cleanliness - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कागजों में सफाई, सड़कों पर गंदगी : मॉनिटरिंग के अभाव में शहर कचरे के ढेर में तब्दील, आयुक्त के आदेश के बाद भी मॉनिटरिंग की अनदेखी
जयपुर। शहर की सफाई व्यवस्था इन दिनों पटरी से उतरती नजर आ रही है। मुख्य मार्गों, कॉलोनियों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। हालात यह हैं कि कई स्थानों पर कई दिनों तक कचरा नहीं उठने से दुर्गंध फैल रही है और आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर की सफाई व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग के लिए नगर निगम आयुक्त डॉ. गौरव सैनी के निर्देश पर जोन उपायुक्तों के साथ ही सफाई कार्य से जुड़े अधिकारियों को सुबह डेढ़ से दो घंटे मॉनिटरिंग करनी है लेकिन अधिकारियों ने आदेशों को हवा में उड़ा दिया है और शहर जगह-जगह गंदगी के ढ़ेर पर बैठा है। हालांकि आयुक्त डॉ. सैनी ने होली के पर्व पर स्पेशल टीमों का गठन करने के साथ ही स्वयं मध्य रात्रि को सफाई की मॉनिटरिंग के लिए करीब चार घंटे फील्ड में रहे।

जमीनी हकीकत आदेशों के विपरीत :

नगर निगम प्रशासन ने शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए सफाई कर्मचारियों को नियमित कचरा उठाने और वार्ड स्तर पर निगरानी रखने के निर्देश दिए थे। इसमें वार्ड स्तर पर ओआईसी भी नियुक्त किए है। इसके तहत अधिकारियों को समय-समय पर निरीक्षण करने और व्यवस्था की मॉनिटरिंग के अभाव में जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। कई वार्डों में सफाई कर्मचारी समय पर नहीं पहुंच रहे हैं और कचरा वाहन भी नियमित रूप से नहीं आ रहे हैं, जिससे कचरा सड़कों और खाली प्लॉटों में जमा होता जा रहा है। नालियों के किनारे भी कचरे के ढेर लगे हुए हैं, जिससे नालियां जाम हो रही हैं और गंदगी का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

निगम के दावों की खुल रही पोल :

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर निगम समय-समय पर सफाई व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावे करता है, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थाई समाधान नहीं हो पा रहा। लोगों का कहना है कि यदि सफाई व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग हो और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए तो हालात में सुधार संभव है।

शहर की सफाई व्यवस्था की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए फील्ड पर उतरी नगर निगम टीम, वार्ड OIC ने किया फील्ड पर जाकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण
जयपुर। नगर निगम की टीम शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने एवं स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में टॉप 3 में आने के लिए लगातार एक्शन मोड में कार्य कर रही है। नगर निगम की पूरी टीम फील्ड पर उतरी। सभी वार्ड OIC ने आवंटित वार्ड की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। सभी OIC ने सफाई कर्मचारियों की हाज़िरी, मुख्य मार्गों पर कचरा पात्र की स्थिति, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण का फीडबैक, सफाई कर्मचारी प्रोपर यूनिफॉर्म में है या नहीं, कचरा डिपो की स्थिति, अवैध हॉर्डिंग-बैनर-पोस्टर, सी एंड डी वेस्ट, सार्वजनिक शौचालय की स्थिति सहित विभिन्न बिंदुओं पर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।

आयुक्त ने बताया कि शहर को स्वच्छ रखना हमारे लिए प्राथमिक कार्य है। तकनीक का उपयोग, प्रभावी मॉनिटरिंग, आमजन को समझाइश, धरातल पर सफाई, जन भागीदारी और जन जागरूकता से ही शहर स्वच्छ और सुंदर बन सकेगा। सभी जोन उपायुक्तों को भी सुबह फील्ड में सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग के निर्देश दिये गये है, जिसके तहत सभी जोन उपायुक्तों द्वारा फील्ड में जाकर सफाई व्यवस्था की निगरानी की जा रही है।

आयुक्त के निर्देश पर मंगलवार को वार्ड OIC सुबह 7:30 बजे से 9:00 बजे तक आवंटित वार्ड की सफाई व्यवस्था को परखने फील्ड पर उतरे। मौके पर जाकर स्वच्छता के विभिन्न मानकों को जाँचा। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था का आमजन से फीडबैक लिया। आमजन को गंदगी न फैलाने के लिए समझाइश की तथा मौके पर कैरिंग चार्ज भी वसूल किया।

‘सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ’ अभियान के तहत किया जागरूक, वार्ड के कर्मचारियों की ओर से हुआ स्वच्छता कार्यक्रम
जयपुर। शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम जयपुर हेरिटेज की ओर से चलाए जा रहे सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान के तहत आदर्श नगर जोन वार्ड-98 में स्थित महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल खानिया में वार्ड के समस्त कर्मचारियों की ओर से स्वच्छता कार्यक्रम हुआ। इस दौरान स्कूल के प्रिंसिपल रमेश चंद तथा विद्यालय के विद्यार्थियों की सक्रिय जनभागीदारी रही।

सभी ने मिलकर विद्यालय परिसर और उसके आसपास के क्षेत्र की सफाई की। साथ ही मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी कराया गया, जिससे विद्यार्थियों को एक स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण प्रदान किया जा सके। अभियान के बाद विद्यार्थियों ने सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ विषय पर एक जागरूकता रैली निकाली।

स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी, कचरा जलाकर किया जा रहा निस्तारण
जयपुर। केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास मंत्रालय की ओर से देशभर के स्वच्छ शहरों की रैकिंग निर्धारण के लिए चलाए जा रहे स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की तैयारियों के दावे तो किए जा रहे है, लेकिन धरातल पर ना तो डंपिंग यार्ड ही समाप्त हो पाए है और ना ही समय पर कचरे का ही उठाव हो पा रहा है, जबकि कचरे को जलाकर पर्यावरण प्रदूषण को बढ़ावा दिया जा रहा है।

नगर निगम जयपुर हेरिटेज आयुक्त ने स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों को लेकर सभी जोन उपायुक्तों के साथ ही वार्ड प्रभारियों को साफ सफाई की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए है। उन्होंने सभी अधिकरियों को निर्देश दिए है कि वह सुबह के समय अपने-अपने क्षेत्रों में रहकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर गंदगी मिलने पर तुरंत उस जगह की सफाई कराने के लिए कचरे का उठाव किया जाए। हेरिटेज आयुक्त ने बताया कि कचरा जलाना सख्त मना है, लेकिन फिर भी कचरा जलाया जा रहा है तो गंभीर मामला है। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारी कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ट्रांसफार्मर के पास हो सकता है बड़ा हादसा :

कचरे को जलाने वाले स्थान के पास ही बिजली विभाग का बड़ा ट्रांसफार्मर है और इसमें केवल भी खुले में पड़ी है। कचरे के बड़े ढ़ेर मे आए दिन यहां आग लगाई जाती है और आग के चलते ट्रांसफार्मर में आग लगने की संभावना बनी रहती है। निगम अधिकारियों की ओर से यहां कार्रवाई नहीं होती है।

स्वच्छ सर्वेक्षण का सर्वे जल्द :

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की तैयारियों के दावे के बीच केंद्रीय टीम कभी भी सर्वे के लिए जयपुर पहुंच सकती है। ऐसे में यहां ना तो कचरे का डंपिंग यार्ड ही हट पा रहा है और कचरे के ढ़ेर होने के बाद निगम के अधिकारी यहां से कचरा हटाने के स्थान पर आगजनी की घटनाओं पर रोक लगा पा रहे है। ऐसे में स्वच्छ सर्वेक्षण की रेकिंग भी ऐसे प्रकरणों से प्रभावित भी हो सकती है।

दिया तले अंधेरा : स्वच्छता रैकिंग में सुधार के दावे, मेयर के वार्ड में ही तोड़ रहे दम
जयपुर। केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय की ओर से देशभर के स्वच्छ शहरों की रैकिंग निर्धारण के लिए आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की तैयारियों का दावा करने वाले नगर निगम जयपुर ग्रेटर में महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर का वार्ड में ही अव्यवस्थाओं का आलम है और विकास का वाट जोह रहा है। नगर निगम जयपुर ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर के वार्ड 87 में सड़कों, पार्कों के साथ ही डोर टू डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है और जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। इसके साथ ही वार्ड में आवारा गायों के साथ ही सड़कों पर श्वानों के चलते बुजुर्ग एवं महिलाओं को घरों से निकलना तक मुश्किल हो रहा है। वहीं महापौर डॉ. सौम्या शहर में साफ सफाई से लेकर निराश्रित गायों को पकड़कर हिंगोनिया गौ-पुर्नवास केन्द्र पहुंचाने के दावे कर रही है लेकिन खुद के वार्ड के लोगों को ही राहत नहीं दे पा रही है। वार्ड में सड़कों पर जगह-जगह गड्डे होने से वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

खुले पड़े हैं मेनहॉल
वार्ड में सीवर लाइन के मेनहॉल जगह-जगह क्षतिग्रस्त एवं खुले पड़े हैं। इसके चलते सीवर का पानी सड़कों पर बहने के साथ ही दुर्घटनाओं को भी आमंत्रण दे रहा है। वहीं कॉलोनियों में रोड़ लाईटें भी खराब पड़ी है जिससे रात के समय गलियों में अंधेरा पसरा रहता है।

पार्कों की बदहाल स्थिति

वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी रही पिंकी यादव ने कहा कि शहर को साफ एवं स्वच्छता को लेकर महापौर बड़े-बड़े दावे का रही है लेकिन उनके वार्ड में अव्यवस्थाओं का आलम बना हुआ है। उन्होंने बताया कि वार्ड में पार्कों दुर्दशा के चलते लोग पार्कों में सुबह की मॉर्निग वॉक तक नहीं जा रहे है। उन्होंने बताया कि महावीर नगर स्थित पार्क में टाइल्स टूटी हुई है और बोरिंग खराब पड़ा है। इसके चलते पार्क का रखरखाब तक नहीं हो रहा है और घास सूख गई। इसी प्रकार गायत्री नगर में सड़कों से डामर गायब हो गई और वहां धूल मिट्टी उड़ रही है, जिससे आसपास के रहने वाले लोगों के साथ ही वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वार्ड में आवारा गायों ने लोगों की समस्याएं बढ़ा रखी है और महिला एवं बुर्जुगों का घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया है। आवारा श्वानों गली मोहल्लों में घूमकर महिला एवं बच्चों पर हमला तक कर देते है।

अंधेरे में डूबी कॉलोनियां
शहर की प्रमुख सड़कों के साथ ही महापौर के वार्ड में स्थित कॉलोनियों में रोड लाइटें तो लगी है लेकिन जलती नहीं है और लोगों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है। इससे क्षेत्र में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहने से लोगों का रात के समय घर से बाहर तक निकलना दूभर हो रहा है।

महापौर शहर की साफ सफाई के बड़े-बडे दावे कर रही हैं लेकिन वह सामाजिक कार्यक्रमों मे वाह-वाही लूटने में व्यस्त हैं और निगम ग्रेटर की जनता त्रस्त है। लोगों की रोड लाइटों, सीवर एवं आवारा पशुओं की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो रहा है।
राजीव चौधरी, नेता प्रतिपक्ष, नगर निगम जयपुर ग्रेटर

सभी 150 वार्डों में समान रूप से कार्य करवाए गए हैं। पूर्व में वार्ड के हालात कैसे हैं और आज कैसे है सबको पता है। कुछ सड़कों का काम होना है और बजट आते ही इनको करा दिया जाएगा। इसके साथ ही रोड लाइटें भी लगभग सही स्थिति में है।
डॉ. सौम्या गुर्जर, महापौर, नगर निगम जयपुर ग्रेटर

30वां अखिल भारतीय ध्रुवपद नाद निनाद विरासत समारोह आज से
नवज्योति, जयपुर। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में 24 और 25 दिसंबर को प्रसिद्ध कलाकारों की ध्रुवपद गायिकी और वादन सुनने का अवसर मिलेगा। मौका रहेगा 30वें अखिल भारतीय ध्रुवपद नाद निनाद विरासत समारोह-ध्रुवपद धरोहर विभूति समर्पण कार्यक्रम का। इंटरनेशनल ध्रुवपद धाम ट्रस्ट, रसमंजरी संगीतोपासना केंद्र जयपुर का ये समारोह सायं 5 बजे से 8 बजे तक आरआईसी में किया जाएगा। ये समारोह ट्रस्ट के संस्थापक गायनाचार्य पद्मश्री पंडित लक्ष्मण भट्ट तैलंग और मीराबाई को समर्पित किया जाएगा। इस समारोह में राष्टÑीय तानसेन सम्मान एवं केंद्रीय संगीत अकादमी से पुरस्कृत एवं आकाशवाणी के टॉप ग्रेड कलाकार भाग लेंगे। पहले दिन प्रोफेसर विजयेंद्र गौतम एवं डॉ. श्याम सुंदर शर्मा, पं. लक्ष्मण भट्ट तैलंग के योगदान पर चर्चा करेंगे।

साथ ही रोहित बारोटिया द्वारा तैयार डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग भी की जाएगी। वरिष्ठ ध्रुवपद गायिका प्रो. डॉ. मधु भट्ट तैलंग के निर्देशन में पं. लक्ष्मण भट्ट द्वारा राग कीरवानी में रचित गणेश स्तुति की ध्रुवपद-रचना एवं मीराबाई सृजित राग मीरा की मल्हार, जिसे डॉ. मधु ने शोध कर के निकाला है। साथ ही राग कीरवानी में डॉ. मधु द्वारा रचित ताल सूलताल में निबद्ध ध्रुवपद रचना को वृन्द गायन द्वारा दोनों विभूतियों को समर्पित किया जाएगा। नाथद्वारा घराने के विख्यात पखावज वादक दिल्ली के पं. डालचंद चंद शर्मा एकल पखावज वादन की प्रस्तुत देंगे। वहीं कानपुर के सुप्रसिद्ध दरभंगा घराने के ध्रुवपद गायक पं. विनोद कुमार द्विवेदी एवं आयुष द्विवेदी की ध्रुवपद गायन की जुगलबंदी प्रस्तुत करेंगे। समारोह के दूसरे दिन भी कई प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से संगीतप्रेमियों का दिल जीतते हुए नजर आएंगे।