abu dhabi - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अबू धाबी पहुंचे पीएम मोदी: राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायेद ने किया एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत, मिला गार्ड ऑफ ऑनर
अबू धाबी। चार यूरोपीय देशों की यात्रा से पहले शुक्रवार को संक्षिप्त यात्रा पर यहां पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नहयान ने हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी का बाद में पारंपरिक स्वागत किया गया। इसके बाद दोनों देश के बीच शिष्टमंडल स्तर की वार्ता शुरू हुई। शिष्टमंडल स्तर की वार्ता के बाद प्रधानमंत्री का राष्ट्रपति अल नहयान के साथ अलग से वार्ता का भी कार्यक्रम है।

पीएम मोदी आज सुबह संयुक्त अरब अमीरात रवाना हुए थे। अबू धाबी से उनका आज शाम ही नीदरलैंड जाने का कार्यक्रम है।

"450 ड्रोन और 70 मिसाइलें...." यूक्रेन में भारी तबाही के संकेत, शांतिवार्ता से ठीक पहले यूक्रेन पर रूस का जोरदार हमला
कीव। यूक्रेन से शांतिवार्ता शुरू होने से ठीक पहले रूस ने उस पर ड्रोनों और मिसाइलों से जौरदार हमला किया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमिर जेलेंस्की ने मंगलवार को बताया कि रूस ने रात भर में यूक्रेन पर एक बहुत बड़ा हमला किया है। इस दौरान रूस ने लगभग 450 लंबी दूरी के ड्रोन और 70 अलग-अलग तरह की मिसाइलें दागीं। इससे यूक्रेन में भारी तबाही की जानकारी मिली है। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब दोनों देश संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में शांति वार्ता करने वाले हैं।

अमेरिका की मध्यस्थता में होने वाली इस बातचीत का मकसद चार साल से चल रहे युद्ध को रोकना है। जेलेंस्की के अनुसार, रूस ने यूक्रेन के पांच राज्यों में बिजली ग्रिड को निशाना बनाया। कड़ाके की ठंड के बीच रूस का मकसद नागरिकों को बिजली, पानी और हीटिंग से महरूम रखना है। इस हमले में दस लोग घायल हुए हैं। जेलेंस्की ने कहा कि रूस कूटनीति के बजाय लोगों को डराने में ज्यादा यकीन रखता है। उन्होंने अपने सहयोगियों से और ज्यादा सुरक्षा उपकरण भेजने और रूस पर दबाव बनाने की अपील की है, ताकि इस युद्ध को खत्म किया जा सके।

अबू धाबी में बुधवार और गुरुवार को बातचीत होनी है। हालांकि ट्रंप प्रशासन जमीन के कब्जे जैसे बड़े मुद्दों को सुलझाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन फिलहाल कोई बड़ा समझौता मुश्किल लग रहा है। यूक्रेन की सबसे बड़ी बिजली कंपनी डीटीईके ने बताया कि हमले में उनके पावर प्लांट को काफी नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने कहा कि राज्य आपातकालीन सेवा के अनुसार, राजधानी कीव में पांच लोग घायल हुए हैं। वहां कई घरों, एक स्कूल और गैस स्टेशन को नुकसान पहुंचा और उसमें आग लग गई। कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने बताया कि हमले की वजह से 1,170 इमारतों में हीटिंग की सुविधा बंद हो गई है।

फिलहाल, मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है। कुछ अपार्टमेंट और बिल्डिंग को छोड़कर बाकी सभी जगहों पर बिजली बहाल कर दी गई थी। रूस ने खारकीव और ओडिसा जैसे इलाकों को भी निशाना बनाया है, जहां लोगों के घायल होने की खबर है। यूक्रेन की संस्कृति मंत्री टेटियाना बेरेजना ने बताया कि कीव में एक ऐतिहासिक संग्रहालय को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने इसे रूस की निंदनीय हरकत बताया।

यूएई ने अजरबैजान से सदर्न गैस कॉरिडोर में हिस्सेदारी के लिए किया समझौता, 3500 किलोमीटर का पाइपलाइन नेटवर्क शामिल
अबू धाबी। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (एडीएनओसी) की सहायक कंपनी एक्सआरजी ने सदर्न गैस कॉरिडोर में हिस्सेदारी हासिल करने के लिए अजरबैजान अर्थव्यवस्था मंत्रालय के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए है। अमीरात मीडिया ने यह जानकारी दी है।

रिपोर्ट के अनुसार, अबू धाबी में यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव की मौजूदगी में समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। डब्ल्यूएएम समाचार एजेंसी ने सोमवार को बताया कि यह समझौता कई शर्तों पर निर्भर है, जिसमें नियमित नियामक और विश्वास विरोधी मंजूरी हासिल करना शामिल है। हासिल की जा रही हिस्सेदारी की जानकारी का खुलासा नहीं किया गया।

रिपोर्ट में बताया गया है कि सदर्न गैस कॉरिडोर में प्राकृतिक गैस उत्पादन संपत्तियां और कैस्पियन सागर से जॉर्जिया और तुर्की होते हुए दक्षिणी यूरोप तक 3,500 किलोमीटर का पाइपलाइन नेटवर्क शामिल है, जिसकी मौजूदा आपूर्ति क्षमता हर साल 26 बिलियन क्यूबिक मीटर तक है।

जयपुर-अबू धाबी के बीच नई फ्लाइट सेवा शुरू, रात 9:30 बजे अबू धाबी के लिए भरेगी उड़ान
जयपुर। जयपुर और अबू धाबी के बीच हवाई यात्रा अब और आसान हो गई है। नई फ्लाइट सेवा सप्ताह में 5 दिन संचालित होगी। यह फ्लाइट अबू धाबी से शाम 7 बजे जयपुर पहुंचेगी और जयपुर से रात 9:30 बजे अबू धाबी के लिए उड़ान भरेगी। वर्तमान में, जयपुर से अबू धाबी के लिए तड़के सुबह 3:15 बजे एक फ्लाइट संचालित होती है। नई फ्लाइट के जुड़ने से यात्रियों को अधिक विकल्प और सुविधाजनक समय मिलेगा। यह कदम दोनों शहरों के बीच व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को और बढ़ावा देगा।

जयपुर से लखनऊ की सुबह की फ्लाइट बंद
इंडिगो एयरलाइन ने जयपुर से लखनऊ जाने वाली सुबह 5:30 बजे की फ्लाइट का संचालन बंद कर दिया है। यह फैसला लखनऊ में सर्दियों के दौरान सुबह के समय घने कोहरे की वजह से लिया गया है। अब यात्रियों को लखनऊ के लिए केवल दोपहर 12:25 बजे की फ्लाइट उपलब्ध होगी। इस बदलाव से सुबह यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है। एयरलाइन ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया है। जयपुर से लखनऊ के बीच सीधी हवाई यात्रा के लिए अब केवल एक विकल्प ही बचा है।