robber bride - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

लुटेरी दुल्हन ले भागी नकदी-जेवर, झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर की और भी रुपए की डिमाण्ड
जयपुर। कोटखावदा थाना इलाके में लुटेरी दुल्हन लाखों रुपए के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई। युवती ने उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर और भी रुपए की डिमाण्ड की। पुलिस रिपोर्ट पर जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि कोटखावदा निवासी 42 वर्षीय दूल्हे ने रिपोर्ट दी कि कुछ समय पहले उसका परिचित रामजीलाल उससे मिलने आया था। बातचीत के दौरान उसने दिल्ली में एक समाज की परिचित लड़की के बारे में जानकारी दी। उसने कहा कि युवती के माता-पिता गरीब हैं। अगर वह मदद कर देगा तो वह उसकी शादी करवा देगा। शादी करवाने के एवज में 3.60 लाख रुपए कैश देने की बात तय हुई। दो महिलाओं के साथ लड़की को दिखाने के लिए परिचित रामजीलाल घर लेकर आया।

पांच जुलाई को तय शर्तों के अनुसार हुई शादी :

लड़की पसंद आने पर शादी की तारीख तय हो गई और 3.60 लाख रुपए दिलवा दिए। इसके बाद पांच जुलाई को तय शर्तों के अनुसार खास रिश्तेदार और परिचितों की मौजूदगी में वरमाला पहनाकर दोनों की शादी करवा दी गई। शादी के बाद प्रीति अपने पति के साथ ससुराल में रहने लगी। करीब 15 दिन सुसराल में रहने के बाद 18 जुलाई को सुबह साढ़े आठ बजे उसके माता-पिता घर आए। उनके साथ आई महिला व दो व्यक्तियों ने खुद को एनजीओ से होना बताया। आरोप है कि हंगामा कर नाजायज पैसों की मांग करने लगे।

इस दौरान घर की अलमारी में रखे 63 हजार रुपए और सोने की जोल्या निकालकर लड़की ने अपने माता-पिता को दे दिया। दुल्हन भी उन्हीं के साथ चली गई। जब बाद में फोन किया तो उसने झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।

शादी के बाद ब्लैकमेल करने वाली लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार
जयपुर। मुरलीपुरा थाना पुलिस ने अमीर व्यक्तियों से शादी कर ब्लैकमेल करने व परिवार के लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में प्रकरण दर्ज करवाकर कीमती सामान व रुपए हड़पने वाली बीबी को उत्तराखण्ड से गिरफ्तार किया है। इससे पहले आरोपित सीमा पूर्व में भी आगरा निवासी व्यापारी एवं गुरुग्राम निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर को अपना शिकार बना चुकी है। अब महिला जयपुर निवासी व्यापारी को शादी की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाकर ब्लैकमेल कर रही थी, जिससे पूरा परिवार अवसादग्रस्त था। पुलिस उपायुक्त पश्चिम अमित कुमार ने बताया कि नामी ज्वैलर्स ने 29 जुलाई 2023 को रिपोर्ट दी कि उसकी पहली पत्नी की मृत्यु हो जाने के कारण घर पर छोटे बच्चों की देखरेख व जीवन साथी के लिए मोबाइल एप्लीकेशन जीवनसाथी डॉट कॉम पर रजिस्ट्रेशन करवा लिया। तभी सीमा से देहरादून में उसकी मुलाकात हो गई। दोनों के बीच सहमति से फरवरी 2023 में मानसरोवर जयपुर में शादी की गई। सीमा घरवालों का विश्वास जीतकर 28 जुलाई 2024 को घर में पीछे से छह लाख 50 हजार रुपए नकद, सोने का एक सेट, कानों के सोने के झूमर, एक नाक की नथ सोने की, डायमंड की चार चूड़ियां ,दो डायमंड की चूड़ी, एक सोने की एवं डायमंड की टोपस, चांदी की एक पायल, एक हीरे की रिंग , एक सोने की बड़ी रिंग कॉकटेल, मंहगे कपड़े साड़ियां, भगवान के मन्दिर से तीन चांदी के गिलास, दो चांदी की प्लेट, एक डायमंड का मंगलसूत्र, सोने की चेन सहित करीब 25-30 लाख के सोने चांदी के जेवरात व कीमती माल समेटकर गायब हो गई।

जीवनसाथी डॉट कॉम पर तलाशती है शिकार
सीमा जीवनसाथी डॉट कॉम पर विधुर या तलाकशुदा व्यापारी अग्रवाल समाज का रईस और अमीर रुपए वाले लड़कों को तलाशती है। जिससे सम्पर्क कर पहले उसके व्यापार एवं अन्य सम्पूर्ण जानकारी इकट्ठा करके शादी करती है एवं तीन चार माह में परिवार का विश्वास जीतकर घर से सामान समेटकर गायब हो जाती है।

यह हुआ खुलासा
पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि सीमा ने पहले भी वर्ष 2013 में आगरा निवासी व्यापारी के पुत्र के साथ विवाह किया एवं कुछ दिन बाद ही उनके खिलाफ  प्रताड़ना का केस दर्ज करवा दिया जिसमें राजीनामा के नाम पर 75 लाख रुपए वसूल कर लिए। वर्ष 2017 में गुरुग्राम निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर से शादी कर उसके खिलाफ भी कुछ समय पश्चात अप्राकृतिक मैथुन व ममेरे देवर के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज करवाकर 10 लाख रुपए वसूल कर लिए। इसके बाद झोटवाड़ा निवासी व्यापारी से शादी कर विश्वास जीतकर घर से रुपए जेवर लेकर फरार हो गई और पूर्व की तरह दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करा गई।