jaipur blast - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भांकरोटा अग्निकांड : एक और घायल की मौत, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 20
जयपुर। भांकरोटा अग्निकांड में एक और मरीज की एसएमएस अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। ऐसे में अब मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। बीते 20 दिसंबर को हुए इस भीषण हादसे में एक रिटार्यर्ड आईएएस करणी सिंह भी शामिल हैं। हादसे में झुलसे 6 और लोग अब भी जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं।

अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल के बर्न यूनिट में एडमिट पीड़ित 50 फीसदी के करीब झुलसे हुए हैं। जानकारी के अनुसार सुबह 6.15 बजे अजमेर निवासी सलीम की इलाज के दौरान मौत हुई। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

भांकरोटा अग्निकांड : गम्भीर घायल 1 और मरीज की मौत, अब तक 19 मरीजों की मौत
जयपुर। भांकरोटा अग्निकांड में गम्भीर रूप से घायल हुए एक और मरीज की एसएमएस अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। अस्पताल के बर्न आईसीयू में वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे लालाराम की उपचार के दौरान मौत हो गई है।

ऐसे में अब तक 19 मरीजों की हो चुकी है। वहीं अभी भी 2 से 3 मरीज गंभीर रूप से भर्ती हैं। वहीं पांच मरीजों को सेहत सही होने के चलते अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। वहीं अभी भी करीब 14 मरीज बर्न यूनिट में भर्ती हैं।

भांकरोटा टेंकर अग्नि कांड, शांति यज्ञ संपन्न, घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की गई
जयपुर।  राजस्थान गुर्जर महासभा ने भांकरोटा में हुए भीषण अग्निकांड में मृतकों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए पेट्रोल पंप स्थित हनुमानजी के मंदिर में शांति यज्ञ का आयोजन किया। महासभा के प्रदेशाध्यक्ष गौरव गुर्जर ने बताया कि इस भयावह घटना में कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी जबकि कई घायल हो गए।

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि जो भी इसकी चपेट में आया, वह बुरी तरह प्रभावित हुआ। शांति यज्ञ में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की गई।

वसुन्धरा राजे टैंकर हादसे में घायल मरीजों के परिजनों से मिली
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे जयपुर एलपीजी टैंकर ब्लास्ट में घायल लोगों की कुशलक्षेम पूछने जयपुर के एसएमएस अस्पताल पहुंची। वे घायलों में संक्रमण फैलने की आशंका और चिकित्सीय नियमों का पालन करते हुए बर्न युनिट के आईसीयू में नहीं गई।

उन्होंने अधीक्षक सुशील भाटी के चेम्बर में ही घायलों के परिजनों से मुलाकात की। उनके साथ जयपुर सांसद मंजू शर्मा मौजूद थीं।

अजमेर हाईवे टैंकर ब्लास्ट : हादसे में मदद करने वालों की पहचान कर दिया जाएगा इनाम
जयपुर। अजमेर हाईवे पर डीपीएस स्कूल के पास कट पर हुए टैंकर ब्लास्ट से नुकसान और डर के साए में आए व्यापारियों ने अपने जीवन को पटरी पर लाने की शुरुआत कर दी है। हादसे के तीसरे दिन प्रशासन ने भी सतर्कता दिखाई और रोड पर पड़ी रोड़ी को हटाया। हालांकि हादसे के तीसरे दिन भी आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई सुचारू नहीं हुई। आग से रोड लाइटें और ट्रैफिक सिग्नल भी खराब हो गए थे। ऐसे में प्रशासन ने रात के समय रोशनी के लिए हेलोजन लाइटें लगाई हैं। आधा दर्जन से  अधिक यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। दुकान मालिकों ने सुबह करीब नौ से 11 बजे के बीच पहुंचकर दुकानों को संभाला। हादसे के कारण कई दुकानों में कालिख जम गई थी, जिसे साफ किया गया। तीसरे दिन भी आग से जले हुए वाहनों को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। हादसे में फंसे लोगों की मदद करने वालों की पहचान कर उन्हें इनाम दिया जाएगा। इसके लिए पुलिस उपायुक्त पश्चिम अमित कुमार ने टीम का गठन किया है।

सुरक्षाकर्मी तैनात
आग से बड़ी संख्या में वाहन कबाड़ बन गए हैं, जो पास ही खाली पड़ी जमीन में खडे कराए हैं। इनकी सुरक्षा के लिए कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ  ने पुलिस कर्मियों को तैनात किया है। जिस कंटेनर ने टक्कर मारी थी, उसमें कम्बल समेत अन्य कपड़े रखे हैं और ट्रकों में भी सामान भरा है। सामान गायब नहीं हो जाएं इसके लिए पुलिसकर्मी तैनात किए हैं। हादसे के दौरान मौत तांडव कर रही थी और लोग चीख रहे थे, लेकिन कुछ लोगों ने सामान चोरी करने का प्रयास भी किया।

सीएनजी सिलेण्डर के ट्रक में आग से हड़कम्प

बिन्दायका थाना इलाके में सीएनजी टैंकर में आग लगने से आस-पास के इलाके में हड़कम्प मच गया। हादसे के समय पास ही संचालित प्लांट से फायर इक्विपमेंट लाकर तुरंत आधा घंटे में आग पर काबू पा लिया। थानाधिकारी भजन लाल ने बताया कि 75 सीएनजी गैस से भरा टैंकर सुबह प्लांट बाहर निकला तो खराब हो गया। दोपहर तक उसका काम करने के बाद चालक ने स्टार्ट किया तो वायरिंग से धुंआ उठने लगा। ऐसे में आस-पास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत आग पर काबू पा लिया, इससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

अब वाहनों की सार-संभाल शुरू
ब्लास्ट में करीब 40 वाहन कबाड़ में तब्दील हो चुके हैं, इनके नम्बर पुलिस ने जारी किए थे। अब इन वाहनों के मालिकों का आना शुरू हो गया है। पुलिस ने अब वाहन मालिकों और चालकों के बयान लेना शुरू कर दिया है। जले हुए वाहनों में बचे हुए सामान को भी दूसरे ट्रकों में शिफ्ट  किया जा रहा है। घटनास्थल से जले हुए वाहनों के अवशेष हटाने के साथ उखड़े कंक्रीट को भी हटाया। हाईवे के किनारे व रोड के बीच में डिवाइडर में लगे रोड संकेतों को भी लगाया गया। जले हुए बोर्ड पर नया रंग-रोगन किया जा रहा।

एफएसएल के पास चार मृतकों के सैम्पल आए थे। इनमें से तीसरे शव की शिनाख्त डीएनए के जरिए की गई है। मृतक प्रदीप कुमार निवासी कानपुर देहात के लिए उसके दो भाइयों ने डीएनए सैम्पल दिए थे। अब एक शव की पहचान बाकी है।
-डॉ. अजय शर्मा, एफएसएल निदेशक राजस्थानु

ट्रक, ट्रेलर और टैंकर चालकों की नही होती है नींद पूरी, न ही कभी आंखों की जांच, 20-20 घंटे दौड़ाते हैं भारी वाहन
जयपुर। अजमेर हाईवे पर टैंकर-कन्टेनर ब्लास्ट के दिल दहला देने वाले हादसे जैसी जानलेवा घटनाओं की बड़ी वजह ट्रक, ट्रेलर और टैंकर चालकों की नींद पूरी न होना भी है। कंपनियों ने इन पर जीपीएस लगा रखे हैं और वे उन्हें 20-24 घंटे दौड़ाते हैं। कहीं रुकते हैं तो कॉल आ जाती है। पैसा भी कटता है। विमान का पायलट तो छह घंटे से अधिक समय होते ही ड्यूटी छोड़कर चला जाता है, लेकिन ट्रकों के ड्राइवरों को कहीं बार तो दो-दो दिन लगातार वाहन चलाने पड़ते हैं। इनकी आंखों की जांच भी नहीं होती। हजार-हजार किलोमीटर लंबे रूट पर कोई रिलीवर ड्राइवर भी नहीं होत। कई बार खलासी भी गाड़ियों के स्टेयरिंग थामते हैं। दैनिक नवज्योति ने इस मामले में ग्राउंड पर जाकर ड्राइवरों से बातचीत की और उनके दु:ख-दर्द का पता लगाया। कंपनियां ड्राइवरों की कभी नहीं सुनती। वहीं कट बचाने और असुरक्षित यू-टर्न करने  के पीछे छिपी हुई गलत मंशाएं भी सामने आई है। डीजल बचाने के फेर में भी तेज रफ्तार और कम दूरी को टारगेट कर लेते हैं। ट्रक चालकों को जल्दी पहुंचने के लिए टारगेट दिए जाते हैं। 1500 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए इन वाहनों पर एक ही चालक होता है। एक दिन में चालक 16 से 18 घंटे तक वाहन को चलाता है। यदि तनख्वाह देखी जाए तो 10 हजार से लेकर 20 तक होती है।यदि इस दौरान वाहन से कोई पार्ट या सामान चोरी हो जाता है तो तनख्वाह से काट लिया जाता है।

1 टैंकर चालक: अब्दुल खान
निवासी: काशीपुर, उत्तरप्रदेश
सुबह 5 से शाम 7 बजे तक ही चलाते हैं वाहन
गुजरात के खांडला से एलपीजी गैस का टैंकर लेकर आ रहे चालक अब्दुल ने बताया कि वह गाड़ी पर अकेला ही चालक है। हर माह हमारी कम्पनी की तरफ से हेल्थ चेकअप होता है। हर साठ किलोमीटर के बाद टैंकर को रोक कर आधे घंटे का रेस्ट अनिवार्य है। चालक वाहन को 45 से 50 की स्पीड पर ही चला सकता है। गाड़ी की लोकेशन के लिए जीपीएस ट्रैकर लगाया जाता है। अगर कोई चालक टैंकर को 50 किलोमीटर से अधिक गति से चलाता है तो चालक के साथ-साथ टैंकर को भी एक माह के लिए कम्पनी से हटा देते हैं।

2 ट्रेलर चालक: दुर्गालाल
निवासी: देवली टोंक
24 घंटे के दौरान तय करनी होती है 400 किमी की दूरी, दो-तीन घंटे ही सो पाते हैं
पिछले डेढ़ माह से बिना घर गए वाहन चलाने वाले ट्रेलर चालक दुर्गालाल ने बताया कि हम ड्राइवर लोगों को समय की पाबंदी होती है। 24 घंटे में चार सौ किलोमीटर तक गाड़ी चलानी पड़ती है। सोने के लिए सिर्फ दो-तीन घण्टे का समय मिलता है। दुर्गालाल से पूछा कि नींद के चलते अगर कोई हादसा हो गया तो...? बात काटते हुए वह बताने लगा कि हमारा तो ऊपर वाला ही रखवाला है। मुझे दस हजार वेतन मिलता है, परिवार चलाने के लिए और कोई साधन नहीं।

3 ट्रेलर चालक: राजू
निवासी: मकराना
अवैध वसूली, मारपीट, लूट के भी शिकार, टोल से भी मिल जाती है बदमाशों को सूचना
राजू अपने ट्रेलर में किशनगढ़ से मुरादाबाद यूपी के लिए मार्बल लेकर रवाना हुए। इन्होंने बताया कि ट्रक चालक रात को हमेशा असुरक्षित महसूस करता है। कई बार लोग मदद के बहाने ट्रेलर रुकवा लेते हैं और उसके बाद मारपीट पर लूट ले जाते हैं। इसके अलावा रिंग रोड पर अवैध वसूली करने वालों से भी ड्राइवरों को जूझना पड़ता है। कई बार टोल वाले भी बदमाशों को सूचना देकर लूटपाट करवा देते हैं।

4 टैंकर चालक: सुरेश योगी, निवासी: भरतपुर
दस हजार रुपए वेतन में हर दिन 16 घंटे चलाते हैं वाहन
ट्रेलर में कोयला लेकर जा रहे चालक सुरेश योगी ने बताया कि उनकी तनख्वाह दस हजार रुपए है और उन्हें हर दिन करीब 16 घंटे वाहन चलाना पड़ता है। गाड़ी पर एक ही चालक होता है, खलासी भी नहीं होता। 15 साल पहले ड्राइवरी शुरू की थी, उस समय तनख्वाह आठ हजार रुपए थी अब 10 हजार हो गई है। अवैध वसूली से परेशान हैं, कई बार पता पूछने के लिए भी रुपए देने पड़ते हैं।

5 टैंकर चालक: भंवरलाल, निवासी: बाड़मेर
हादसों का बड़ा कारण, नींद और टारगेट
कन्टेनर चालक भंवर ने भावुक होते हुए बताया कि वह आए दिन हो रहे हादसों को देखकर परेशान हैं। भांकरोटा में हुए हादसे ने उसे व्यथित किया है। पेट पालने के लिए ड्राइवरी करनी पड़ती है। एक राज्य का नाम लेते हुए कहा कि अवैध वसूली के लिए ड्राइवर का हाथ तोड़ दिया था। जब 20 रुपए अवैध वसूली के नहीं देते हैं तो 70-70 रुपए की कई लाइट तोड़ देते हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया एसएमएस अस्पताल का दौरा
जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने एसएमएस अस्पताल पहुंचकर, सड़क हादसे में गंभीर घायलों की कुशलक्षेम जानी और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

राठौड़ ने चिकित्सकों से वार्ता कर घायलों के समूचित इलाज के लिए आवश्यक दिशा—निर्देश दिए। राठौड़ ने कहा कि प्रदेश के हर नागरिक की संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ है।

काया बन गई गठरी कोयला हुए शरीर, चौतरफा बिखरे मांस के लोथड़े और हड्डियों के टुकड़े
जयपुर। रक्त, मांस और मज्जा से सुन्दर शरीर बनता है, लेकिन सवाई मानसिंह अस्पताल के मुर्दाघर में सुन्दर शरीर गठरी में बांधकर लाया गया। आग ने उसके शरीर से मांस के लोथड़े, मज्जा और खून को जलाकर उसकी हड्डियों को भी बुरी तरह जला दिया। यह तक पता नहीं चल पाया कि शरीर पुरुष का है या महिला का। मौके पर झुलसने वाले लोगों में कुछ लोगों के शरीर बुरी तरह झुलस गए। ऐसे में कई लोगों के केवल धड़ ही अस्पताल पहुंचे। आग के ताप से बाइक सवार का पूरा सिर हेलमेट में ही चिपक गया।

मोर्चरी पर लोगों की भीड़
बगरू, दूदू विधानसभा के आस-पास के बड़ी संख्या लोग मोर्चरी पर दिनभर आते रहे।  उन्होंने अपने रिश्तेदारों को पहले मुर्दाघर फिर बर्न यूनिट में तलाशा।  लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन देरी से पहुंचा। आग की लपटों से घिरे लोग जान बचाने के लिए खेतों में भागते रहे। धमाके की आवाज सुनकर आस-पास के गांवों से लोग मौके पर आ गए और घायलों को एम्बुलेंस और निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया।

गैस से भरा टैंकर भी आग में फंसा था
घटनास्थल के 100 मीटर के दायरे में तीन पेट्रोल पंप चल रहे थे और आग की चपेट में आने वाले वाहनों में एक और गैस टैंकर फंसा हुआ था। गनीमत रही कि किसी तरह का बड़ा विस्फोट नहीं हुआ।

रोडवेज परिचालक हरविंद की सतर्कता से बची कई लोगों की जान
जयपुर। जयपुर से भीलवाड़ा जा रही अनुबंधित बस में मौजूद परिचालक हरविंद सिंह की सतर्कता से कई लोगों व बस के यात्रियों की जान बची। गैस का तेज रिसाव देख परिचालक हरविंद ने बस में बैठे यात्रियों को जगाकर बस से व अन्य लोगों ने उनके वाहनों से सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद घटना से थोड़ी दूर स्थित पेट्रोल पंप पर सो रहे कर्मचारियों को जगाया। इसके बाद नजदीकी विद्युत ग्रिड में पहुंचकर विद्युत आपूर्ति भी बंद कराई। घटना में रोडवेज बस के साथ परिचालक की टिकट मशीन और किराए के रुपए भी जले।

गैस के रिसाव से वाहन बंद
परिचालक हरविंद सिंह और चालक दशरथ सिंह ने बताया कि वे बस को लेकर सिंधीकैंप (जयपुर) से सुबह 5 बजे भीलवाड़ा के लिए रवाना हुए थे। भांकरोटा स्थित डीपीएस कट पर एक टैंकर यू-टर्न में घूम रहा था। इसी दौरान एक कंटेनर ने टैंकर में टक्कर मारी। गैस का रिसाव होने लगा तो वहां से निकल रहे वाहन व बसें बंद हो गई। इसके बाद उन्होंने बस व अन्य वाहनों से यात्रियों को बाहर निकाला और वहां से भागे।

गैस रिसाव से जलने के अलावा सांस की तकलीफ से भी जूझ रहे हैं घायल
जयपुर। गैस टैंकर हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए मरीजों को जलने के साथ सांस लेने में भी गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही आसपास के प्रभावित लोगों को भी श्वांस संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार एलपीजी गैस टैंकर में आग की चपेट में आए लोगों के शरीर में गैस के प्रवेश करने के कारण फेफड़ों को स्थाई रूप से नुकसान पहुंच सकता है।

फेफड़ों में इन्हेलेशन बर्न इंजरी का खतरा
सीनियर पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. शुभ्रांशु के मुताबिक एलपीजी गैस की वजह से आग तेजी से फैलती है और उसकी तीव्रता फेफड़ों तक पहुंच जाती है। इससे फेफड़ों में इन्हेलेशन बर्न इंजरी हो सकती है। यह इंजरी अस्थाई या स्थाई नुकसान का कारण बन सकती है। आग के धुएं और गैस के कारण श्वांस नलियों में सूजन, जलन और आॅक्सीजन का प्रवाह बाधित हो सकता है।

घायलों को हो सकती अस्थमा, सीओपीडी या ब्रोंकाइटिस बीमारी
सीनियर पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. शीतू सिंह ने बताया कि इस तरह के हादसों में फेफड़ों को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। प्रभावित लोगों को अस्थमा, सीओपीडी और ब्रोंकाइटिस जैसी बीमारियां हो सकती हैं। उन्होंने अमेरिका में 9/11 हमले का उदाहरण देते हुए बताया कि उस हादसे में भी कई लोगों को लंग डिजीज हुई थी।

राजस्थान से गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर 65 ब्लैक स्पॉट
जयपुर। राजस्थान से गुजरने नेशनल हाइवेज पर 65 ब्लैक स्पॉट हैं, जिनकी तकनीकी खामियों को दुरुस्त करने की एनएचएआई ने मुहिम चला रखी है। हालांकि पहले फेज में 40 स्पॉट का काम हाथ में लिया गया, जिनमें से अभी करीब 36 पर काम जारी है। इसके साथ ही 25 ब्लैक स्पॉट को दूसरे चरण में शामिल किया गया है, जिसके दुरुस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके लिए 608.83 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। जिस कट पर हादसा हुआ, ये टेम्परेरी तौर पर शुरू किया गया, जिसे रिंगरोड के पास क्लोवर लीफ बनने के बाद बंद करने का प्लान है।

पांच हाईवे पर खतरनाक स्पॉट
एनएचएआई ने जिन स्पॉट की खामियां दूर करने की सेकंड फेज में योजना स्वीकृत की है, उसमें जयपुर-टोंक-देवली एनएच-52, सवाईमाधोपुर-पिंडवाड़ा-उदयपुर एनएच-27, किशनगढ़-अजमेर-ब्यावर एनएच 48, किशनगढ़-गुलाबपुरा एनएच-79 और चित्तौड़गढ़-उदयपुर एनएच 76 शामिल है, जिन पर खतरनाक ब्लैक स्पॉट हैं।

रिंग रोड पर जाने के लिए खतरनाक
डीपीएस स्कूल के पास अजमेर से जयपुर आने वाले हाइवे से यू टर्न लेकर रिंगरोड पर जाने के लिए हमेशा हादसों वाला पाइंट बना हुआ है। यू टर्न के कारण ज्यादातर समय ट्रैफिक जाम की भी स्थिति बनी रहती है। हालांकि इस जगह पर क्लोवर लीफ को लेकर भी प्लान बना है, लेकिन अभी इससे राहत मिलना दूर है।

किशनगढ़-अजमेर-ब्यावर हाईवे पर छह स्पॉट
एनएच-48 अर्थात किशनगढ़-अजमेर-ब्यावर के बीच छह ब्लैक स्पॉट खतरनाक स्थिति में हैं, जिनको एनएचएआई ने चिह्नित किया है। हालांकि इन पर अभी काम होना शेष है। एनएच-48 में चिह्नित स्पॉट छिडया वाबडी, टाबीजी, पीपलाज, माजेरा, नागाडिया, भैरोघाटी स्थान शामिल हैं।

स्टेट हाईवे पर 30 स्पॉट चिह्नित
राजस्थान राज्य राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से सड़क सुरक्षा की दृष्टि से दुर्घटना की संभावना वाले चिह्नित 30 ब्लैक स्पॉट को सुधारने के लिए 21.72 करोड़ के कार्य प्रगति पर हैं। इनका कार्य जनवरी 2025 तक पूर्ण किया जाना है। इसके अतिरिक्त चार सड़कों पर 20.34 करोड़ की लागत से सड़क सुरक्षा सुधारीकरण के कार्य प्रगति पर हैं।

रिंगरोड के पास अभी रिंग का काम चल रहा है, ऐसे में हादसे वाला कट टेम्परेरी तौर पर खुला है, जो करीब 50 मीटर की दूरी पर है। ब्लैक स्पॉट पर कार्य जारी है।
-डी.के. चतुर्वेदी,
क्षेत्रीय अधिकारी, एनएचएआई

सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने को मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, 2350 करोड़ रुपए खर्च होंगे
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने टैंकर हादसे को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए विशेष अभियान चलाकर ब्लैक स्पॉट्स को ठीक करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि सड़कों के दुर्घटना संभावित स्थानों को चिन्हित कर इनका शीघ्र सुधार किया जाए ताकि वाहन दुर्घटनाओं से होने वाले जान-माल के नुकसान को रोका जा सके। सीएम ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अभियान के दौरान कार्यों की गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए और कामों को निर्धारित अवधि में पूरा करवाया जाए। उन्होंने बताया कि प्रदेश में लगभग 2350 करोड़ की लागत से ब्लैक स्पॉट्स को सुधारने का काम किया जा रहा है ताकि दुर्घटनाओं को कम किया जा सके। सड़क निर्माण और मरम्मत के कार्यों में निर्धारित मानकों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। गौरतलब है कि प्रदेश में एनएचएआई द्वारा 40 ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर 812.64 करोड़ रुपए की लागत से इन्हें सुधारने का कार्य किया जा रहा है। इनमें से 13 का काम पूरा हो चुका है। शेष का प्रक्रियाधीन है।

इसी प्रकार प्रदेश में एनएचएआई 821.51 करोड़ की लागत से 37 अन्य चिन्हित ब्लैक स्पॉट को सुधारने के कार्य भी शीघ्र शुरू करने जा रहा है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में एनएच द्वारा सार्वजनिक निर्माण विभाग के साथ लगभग 650 करोड़ की लागत से 176 ब्लैक स्पॉटस को सुधारने का काम किया जा रहा है। इसी प्रकार सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा चिह्नित 117 ब्लैक स्पॉटस को 31 मार्च 2025 तक ठीक कर दिया जाएगा। राजस्थान राज्य राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा भी चिन्हित 30 ब्लैक स्पॉट के सुधार के कार्य 21.72 करोड़ रुपए की लागत से करवाए जा रहे हैं, जो आगामी जनवरी तक पूरे हो जाएंगे। इसके अतिरिक्त 4 सड़कों पर 20.34 करोड़ रुपए की लागत से सड़क सुरक्षा की दृष्टि से सुधार कार्य करवाए जा रहे हैं।