dholpur news - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

असामाजिक तत्वों ने की धार्मिक स्थल पर तोड़फोड : पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही, शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
धौलपुर। धौलपुर जिले के मनियां थाना क्षेत्र के एदलपुर गांव में एक धार्मिक स्थल पर असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। बताया गया है कि इस धार्मिक स्थल पर दोनों समुदायों के लोग पूजा और इबादत करते थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तोड़फोड़ की यह घटना शनिवार रात के समय हुई। रविवार सुबह नुकसान देखे जाने के बाद गांव में लोग जमा हो गए। पुलिस की तत्परता से स्थिति नियंत्रण में है और एहतियातन क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धौलपुर वैभव शर्मा ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले में कानूनी कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज किया जाएगा। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) टीम को भी मौके पर बुलाया, जिसने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

लिव इन रिलेशन में रह रही बांग्लादेशी महिला दस्तयाब : एक वर्ष से रह रही थी परिवार के साथ, निकाह की बात भी आई सामने
बाड़ी। शहर की कोतवाली पुलिस ने तुलसीवन रोड से एक बांग्लादेशी महिला को दस्तयाव किया है। महिला युवक के परिवार के साथ रह रही थी, महिला ने उसके युवक के साथ निकाह करने की बात कही है। महिला की युवक से फेसबुक पर मित्रता हुई, उसके बाद वह बांग्लादेश से चोरी छिपे कोलकाता के रास्ते भारत आई। जानकारी के अनुसार महिला जन्नत खानम बांग्लादेश के चांदपुर के बाबू घाट निवासी है। जो शहर में तुलसीवन रोड पर ज्ञानदीप स्कूल के पास कबीर पुत्र अनीश खान के साथ रह रही थी।

महिला और कबीर से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्होंने शादी कर ली है। थाना अधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि महिला को दस्तयाब किया गया है, साथ में कानूनी कार्रवाई की है। महिला का मेडिकल कराकर एसडीएम कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां से डिटेंशन सेंटर भेजा जाएगा। बाड़ी सीओ महेंद्र कुमार ने बताया कि महिला बांग्लादेश की है। उच्च अधिकारियों को जानकारी दी है साथ में स्टेट इन और सेंट्रल आईबी को भी इन्फॉर्म किया है।

बच्चे की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने नर्सिंग होम में की तोड़फोड़, प्रदर्शन करते रास्ता किया जाम
धौलपुर। शहर के जुबली हॉल के निकट एक निजी नर्सिंग होम में उस समय हंगामा हो गया, जब एक 10 वर्षीय बच्चे की उपचार के दौरान मौत हो गई। बच्चे की मौत से आक्रोशित परिजनों ने नर्सिंग होम में जमकर तोड़फोड़ की और सड़क पर प्रदर्शन कर रास्ता जाम कर दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। जानकारी के अनुसार सहेड़ी गांव निवासी हरिशंकर गिरने से घायल अपने 10 वर्षीय पुत्र किशोर को गंभीर हालत में दर्शन नर्सिंग होम लाया था। नर्सिंग होम में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे दूसरे बड़े अस्पताल में रेफर करने की सलाह दी। लेकिन कुछ समय बाद बच्चे की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने नर्सिंग होम में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसके बाद बाहर भी जमकर हंगामा कुछ समय के लिए सड़क जाम कर दिया। मृत बच्चे के पिता हरिशंकर ने बताया कि समय रहते सही इलाज नहीं मिलने से उनके बेटे की मौत हुई।

इनका कहना है
मामले में निजी नर्सिंग होम के डॉ. मनोज त्यागी ने कहा कि बच्चा गंभीर हालत में लाया गया था। उन्होंने परिजनों को तुरंत अवगत करा अन्यंत्र रेफर करने को कहा था, लेकिन उन्होंने देर कर दी। बच्चे को सिर में चोट थी। इसके बावजूद परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की, जिसकी शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई है।

सैंपऊ निवासी मां बेटी ग्वालियर में सम्मानित, लोगों ने दी बधाई
सैंपऊ। ग्वालियर में आयोजित समारोह में नारी सशक्तिकरण दिल्ली द्वारा सैंपऊ निवासी नेहा परमार को राइजिंग स्टार अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर 100 महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए समारोह में सम्मानित किया गया है। सम्मान समारोह में मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला, सांसद भरत सिंह कुशवाह, राजकुमार धाकड़, शकुंतला परिहार, गौरीशंकर धाकड़, आईएएस कमलेश भार्गव, शकुंतला परिहार, डीएसपी ग्वालियर संदीप पटेल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

समारोह में सैंपऊ निवासी प्रमुख दुग्ध व्यवसाई हरि सिंह परमार की पुत्रवधू नेहा परमार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म आभा विद मामा के माध्यम से सामाजिक एवं रचनात्मक योगदान के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। नेहा परमार के पति वीरेंद्र परमार लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शिक्षण संस्थान में ड्रग एक्सपर्ट हैं। सम्मानित होने के बाद बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।