missing - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

तीन माह से अधूरा मिसिंग लिंक रोड का निर्माण कार्य, जानें पूरा मामला
देईखेड़ा। कोटाखुर्द मिसिंग लिंक रोड का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से क्षेत्र के ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। गुहाटा पंचायत मुख्यालय से कोटाखुर्द गांव को जोड़ने के लिए चम्बल नहर किनारे बनाई जा रही इस सड़क का करीब एक किलोमीटर हिस्सा पिछले तीन माह से अधूरा पड़ा है।ग्रामीण भेरूलाल मीणा एवं राजेन्द्र मीणा ने बताया कि ठेकेदार ने लगभग तीन महीने पूर्व अधूरे रहे हिस्से पर कार्य प्रारंभ किया था, लेकिन सड़क को समतल कर उस पर गिट्टी बिछाकर काम बीच में ही रोक दिया। अधूरी सड़क पर फैली ढीली गिट्टी के कारण आए दिन बाइक सवार फिसलकर चोटिल हो रहे हैं।

रामहेत मीणा एवं बाबूलाल सुमन ने बताया कि दिनभर उड़ती धूल और मिट्टी से वाहन चालकों तथा राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण करवाने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि इस मार्ग के निर्माण से खाकता, माखीदा, बगली, बहड़ावाली एवं गुहाटा सहित कई गांवों को मेगा हाईवे से सीधा संपर्क मिलना था। बजट अभाव में यह एक किलोमीटर हिस्सा अधूरा रह गया था। बाद में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निर्देश पर मिसिंग लिंक के लिए बजट स्वीकृत हुआ, किंतु ठेकेदार द्वारा कार्य अधूरा छोड़ देने से ग्रामीणों को राहत नहीं मिल पा रही है।

इनका कहना है
ठेकेदार ने कार्य शुरू कर दिया था। परन्तु उसके पास अन्य सड़क के निर्माण का भी कार्य होने डामरीकरण के लिये फ्लॉन्ट अब शुरू कर दिया है। जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
- हरिकेश मीणा, कनिष्ठ अभियन्ता, लाखेरी

सूडान में भयावह हादसा: नाव पलटने से 15 लोगों की मौत; कई लापता, बचाव और राहत कार्य जारी
खार्तूम। उत्तरी सूडान के नाइल नदी प्रांत में यात्री नौका के डूबने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गयी। सूडान के नागरिक सुरक्षा प्राधिकरण के एक सूत्र ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार, लकड़ी की नाव तैयबा अल-खावद और दैम अल-कराई गांवों के बीच यात्रा कर रही थी और उसमें महिलाओं, बुजुर्गों तथा बच्चों समेत 27 से अधिक यात्री सवार थे। उच्च लहरों के कारण नाव पलट गयी। घटना की सूचना मिलते ही नागरिक सुरक्षा इकाइयां मौके पर पहुंचीं। अब तक 15 से अधिक शव बरामद किये जा चुके हैं। आठ लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि करीब चार अन्य अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

इस बीच स्वैच्छिक संगठन सूडान डॉक्टर्स नेटवर्क ने भी एक बयान में हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि 15 से अधिक शव निकाले जा चुके हैं और छह लोग जीवित बचे हैं, जबकि स्थानीय निवासी और नागरिक सुरक्षा बल लापता यात्रियों की तलाश जारी रखे हुए हैं। संगठन ने नदी परिवहन की असुरक्षा और बुनियादी सुरक्षा मानकों की कमी को रेखांकित करते हुए संबंधित अधिकारियों से विशेष बचाव दल और खोज एवं बरामदगी उपकरण तैनात करने की अपील की। साथ ही, भविष्य में इस तरह की त्रासदियों को रोकने के लिए नदी परिवहन सुरक्षा को मजबूत करने की मांग की।

उल्लेखनीय है कि सूडान में नील नदी के दोनों किनारों को जोडऩे वाले पुलों की संख्या सीमित होने के कारण, विशेषकर ग्रामीण और दूरदराज इलाकों में पारंपरिक नावों का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है। इससे इस तरह की दुर्घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं। नागरिक सुरक्षा अधिकारियों ने बाढ़ के मौसम में विशेष रूप से कच्ची लकड़ी की नावों से यात्रा करने से बचने की चेतावनी दी है, ताकि डूबने से होने वाली घटनाओं और जानमाल के नुकसान को रोका जा सके।

उत्तरी नाइजीरिया में भीषण हादसा, नाव पलटने से 25 लोगों की मौत, 14 अन्य लापता
अबूजा। नाइजीरिया के उत्तरी क्षेत्र में योबे नदी पर स्थानीय मछुआरों और किसानों को ले जा रही एक नाव के पलटने से कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य अभी भी लापता हैं। आपातकालीन सेवाओं और पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। योबे राज्य आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख मोहम्मद गोजे ने एक बयान में कहा कि शनिवार शाम को नगुरु स्थानीय सरकारी क्षेत्र के गरबी कस्बे में नाव पलटने के बाद 13 अन्य यात्रियों को बचा लिया गया।

गोजे ने बताया कि लकड़ी की नाव उत्तर-पश्चिमी राज्य जिगावा के पड़ोसी कस्बे अदियानी से उत्तरी राज्य योबे जा रही थी, तभी रास्ते में पलट गई। उन्होंने पुष्टि की, कि आपातकालीन बचाव दल और स्थानीय सामुदायिक स्वयंसेवकों ने पीड़तिों को बचाने के लिए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी थी।

जिगावा पुलिस के प्रवक्ता लावान शिसु ने रविवार को फोन पर बताया कि शनिवार शाम को जब नाव अडियानी गांव से रवाना हुई तो उसमें कम से कम 52 लोग सवार थे और वह नाव पूरी तरह से भरी हुई थी। इसके आगे शिसु ने बताया कि शुरुआती तौर पर मृतकों की संख्या 14 थी, लेकिन बचाव अभियान के दौरान मरने वालों की संख्या बढ़ गई। उन्होंने आगे बताया कि पुलिस ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि नाइजीरिया में नाव दुर्घटनाएं आम हैं, जो अक्सर अधिक भार, खराब मौसम और परिचालन संबंधी त्रुटियों के कारण होती हैं।

एलन कोचिंग का छात्र हॉस्टल से लापता, तलाश में जुटी कोटा पुलिस
कोटा । नौ माह से कोटा में रहकर एलन कोचिंग संस्थान से जेईई की तैयारी कर रहा एक छात्र छह दिन से लापता है। मंगलवार को इस संबंध में जवाहर नगर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है।  झूंझूनूं जिले के गांव सुलताना अहिरान निवासी एलन कोचिंग का छात्र  तलवंडी स्थित एक हॉस्टल में रहकर तैयारी कर रहा था। छात्र के साथ उसकी मां और भाई भी रह रहे थे।

इस मामले में छात्र के पिता सुनील कुमार पुत्र बनवारीलाल ने रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया गया था कि उसका पुत्र शुभम (16) कोटा में रह कर एलन कोचिंग से जेईई की तैयारी कर रहा था। उसके साथ उसकी मां और छोटा भाई भी रह रहा था। तीन दिसंबर को वह बिना बताए कहीं चला गया और लौटकर नहीं आया है। शुभम को सभी जगह पर तलाश किया, लेकिन कहीं पर कोई सुराग नहीं लगा है। उसने जाते समय सफेद टी-शर्ट, ब्ल्यू शूज, ब्ल्यू ट्रेक सूट पहन रखा है। कद 5.8 सेटीमीटर है। पुलिस  मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट गई है। छात्र की तलाश के लिए पुलिस ने टीमें बनाई हैं। उसके हॉस्टल से जाने वाले रुट का रूट मेप तैयार कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

इनका कहना है
छात्र के लापता होने पर एलन कोचिंग के निदेशक गोविंंद माहेश्वरी, नवीन माहेश्वरी, राजेश माहेश्वरी और नीतेश शर्मा को पक्ष जाने के लिए वाट्सएप मैसेज व  टैक्स मैसेज देने के साथ फोन भी किया। लेकिन कोई भी जवाब नहीं दिया गया ।

12 दिन बाद नेपाल बॉर्डर पर मिली ट्रेन से लापता हुई अर्चना : इंदौर में सिविल जज की कर रही थीं तैयारी
लखीमपुर खीरी। अर्चना तिवारी को नेपाल बॉर्डर से रिकवर कर लिया गया है। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से लड़की को पुलिस ने बरामद किया। एसआरपी भोपाल के राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि 7 और 8 अगस्त की दरमियानी रात इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस के बी-3 कोच से अर्चना तिवारी लापता हो गई थीं।

क्या है पूरा मामला: अर्चना तिवारी इंदौर से कटनी जा रही थीं और ट्रेन के बी-3 कोच में बर्थ नंबर 3 पर सफर कर रही थीं। कटनी पहुंचने पर उनकी बर्थ खाली मिली, लेकिन उनका बैग और राखी वहीं मौजूद था। अर्चना इंदौर में सिविल जज की तैयारी कर रही थीं और रक्षाबंधन के मौके पर घर लौट रही थीं। परिजनों ने तुरंत जीआरपी कटनी को सूचना दी और रेल मदद पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।

12 दिनों के लगातार अभियान के बाद मिली सफलता: जीआरपी प्रभारी अनिल मरावी ने बताया था कि अर्चना की अंतिम बातचीत उनकी मां से गुरुवार रात 10:16 बजे हुई थी। इसके बाद उनका फोन स्विच ऑफ हो गया और मोबाइल की आखिरी लोकेशन भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन के पास दर्ज हुई। पुलिस ने पिछले 12 दिनों से जंगलों और कई इलाकों में तलाशी अभियान चलाया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच जारी थी और साइबर टीम भी इस मामले में सक्रिय थी।

अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी, नेपाल बॉर्डर के पास से बरामद किया गया। एसआरपी की टीम ने बताया कि अब उनसे पूछताछ की जाएगी ताकि पता चल सके कि गायब होने के पीछे क्या वजह थी और इसमें कोई अन्य व्यक्ति शामिल तो नहीं था। इस केस की जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां लगातार इस पर नजर बनाए हुए हैं।

ऑपरेशन मुस्कान : लापता मासूम को सकुशल किया दस्तयाब, रोती हुई देखकर ले गया था व्यक्ति
जयपुर। ऑपरेशन मुस्कान के तहत महेश नगर थाना पुलिस ने शनिवार को चार वर्षीय बालिका को चार घंटे में सकुशल दस्तयाब कर लिया। पुलिस उपायुक्त दक्षिण दिगंत आनंद ने बताया कि 13 जून को महेश नगर थाने में रात 9 बजे सूचना मिली कि एक चार वर्ष की बालिका तेजाजी पार्क में अपनी बहन के साथ खेलने गई थी, लेकिन शाम छह बजे के बाद से वह लापता हो गई। इस सूचना पर एक टीम का गठन किया गया। टीम ने गुमशुदा बालिका को हुलिए के आधार पर तलाशना शुरू किया। सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो एक व्यक्ति पैदल ही साइकिल सहित जाता हुआ दिखाई दिया। इसके पीछे दो बच्चे समान आयुवर्ग के पैदल जाते हुए दिखाई दिए।

संदिग्ध लगने की स्थिति में फुटेज को गुमशुदा बच्ची के परिजनों को दिखाया गया तो उन्होंने बच्ची की पहचान कर ली। इसके बाद संदिग्घ व्यक्ति के बारे में शारदा कॉलोनी में पूछताछ करने पर उसका नाम सरोज दास निवासी मधुबनी बिहार का होना तथा राजमिस्त्री का काम करना सामने आया। इस दौरान टीम को सूचना मिली कि यह व्यक्ति बालाजी विहार कॉलोनी में देखा गया है। इसके बाद टीम ने उसे पकड़ लिया और बालिको को दस्तयाब कर लिया। प्रारम्भिक पूछताछ पर सरोज दास ने बताया कि वह अपने पांच वर्षीय पुत्र के साथ तेजाजी पार्क की ओर से अपने घर जा रहा था तो एक गली मे छोटी बच्ची रोती हुई दिखी। पूछने पर उसने बिहारी भाषा में बताया कि उसे घर नहीं मिल रहा है। बच्ची ने भी कुछ नहीं बताया बस रो रही थी। तब खुद भी बिहार का होने के कारण बच्ची के परिजनों को तलाशकर उन्हें सौंपने की सोचकर अपने साथ ले गया था।

केंद्र सरकार के अधिकृत पोर्टल पर मोईकलां का नाम गायब, फार्मर आईडी नहीं बनने से किसान परेशान
मोईकलां। केंद्र सरकार के पोर्टल से कोटा जिले के मोईकलां का नाम नहीं होने से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर व जिला कलक्टर रविंद्र गोस्वामी को भी इस समस्या से अवगत करवा चुके हैं। लेकिन अभी तक इस परेशानी से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। जानकारी के अनुसार सिंगल पंचायत का गांव मोईकलां जिसकी आबादी 5500 के करीब है, केंद्र की सरकारी योजनाओं से वंचित है। सांगोद तहसील के इस गांव का नाम केंद्र सरकार के पोर्टल पर नहीं होने के कारण ग्रामीणों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि मोईकलां सर्च करने पर पोर्टल पर कनवास तहसील के मौर्यहरी गांव का नाम आता है। जिससे कई बार डॉक्यूमेंट सत्यापन में भी समस्या आ जाती है।

फार्मर आईडी नहीं बनने से किसान परेशान
ग्रामीणों ने बताया कि केंद्र की योजना फॉर्मर किसान आईडी कार्ड को लेकर शिविर में कोड जनरेट नहीं होने से किसानों की फार्मर आईडी भी नहीं बन पा रही है। जिससे क्षेत्र के किसानों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसी प्रकार आयुष्मान भारत, मातृ वंदना योजना, ई-श्रम कार्ड जैसी केंद्र सरकारी की योजनाओं से मोईकलां पंचायत के निवासी वंचित हैं।

सरकारी सुविधाओं से सज्जित पंचायत
मोईकलां पंचायत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, राजकीय पशु चिकित्सालय, बैंक, पुलिस चौकी, ग्राम सेवा सहकारी समिति, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय बालिका विद्यालय, आयुर्वेदिक औषधालय, पोस्ट आॅफिस, नर्सरी जैसी तमाम सरकारी सुविधाएं मौजूद हैं। फिर भी केंद्र सरकार के पोर्टल पर गांव का नाम नहीं है।

इनका  कहना
इस बारे में 3 माह पूर्व तहसीलदार को लिखा था। परन्तु पोर्टल से मोईकलां का नाम गायब है। जिसके चलते फार्मर कार्ड, आयुष्मान भारत, मातृ वंदना योजना, ई-श्रम कार्ड जैसी केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ नही मिल रहा है। इस बारे में स्थानीय अधिकारियों से जानकारी मांगी तो उन्होंने कुछ कहने से मना कर दिया।
-पवन यादव, भाजपा नेता, मोईकलां

पोर्टल पर मोईकलां का नाम नहीं होने से किसानों का सम्मान निधि के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं हो रहा है। जब पोर्टल पर मोईकलां डाला जाता है तो माौर्यहरी गांव का नाम आता है। इसके लिए अधिकारियों को भी अवगत करवाया गया है। परन्तु इसे सुधारा नहीं गया है।
-योगेंद्र मेरोठा, ई-मित्र संचालक, मोईकलां

केंद्र के पोर्टल में मोईकलां पंचायत नहीं होने की मौका स्थिति की रिपोर्ट बनाकर जिला स्तर पर भेज रखी है। जिला स्तर के अधिकारियों ने राज्य स्तर पर समस्त से अवगत कराया है। सम्बंधित मामले में जयपुर से ही आगामी कार्यवाही होगी।
-सपना कुमारी, एसडीएम, सांगोद

बच्चों संग लापता महिला का नहीं लगा सुराग, 3-4 दिन तक पति करता रहा तलाश
जयपुर। नाहरगढ़ रोड थाना इलाके से करीब 15 पूर्व बच्चों संग लापता हुई महिला का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस जल्द तलाशने की बात कह रही है। पुलिस ने बताया कि सुशील कुमार सिंह निवासी कल्याणपुर समस्तीपुर बिहार हाल नाहरगढ़ रोड ने रिपोर्ट दी कि मैं यहां जयपुर में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ महादेव के पास स्थित मकान में किराए से रहता हूं।

22 जनवरी 2025 को वह काम से शाम को वापस घर आया तो उसकी पत्नी, बेटी और बेटा घर पर नहीं मिले। मैंने 3-4 दिन तक मेरी पत्नी की तलाश करता रहा, जो नहीं मिली। उसकी उम्र 24 साल, कद पांच फीट रंग गोरा, शरीर से मध्यम है। उसने नीले रंग का सलवार सूट पहन रखा है।

महाकुंभ में जयपुर की महिला लापता : भगदड़ के दौरान पति से छूटा हाथ, परिवार के सदस्य ढूंढने के लिए रवाना
जयपुर। महाकुंभ में स्नान करने के लिए गई जयपुर की एक महिला लापता हो गई है। इस महिला का नाम सुप्यार मीणा है, जो कि 2 दिन से लापता हैं। वह अपने पति के साथ कुंभ में गई थी। दो दिन पहले हुई भगदड़ के बाद वह अपने पति दुर्गालाल मीणा से बिछड़ गई। महिला के गायब होने के बाद मीणा ने कुंभ के पास स्थित समुन्द्र कूप थाने में सुप्यार मीणा की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है।

महिला भांकरोटा में माधोराजपुरा की रहने वाली है। सुप्यार मीणा के परिजनों ने बताया कि दंपत्ति कुंभ में स्नान के लिए गए थे। इस दौरान वहां भगदड़ होने से महिला का हाथ अपने पति से छूट गया और वह बिछड़ गई। इसके बाद से ही उनका कोई सुराग नहीं लगा है। दुर्गालाल मीणा ने फोन करके बेटे राजेन्द्र मीणा को इसकी जानकारी दी। महिला के लापता होने की सूचना के बाद परिवार के कुछ सदस्य महिला को ढूंढने के लिए कुंभ के लिए रवाना हो गए है।

मुफ्त का राशन लेने वाले 590 सरकारी कर्मचारी लापता
कोटा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) में लाभार्थी बनकर गरीबों के हक का गेहूं उठाने वाले 83679 सरकारी कर्मचारियों में से 16382 से राज्य सरकार 4 साल बाद भी वसूली नहीं कर सकी है। इनमें कोटा जिले के 590   कर्मचारी शामिल हैं। सरकारी कर्मचारी होने के बावजूद मुफ्त का गेहूं लेने के मामले सामने आने के बाद सरकार की ओर जांच कराई गई थी। जांच में कोटा जिले में लगभग 1180 सरकारी कर्मचारियों द्वारा लम्बे समय तक मुफ्त गेहूं लेना पाया गया था। इसके बाद सम्बंधित कर्मचारियों को वसूली के लिए नोटिस जारी किए गए थे। इनमें से 500 से अधिक कर्मचारियों से गेहूं लेने की एवज में वसूली कर ली गई थी जबकि अभी भी 590 कर्मचारियों से वसूली बाकी है। यह कर्मचारी पांच साल से लापता हो रहे हैं। इनका पता नहीं चलने से अभी तक गेहूं की वसूली नहीं हो पाई है।

ट्रेस करने का कर रहे प्रयास
रसद विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिले के 50 प्रतिशत सरकारी कर्मचारियों से मुफ्त गेहूं लेने की एवज राशि वसूल कर ली है। शेष कर्मचारियों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि राशनकार्ड में दर्ज नाम-पते के आधार पर सम्बंधित कर्मचारी के घर पर वसूली के नोटिस भेजे जा रहे हैं, लेकिन कहीं नाम तो कहीं पता सही नहीं होने के कारण नोटिस तामिल नहीं हो पा रहा है। इससे कर्मचारियों का पता नहीं लग पा रहा है। अब इस सम्बंध में ट्रैजरी सहित अन्य विभागों से सम्पर्क कर शेष कर्मचारियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

साल 2020 से शुरू  हुई थी वसूली
दरअसल राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम में सरकारी कार्मिकों के पात्र बनकर गेहूं उठाने की शिकायतों के बाद साल 2020 में जिला रसद अधिकारियों से जांच कराई थी। जांच में सरकारी कार्मिकों के नाम सामने आने के बाद उठाए गए गेहूं की कीमत बाजार दर से वसूलने के निर्देश दिए थे। उस समय योजना को आधार से लिंक करने पर जांच में मामले सामने आए थे। अब तक 67297 कार्मिकों से 82 करोड़ 66 लाख रुपए की वसूली कर ली गई है। इन सरकारी कार्मिकों ने गरीब के हिस्से का गेहूं 1 से 2 रुपए किलो में लिया था, लेकिन इनसे सरकार ने वसूली गेहूं की बाजार कीमत 27 रुपए किलो के हिसाब से की है।

दो जिलों में शत प्रतिशत वसूली
रसद विभाग ने करौली और टोंक में कार्मिकों से शत प्रतिशत वसूली कर ली है। करौली में 2924 कार्मिकों से 4 करोड़ 33 लाख और टोंक में 1175 कार्मिकों से 1 करोड़ 40 लाख रुपए से अधिक वसूले गए हैं। वहीं, भरतपुर ग्रामीण और उदयपुर ग्रामीण में जांच में किसी कर्मचारी का नाम सामने नहीं आया था। मुफ्त का गेहूं लेने वाले कर्मचारियों में राज्य और केंद्रीय दोनों शामिल हैं। गत दिनों खाद्य आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने जिला रसद अधिकारियों (डीएसओ) को वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए थे।

इन जिलों में सबसे कम कर्मचारी
- जयपुर शहर में    314
- बीकानेर में    494
- कोटा ग्रामीण में    590
- राजसमंद में    733
- धौलपुर में    776
- पाली में    861
- अजमेर ग्रामीण में    909
- अजमेर शहर में    960
- जालोर में    971

इन जिलों में सर्वाधिक कर्मचारी
- दौसा में    7702
- बांसवाड़ा में    6147
- जयपुर ग्रामीण में    6243
- अलवर में    6027
- उदयपुर शहर में    5267

मुफ्त का राशन लेने वाले 50 प्रतिशत सरकारी कर्मचारियों से वसूली हो गई। शेष से वसूली के प्रयास किए जा रहे हैं। राशनकार्ड में नाम-पते गलत होने के कारण दिक्कत हो रही है। अब ट्रैजरी सहित अन्य विभागों के माध्यम से इनका पता लगाया जा रहा है।
-कृष्ण कुमार, प्रवर्तन निरीक्षक, रसद विभाग कोटा

रूस में उड़ान के बाद हेलिकॉप्टर गायब, 4 लोग थे सवार
मॉस्को। रूस के सखा रिपब्लिक (याकूतिया) के चागदा गांव से 80 किलोमीटर (50 मील) दूर  एक रॉबिन्सन हेलिकॉप्टर गायब हो गया है, जिसमें एक पायलट सहित तीन यात्री सवार थे। रूस के आपातकालीन स्थिति मंत्रालय ने कहा कि रॉबिन्सन विमान का इकोस्पास आपातकालीन बीकन चागदा गांव से 80 किलोमीटर दूर बंद हो गया। विमान में पायलट सहित 4 यात्री सवार थे।

याकुत्स्क शहर के बचावकर्मी खोज शुरू करने के लिये मगन हवाई अड्डे पहुँच चुके हैं। पूर्वी साइबेरियाई परिवहन अभियोजक के कार्यालय ने कहा कि याकुत्स्क परिवहन अभियोजक के कार्यालय ने उड़ान सुरक्षा का एक निरीक्षण शुरू किया है।

एलन कोचिंग का छात्र चार दिन से लापता
कोटा। कोटा से कोचिंग विद्यार्थियों के लगातार लापता होने के मामले नहीं थम रहे है। महावीर नगर थाना क्षेत्र में पिछले चार दिन से हुए एलन कोचिंग संस्थान के छात्र का अभी तक भी कोई सुराग नहीं लगा है। कोचिंग छात्र पिछले एक साल से महावीर नगर थाना क्षेत्र में अपने दोस्त के साथ अलग-अलग रूम लेकर रह रहा था और एलन कोचिंग से आईआईटी  की तैयारी कर रहा था। कोचिंग छात्र 15 मई को बिना बताए चला गया और फिर वापस नहीं आया है।  जनवरी से लेकर अब तक एक दर्जन कोचिंग विद्यार्थी  लापता हुए जिसमें से पुलिस  ने दस विद्यार्थियों को तलाश कर उनके परिजनों को सौंपा  लेकिन दो छात्र अभी लापता चल रहे हैं, उन्हें पुलिस तलाश कर रही है।

कोचिंग छात्र के दोस्त प्रभात कुमार ठाकुर निवासी दरभंगा (बिहार) ने 16 मई 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें बताया कि वह और उसका दोस्त सन्नी सिंह (17) पुत्र धर्मेन्द्र सिंह निवासी दरभंगा बिहार एक साल पहले कोटा में आईआईटी  की तैयारी करने आए  थे। दोनों एलन कोचिंग से आईआईटी  की तैयारी कर रहे थे। उसका दोस्त 15 मई को बिना बताए चला गया और वापस नहीं आया है। उसे तलाश किया, लेकिन कहीं नहीं मिला उसके परिजनों को सूचना दे दी है। इस पर पुलिस ने मुकदमा धारा 363 आईपीसी में दर्ज किया और तलाश में जुट गई।  पुलिस निरीक्षक महेन्द्र कुमार मारू ने बताया कि  छात्र  की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें बनाई और सीसीटीवी फुटेज चेक किए  छात्र के त्रिवेन्द्र की ट्रेन में बैठने का एक फुटैज मिला है। इस आधार पर परिजनों के साथ  टीम को भेजा गया है।

दो दिन पूर्व लापता हुए  छात्र को एक घंटे  में  किया दस्तयाब
पुलिस निरीक्षक महेन्द्र कुमार मारू ने बताया कि एक छात्र को सूचना मिलने के एक घंटे बाद ही तलाश करते हुए उसे मथुरा से दस्तयाब किया और फिर परिजनों को सौंप दिया  छात्र कुछ दिन पूर्व ही कोटा में कोचिंग के लिए आया था, परिजन उसका एडमीशन ही नही करवाए पाए और वह कोटा छोड़कर चला गया। मामले में कोई रिपोर्ट नहीं दी गई। उन्होंने बताया कि इसी तरह उन्हें 18 मई को सूचना मिली थी कि  बिहार का रहने वाला एक छात्र कोटा से लापता होगया है। इसके बाद उसे ट्रेस किया  इस दौरान उसकी लोकेशन मथुरा में मिलने पर परिजनों के साथ टीम को भेजा और वहां से दस्तयाब कर उन्हें सौंप दिया ।

इस मामले में एलन कोचिंग संस्थान के निदेशक नवीन माहेश्वरी, गोविंद माहेश्वरी और नितिन शर्मा को वाट्सएप पर मैसेज किया, लेकिन उनका कोई जवाब नहीं आया