madan rathod - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी राष्ट्र निर्माण के पथ-प्रदर्शक : मदन राठौड़
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में रविवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके जीवन, व्यक्तित्व, राष्ट्रवादी चिंतन और राष्ट्रसेवा पर आधारित प्रदर्शनी का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।

प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनका जीवन प्रत्येक राष्ट्रभक्त के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी डॉ. मुखर्जी के 'राष्ट्र प्रथम' के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार ने कहा कि डॉ. मुखर्जी के विचार, त्याग और राष्ट्रनिष्ठा प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए मार्गदर्शक हैं। उनके आदर्शों को आत्मसात कर संगठन और राष्ट्र की सेवा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम में भाजपा उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा, प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, आईटी प्रभारी अविनाश जोशी सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुष्पांजलि अर्पित की और उनके जीवन एवं राष्ट्रवादी विचारों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लिया।

मदन राठौड़ का डोटासरा पर पलटवार, कहा- विधानसभा में करें बहस
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि डोटासरा के पास यदि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार से तुलना करने लायक तथ्य हैं, तो वे अल्बर्ट हॉल की बजाय विधानसभा में बहस करें। उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री से आग्रह करूंगा कि वे विधानसभा सत्र के दौरान एक पूरा दिन कांग्रेस के 5 साल और भाजपा शासन के 2 वर्ष के कार्यकाल पर बहस करवाएं।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष और अन्य नेता झूठ का पुलिंदा लिए घूमते हैं। जिन लोगों ने राज्य की जनता के अमूल्य 5 वर्ष आपसी फूट और लड़ाई में बर्बाद कर दिए, वे आज जनता के लिए बेहतरीन काम कर रही सरकार के खिलाफ झूठी बातें परोस रहे हैं और विधानसभा में बहस करने से भाग रहे हैं।

राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में इन 2 वर्षों में राज्य की जनता के लिए भाजपा सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं। चाहे पानी के लिए महतवपूर्ण समझौते करना हो, ऊर्जा के क्षेत्र में राज्य को आत्मनिर्भरता की ओर ले जाना हो, युवाओं को रोजगार देना हो, उद्योग, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विकास कार्य कराना हो-सभी क्षेत्रों में राज्य सरकार ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

मदन राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस राज में राजस्थान जिस बदहाली के दौर से गुजर रहा था, वो किसी से छुपा हुआ नहीं है। महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, पेपरलीक, महिला अत्याचार, साम्प्रदायिक दंगे और साइबर अपराध जैसे मामलों में राजस्थान देश में नम्बर 1 राज्य बन गया था। आज भाजपा की सरकार में राजस्थान की जनता को कांग्रेस के काले कारनामों से छुटकारा मिला है।

भाजपा सरकार ने सभी मामलों में प्रभावी कार्रवाई कर दोषी लोगों को कटघरे में खड़ा किया है। इन सभी विषयों पर प्रभावी कार्यक्रम-नीति बनाकर सभी वर्गों को राहत देने का काम इस सरकार ने किया और इन क्षेत्रों में 2 वर्ष के कालखंड में ही उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

यमुना प्रवाह 26 नवंबर को जयपुर से होगी रवाना, मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष दिखाएंगे हरी झंडी
जयपुर। यमुना प्रवाह को 26 नवंबर को जयपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और वरिष्ठ पदाधिकारियों की ओर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। यमुना प्रवाह जयपुर, बगरू, पुष्कर,अजमेर, जैतारण, जोधपुर, पाली और सिरोही होते हुए गुजरात में प्रवेश करेगी।

कार्यक्रम के अनुसार 26 नवंबर को दिन में कॉलेज संपर्क अभियान, रात्रि में पुष्कर में सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान समारोह, 27 नवंबर को अजमेर में योग, छात्र परिसर संपर्क, पौधारोपण, रात्रि में जोधपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम, 28 नवंबर को जोधपुर में मेहरानगढ़ किला अवलोकन, पाली के लिए प्रस्थान, रात्रि में माउंट आबू में सांस्कृतिक कार्यक्रम व भ्रमण, 29 नवंबर को आबू से गुजरात के आणंद के लिए प्रस्थान किया जाएगा।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का बारां दौरा : वसुंधरा राजे से करेंगे मुलाकात, अंता विधानसभा उपचुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा
जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ आज बारां दौरे पर हैं। वे कोटा रोड स्थित सांसद कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं के बीच आगामी अंता विधानसभा उपचुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा होने की संभावना है।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा भी सांसद कार्यालय में मौजूद रहेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, बैठक में उपचुनाव की रणनीति, संगठन की तैयारियों और स्थानीय मुद्दों पर मंथन किया जाएगा।

अंता विधानसभा उपचुनाव : मुख्यमंत्री ने ली वर्चुअल बैठक, संगठन की रणनीति पर हुई चर्चा
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर आगामी अंता विधानसभा उपचुनाव को लेकर वर्चुअल बैठक की। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, मंडल पालक, प्रवासी एवं समर्पित कार्यकर्ता शामिल हुए।

बैठक में उपचुनाव को लेकर संगठनात्मक रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं की निष्ठा और मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ पर राष्ट्रवाद का कमल खिलाना हम सभी का संकल्प है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन की मजबूती और विजय के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

मदन राठौड़ का प्रहलाद गुंजल पर पलटवार, बोले- प्रहलाद गुंजन भाजपा को अपनी मां कहते थे, मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं उनके लिए अपशब्द नहीं कहे
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भाजपा छोड़कर चुनाव से पहले कांग्रेस में गए कोटा के नेता प्रहलाद गुंजल के बयान पर कहा है कि गुंजल भारतीय जनता पार्टी में जब थे, तो हुए पार्टी को अपनी मां मानते थे। मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं। उनके लिए एजेंट शब्द का उपयोग मैने नहीं किया। उन्होंने कहा कि वे अब कह रहे हैं कि वह भारतीय जनता पार्टी को ठोकर मारकर कांग्रेस में आए हैं ,तो यह उनके कांग्रेस में जाने के बाद संस्कार हैं, नहीं तो मां को कोई ठोकर मार कर आए यह शब्द प्रयोग नहीं कर सकता है।

राजनीति में राजनीतिक विरोध हो सकता है। लेकिन वैमनस्य नहीं होना चाहिए। लेकिन उन्होंने भाजपा छोड़ने के बाद कांग्रेस में जाकर जिस तरह से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा बोलते हैं और पूर्व सीएम अशोक गहलोत अपने नेताओं को नकारा निकम्मा कहते हैं, उसे तरह की संस्कार ग्रहण कर लिए हैं।

मुख्यमंत्री ने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि कुशल संगठनकर्ता, भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

सीएम ने कहा आपके ऊर्जावान नेतृत्व में प्रदेश भाजपा सफ़लता की नित नई ऊंचाइयों को स्पर्श कर रही है। प्रभु श्री राम की कृपा से आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और सुयशपूर्ण जीवन की प्राप्ति हो, यही प्रार्थना है।

जेपी नड्डा के निर्देश के अनुसार आगामी एक्टिविटी में जुटी भाजपा
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 2 दिन पहले ही जयपुर दौरे पर आए थे। उन्होंने यहां अहिल्याबाई होलकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ ही बैठक की थी। जिसमें उन्होंने संगठन की मजबूती सरकार के कामकाज और प्रदेश की वर्तमान राजनीति के परिस्थितियों को लेकर सभी से फीडबैक लेने के साथ ही आगामी पार्टी की रणनीति पर सुझाव भी दिए थे। इन सुझावों को अब भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई मूर्त रूप देने में लगी है। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पार्टी पदाधिकारी को अलग-अलग टास्क दिया है। नड्डा के निर्देश के अनुसार आगामी एक्टिविटी में जुटी भाजपा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 2 दिन पहले ही जयपुर दौरे पर आए थे।

उन्होंने यहां अहिल्याबाई होलकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ ही बैठक की थी। जिसमें उन्होंने संगठन की मजबूती सरकार के कामकाज और प्रदेश की वर्तमान राजनीति के परिस्थितियों को लेकर सभी से फीडबैक लेने के साथ ही आगामी पार्टी की रणनीति पर सुझाव भी दिए थे। इन सुझावों को अब भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई मूर्त रूप देने में लगी है। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पार्टी पदाधिकारी को अलग-अलग टास्क दिया है।

नेशनल हेराल्ड मामले से भाजपा और मोदी सरकार का लेना-देना नहीं, कानून अपना काम करेगा : राठौड़ ने कहा- कांग्रेस शासन में ही दर्ज हुआ यह मुकदमा
जयपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भाजपा ऑफिस में मीडिया से बातचीत करते हुए नेशनल हेराल्ड केस में भाजपा का पक्ष रखते हुए कहा कि मोदी कानून में हस्तक्षेप नहीं करते हैं, जो अपराध करेगा, उसे दंड भुगतना ही पड़ेगा। स्वतंत्रता सेनानियों की संपत्ति को हड़प लिया गया। यह मुकदमा भी कोई बीजेपी या सरकार ने नहीं दर्ज कराया है । यह मुकदमा खुद कोर्ट के द्वारा कराया गया है। यह भी तब हुआ जब कांग्रेस के ही देश में प्रधानमंत्री थे। कांग्रेस राज में ही यह मुकदमा दर्ज हुआ। कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक पार्टी के लोगों पर कार्रवाई हो रही है। उस पर बिना वजह बवाल खड़ा कर रहे हैं।

सोनिया गांधी, लोकसभा कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, उनके दामाद रॉबर्ट वाड्रा, लालू प्रसाद यादव, पूर्व वित्त मंत्री रहे पी चिदंबरम उनके बेटे कार्तिकेय चिदंबरम, आम आदमी पार्टी के संजय सिंह, नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया  सहित कई नेता जमानत पर है। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन  के भी एक जमीन के मामले में विवादों में आ चुके हैं। राजनीतिक शुद्धिकरण जरूरी है। देश की संपत्ति का किसी भी तरह से दुरुपयोग हो यह ठीक नहीं है। नेशनल हेराल्ड का मामला कोई नया मामला नहीं है।

इसमें ईडी कार्रवाई कर रही है। नेशनल हेराल्ड का गठन हुआ था तब सरदार वल्लभभाई पटेल ने भी इसका विरोध किया था कि जनता के पैसे इकट्ठे करके इसमें लगाना गलत है। यह संपत्ति स्वतंत्रता सेनानी की थी, जिसे इन्होंने अपनी खानदानी संपत्ति मान लिया। इसके बाद यंग इंडिया कंपनी बनाई गई और 38-38 परसेंट शेयर सोनिया गांधी, राहुल गांधी ने रख लिए, तब 90 करोड़ के शेयर जो आज करोड़ों के है, केवल 50 लाख रुपए में ट्रांसफर कर लिए गए। करोड़ों रुपए की संपत्ति हड़प ली गई।

कोर्ट मामले की सुनवाई कर रहा है तो इसमें हल्ला मचाने की कहां जरूरत है। कानूनी जो होगा उसके अनुरूप कार्रवाई होगी। कोर्ट ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी को राहत नहीं दी है ,केवल व्यक्तिगत उपस्थिति होने की छूट दी है। अब बेवजह बयान बाजी करके जनता को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। देश की संपत्ति का कोई भी दुरुपयोग करें तो सभी को कानून का साथ देना चाहिए।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ ने दिए संकेत : दंडित हो सकते हैं, आहूजा गलती की मिलेगी सजा
जोधपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मंदिर में गंगा जल छिड़क कर विवादों में घिरे पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा को दंडित किए जाने के संकेत दिए हैं। सोमवार को जोधपुर दौरे के दौरान मीडिया से बात करते  इस मुद्दे पर पार्टी का मत स्पष्ट करते कहा, भाजपा सदस्य बनने की पहली शर्त यही है कि मैं किसी भी तरह की अस्पृश्यता बर्दाश्त नहीं करूंगा, लिंग, जाति व धर्म का भेदभाव नहीं करुंगा। किसी व्यक्ति ने जो कुछ भी गलत काम किया उस पर तत्काल कदम उठाया और निलंबित कर जवाब तलब किया। जो जवाब आया, उसे अनुशासन कमेटी को सौंप दिया गया है। दंडित किया जाएगा, लेकिन उससे पहले प्रक्रिया पूरी करनी होती है। राठौड़ ने कहा, मुझे लगता है जो गलत काम करेगा उसे दंडित किया जाएगा।

जैसा कि किसी भी दल हो किसी को भी दंडित करने से पहले सुनवाई का पूरा अवसर दिया जाता है उसके बाद ही निर्णय होता है। कानून में भी ऐसा ही होता है। मुझे लगता है दंडित किया जाएगा लेकिन मैं अध्यक्ष होने के नाते पहले ही कुछ कहूं वो न्यायसंगत नहीं होगा। आहूजा की ओर से दिए जवाब पर चर्चा करते हुए प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ ने कहा, पहले ही दिन उन्होंने आहूजा से बात की थी। तब उन्होंने बताया, उनके घर पर खाना बनाने तक का काम बैरवा समाज का व्यक्ति करता हैं इसलिए मेरा जाति से भेदभाव का प्रश्न ही नहीं उठता।

मंदिर की संपत्ति ठाकुरजी की
भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार की ओर से मंदिर माफी की भूमि से पुजारियों के खातेदारी में नाम होने के बावजूद उन्हें भी बेदखल करने के सवाल पर राठौड़ ने कहा, मंदिर की संपत्ति ठाकुरजी की है और वह उनकी ही रहेगी। हमने कभी पुजारियों का हक नहीं छीना है। हालांकि ऐसे पुजारी जिनके नाम खातेदार के रूप में दर्ज थे, उनके नाम हटाने के सवाल को राठौड़ टाल गए।

पिछड़ों को आगे लाने में अहम योगदान
राठौड़ ने कहा, बाबा साहब भीमराव आंबेडकर का पिछड़ों को आगे लाने में अहम योगदान रहा है। उनकी ही तरह पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भी एकात्म मानववाद का सिद्धांत दिया। उन दोनों का यही मत रहा, कि समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति का भी भला हो। हमारे विरोधी उनके नाम पर सिर्फ राजनीतिक फायदे के लिए बाबा साहब के नाम का दुरुपयोग कर रहे हैं, वो उचित नहीं है।

मदन राठौड़ के सामने भाजपा ऑफिस में चले लात-घूसे : अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी आपस में भिड़े, सम्मान समारोह में मंच पर जा रहे थे कार्यकर्ता
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक के बाद भाजपा के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के सामने अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी आपस में भिड़ गए। जानकारी के अनुसार मदन राठौड़ का सम्मान समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के वरिष्ठ कार्यकर्ता जैकी मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष हमीद मेवाती को मंच पर ले जा रहे थे ।

इसी दौरान जैकी को प्रदेश महामंत्री जावेद कुरैशी ने रोक दिया और जैकी के थप्पड़ मार दिया। इसके बाद जैकी और जावेद में जमकर हाथापाई हुई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ मंच पर ही मौजूद थे।

गहलोत के परम शिष्य है डोटासरा, वह खुद भी दुविधा में : गहलोत खुद कह रहे है आसन का सम्मान होना चाहिए, राठौड़ ने कहा - कांग्रेस में भी आपसी अंतर्कलह
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने महाशिवरात्रि के मौके पर विद्याधर नगर स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए विधानसभा में व्याप्त हुए गतिरोध को लेकर कहा कि राजस्थान विधानसभा में आम जनता जनप्रतिनिधियों को उनके मुद्दे उठाने और आमजन की बात रखने के लिए भेजती है। यहां आकर हंगामा करना और अनर्गल बयान बाजी करना किसी भी स्थिति में सही नहीं है।

राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस के विधायकों के साथ गतिरोध को लेकर विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष तय हुआ था कि गोविंद सिंह डोटासरा विधानसभा में पूरी घटना पर खेद प्रकट करेंगे, लेकिन वह सदन में आकर उसे पर पलट गए। आसान को लेकर भी कई तरह की टिप्पणियां की। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के वह परम शिष्य हैं, गहलोत भी दुविधा में है, लेकिन कांग्रेस में भी आपसी अंतर्कलह है। गहलोत खुद कह रहे हैं की आसन का सम्मान होना चाहिए।