jabalpur news - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बरगी बांध क्रू्नर हादसा : मौत से हारी ममता, बेटे को बचाने के लिए अपनी लाइफ जैकेट में सीने से चिपकाया
जबलपुर। बरगी बांध क्रूज हादसे में रेस्क्यू टीम ने मां और बेटे के शव बरामद किए हैं। अपने बेटे को बचाने के लिए मां ने अपनी ही लाइफ जैकेट में बच्चे को बचाने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो पाई ना बेटे की जान बची और ना ही वह खुद ही बच पाई। दोनों ही कू्रज से बाहर नहीं निकल पाए। मां-बेटे के शव को देखकर वहां मौजूद लोग भावुक हो गए।

मृतक संख्या नौ पहुंची, चार लापता, जांच के आदेश
क्रूज हादसे अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि तीन बच्चों सहित चार लोग लापता बताए जा रहे हैं। हादसे के समय क्रूज में लगभग 43 से 47 पर्यटक सवार थे, जबकि आधिकारिक रूप से केवल 29 यात्रियों के टिकट जारी किए गए थे। घटना के बाद तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया, जिसमें एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमों ने मिलकर अब तक 28 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। हालांकि अंधेरा और खराब मौसम के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधाएं भी आईं।

तेज हवा, सुरक्षा मानकों की गंभीर अनदेखी
प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि कई यात्रियों ने लाइफ जैकेट नहीं पहन रखी थी, जो सुरक्षा मानकों की गंभीर अनदेखी को दर्शाता है। पर्यटन विभाग के एक अधिकारी के अनुसार यह क्रूज वर्ष 2006 में निर्मित था और इसकी क्षमता लगभग 60 यात्रियों की बताई गई है।

अपनों को लहरों में खोते देखा
इस भयावह हादसे के दौरान कई लोगों ने अपने आंखों के सामने अपनों को लहरों में खोते हुए देखा गया। इस दुर्घटना में बची एक बच्ची ने कहा कि मैंने अपनी मां को डूबते हुए देखा। वहीं] जबलपुर निवासी सैयद रियाज हुसैन का कहना है कि उनकी पत्नी, पोता और भाभी अभी भी लापता हैं। बेटी ने अपने पिता का हाथ पकड़ रखा था, तभी उसने अपनी दादी को डूबते हुए देखा और मां, भाई और दादाजी अफरा-तफरी में खो गए। हादसे में बचे पीड़ित ने पीड़ा और भ्रम से भरी आंखों से कहा कि मेरी मां और भाई लापता हैं, मुझे मेरे दादाजी मिल गए हैं।

मोदी ने जताया गहरा शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए तथा घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और स्थिति की समीक्षा के लिए जबलपुर पहुंचने की संभावना जताई गई है।

खाटू दर्शन कर जबलपुर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पर फायरिंग, एक श्रद्धालु के कंधे में लगे छर्रे, 4 बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
महुवा। दौसा जिले के महुवा उपखण्ड स्थित नेशनल हाईवे-21 पर ठेकड़ा गांव के पास बीती रात्रि काले रंग की कार में सवार 4 अज्ञात बदमाशों ने एक कार पर फायरिंग कर दी। कार सवार श्रद्धालु खाटू श्याम जी के दर्शन कर जबलपुर (मध्य प्रदेश) घर लौट रहे थे। बदमाशों ने कार का करीब 4 किमी पीछा किया। फायरिंग में अनुराग दुबे के कंधे के पास गोली के छर्रे लगे। घायल अवस्था में उन्हें  महुवा के जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जयपुर रेफर कर दिया। कार सवार 3 अन्य लोग से सकुशल बताए गए हैं।

जानकारी के अनुसार हमलावर एक काले रंग की टाटा पंच कार में आए और फायरिंग के बाद मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस घटना को लूट या किसी अन्य आपराधिक मंशा से जोड़कर देख रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। थानाधिकारी राजेंद्र मीणा ने बताया कि बदमाशों की तलाश के साथ कार में सवार श्रद्धालुओं से भी पूछताछ की जा रही है। मामले में आशुतोष सिंह चौहान पुत्र राजेश सिंह चौहान निवासी बंगाली कॉलोनी चौहान बिल्डिंग जबलपुर ने प्राथमिकी की दर्ज करवाई है।

कल्याण आश्रम ने महेंद्र सिंह मेवाड़, पद्मश्री जोधईया बाई बैगा और कनक राजुजी को दी श्रद्धांजलि
जबलपुर। वनवासी कल्याण आश्रम की अखिल भारतीय बैठक में मेवाड़ राजवंश के महेंद्र सिंह मेवाड़, प्रसिद्ध चित्रकार और पद्मश्री जोधईया बाई बैगा, वृक्षमाता के नाम से प्रसिद्ध कर्नाटक की पद्मश्री तुलसी गौड़ा सहित कई विभूतियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उद्योगपति श्री रतन टाटा, तबला वादक उस्ताद ज़ाकिर हुसैन, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के पूर्व अध्यक्ष एवं शिक्षाविद् दीनानाथ बत्रा तथा गुसाडी नृत्य कलाकार कनक राजुजी को भी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर कल्याण आश्रम के बैठक में देश भर से आए प्रतिनिधियों ने विभिन्न विषयों पर चर्चा की और भविष्य के कार्यक्रमों की योजना बनाई।

इसके तहत आगामी 26 दिसंबर को जशपुर समेत देशभर में वनवासी कल्याण आश्रम का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। वहीं, 28 से 31 दिसंबर तक रायपुर में राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसी प्रकार प्रयागराज में आयोजित हो रहे महाकुंभ 2025 में जनजातीय समागम आयोजित होगा। जिसमें हजारों जनजातीय बंधु पवित्र स्नान करेंगी। बैठक के समापन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय सत्येंद्र सिंह ने कहा कि हमें जनजातीय समाज में स्वाभिमान का जागरण करते हुए अपना विमर्श स्थापित करना है।