preparations - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आईपीएल का शेड्यूल नहीं आया, लेकिन तैयारियां जोरों पर, बीसीसीआई की टीम ने लिया स्टेडियम का जायजा
जयपुर। आईपीएल के चार मैच जयपुर में होना तय है और इसके लिए सवाई मानसिंह स्टेडियम में तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। हालांकि, आईपीएल का शेड्यूल अभी तक जारी नहीं हुआ है। बीसीसीआई की ओर से जयपुर पहुंचे अभय मडाली ने सेफ्टी और सिक्योरिटी के नजरिए से एसएमएस स्टेडियम का जायजा लिया।

मीडिया से बातचीत में अभय ने स्टेडियम में चल रहे सुधार कार्यों पर संतोष जताया। अभय बीसीसीआई के दिल्ली सेंटर के वेन्यू मैनेजर हैं। उन्होंने कहा कि वे आज ही अपनी रिपोर्ट बीसीसीआई को भेज देंगे।  इस बीच स्टेडियम में चल रहे नवीनीकरण और उन्नयन कार्यों की समीक्षा के लिए गुरुवार को खेल विभाग के सचिव नीरज के. पवन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में बीसीसीआई के अभय मडाली, राजस्थान रॉयल्स के राजीव खन्ना, पीडब्ल्यूडी के अतिरिक्त मुख्य अभियंता अनुपम गुप्ता, अधीक्षण अभियंता रावत, अधिशासी अभियंता पवन कुलश्रेष्ठ और एडवाइजर अखिलेश मित्तल मौजूद थे।  बैठक के दौरान स्टेडियम में चल रहे कार्यों की एक निजी एजेंसी द्वारा तैयार की गई आकलन रिपोर्ट के आधार पर विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि स्टेडियम को बीसीसीआई के मानकों के अनुरूप तैयार करने के लिए निजी एजेंसी द्वारा दर्शकों की सुरक्षा और इन्फ्रास्ट्रक्चर की मजबूती को लेकर उठाई चिन्ताओं के अनुरूप नवीनीकरण कार्य किया जा रहा है।

बैठक के बाद खेल परिषद अध्यक्ष नीरज के. पवन ने बताया कि दर्शक दीर्घाओं, रिटेनिंग स्ट्रक्चरर, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था, आपातकालीन निकासी मार्ग, दर्शकों की आवाजाही और इलेक्ट्रिकल-मैकेनिकल सिस्टम से जुड़े पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी की इंजीनियरिंग टीम के साथ एमएनआईटी के स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग विभाग के विशेषज्ञों से भी परामर्श लिया गया है।

उन्होंने कहा कि स्टेडियम में किए जा रहे सुधार कार्यों में नॉर्थ और ईस्ट स्टैंड्स की संरचनात्मक मजबूती, कंक्रीट क्रैक रिपेयर, रिटेनिंग वॉल की मजबूती, सुरक्षा रेलिंग लगाने के कार्य किए जा रहे हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रिकल व्यवस्था, नई फ्लड लाइट लगाने, एयर-कंडीशनिंग, सीवर और ड्रेनेज सिस्टम तथा फायर-फाइटिंग सिस्टम को भी उन्नत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक 35 फीसदी काम हो चुका है और शेष कार्य को 25 मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

क्रिसमस पर्व को लेकर ईसाई समाज में उत्साह चरम पर, शाम होते ही विभिन्न स्थानों पर कैरल गीतों की मधुर धुनें सुनाई देने लगीं
जयपुर। क्रिसमस पर्व को लेकर गुलाबी नगरी के ईसाई समाज में उत्साह चरम पर है। शहर के चर्च और ईसाई कॉलोनियों में सजावट की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। घरों और चर्चों को आकर्षक रोशनी, क्रिसमस ट्री और रंग-बिरंगी सजावट से सजाया जा रहा है। शाम होते ही विभिन्न स्थानों पर कैरल गीतों की मधुर धुनें सुनाई देने लगी हैं। बाजारों में भी क्रिसमस केक, सजावटी सामान और उपहारों की खरीदारी बढ़ गई है। क्रिसमस को लेकर जयपुर के शॉपिंग मॉल और बाजार भी सजे हुए नजर आ रहे हैं। मॉल क्रिसमस थीम पर सजाए जा रहे हैं। गुलाबी नगरी के सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च, एमआई रोड, ऑल सेंट्स चर्च, सी-स्कीम सेंट जेवियर्स चर्च, अशोक मार्ग होली रिडीमर चर्च, मालवीय नगर एलएलजेएम चर्च सहित अन्य चर्चों में विशेष प्रार्थनाओं और धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियां की जा रही हैं। क्रिसमस को लेकर केक के आॅर्डर दिए जा रहे हैं और करीबियों को निमंत्रण भेजे जा रहे हैं। युवा वर्ग और बच्चों में विशेष उत्साह है।

20 से 25 तक होंगे आयोजन :

20 दिसंबर से चर्चों में विशेष प्रार्थना का आयोजन होगा। 21 दिसंबर से शहर के विभिन्न इलाकों में कैरल सिंगिंग का आयोजन शुरू होगा। भजन मंडलियां घर-घर जाकर प्रभु यीशु के आगमन का संदेश देंगी। 24 दिसंबर की रात चर्चों में विशेष सज्जा की जाएगी और रात्रि 11 बजे वॉच नाइट सर्विस का आयोजन होगा। इसी रात्रि प्रभु यीशु के जन्म का संदेश दिया जाएगा। 25 दिसंबर को जयपुर के सभी चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित होंगी।

खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स : तैयारियां अब अंतिम पड़ाव पर, जिला प्रशासन और अन्य विभागों को समन्वय के साथ काम करने के निर्देश
जयपुर। खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स के आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम पड़ाव पर हैं। इस संबंध में सवाई मानसिंह स्टेडियम मीटिंग हॉल में आयोजित बैठक में युवा मामले एवं खेल विभाग के शासन सचिव डॉ. नीरज के. पवन और जिला कलेक्टर जयपुर जितेन्द्र कुमार सोनी ने आयोजन से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियों, पुलिस प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक में अब तक की गई तैयारियों के बारे में जानकारी हासिल की और पेंडिंग कार्यों को डेडलाइन के साथ तुरंत पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि 24 नवंबर को खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स का भव्य उद्घाटन समारोह सवाई मानसिंह स्टेडियम के मुख्य मैदान पर आयोजित होगा। प्रतिभागी टीमें 22 नवंबर से जयपुर पंहुचना शुरू हो जाएंगी। इसके लिए एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन पर खेलो इण्डिया सेंटर को इंगित करते हुए खिलाड़ियों को रिसीव करने और उन्हें अपने मुकाम तक पंहुचाने के लिए बसों आदि की व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला प्रशासन के अधिकारियों, पुलिस प्रशासन और नगर निगम सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में तैयारियों, सुरक्षा, आवास, भोजन और प्रचार-प्रसार के संबंध में फीडबैक लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

अमेरिका ने तेजस विमान के इंजनों की सप्लाई शुरू की, अब जेवलिन मिसाइल और स्ट्राइकर खरीदने की तैयारी
वॉशिंगटन। भारत के स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस का प्रोडक्शन अब तेजी से शुरू हो गया है। तेजस एमके1ए लड़ाकू जेट के लिए जीई एफ 404-आईएन20 इंजनों की डिलीवरी अमेरिका से तेजी से शुरू हो गई है। जनरल इलेक्ट्रिक मार्च 2026 तक हर महीने दो इंजनों की डिलीवरी करेगी। भारत के रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने सीएनबीसी टीवी 18 को इसकी जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक एक इंजन अप्रैल में अमेरिका से डिलीवर किया गया था और दूसरा इंजन जुलाई के अंत तक मिलने की उम्मीद है। आपको बता दें कि भारत ने 2021 में 99 एफ404-आईएन20 इंजन खरीदने के लिए जनरल इलेक्ट्रिक के साथ 716 मिलियन डॉलर का समझौता किया था। सप्लाई चेन में आई दिक्कतों की वजह से इंडनों की डिलीवरी नहीं हो पा रही थी। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक दक्षिण कोरिया कुछ कंपोनेंट्स की डिलीवरी नहीं कर पा रहा था। जिसकी वजह से शेड्यूल को मार्च 2025 तक धकेल दिया गया। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड तेजस लड़ाकू विमान बनाती है और विमानों के निर्माण में देरी की वजह से उसे काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। भारतीय वायुसेना कुल 352 तेजस विमान शामिल करने की दिशा में आगे बढ़ रही है, जिनमें एमके1ए और एमके2 दोनों वैरिएंट होंगे। साल 2026-27 तक तेजस का वार्षिक उत्पादन 30 यूनिट तक पहुंचने की उम्मीद है।

जेवलिन एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल
इसके अलावा भारत अब अमेरिका से जेवलिन एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल खरीदने की योजना भी बना रहा है। रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने बताया कि इस डील पर बातचीत अंतिम दौर में है। जेवलिन मिसाइल अपनी फायर एंड फॉरगेट क्षमता के लिए जानी जाती है। यह दुश्मन के टैंकों पर ऊपर से हमला करती है, जहां उनकी सुरक्षा सबसे कमजोर होती है। इसकी रेंज करीब 2.5 किलोमीटर है और यह आधुनिक युद्धक्षेत्र की जरूरतों को बखूबी पूरा करती है। भारत की थल सेना में फिलहाल ज्यादातर एटीजीएम सिस्टम दूसरी पीढ़ी के हैं और एक अनुमान के मुताबिक सेना को अभी भी 68,000 से ज्यादा मिसाइलों और 850 से ज्यादा लॉन्चर्स की कमी है। भारत इसे जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश कर रहा है।

स्ट्राइकर आर्मर्ड फाइटिंग व्हीकल का भी परीक्षण
इसके अलावा भारत ने हाल ही में अमेरिका से आए स्ट्राइकर आर्मर्ड फाइटिंग व्हीकल का भी परीक्षण किया है। हालांकि सेना को उसका वैरिएंट पसंद नहीं आया है। रक्षा सचिव ने कहा कि भारतीय सेना इस प्रणाली के एक उभयचर वैरिएंट की तलाश में है, जिसे अमेरिका भारत के साथ भविष्य के संयुक्त अभ्यास में प्रदर्शित करेगा। अमेरिका ने आश्वासन दिया है कि आगामी भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य अभ्यास में स्ट्राइकर का अ‍ेस्रँ्रु्रङ्म४२ वैरिएंट पेश किया जाएगा। यह वाहन भारत की ऋ४३४१ी कल्लांल्ल३१८ उङ्मेुं३ श्ीँ्रू’ी परियोजना का हिस्सा बन सकता है, जिसका मकसद पुराने बीएमपी-2 वाहनों को हटाकर आधुनिक, मल्टी रोल लड़ाकू वाहन सेना में शामिल करना है।

यह बेहद घातक लड़ाकू प्लेटफॉर्म
स्ट्राइकर एक 8*8 पहियों वाला मॉड्यूलर आर्मर्ड वाहन है, जो तेज गति और सभी प्रकार के भूभागों में अपने ऑपरेशन के लिए जाना जाता है। यह 30 एमएम ऑटोमैटिक तोप, मशीन गन और एंटी-टैंक मिसाइलों से लैस होता है, जिससे यह बेहद घातक लड़ाकू प्लेटफॉर्म बन जाता है। इसमें एनबीसी सुरक्षा प्रणाली होती है, जो सैनिकों को खतरनाक परिस्थितियों में भी सुरक्षित रखती है। इसके अलावा यह वाहन नेटवर्क-सेंट्रिक वॉरफेयर के लिए तैयार है, यानी रीयल-टाइम कम्युनिकेशन और बैटल मैनेजमेंट में सक्षम है। स्ट्राइकर का अ‍ेस्रँ्रु्रङ्म४२ वैरिएंट जल-जमीन दोनों पर चल सकता है, जो इसे नदी, दलदल या तटीय क्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण बनाता है।

देश में मेजबानी की मिसाल कायम करनी है, ज्यादा से ज्यादा पदक जीतने हैं : नीरज कुमार
जयपुर। राजस्थान को पहली बार खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मेजबानी मिलने के साथ ही राजस्थान खेल परिषद ने तैयारियों को लेकर कमर कस ली है। परिषद अध्यक्ष डॉ. नीरज कुमार पवन ने खेलों के सह-मेजबान राजस्थान यूनिवर्सिटी और पूर्णिमा यूनिवर्सिटी के खेल विभाग के अधिकारियों और प्रस्तावित 25 खेलों के परिषद के प्रशिक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में नीरज कुमार ने कहा कि यह राजस्थान के लिए गर्व की बात है कि हमें इतने बड़े मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट की मेजबानी का अवसर मिला है। आयोजन नवंबर में है, समय कम है और चुनौतियां बड़ी हैं। हमें दो प्रमुख मोर्चों पर काम करना है। पहला मेजबानी का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत करना और दूसरा राजस्थान के एथलीटों को अधिक से अधिक पदक दिलवाना।

प्रशिक्षकों से मांगे सुझाव : परिषद अध्यक्ष ने बताया कि शुरूआती चर्चा के बाद प्रशिक्षकों को तीन दिन का समय दिया गया है, ताकि वे अपनी ओर से जरूरी सुझाव तैयार कर अगली बैठक में साझा कर सकें।

अंतरराष्ट्रीय स्तर के ग्राउंड होंगे तैयार :

परिषद अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि सभी खेल मैदानों का आकलन अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक खेल का प्ले फील्ड कैसा है, दर्शकों के लिए सुविधाएं क्या हैं, और मैच अधिकारियों के लिए बैठने की व्यवस्था कैसी है, इन सभी बिंदुओं पर प्रशिक्षकों से रिपोर्ट मांगी गई है। उनके सुझाव के आधार पर मैदानों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जाएगा।

खिलाड़ियों की ट्रेनिंग और उपकरण :

नीरज कुमार ने कहा कि राजस्थान के खिलाड़ी इस आयोजन में शानदार प्रदर्शन करें, इसके लिए अभी से तैयारी शुरू करनी होंगी। प्रशिक्षकों को खिलाड़ियों की ट्रेनिंग के लिए आवश्यक खेल उपकरणों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी प्रकार की कमी न रह जाए और राजस्थान के खिलाड़ी ज्यादा से ज्यादा पदक जीते।

उच्चस्तरीय कोचिंग की व्यवस्था :

उन्होंने यह भी बताया कि खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में देशभर के विश्वविद्यालयों के प्रशिक्षित खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। राजस्थान के खिलाड़ी अधिक से अधिक पदक जीतें, इसके लिए परिषद न केवल अपने अनुभवी प्रशिक्षकों की मदद देगी, बल्कि उन्हें उच्चस्तरीय कोचिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियां, फिर भी जगह-जगह गंदगी के ढेर
जयपुर। केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय की ओर से देशभर के स्वच्छ शहरों की रैकिंग निर्धारण के लिए चलाए जा रहे स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की तैयारियों को लेकर नगर निगम जयपुर हेरिटेज की ओर से बड़े-बडे दावे किए जा रहे है, लेकिन हकीकत में शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेÞर पड़े हुए है। ऐसे में लोगों का घरों से बाहर निकला भी दूभर हो रहा है और बदबू के बीच सड़कों पर गुजरना पड़ता है।

शहर की सफाई को लेकर हालांकि निगम हेरिटेज आयुक्त अरूण कुमार हसीजा ने रात्रिकालीन सफाई के साथ ही सभी वार्डों में दो-दो बार सफाई करने के निर्देश दिए है। साथ ही सफाई कार्य से जुडे अधिकारियों के साथ ही जोन उपायुक्तों को प्रतिदिन सुबह के समय सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग करने के निर्देश देने के बाद भी शहर से कचरा समय पर नहीं उठ पा रहा है।

गर्मियों के लिए तैयारी शुरू, हर अधीक्षण अभियंता को गंभीर पेयजल संकट वाले 10 स्थानों का करना होगा चयन
जयपुर। जलदाय विभाग ने गर्मियों में किसी तरह पीने के पानी की समस्या उत्पन्न नहीं हो, इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है। विभाग ने सभी अधीक्षण अभियंता को अपने-अपने क्षेत्र में ऐसी 10 जगह चिन्हित करने को कहा है, जहां ग्रीष्म ऋतु में अक्सर पेयजल की समस्या रहती हैं, जिससे आगामी ग्रीष्म ऋतु में इन समस्याओं का समाधान समय रहते हुए किया जा सके।

इसके साथ ही जिन क्षेत्रों में टैंकर के माध्यम से पेयजल का परिवहन किया जाना है, ऐसे क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए प्रस्ताव मांगे गए है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पिछली बार मानसून की अच्छी-आवक होने के कारण इस बार ज्यादातर क्षेत्रों में पीने की पानी की समस्या नहीं रहेगी। पिछले साल करीब 10 हजार गांव और डेड सो से अधिक शहरों में पानी का संकट रहा था, जिनमे टैंकरों से पानी की सप्लाई की गई थी।