी इस भूमि ने खुद को पुनः खड़ा किया है। राणा प्रताप और राणा सांगा जैसे महापुरुषों ने इसी धरती पर संघर्ष किया था।

प्रधान ने कहा कि आज शिक्षा को लेकर नई सोच विकसित करनी होगी। भारत में लंबे समय तक ज्ञान की परंपरा रही है, लेकिन औपनिवेशिक काल में इसे बाधित किया गया। शिक्षक पहले गरीब हो सकते थे, लेकिन उन्हें समाज में अत्यंत सम्मान प्राप्त था। अब हमें उस शिक्षा व्यवस्था को पुनर्जीवित करना होगा जो आत्मनिर्भर और नवाचार से भरपूर हो। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने मनिपाल यूनिवर्सिटी को आमंत्रण और सत्कार के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि शिक्षा ही भारत को वैश्विक नेतृत्व की ओर ले जा सकती है।

मणिपाल यूनिवर्सिटी में नए पाठ्यक्रम, अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कार्यक्रमों की घोषणा
जयपुर। मणिपाल यूनिवर्सिटी ने शैक्षिक नवाचार और उद्योग उन्मुख पाठ्यक्रमों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नए अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कार्यक्रमों की घोषणा की है। यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. अमित सोनी ने बताया कि नवीनतम पाठ्यक्रमों में बी. फॉर्मेसी, एम.एससी. फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी, बीकॉम (ऑनर्स) फिनटैक. एम.टैक इन कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, एम. टैक साइबर सिक्योरिटी और एम.एससी. साइबर सिक्योरिटी शामिल हैं। एमयूजे का उद्देश्य छात्रों को उद्योग केंद्रित शिक्षा प्रदान कर उन्हें भविष्य के लिए तैयार करना हैं।

डायरेक्टर एडमिशन डॉ. प्रकाश रमानी ने बताया कि एमयूजे अपने अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे और अनुभवी फैकल्टी के साथ उच्च शिक्षा में अग्रणी बना हुआ है।  नए कार्यक्रमों को उद्योग विशेषज्ञों और शिक्षाविदें के सहयोग से तैयार किया गया है, ताकि छात्रों को भविष्य के अनुरूप कौशल और ज्ञान प्रदान किया जा सके। नए कार्यक्रमों के लिए 2025-26 सत्र के लिए प्रवेश खुले हैं।

मणिपाल यूनिवर्सिटी में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन-2024 का समापन
जयपुर। मणिपाल यूनिवर्सिटी में पांच दिवसीय स्मार्ट इंडिया हैकथॉन-2024 का समापन हुआ। इसमें छात्र नवप्रवर्तकों की असाधारण प्रतिभा को प्रदर्शित किया, जिन्होंने वास्तविक दुनिया की समस्याओं का समाधान करने की अपनी अद्वितीय क्षमता दिखाई। कार्यक्रम में देशभर से प्रतिभागियों ने भाग लेकर उद्योग और समाज से जुड़े चुनौतियों के समाधान के लिए कार्यशील प्रोटोटाइप और समाधान विकसित किए। इस हैकथॉन का मुख्य फोकस हार्डवेयर नवाचार पर था, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के दृष्टिकोण के अनुरूप है। यह आयोजन शिक्षा मंत्रालय के सहयोग से हुआ। यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. निति निपुण शर्मा ने कहा कि उनके द्वारा विकसित समाधान विभिन्न उद्योगों के भविष्य को आकार देने में सहायक सिद्ध हो सकते हैं।

इस अवसर पर, प्रो-प्रेसिडेंट प्रो. करूणाकर ए. कोटेगार, रजिस्ट्रार डॉ. नीतू भटनागर, और टवख के ई-सेल के निदेशक डॉ. दिनेश कुमार सैनी ने भी प्रतिभागियों से बातचीत कर उन्हें प्रभावशाली समाधान विकसित करने के लिए प्रेरित किया। हैकथॉन में देशभर से कुल 26 टीमों ने भाग लिया, जिन्हें 26 मेंटर्स द्वारा समर्थन दिया गया और 18 जूरी सदस्यों ने उनके समाधान का मूल्यांकन किया। समापन समारोह में विजेता टीम वीरमाता जीजाबाई टेक्नोलॉजिकल इंस्टीट्यूट, माटुंगा, मुंबई ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की समस्या का समाधान करने पर एक लाख रुपए का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।