ajmer board - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट में देरी : कॉपियों के अंक अपलोड न होने से अगले सप्ताह तक टला परिणाम
अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं का परीक्षा परिणाम अब अगले सप्ताह से पहले संभव नहीं हो सकेगा। हालांकि, बोर्ड प्रशासन ने 20 मार्च तक दसवीं परीक्षा का परिणाम घोषित करने की घोषणा भी कर दी थी, लेकिन अभी तक करीब 200 उत्तर पुस्तिकाओं को जचने वाले परीक्षक द्वारा जांची गई उत्तर पुस्तिकाओं के अंक ही बोर्ड को ऑनलाइन नहीं भिजवाए है। इसके अलावा बोर्ड द्वारा स्कूलों को भी सत्रांक भेजने के लिए 19 मार्च तक का समय दिया गया था।

ऐसी स्थिति में बोर्ड की खुद की परीक्षा परिणाम जारी करने की समस्त तैयारी पूरी नहीं हुई थी। अब शुक्रवार को चेटीचंड का अवकाश शनिवार को ईद का अवकाश और रविवार को राजकीय अवकाश के बाद सोमवार से शुरू होने वाले नए सप्ताह के दौरान ही बोर्ड द्वारा परिणाम जारी किया जा सकेगा। शुक्रवार को चेटीचंड के अवकाश के बावजूद बोर्ड में अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। बोर्ड के सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने सभी सहायक निदेशक को निर्देशित किया है, कि अभी तक जिन भी परीक्षक द्वारा ऑनलाइन बोर्ड को अंक नहीं भेजे गए हैं। उन्हें तुरंत निर्देशित करते हुए अंक मंगवा जाएं ताकि परिणाम में बिना वजह देरी नहीं हो।

बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने के लिए 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य : सीबीएसई ने स्कूलों को परीक्षा उप नियमों की सख्ती से पालन करने के दिए निर्देश
अजमेर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों की उपस्थिति के संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने सभी संबद्ध स्कूलों को सख्ती से यह आदेश दिया है कि वे परीक्षा उप नियमों का पालन करें। परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने स्कूलों से कहा है कि बोर्ड परीक्षा में बैठने के लिए विद्यार्थियों की न्यूनतम 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य होगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी विद्यार्थी की उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम है, तो उसे बोर्ड परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी, सिवाय विशेष परिस्थितियों के। चिकित्सा आपात स्थिति, राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में भागीदारी, या अन्य गंभीर कारणों के मामले में 25 प्रतिशत उपस्थिति छूट दी जा सकती है, बशर्ते विद्यार्थी उचित दस्तावेज प्रस्तुत करें।

इस आदेश के तहत, जिन विद्यार्थियों की उपस्थिति निर्धारित प्रतिशत से कम होगी, उनके लिए बोर्ड ने एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) और एप्लीकेशन फॉर्म भी जारी किया है। इसके अलावा, सीबीएसई ने यह भी चेतावनी दी है कि स्कूलों का उपस्थिति रिकॉर्ड औचक निरीक्षण किया जा सकता है। यदि रिकॉर्ड में कोई गड़बड़ी या लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित स्कूल की बोर्ड से संबद्धता समाप्त की जा सकती है, और विद्यार्थी को परीक्षा में बैठने से अयोग्य घोषित किया जा सकता है।

बोर्ड की गोपनीयता और पारदर्शिता से नहीं होगा कोई समझौता : दिलावर
अजमेर। शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि बोर्ड की सीनियर सैकण्डरी की प्रायोगिक परीक्षाओं में ड्यूटी देने वाले परीक्षकों (शिक्षक) का संबंधित स्कूलों और प्रायोगिक केन्द्रों पर किए जाने वाला स्वागत और आवभगत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बोर्ड द्वारा नियुक्त किए जाने वाले शिक्षक इसे गंभीरता से लेें अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संबंधित स्कूल प्रशासन और केन्द्राधीक्षकों के खिलाफ भी परीक्षकों की मेहमान नवाजी करने पर कार्रवाई की जा सकेगी।  उन्होंने गुरुवार को बोर्ड में समीक्षा बैठक लेने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि बोर्ड की देशभर में अपनी साख हैं। ऐसे में बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाओं में किसी परीक्षक का बैण्ड-बाजों के साथ स्वागत और आवभगत कर उससे प्रायोगिक परीक्षा में अपने केन्द्र या स्कूल के विद्यार्थियों को अच्छे अंक दिलाने के लिए रिझाया जाता हैंं तो यह गलत हैं, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। बोर्ड या सीधे राज्य सरकार को इसकी शिकायत मिलते ही संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रीट एवं बोर्ड परीक्षाओं में गोपनीयता, पारर्दिशता एवं सुरक्षा बेहद जरूरी है।

मैं केवल बोर्ड परीक्षा और रीट पर ही बोलूंगा
शिक्षा मंत्री दिलावर से सीबीएसई के मुकाबले राजस्थान बोर्ड से सम्बद्धता प्राप्त स्कूलों के परिणाम, इन्फ्रास्ट्रेक्टचर और शैक्षिक गुणवत्ता से संबंधित सवाल सहित बोर्ड में लम्बे समय से नियमित कार्मिकों की भर्ती नहीं होने, संविदा पर कार्य कर रहे लोगों को स्थाई नहीं करने संबंधी सवाल पूछने पर उन्होने कहा कि आज तो मैं केवल रीट और बोर्ड की परीक्षाओं पर ही बोलूंगा। इसके अलावा कुछ नहीं बोलूंगा।