tanker hadsa - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मृतकों के सैंपल को भिजवाया एफएसएल, डीएनए मिलान होने के बाद हो सकेगी मृतकों की पहचान
जयपुर। भांकरोटा थाना इलाके में अजमेर हाईवे स्थित डीपीएस पब्लिक स्कूल के पास हुए टैंकर ब्लास्ट मामले में अभी तक 14 मृतक ऐसे हैं जिनकी अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस इन सभी मृतकों के सैंपल लेकर एफएसएल भिजवा रही है वही एफएसएल ने शुक्रवार रात से सैंपलों की जांच करना शुरू कर दिया है डीएनए मिलान होने के बाद ही इन मृतकों की पहचान हो सकेगी। एफएसएल के निदेशक डॉ अजय शर्मा ने बताया कि टैंकर ब्लास्ट मामले में पांच मृतकों की हड्डियां सैंपल के तौर पर पुलिस ने भिजवाई हैं। इन सभी के सैंपलों की जांच करना शुरू कर दिया है जो भी व्यक्ति यह दावा कर रहा है कि यह हमारे परिचित रिश्तेदार का शव है उनके डीएनए लेकर जांच की जा रही है। अभी पुलिस ने पांच मृतकों के सैंपल भिजवाए हैं बाकी अन्य नौ सैंपल भिजवाने की तैयारी की जा रही है उनके आने के बाद ही सैंपलों की जांच शुरू कर दी जाएगी। माना जा रहा है कि अज्ञात मृतक शवों की जांच के लिए जितने भी सैंपल आ रहे हैं उन सभी की जांच की जाएगी। यह संख्या बड़ी भी हो सकती है। निदेशक शर्मा ने इन सैंपलों की जांच करने के लिए विशेष टीम का गठन किया है जो लगातार सैंपलों की जांच करने में जुटी हुई है।

24 घंटे से लेकर 3 दिन में हुआ खुलासा। एफएसएल भेजे गए सैंपलों की जांच शुक्रवार रात से ही शुरू कर दी गई है जितने भी सैंपल आएंगे उनकी जांच जारी रहेगी बताया जा रहा है कि एक दिन में लगातार डीएनए मिलान किया जाए तो 24 घंटे लगते हैं अगर गैप दिया जाता है या ज्यादा सैंपल हो जाते हैं तो 2 से 3 दिन लग जाते हैं ऐसे में माना जा रहा है कि दो से तीन दिन में सभी मृतकों के परिजनों की पहचान कर ली जाएगी।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री से फोन पर की बात , हादसे की ली जानकारी
जयपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से फोन पर बात की ओर जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गैस टैंकर हादसे की जानकारी ली। शाह ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी। शाह ने एक्स पर लिखा-राजस्थान के जयपुर में हुआ सड़क हादसा अत्यंत दुःखद है। इस हादसे में अपना जीवन गँवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ।

इस संबंध में मुख्यमंत्री भजन लाल जी से बात हुई। स्थानीय प्रशासन घायलों को तुरंत उपचार प्रदान करने का काम कर रहा है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

एलपीजी गैस टैंकर ब्लास्ट, 11 लोगो की मौत, 150 लोग झुलसे, 10 किमी तक दहशत
जयपुर। जयपुर-अजमेर नेशनल हाईवे स्थित भांकरोटा के पास पुष्पराज पेट्रोल पंप के समीप आज सुबह करीब 5 बजे एक एलपीजी गैस से भरे टैंकर में अचानक भीषण आग लग गई जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई वहीं 42 लोगों का बर्न वार्ड में इलाज चल रहा है।ज्यादातर 50 प्रतिशत तक झुलसे हुए हैं। घटना ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया। धमाके की तीव्र आवाज़ 10 किलोमीटर दूर तक सुनी गई, जिससे स्थानीय लोग दहशत में आ गए।

सूत्रों के अनुसार, आग इतनी भयानक थी कि 300 मीटर के दायरे में कई वाहन इसकी चपेट में आ गए और जलकर राख हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने बताया कि आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं। घटनास्थल पर कई वाहन चालकों के झुलसने की खबर है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर आग पर काबू पाने में जुटी रहीं। अधिकारियों ने बताया कि हाईवे के नीचे से गुजर रही एलपीजी गैस पाइपलाइन को तुरंत बंद कराया गया ताकि आग को और फैलने से रोका जा सके। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह हादसा संभवत टैंकर में तकनीकी खराबी के कारण हुआ है। हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और हाईवे पर यातायात रोक दिया गया है। यात्रियों को अन्य मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

हादसे में घायल लोगों को एसएमएस अस्पताल में भर्ती किया गया है सभी घायलों को जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर सहित कई मंत्रियों ने एसएमएस अस्पताल पहुंच कर घायलों से मुलाकात की है। एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी ने बताया कि 4 लोगों की डेडबॉडी अस्पताल पहुंची थी और 24 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इनका बर्न आईसीयू में इलाज किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री शर्मा ने ट्वीट में कहा कि जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गैस टैंकर में आग लगने की घटना में नागरिकों के हताहत होने का दुःखद समाचार सुनकर मन अत्यंत व्यथित है। घटना की सूचना मिलते ही एसएमएस अस्पताल जाकर चिकित्सकों को तत्काल आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं घायलों की समुचित देखभाल हेतु निर्देशित किया।प्रशासन द्वारा बचाव कार्य निरंतर जारी है। स्थानीय प्रशासन और आपातकालीन सेवाएं पूरी तत्परता से कार्यरत हैं। प्रभु से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने परम धाम में स्थान, शोक संतप्त परिवारजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार घायलों का इलाज कराएगी और उन्हें उचित मुआवजा दिया जाएगा।

इन्होने जताया शोक

मदन राठौड़ : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भांकरोटा में एलपीजी गैस टैंकर में ब्लास्ट हादसे पर दुख जताते हुए कहा है कि आग की चपेट में आने से कई लोगों के झुलसने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

वसुंधरा राजे : पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जयपुर के भांकरोटा इलाके में एलपीजी गैस से भरे टैंकर में ब्लास्ट हादसा होने को अत्यंत हृदयविदारक बताया और कहा कि मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं और मैं इस कठिन घड़ी में ईश्वर से घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य-लाभ प्रदान करने की कामना करती हूँ।

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और हरियाणा के प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया ने जयपुर के भांकरोटा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर केमिकल टैंकर फटने से हुए भयावह हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि  समाचार सुन मन अत्यंत व्यथित है। मैं, प्रभु श्रीराम से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने तथा दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।

घायलों की पहचान के लिए आईटी विभाग की टीम भी लगाई : आग में झुलसने से अति गंभीर व्यक्तियों की पहचान एवं परिजनों की सहायता के लिए सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग से भी एक टीम नियोजित की गई है, जो आधार नंबर, थंब इंप्रेशन एवं अन्य सूचनाओं के आधार पर सहायता उपलब्ध करवा रही है।

भांकरोटा में एलपीजी गैस से भरे टैंकर में ब्लास्ट की दुर्घटना में घायलों की सहायता के लिए जयपुर पुलिस के Helpline No.
9166347551
8764868431
7300363636