compensation - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जाह्नवी कंडुला के परिवार को मिलेंगे 262 करोड़, पुलिस जीप से हुई थी मौत
वॉशिंगटन। अमेरिका के सिएटल शहर में पुलिस जीप की टक्कर का शिकार हुई भारतीय छात्रा जाह्नवी कंडुला के परिवार को प्रशासन ने भारी मुआवजे का ऐलान किया है। सिएटल प्रशासन अधिकारी जाह्नवी कंडुला के परिवार की ओर से दायर मुकदमे का निपटारा करने के लिए 29 मिलियन डॉलर (262 करोड़ रुपए) देने पर सहमत हुए हैं। भारत की 23 साल की जाह्नवी कंडुला ग्रेजुएट स्टूडेंट थी। जाह्नवी की जनवरी 2023 में एक पुलिस अफसर की तेज रफ्तार कार की टक्कर से मौत हो गई थी। जाह्नवी कंडुला को अधिकारी केविन डेव की कार ने टक्कर मारी थी। केविन ड्रग ओवरडोज कॉल पर जा रहे थे और उनकी गाड़ी की रफ्तार करीब 119 किमी/घंटा थी, जबकि उस इलाके में स्पीड लिमिट करीब 40 किमी/घंटा थी। इस मामले में जाह्नवी के परिवार ने मुकदमा दायर किया था। इस केस में अब कानूनी समझौता हो गया है।

वकील ने की समझौते की घोषणा :

समझौते की घोषणा करते हुए वकील एरिका इवांस ने कहा कि कंडुला की मौत दिल तोड़ने वाली थी। उनके परिजनों और दोस्तों के नुकसान की भरपाई नहीं की जा सकती है लेकिन फाइनेंशियल एग्रीमेंट से उनके परिवार को कुछ हद तक राहत मिलेगी। कंडुला नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी के सिएटल कैंपस में इन्फॉर्मेशन सिस्टम में मास्टर डिग्री कर रही थीं। उनकी मौत से भारत और अमेरिका में गुस्सा देखा गया था।
फरवरी 2024 में प्रॉसिक्यूटर के ऑफिस ने डेव के खिलाफ फेलनी चार्ज फाइल करने से मना कर दिया था। उन्होंने कहा था क्रिमिनल कंडक्ट को बिना किसी शक के साबित करने के लिए काफी सबूत नहीं थे। बाद में उन पर सेकंड-डिग्री लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगाया गया। उन पर 5,000 डॉलर का फाइन लगा और पुलिस डिपार्टमेंट ने उन्हें नौकरी से निकाल दिया। अब इस मामले पर समझौता हुआ है।

35 साल बाद भी नहीं मिला मुआवजा, पीड़ित परिवार ने अधिकारियों पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
जयपुर। हाईवे के लिए जमीन अवाप्ति के बाद 35 साल बाद भी मुआवजा नहीं मिलने से व्यथित एक परिवार सोमवार को पीडब्ल्यूडी मुख्यालय पहुंचा। परिवार ने अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मुख्य गेट पर भ्रष्टाचार के लिए राशि भी एकत्रित की। मिशन राइट एंड जस्टिस के अध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता के एल पंजाबी आजाद ने कहा कि 35 वर्ष पहले जमीन अवाप्त की गई थी, लेकिन अभी तक मुआवजा नहीं मिला है। न्यायपालिका के आदेश को भी कार्यपालिका नहीं मान रही है।

सीधे तौर पर रिश्वत की मांग की जा रही है, उन्होंने कहा कि हमें 35 साल पुरानी बाजार दर के हिसाब से मुआवजा देने की बात कही जा रही है, जबकि आज जमीन का करोड़ों में भाव है, उच्च न्यायालय भी वर्तमान घर के हिसाब से मुआवजा देने की बात कह चुका है अधिकारी के कार्य शैली से परेशान होकर आज हमने पीडी मुख्यालय पर रिश्वत के लिए दान संग्रह किया है, साथ ही दस्तावेज की पुष्पांजलि उत्सव बुद्धि प्रार्थना के साथ यह राशि अधिकारियों को भेजी जाएगी। पंजाबी ने कहा कि हमारी जमीन जोधपुर में रिंग रोड के लिए अवाप्त की गई थी।