congress - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

संविधान जागरूकता एवं एकता सम्मेलन, प्रदेश अध्यक्ष एमडी चोपदार बाेले- अंबेडकर के संविधान से मिला सम्मान और अधिकार
जयपुर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर पीसीसी कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ओर से संविधान जागरूकता एवं एकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं कांग्रेसजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एमडी चोपदार ने कहा कि आज भारत का प्रत्येक नागरिक जिस स्वतंत्रता के साथ जीवन जी रहा है, चाहे वह रोजगार चुनने की आज़ादी हो, अपने धर्म का पालन करने का अधिकार हो या अपनी जीवनशैली के अनुसार खाने-पीने की स्वतंत्रता, यह सब अंबेडकर के संविधान की देन है। अंबेडकर ने देश के प्रत्येक नागरिक को समानता और सम्मान के साथ जीने का अधिकार दिया है।

इस अवसर पर विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी के नव-नियुक्त पदाधिकारियों, सोशल मीडिया टीम तथा असम विधानसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने वाली टीम का शाल ओढ़ाकर, साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में प्रदेश के प्रत्येक जिले में सद्भावना सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर जयपुर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के अध्यक्ष सुनील शर्मा, पीसीसी संगठन महासचिव ललित तूनवाल, पीसीसी सचिव ताराचंद सैनी, महासचिव स्वर्णिम चतुर्वेदी, आरसी चौधरी, एडवोकेट शगीर अहमद एवं प्रोफेसर हसीना सहित कई वरिष्ठ नेता मंचस्थ रहे।

अंबेडकर जयंती पर कल कांग्रेस सभी जिलों में करेगी कार्यक्रम, सभी जिलों में सर्कुलर जारी
जयपुर। संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर प्रदेश कांग्रेस 14 अप्रैल को सभी जिला, ब्लॉक, नगर एवं मण्डल स्तर पर अम्बेडकर की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करेगी और उनके जीवन पर विचार गोष्ठी आयोजित करने सहित अनेक कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने इस बारे में सभी जिलों में सर्कुलर जारी किया है।

जिसमें कहा गया है कि केन्द्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार संविधान विरोधी है और संविधान के नियमों का उल्लंघन करते हुये लोकतंत्र की हत्या कर रही है। भाजपा सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर अम्बेडकर के बनाये गये संविधान के विरूद्ध कार्य कर रही है। जिला, ब्लॉक और मंडल स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय प्रमख कांग्रेसजनों की भागीदारी तय होगी।

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी
जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर दामों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ, कैलगिरी हॉस्पिटल के पास सड़क पर चूल्हा जलाकर प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। अभाव अभियोग प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष योगिता शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ। महंगाई और गैस सिलिंडर के बढ़ते दामों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी हुई।

शर्मा ने गैस सिलिंडर की कीमतें कम करने और सप्लाई बढ़ाने की मांग करते हुए मौजूदा हालात में गैस की कालाबाजारी रोकने की भी मांग रखी। कांग्रेस का आरोप है कि गलत विदेश नीति के कारण देश में ईंधन संकट पैदा हो रहा है। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये बढ़ोतरी का विरोध हुआ। शादी-विवाह के मौसम में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी का मुद्दा प्रदर्शन में उठाया। खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों की वापसी को लेकर केंद्र सरकार पर निष्क्रियता का आरोप लगाया।

विधानसभा में आज चर्चा : सरकार के दो वर्ष और कांग्रेस के पाँच वर्ष पर होगी बहस, विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श
जयपुर। राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही आज प्रातः 11 बजे आरम्भ होगी। आज सदन में प्रश्नकाल और शून्यकाल नहीं होगा। कार्यसूची के अनुसार याचिकाओं का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा तथा विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श होगा। दोपहर 2 बजे से सदन में राज्य सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल पर चर्चा होगी। इस दौरान वर्तमान सरकार की उपलब्धियों और कार्यों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही विपक्ष द्वारा पूर्व कांग्रेस सरकार के पाँच वर्ष के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए तुलनात्मक चर्चा की जाएगी।

सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्य सरकार के दो वर्ष तथा कांग्रेस के पाँच वर्ष के कार्यों का तुलनात्मक लेखा-जोखा सदन में प्रस्तुत करेंगे। इसके अतिरिक्त राजस्व विभाग की अनुदान मांगों पर विचार एवं मतदान भी प्रस्तावित है। गिरदावरी, मार्ग विवाद, तहसील एवं पटवार कार्यालयों की कार्यप्रणाली तथा राजस्व मंडल से संबंधित विषयों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

भारत-अमेरिका समझौते को लेकर कांग्रेस ने बोला केंद्र सरकार पर हमला, कहा-कपास किसानों को होगा बड़ा नुकसान
नई दिल्ली। कांग्रेस ने भारत-अमेरिका के बीच हाल में हुए व्यापार समझौते पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार ने देश के किसानों के हितों को नजरअंदाज कर यह समझौता किया है और इससे खासकर कपास किसानों को बड़ा नुकसान होने की संभावना है। कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सोमवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में इस समझौते से देश के कपड़ा उद्योग पर गंभीर प्रभाव पडऩे की आशंका जताई है। उनका कहना था कि इस समझौते से वस्त्र क्षेत्र को खरबों रुपये तक का आर्थिक नुकसान हो सकता है और इससे किसानों से लेकर निर्यातकों तक पूरी श्रृंखला प्रभावित हो सकती है।

सुरजेवाला के अनुसार यदि अमेरिकी कपास और संबंधित कृषि उत्पादों का आयात शुल्क मुक्त या कम शुल्क पर बढ़ता है तो इसका भारतीय बाजार में कच्चे माल की कीमतों पर दबाव पड़ेगा। अमेरिका अपने किसानों को भारी सब्सिडी देता है, जिससे वहां की कपास अपेक्षाकृत सस्ती होती है। उनका कहना है कि ऐसी स्थिति में भारतीय कपास उत्पादकों की जिनिंग इकाइयों यानी कपास की पहली प्रोसेसिंग यानी कपास को रेशों को बीजों से अलग करने की प्रक्रिया वाली इकाइयाँ तथा स्पिनिंग मिलें यानी कताई मिलें जहां कपास के रेशों से कताई करके सूत तैयार करने वाली मिलों को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है।

उन्होंने आशंका जताई है कि यदि अमेरिका के साथ बंगलादेश जैसे देशों के व्यापारिक प्रबंध और मजबूत होते हैं, तो भारतीय परिधान निर्यात को अतिरिक्त प्रतिस्पर्धा झेलनी पड़ सकती है। भारत पहले से वैश्विक बाजार में तीखी प्रतिस्पर्धा का सामना कर रहा है, ऐसे में कच्चे माल की कीमतों में अस्थिरता और निर्यात ऑर्डर में कमी आने से कपड़ा उद्योग के लिए नयी चुनौती बन सकता है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि भारत का कपड़ा और परिधान उद्योग देश के सबसे बड़े रोजगार प्रदाताओं में से एक है। यह क्षेत्र लाखों किसानों, बुनकरों, श्रमिकों और लघु एवं मध्यम उद्यमों से जुड़ा हैऔर यदि सस्ते आयात के कारण घरेलू कीमतों में गिरावट आती है और मिलों का लाभांश घटेगा और इसका सीधा असर रोजगार और ग्रामीण आय पर पड़ सकता है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक जैसे राज्यों में कपास उत्पादन बड़े पैमाने पर होता है और इनकी ग्रामीण अर्थव्यवस्था वस्त्र उद्योग से गहराई से जुड़ी है। पार्टी का कहना है कि किसी भी बड़े आयात झटके से इन राज्यों में किसानों और छोटे उद्योगों की आय पर व्यापक असर पड़ सकता है।

सुरजेवाला ने कहा कि विशेषज्ञ बताते हैं कि यदि विदेशी कृषि उत्पाद आयात करने और इसके बढऩे से घरेलू कीमतों में गिरावट आना स्वाभाविक है और इससे निर्यात प्रतिस्पर्धा कमजोर होती है और इससे किसानों और मिल मालिकों को खरबों रुपये की आर्थिक हानि उठानी पड़ सकती है। यह पूछने पर कि अमेरिका के साथ इस समझौते से किसानों को कितना नुकसान हो सकता है, सुरजेवाला ने कहा कि यह मामला आंकड़ों का नहीं, बल्कि देश के किसानों के हित का है जिसे नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उनका कहना था कि सरकार किसानों के लिए एमएसपी की घोषणा करती है लेकिन देती नहीं है।

प्रदेश महिला कांग्रेस का 14 से पीसीसी में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम, अलग-अलग विषयों पर होंगे व्याख्यान
जयपुर। प्रदेश महिला कांग्रेस की ओर से महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा के नेतृत्व में 14 एवं 15 फ़रवरी को पीसीसी मुख्यालय में नेतृत्व-सृजन विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा। इस प्रशिक्षण शिविर में राजस्थान के सभी जिलों की ज़िलाध्यक्ष कुल 47 व प्रदेश पदाधिकारी भाग लेंगी।

प्रशिक्षण शिविर में अलग अलग-अलग विषयों पर व्याख्यान होंगे, जिसमें कांग्रेस की विचारधारा, संगठन, प्रबंधन और मनरेगा जैसे अहम विषयों को शामिल किया जाएगा। महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों के साथ मिलकर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा को प्रशिक्षण शिविर के लिए आमंत्रित किया।

कांग्रेस अनुशासन समिति की बैठक में कई नेताओं की वापसी पर चर्चा, आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूती मिलने की उम्मीद
जयपुर। प्रदेश कांग्रेस (पीसीसी) की अनुशासन समिति की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को पीसीसी वॉर रूम में आयोजित हुई। समिति अध्यक्ष उदयलाल आंजना की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मुख्य रूप से पूर्व कांग्रेसियों की पार्टी में वापसी के मामलों पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक का प्रमुख मुद्दा आदिवासी नेता एवं पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया की कांग्रेस में वापसी रहा। मालवीया ने हाल ही में भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल होने की इच्छा जाहिर की थी। अनुशासन समिति ने उनके आवेदन पर गहन विचार-विमर्श किया और वापसी की प्रक्रिया पर मुहर लगाने की दिशा में सकारात्मक चर्चा की। समिति ने तय किया कि इस संबंध में रिपोर्ट पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को सौंपी जाएगी, जिसके बाद आलाकमान से अंतिम अनुमति ली जाएगी। इसके अलावा बैठक में करीब एक दर्जन अन्य पूर्व कांग्रेसियों और नेताओं की वापसी के आवेदनों पर भी विचार किया गया।

कई नेताओं के अनुशासनहीनता से जुड़े पुराने प्रकरणों और शिकायतों की समीक्षा हुई। समिति ने ऐसे मामलों में सख्ती बरतने और पार्टी अनुशासन बनाए रखने पर जोर दिया। कुछ शिकायतें कमेटी के समक्ष लंबित बताई गईं, जिन पर आगे कार्रवाई का फैसला लिया जाएगा। पीसीसी सूत्रों के अनुसार बैठक सुचारु रूप से संपन्न हुई और अनुशासन समिति ने पार्टी की एकता व मजबूती के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए। यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब राजस्थान कांग्रेस निकाय-पंचायत चुनावों की तैयारियों के साथ-साथ संगठनात्मक मजबूती पर फोकस कर रही है। पूर्व नेताओं की वापसी से पार्टी को आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूती मिलने की उम्मीद है। बैठक के बाद रिपोर्ट उच्च स्तर पर भेजी जाएगी, जिसके आधार पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

कांग्रेस स्थापना दिवस : विधायक-सांसदों की गैर मौजूदगी पर भड़के डोटासरा, बोले- यहां मौजूद लोग ही सच्चे कांग्रेसी
जयपुर। कांग्रेस के स्थापना दिवस पर रविवार को पीसीसी मुख्यालय पर पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने झंडारोहण किया। इसके बाद वंदे मातरम और राष्ट्रगान हुआ। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व विधानसभा स्पीकर डॉ. सीपी जोशी सहित कई वरिष्ठ नेता और कांग्रेसजन मौजूद रहे। झंडारोहण से पहले जूली, जोशी, सुनील शर्मा आदि ने कांग्रेस स्थापना दिवस पर पार्टी के आजादी आंदोलन और राष्ट्र निर्माण के बाद अब तक के इतिहास पर प्रकाश डाला। इस दौरान संकल्प लिया कि कांग्रेस विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाना है। डोटासरा ने कार्यक्रम में कई विधायक-सांसदों के अनुपस्थित रहने पर कार्यकर्ताओं को कहा कि जो इस कार्यक्रम में मौजूद हैं,वही सच्चे कांग्रेसी हैं। यहां आए लोगों से कार्यक्रम बना है, वरना जीते हुए लोगों के भरोसे तो कार्यक्रम ही नहीं हो पाता।

पीसीसी चीफ ने भाजपा पर बोला हमला
भाजपा और मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि लोकतंत्र और संविधान को खत्म करने पर तुली यह सरकार प्राकृतिक संपदा को लूटने का काम कर रही है। आज कांग्रेस स्थापना दिवस पर हमें तानाशाह सरकार को मुंहतोड़ जवाब देने का संकल्प लेना है। प्रदेश और देश से इन्हें सत्ता से बाहर कर धर्मनिरपेक्ष लोगों को सत्ता में बिठाना है, जो सबको साथ लेकर चलते हैं। इसके लिए हम सबको मेहनत करनी होगी। डोटासरा ने कहा कि अरावली बचाओ, मनरेगा बचाओ अभियान को लेकर पांच जनवरी से पूरे राजस्थान में जाएंगे। इस काम में जो कार्यकर्ता और नेता तन, मन से सहयोग करेगा,वही कांग्रेस की टिकट बांटेंगा। डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एक जाजम पर आना पड़ेगा और सबको साथ लेकर चलना होगा।

मानव जीवन और जंगल पर खतरा: जूली
जूली ने कहा कि भाजपा-आरएसएस नेताओं ने देश के संविधान, तिरंगे झंडे और वंदे मातरम को आज तक स्वीकार नहीं किया।
इस सरकार में मानव जीवन और जंगल दोनों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गरीबों का गला घोंटने और पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए यह सरकार कानून बना रही है। मनरेगा कानून को कमजोर करने की साजिश के विरोध में कांग्रेस का हर कार्यकर्ता सड़क से सदन तक संघर्ष करेगा।

कांग्रेस की दिल्ली में महारैली की तैयारियों को लेकर बैठक : डोटासरा ने दिए नेताओं व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश, राजस्थान से 50 हजार लोग होंगे शामिल
जयपुर। कॉंग्रेस की दिल्ली में 14 दिसम्बर को प्रस्तावित ‘वोट चोर–गद्दी छोड़’ महारैली की तैयारियों को लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय, जयपुर में आज महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने विधायकों, जिला प्रभारियों तथा विभाग एवं प्रकोष्ठों के प्रदेशाध्यक्षों के साथ बैठक कर राजस्थान से अधिकतम संख्या में नेताओं व कार्यकर्ताओं की रैली में उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत निर्देश दिए। बैठक में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी सहित अनेक विधायक व पदाधिकारी उपस्थित रहे। शेष विधायकों एवं जिला प्रभारियों की बैठक कल प्रातः 11 बजे मुख्यालय में होगी।

डोटासरा ने सभी विधानसभा क्षेत्रों से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को दिल्ली पहुंचाने पर जोर देते हुए निर्देश दिया कि आगामी तीन दिवस में रैली के लिए जाने वाले कार्यकर्ताओं की सूची, फोन नम्बर व वाहनों के रजिस्ट्रेशन नम्बर कांग्रेस वॉर रूम को भेजे जाएं। उन्होंने बताया कि राजस्थान से करीब 50 हजार नेता व कार्यकर्ता महारैली में शामिल होंगे और प्रदेश की उपस्थिति सर्वाधिक रहेगी। दिल्ली के समीपवर्ती जिलों से कार्यकर्ताओं को 14 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे तक दिल्ली पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। मण्डल व ब्लॉक अध्यक्ष वाहनों के माध्यम से अपने क्षेत्रों से जत्थों को दिल्ली लेकर जाएंगे तथा मार्ग में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा स्थापित चैक पोस्ट पर वाहनों का पंजीयन किया जाएगा।

मेटल्स कम्पनी कर्मचारी आंदोलन : खाचरियावास का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- सरकार में मजदूरों पर अन्याय हुआ तो सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस
जयपुर। मेटल्स कम्पनी जयपुर के कर्मचारियों के आंदोलन को लेकर पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है।
पूर्व कैबिनेट मंत्री व कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि जयपुर मेटल फैक्ट्री में राज्य सरकार ने बहुत बड़ा घोटाला किया है, जिससे हजारों मजदूर बेरोजगार हो गए और अभी तक सैकड़ों मजदूर आत्महत्या कर चुके है।

अब सरकार इस कंपनी को अपनी कमीशनखोरी के लेन देन के फायदे में किसी निजी कंपनी को बेच दिया। खाचरियावास ने कहा की सरकार मजदूरों का भला चाहती तो कोर्ट के फैसले के NCLT(NATIONAL COMPANY LAW TRIBUNAL) के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे सकती है, लेकिन सरकार को चोरी और अपने फायदे के अलावा कुछ नहीं दिखता। हम मजदूरों के साथ ऐसा अन्याय नहीं होने देंगे चाहे हमें सड़कों पर लड़ना पड़े।

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती : पीसीसी मुख्यालय पर कार्यक्रम, कांग्रेसजनों ने अर्पित की पुष्पांजलि
जयपुर। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती पर बुधवार को पीसीसी मुख्यालय पर पुष्पांजलि कार्यक्रम हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी महासचिव जसवंत गुर्जर,रामसिंह कस्वां, जयपुर जिलाध्यक्ष आरआर तिवाड़ी, सुनील शर्मा, प्रशांत उपाध्याय, सत्येंद्र जादौन, गोपाल नावरिया, सीताराम बैरवा सहित अनेक कांग्रेसजनों ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

बिहार चुनाव में कांग्रेस अर्श से फर्श तक पहुंची, नेहरू के पीएम कार्यकाल के दौरान कांग्रेस तीन बार सत्ता में रही
जयपुर डेस्क। भारत की राष्ट्रीय और सबसे पुरानी पार्टी बिहार चुनाव के दौरान एक बार फिर से चर्चा में है। कांग्रेस अपने स्वर्णिम काल से अब गर्त में जा चुकी है। एक दौर था जब कांग्रेस पार्टी के अलावा बिहार में किसी का वजूद नहीं था। पूरे बहुमत के साथ पार्टी ने कई बार सरकार बनाई और पूरे पांच साल चलाई भी। देखा जाए तो जब नेहरू केंद्र में प्रधानमंत्री थे (1947-64) तब बिहार में कांग्रेस की स्थिति मजबूत थी। उदाहरण के लिए, वर्ष 1952 के पहले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 330 सीटों वाले विधान सभा में 239 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत बनाया था। फिर 1957 के चुनाव में भी कांग्रेस ने 318 सीटों में से 210 सीटें जीतीं और 1962 के चुनाव में भी कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी रही, 318 में से 185 सीटें जीती थीं। इस कालखंड में कांग्रेस बिहार में लगभग अनिवार्य पार्टी-हिस्सा थी, और केंद्र में कांग्रेस नेतृत्व के सहारे राज्य में उसकी स्थिति भी मजबूत थी।

कांग्रेस का बदलता परिदृश्य और वर्तमान स्थिति

जैसे-जैसे समय गुजरा, बिहार में राजनीतिक परिदृश्य बदलने लगा - नए दल उभरे, सामाजिक समीकरण बदल गए और कांग्रेस की स्थिति कमजोर हुई। उदाहरण के लिए, 2020 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 70 सीटों पर उतरते हुए केवल 19 सीटें जीती थीं। वोट शेयर भी गिरा था। वर्तमान में (2025 के चुनावों के संदर्भ में) कांग्रेस ने 2020 की तुलना में अब 59 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। यह संकेत देता है कि पार्टी ने अपनी सीमाएं स्वीकार की हैं और गठबंधन-रणनीति पर अधिक निर्भर हो रही है।

तुलना-रूप में : तब और अब

पहले दौर (1950-60 दशक) में कांग्रेस राज्य का प्रमुख दल था, विपक्ष कमजोर था, और सामाजिक-वर्गीय समीकरण कांग्रेस के पक्ष में थे। आज की स्थिति में कांग्रेस एक बड़ी शक्ति नहीं रही; उसे अन्य दलों-विशेष रूप से राष्टÑीय जनता दल (आरजेडी) एवं अन्य गठबंधनों द्वारा चुनौती मिल रही है। 2020 में आरजेडी ने कांग्रेस से बहुत आगे खड़ी दिखी। कांग्रेस अब अपनी सीट संख्या और संसाधनों को घटा रही है और गठबंधन के हिस्से के रूप में काम कर रही है। इसके विपरीत पहले कांग्रेस अकेले सक्रिय थी। तब सामाजिक-वर्गीय समीकरण कांग्रेस पक्ष में थे, अब बिहार में पर्यावरण बदल गया है- जाति, गठबन्धन, क्षेत्रीय नेता- पहचानों का महत्व बढ़ गया है। अंत में, पहले कांग्रेस की सरकार-सत्ता-प्रभाव के कारण उसकी मजबूती थी, अब उसे शक्ति वापस पाने के लिए नए रूप-रूप में रणनीति बनानी पड़ रही है।

गठबंधनों के सहारे आगे बढ़ रही

जब नेहरू के समय बिहार में कांग्रेस का दबदबा था,  विधानसभा चुनावों में स्पष्ट बहुमत से जिता करती थी, लेकिन आज की राजनीति में कांग्रेस अपनी पुरानी स्थिति में नहीं है। उसे गठबंधनों के सहारे आगे बढ़ना पड़ रहा है और उसकी सीट-योजना, संसाधन और प्रभाव पहले से कम हुआ है।

दशक-वार (1950 से 2020 तक)बिहार विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन

1950-1960 का दशक: स्वर्णिम आरंभ

1952 में हुए पहले चुनाव में कांग्रेस ने 239/330 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत पाया।
1957 में भी पार्टी ने 210/318 सीटें जीतीं और सत्ता बरकरार रखी।
1962 में कांग्रेस ने 185/318 सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाई। डॉ. श्रीकृष्ण सिंह (श्री बाबू) मुख्यमंत्री रहे।

1970-1980 का दशक: गिरावट की शुरूआत

नेहरू के निधन (1964) और इंदिरा गांधी के समय तक आते-आते कांग्रेस की एकता कमजोर होने लगी।
1967 के चुनाव में कांग्रेस को केवल 128/318 सीटें मिलीं, यह पहला बड़ा झटका था।
1972 में इंदिरा लहर के बावजूद कांग्रेस ने 167 सीटें जीतीं, पर स्थिरता कम रही।
1977 में आपातकाल के बाद जनता पार्टी की बाढ़ आई, कांग्रेस को सिर्फ 57 सीटें मिलीं।

1980-1990 का दशक: क्षेत्रीय राजनीति का उदय

1980 में इंदिरा गांधी की वापसी से कांग्रेस ने 169 सीटें पाईं, लेकिन जनादेश पहले जैसा नहीं था।
1985 में राजीव गांधी प्रभाव से कांग्रेस को 196 सीटें मिलीं, अंतिम बार उसने बहुमत देखा।
1990 में लालू प्रसाद यादव की जनता दल सत्ता में आई, और कांग्रेस सिर्फ 71 सीटों पर सिमट गई।

1990-2010 का दशक: कांग्रेस का हाशियाकरण

लालू और बाद में राबड़ी देवी के शासन में कांग्रेस हाशिये पर चली गई।
1995 में कांग्रेस 29 सीटों पर सिमट गई।
2000 में पार्टी को मात्र 23 सीटें मिलीं।
2010 में कांग्रेस केवल 4 सीटें जीत पाई, इतिहास की सबसे खराब स्थिति।

2010-2020 का दशक: गठबंधन की राजनीति में जीवित पार्टी

2015 में कांग्रेस, आरजेडी और जेडीयू के महागठबंधन में शामिल हुई, उसे 27 सीटें मिलीं, जो सुधार का संकेत था।
2020 में कांग्रेस ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा, पर सिर्फ 19 सीटें जीत पाई।
अब कांग्रेस बिहार में क्षेत्रीय दलों  के अधीन सहयोगी भूमिका निभा रही है।