naresh meena - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नरेश मीणा की संपत्ति का रिकॉर्ड तलब, एसडीएम थप्पड़ कांड में जमानत रद्द होने के बाद गिरफ्तारी के प्रयास तेज
नगरफोर्ट। देवली-उनियारा उपचुनाव के दौरान समरावता में चर्चित एसडीएम थप्पड़ कांड के आरोपी एवं पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा पुत्र कल्याण सिंह के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई तेज हो गई है। टोंक एससी-एसटी कोर्ट से जमानत निरस्त होने के बाद नगरफोर्ट पुलिस ने आरोपी की चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा तलब किया है। नगरफोर्ट थानाधिकारी राजेंद्र टांडा ने 20 जुलाई को पत्र जारी कर बारां जिले की मोडक तहसील स्थित ग्राम पंचायत नयागांव उर्फ नानवता की पंचायत प्रशासक से नरेश मीणा की संपत्ति का विवरण मांगा है। पुलिस के अनुसार थाना नगरफोर्ट के मुकदमा संख्या 166/2024 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की विभिन्न धाराओं में दर्ज प्रकरण के संबंध में विशिष्ट न्यायाधीश, एससी-एसटी कोर्ट, टोंक के आदेश की पालना में यह कार्रवाई की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि पंचायत प्रशासक प्रेम देवी मीणा आरोपी की माता हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी पर दबाव बनाने के लिए संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया के साथ गिरफ्तारी के प्रयास भी तेज कर दिए गए हैं। ज्ञातव्य है कि 13 नवंबर 2024 को समरावता के मतदान केंद्र पर चुनाव ड्यूटी के दौरान तत्कालीन मालपुरा एसडीएम अमित चौधरी को थप्पड़ मारने का आरोप नरेश मीणा पर लगा था। जमानत शर्तों के उल्लंघन के आधार पर टोंक एससी-एसटी कोर्ट ने उनकी जमानत रद्द कर गिरफ्तारी वारंट जारी किए थे। वहीं, नरेश मीणा के मीडिया प्रभारी राकेश बैसला ने आरोप लगाया कि सरकार राजनीतिक द्वेष से कार्रवाई कर रही है और पंचायत राज चुनाव से पहले उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस के आश्वासन के बाद नरेश मीणा ने धरना समाप्त किया
बारां। राजस्थान में बारां जिले के अंता विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी रहे नरेश मीणा ने पुलिस प्रशासन के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया है। आकड़ी गांव में हुए खुद पर हुए हमले के विरोध में श्री मीणा शनिवार देर शाम बारां पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए थे। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक हमले में शामिल सभी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा, चाहे इसके लिए उन्हें कई दिनों तक धरने पर बैठना पड़े।

इसके बाद पुलिस प्रशासन से बातचीत के बाद उन्होंने कहा कि बारां पुलिस प्रशासन ने निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है, जिसके बाद वह धरना समाप्त कर रहे हैं। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है तो वह अपने समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट का घेराव करेंगे।

नरेश मीणा ने आरोप लगाया कि यह हमला अंता से कांग्रेस विधायक प्रमोद जैन भाया से जुड़े लोगों ने कराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाया के लोगों ने क्षेत्र में पुलिस-प्रशासन की नाक में दम कर रखा है।

नरेश मीणा को थप्पड़ कांड में बड़ी राहत : हाईकोर्ट से मिली जमानत, जेल से बाहर आने का रास्ता साफ
जयपुर। हाईकोर्ट से नरेश मीणा को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने नरेश मीणा को थप्पड़ कांड मामले में जमानत दे दी है। जमानत के साथ ही मीणा का जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। अदालत ने मीणा की जमानत के आदेश जारी कर दिए हैं।

देवली उनियारा विधानसभा उपचुनाव के दौरान उपद्रव मामले में मीणा जेल में बंद थे। देवली-उनियारा विधानसभा सीट पर उपचुनाव में वह निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे थे। जस्टिस प्रवीर भटनागर की एकलपीठ ने आरोपी नरेश मीणा की तीसरी जमानत याचिका को स्वीकार करते हुए उसे जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए हैं। निचली अदालत में जमानत-मुचलके पेश होने के बाद मीणा जेल से बाहर आएगा। वह बीते 13 नवंबर से जेल में बंद है।

नरेश मीणा की रिहाई के लिए होगा ‘यलगार’, जिला प्रशासन की बढऩे लगी टेंशन
टोंक। जिले के थप्पड़ कांड में गिरफ्तार नरेश मीणा की रिहाई के लिए समर्थकों ने आंदोलन की घोषणा की है। 29 दिसंबर को टोंक में एक लाख लोग विरोध प्रदर्शन करेंगे, हाईवे जाम करेंगे और मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। समर्थकों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि वे पूरी ताकत से आंदोलन करेंगे और पीछे नहीं हटेंगे। ऐसे में टोंक कलेक्टर सौम्या झा की मुश्किलें भी बढ़ सकती है। राजस्थान में थप्पड़ कांड के बाद एक महीने से अधिक समय से बंद नरेश मीणा की रिहाई के लिए अब समर्थकों ने ‘यलगार’ कर दी है। इस दौरान नरेश की रिहाई के लिए उनके समर्थकों ने 29 दिसंबर को बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है। इसमें 1 लाख लोगों के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है। यह रणनीति कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल की मौजूदगी में बनाई गई। इस दौरान समर्थकों ने टोंक में हाईवे जाम करने, टोंक कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन और जयपुर में सीएम आवास के घेराव करने की चेतावनी दी है। यह प्रदर्शन टोंक कलेक्टर सौम्या झा सहित प्रशासन के लिए सिर दर्द बन सकता है ।
टोंक कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन और हाईवे जाम की चेतावनी
थप्पड़ कांड के बाद से 14 नवंबर से नरेश मीणा टोंक जेल में बंद है। इस दौरान दो बार नरेश की जमानत अर्जी खारिज हो चुकी है। इसको लेकर उनके समर्थकों में गहरा आक्रोश है। बीते दिनों सवाई माधोपुर में सर्व समाज की महापंचायत में नरेश के समर्थकों ने प्रहलाद गुंजल के मौजूदगी में आंदोलन करने की चेतावनी दी। अब इसको लेकर कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल ने समर्थकों के साथ बैठक कर आंदोलन की तिथि घोषित कर दी है। इसके तहत 29 दिसंबर को टोंक कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, हाईवे जाम और सीएम आवास के घेराव की चेतावनी दी है।

सौम्या झा के लिए नरेश मीणा फिर बन सकते है मुसीबत
नरेश मीणा की रिहाई का मुद्दा टोंक कलेक्टर डॉ. सौम्या झा के लिए फिर से मुसीबत बन सकता है। 29 दिसंबर को होने वाले आंदोलन से निपटना टोंक कलेक्टर सौम्या झा के लिए चुनौतिपूर्ण होगा। इससे पहले समरावत गांव में हुए थप्पड़ कांड और हिंसा के बवाल का ठीकरा टोंक कलेक्टर सौम्या पर फोड़ा गया था। अब फिर से नरेश की रिहाई के लिए यह आंदोलन टोंक कलेक्टर के लिए मुसीबत बन सकता है। नरेश के समर्थकों के अनुसार 29 दिसंबर को टोंक हाईवे और जिला कलेक्ट्रट पर प्रदर्शन करने का कार्यक्रम है। ऐसे में फिर से समरावता की तरह स्थितियां नहीं बिगड़े, इस पर सबकी नजर रहेगी। अबना देखा होगा कि आर पार की लड़ाई की चुनौती देने वाले नरेश के समर्थकों से टोंक कलेक्टर सौम्या झा किस तरह निपटती हैं।

सौम्या झा के लिए 29 दिसंबर रहेगा चुनौती वाला दिन
टोंक जिले की कलेक्टर डॉ. सौम्या झा नरेश मीणा थप्पड़ कांड को लेकर चर्चा में रही थीं। ऐसे में प्रहलाद गुंजल की रणनीति और नरेश मीणा के समर्थकों की प्रशासन को सीधी चुनौती सौम्या झा के लिए परेशानी बन सकती है। 29 दिसंबर को हो रहे प्रदर्शन को लेकर भारी पुलिस बल भी तैनात करना पड़ सकता है।

प्रशासन में जितना दम हो लगा ले, पीछे नहीं हटेंगे
नरेश की रिहाई को लेकर प्रहलाद गुंजल की मौजूदगी में समर्थकों की बैठक हुई। इस बैठक में आंदोलन को लेकर रणनीति तैयार की गई। नरेश के खास समर्थक टोंक सरपंच संघ के अध्यक्ष मुकेश मीणा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन ने नरेश की रिहाई के लिए समझौता नहीं किया, तो ऐसा आंदोलन होगा कि प्रशासन के हाथ पैर फूल जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारे पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है, अगर हमें प्रशासन से टकराना पड़ा तो हम पीछे नहीं हटेंगे, चाहे इसका अंजाम कुछ भी हो। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि प्रशासन जितनी ताकत है, वह लगा ले। हम भी अपनी तरफ से पूरी ताकत लगाएंगे।

23 दिसंबर को डीजे कोर्ट में फिर होगी सुनवाई
नरेश मीणा 14 नवंबर से टोंक जेल में बंद है। इस दौरान दो बार उनियारा कोर्ट में उनकी जमानत की अर्जी दायर की गई। दोनों ही बार उनकी जमानत अर्जी को खारिज कर दिया गया। इधर, 17 दिसंबर को टोंक डीजे कोर्ट में नरेश की जमानत पर सुनवाई होनी थी, लेकिन वह टाल दी गई। अब 23 दिसंबर को नरेश मीणा की रिहाई की अर्जी पर सुनवाई होगी। इधर, दो बार जमानत खारिज होने से नरेश के समर्थकों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।