accident - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

चलती ट्रेन से गिरीं बिजनेसमैन की प्रेग्नेंट पत्नी और बेटी : 4 दिन बाद ट्रेन की पटरी के पास झाड़ियों में मिले शव, आंध्र प्रदेश से राजस्थान आ रहा था परिवार
जालोर। जालोर के रामसीन क्षेत्र के बासड़ा-धनजी गांव का एक परिवार ट्रेन से 22 नवंबर को शादी में शामिल होने के लिए परिवार के साथ राजस्थान आ रहे थे। इस दौरान चलती ट्रेन से गिरने से जालोर के बिजनेसमैन की 5 माह की प्रेग्नेंट पत्नी और बेटी की मौत हो गई। बिजनेसमैन आंध्र प्रदेश में मोबाइल एसेसरीज का व्यापार करते हैं। हादसा कर्नाटक के रायचूर जिले से करीब 90 किलोमीटर दूर यादगिरी और नालवर स्टेशन के बीच हुआ। मां-बेटी के शव गुरुवार (13 नवंबर) की शाम को रायचूर जिले में ट्रेन की पटरी के पास झाड़ियों में मिले। पोस्टमॉर्टम के बाद शव एम्बुलेंस से जालोर के लिए भेजे गए हैं।

9 नवंबर को आंध्र प्रदेश से रवाना हुआ परिवार: जालोर के रामसीन थाना इलाके के बासड़ा-धनजी गांव निवासी मांगीलाल देवासी (35) पत्नी पुष्पा देवी (32), बेटी रवीना (5) और बेटे धर्मेंद्र (9) के साथ आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले से जालोर आ रहे थे। वे 9 नवंबर को रात 8:30 बजे अनंतपुर से अहमदाबाद तक चलने वाली ट्रेन (गाड़ी संख्या 22690) से रवाना हुए थे। रात करीब 10 बजे खाना खाकर पूरा परिवार सीटों पर सो गया। करीब 11:30 बजे ट्रेन कर्नाटक के रायचूर जिले से 90 किलोमीटर दूर यादगिरी और नालवर के बीच चल रही थी। इस दौरान रात 11:30 से 12 बजे के बीच बेटी रवीना को बाथरूम के लिए पुष्पा देवी साथ लेकर गईं। बाथरूम के बाहर नल पर हाथ धोते समय फर्श पर पानी के कारण रवीना का पैर फिसल गया। रवीना को बचाने के चक्कर पुष्पा भी फिसल गई। कोच का गेट खुला होने से दोनों ट्रेन से गिर गईं और उनकी मौत हो गई।

रात करीब 12 बजे देखा तो सीट पर नहीं मिली
आधी रात को पति उठा तो नहीं मिली पत्नी और बेटी रात करीब 12 बजे मांगीलाल देवासी ने देखा कि पास की सीट पर पत्नी पुष्पा और बेटी रवीना नहीं थी। उन्होंने पूरे कोच में खोजबीन की, लेकिन वे नहीं मिलीं। इसके बाद रेलवे पुलिस को सूचना दी गई। रायचूर पुलिस ने 10 नवंबर की रात को गुमशुदगी का मामला दर्ज किया। 13 नवंबर को शाम करीब 5 बजे रायचूर जिले के पहाड़ी इलाके में पटरी के पास झाड़ियों में दोनों के शव मिले। पहाड़ी इलाका होने से पटरी के एक और करीब 200 मीटर तक की खाई है, जहां शव मिले। शवों को रायचूर हॉस्पिटल की मॉच्युर्री में रखवाया गया। शुक्रवार (14 नवंबर) सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव एम्बुलेंस से जालोर भेजे गए हैं।

बाराबंकी में भीषण हादसा : पटाखा फैक्ट्री में लगी आग, 2 लोगों की दर्दनाक मौत कई हताहत
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के टिकैतनगर क्षेत्र में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो जाने से दो लोगों के मौत हो गई जबकि, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना टिकैतनगर अंतर्गत सरायबरही एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में दोपहर विस्फोट हो जाने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय नागरिकों के अनुसार विस्फोट इतना तेज था कि उसकी आवाज दो किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।

धमाके की आवाज सुनते ही गांव में अफरा तफरी मच गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची, जब तक घायलों को बाहर निकाला जाता। दो लोगों की मौत हो चुकी थी। तीन लोगों को गंभीर अवस्था में पुलिस ने जिला चिकित्सालय में भर्ती किया है।

स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक गिरफ्तार
जयपुर। प्रताप नगर थाना इलाके में एनआरआई चौराहे पर एक स्कॉर्पियो कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिस पर लोगों ने पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार को दुर्घटना थाना पुलिस ने एसएमएस अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया। प्रताप नगर थाना पुलिस ने बताया कि शनिवार रात करीब नौ बजे एक स्कार्पियो कार ने बाइक सवार लोकेश मीणा (20) निवासी गांव सींदडा निवाई टोंक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया।

दुर्घटना थाना पुलिस ने बताया कि स्कॉर्पियो चालक सुरेश मीणा (22) श्यापुर सांगानेर को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे के बाद मौके पर भीड जमा हो गई। वहीं चालक मौके से फरार हो गया। गुस्सााई भीड़ ने कार को आग लगा दी। पुलिस ने फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाया।

चलते ट्रक का टायर फटा, कार से टकराया महिला सहित तीन लोगों की मौत
जमवारामगढ़। दौसा-मनोहरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को भीषण सड़क हादसे में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक चार वर्षीय बालक व दो अन्य लोग घायल हो गए। इसी दौरान एक और दुर्घटना हुई, जिसमें एक खड़े ट्रेलर में तेज रफ्तार ट्रेलर जा घुसा। इसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।  प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ट्रक दौसा मनोहरपुर हाईवे पर जा रहा था। रतनपुरा गांव के पास अचानक ट्रक का टायर फट गया, जिससे वे अनियंत्रित हो गया और कार से जा टकराया। सूचना के बाद रायसर थाना पुलिस दुर्घटना स्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए निम्स अस्पताल भेजा, जहां पर चिकित्सकों ने एक महिला समेत तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया।

गंभीर घायल एक बालिका सहित अन्य दो लोगों का उपचार किया जा रहा है। रायसर थाना अधिकारी रघुवीर सिंह ने बताया कि एक ही परिवार के लोग कार में सवार होकर लखनऊ से खाटू श्याम जी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब डेढ़ बजे रतनपुरा गांव के पास यह दुर्घटना हो गई। इसमें राहुल उम्र 36 वर्ष, पारुल उम्र 32 वर्ष और उनकी मां रामली 53 वर्ष की मौत हो गई। जबकि बिंदिया उम्र 29 वर्ष, रंजीत उम्र 27 वर्ष और सात्विक उम्र 4 वर्ष घायल हो गया। जिनका उपचार जारी है।

खड़े टेलर में जा घुसा दूसरा ट्रेलर
दौसा मनोहरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भावनी गांव पर खड़े ट्रेलर में दूसरा तेज रफ्तार ट्रेलर टकरा गया। उसमें चालक और परिचालक फंस गए। सूचना पर आंधी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन की सहायता से ट्रैलर में फंसे चालक और परिचालक को बाहर निकालाकर उपचार के लिए भेजा।

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से पिता-पुत्र सहित चार लोगों की मौत
जयपुर। कालाडेरा थाना इलाके में जयसिंहपुरा गुवारड़ी के पास मंगलवार शाम को करीब साढ़े पांच बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही पिता-पुत्र सहित चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार दो जने घायल हो गए। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसका पहिया निकलकर दूर जा गिरा और कार 50 फीट दूर जाकर गड्ढे में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को अस्पताल के मुर्दाघर पहुंचाया और गाड़ी को क्रेन की सहायता से बाहर निकालकर थाने भिजवाया। वहीं दो घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना स्थल पर विधायक रामलाल शर्मा भी पहुंचे और जानकारी ली।

हादसे में मौत का शिकार हुए अमित मीणा (20) पुत्र राजेश मीणा, अजय शर्मा (24) पुत्र सीताराम शर्मा कालाडेरा के रहने वाले थे। इसके अलावा पूरणमल बुनकर (62) और उनके पुत्र योगेश (35) निवासी दौलतपुरा रामपुरा के रहने वाले थे। पुलिस ने बताया कि स्कॉर्पियो कालाडेरा से चौमूं की ओर जा रही थी। वहीं बाइक सवार लोग चौमूं से कालाडेरा आ रहे थे। कार की टक्कर से बाइक सवार लोग करीब 30 फीट दूर जा गिरे। इससे चारों की मौके पर ही मौत हो गई।

कोटा-इंदौर हाईवे रहा 1 घण्टे जाम : गर्भवती पत्नी को हॉस्पिटल में दिखाकर ला रहे बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर
रायपुर। झालावाड़ जिले के रायपुर में मंगलवार दोपहर कोटा-इंदौर हाईवे पर राजस्थान-मध्यप्रदेश की चंवली पुलिया पर सोयत की तरफ से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार बाइक दंपती को  चपेट में ले लिया, जिससे बाइक के ट्रक में आगे फं सने के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। इस दौरान ट्रक के अंदर बाइक सवार दंपती फं स गए। बाइक में आग लगने से बाइक सवार 22 वर्षीय युवक भैरूलाल पुत्र देवीलाल की जलने से मौत हो गई, वहीं उसकी पत्नी आशा झुलस गई। जिसे झालावाड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां से उसे कोटा रेफर किया गया। इधर दुर्घटना के बाद कोटा-इंदौर हईवे पर 1 घंटे जाम लग रहा।

सूचना मिलने पर उपखंड अधिकारी दिनेश कुमार मीणा, पुलिस उपाधीक्षक सुनील कुमार, थाना सुनेल, पिडावा, सोयत ,रायपुर थाना प्रभारी मय जाप्ता के पहुंचे और फायर ब्रिगेड बुलाकर आग पर काबू पाया। तब तक ट्रक जलकर खाक हो गया था। ट्रक आंध्रपदेश से आम भरकर कर ला रहा था। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मृतक भैरूलाल गर्भवती पत्नी आशा को दिखाने झालावाड़ दिखाने के बाद  वापस गांव बांसखेड़ी जा रहा था। मृतक के भाई संदीप की रिपोर्ट पर पुलिस में दुर्घटना का मुकदमा दर्ज किया।

मोर्चरी की हालत देख एसडीम खफा
रायपुर क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में मृतक का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे प्रशासनिक अमला ने मोर्चरी रूम की हालत पर गहरी नाराजगी जताई। उपखंड अधिकारी दिनेश कुमार मीणा ने बताया कि मोर्चरी की हालत देखकर ऐसा लग रहा है कि यह पशुओं का तबेला है, शराबियों का अड्डा बना हुआ है। मोर्चरी में शव की सुरक्षा के लिए कोई उपाय नहीं है। बिजली, पानी, छाया की कोई व्यवस्था नहीं है। इस संबंध में उन्होंने सीएमएचओ डॉ. साजिद खान से मोर्चरी की हालत सुधारने के लिए कहा।

ट्रेलर-कार की भिड़ंत में खाटूश्यामजी जा रहे एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
जमवारामगढ़। दौसा-मनोहरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह लगभग आठ बजे नेकावाला टोल के पास एक ट्रेलर व कार में हुई जबर्दस्त टक्कर में पांच जनों की मौत हो गई। सभी मृतक  एक ही परिवार के सदस्य थे। रायसर थाना अधिकारी रघुवीर सिंह ने बताया कि कार दौसा की ओर से खाटूश्यामजी के लिए जा रही थी। इसी दौरान नेकावाला टोल टैक्स के पास मनोहरपुर की तरह से आ रहे ट्रेलर से उसकी टक्कर हो गई। इस दुघर्टना के कारण दोनों ही वाहन सड़क से करीब बीस फिट नीचे गहरी खाई में गिर गए। कार में सवार सत्य प्रकाश (60) पुत्र गुरु प्रसाद निवासी ठाकुर गज वाली गली लखनऊ, उनकी पत्नी रामादेवी(55), पुत्र अभिषेक(35) गुरु प्रसाद, पुत्र वधू प्रियसा(30) पत्नी अभिषेक व एक छह माह की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि ट्रेलर चालक व खलासी घायल हुए हैं। जबर्दस्त सड़क दुघर्टना देखकर आस पास के लोग दौड़ पड़े और बड़ी कठिनाई से मृतकों को कार से निकाला। पुलिस ने सभी मृतको का निम्स अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ व पायलट ने दु:ख जताया
सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत होने पर राज्य के कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ व पूर्व उपमुख्य मंत्री पायलट ने दु:ख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट डालकर संवेदना जताई है।

सभी मृतक लखनऊ के
जानकारी के अनुसार कार में सवार उत्तरप्रदेश के लखनऊ के रहने वाले दादा-दादी, बेटा-बहू व पोती सीकर जिले में स्थित खाटूश्यामजी के दर्शनों के लिए जा रहे थे।

रात में मोटर साइकिल से अपने गांव लौट रहे युवकों को ट्रेलर ने मारी टक्कर, दो भाईयों की मौत, एक घायल
भीलवाड़ा। राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के गुलाबपुरा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात ट्रेलर चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार 2 भाईयों की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि फुलियाकलां थाना क्षेत्र के खामोर गांव के सोहन और बरदा पुत्र किसना तेली एवं गोपाल पुत्र सुवालाल तेली गुरुवार को एक अन्य गांव गए थे।

जहां से तीनों रात में मोटर साइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान उनियारा-भीम राष्ट्रीय राजमार्ग 148 डी पर स्थित रेलवे पुलिया के नजदीक ट्रेलर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इससे सोहन और बरदा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सुवालाल घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि सुवालाल को गुलाबपुरा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे भीलवाड़ा भेज दिया गया। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिए हैं।

एंबुलेंस-ट्रक की भिड़ंत में 2 की मौत, महिला की तबीयत खराब होने पर राजगढ़ से बीकानेर लेकर जा रहे थे परिजन
चूरू। जिले के तारानगर थाना क्षेत्र में राजू की ढाणी के पास एंबुलेंस और ट्रक में आमने-सामने भिडंत हो गई। हादसे में एंबुलेंस ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि उसमें सवार तीन जने गंभीर घायल हो गये। घायलों को गौसेवक विकी की टीम ने निजी वाहन से गर्वमेंट डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया, जहां एक घायल की इलाज के दौरान मौत हो गयी। जबकि दो घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद वेंटीलेटर की एंबुलेंस से जयपुर रैफर किया गया। अस्पताल में राजगढ़ निवासी आनंद ने बताया कि राजगढ़ निवासी 30 वर्षीय सीमा उर्फ बबली पत्नी जगदीश कुमार की तबीयत ज्यादा खराब होने पर राजगढ़ के झाझड़िया अस्पताल से बीकानेर लेकर जा रहे थे।

एंबुलेंस में उसका भाई शिव कुमार, रतनलाल और सुमन थे। एंबुलेंस को खारिया हाल राजगढ़ निवासी 35 वर्षीय राजेश गोदारा चला रहा था। राजगढ़ से बीकानेर लेकर जाते समय रास्ते में राजू की ढाणी से चूरू की तरफ सामने से आ रहे ट्रक से एंबुलेंस की भिड़ंत हो गयी। हादसे में एंबुलेंस ड्राइवर राजेश गोदारा व सीमा देवी को राजगढ़ ले जाया गया। वहीं दूधवाखारा के गोसेवक विकी ने अपनी टीम के साथ तीन घायल 32 वर्षीय रतनलाल, 30 वर्षीय सुमन देवी व 45 वर्षीय शिव कुमार को चूरू के डीबी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान शिवकुमार की मौत हो गयी।

वहीं हादसे में गंभीर घायल रतनलाल व सुमन को प्राथमिक इलाज के बाद जयपुर रैफर किया गया। दूसरी ओर राजगढ में एंबुलेंस ड्राइवर राजेश गोदारा की भी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी से कांस्टेबल भींवाराम इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

बाइक-रोडवेज बस की भिडंत में पिता-पुत्र की मौत, टक्कर के बाद बाइक में लगी आग
टोडारायसिंह। टोंक जिले में दूदू-छाण स्टेट हाईवे पर रघुनाथपुरा मोड़ पर रोडवेज बस ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी, जिससे पिता-पुत्र की मौके पर मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक कुछ क्षण में जल कर राख हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को उपजिला अस्पताल में पहुंचाया।

मृतक के पुत्र रामपाल रेगर ने रिपोर्ट में बताया कि पिता नाथूलाल रेगर 60 और भाई सोनू 26 मोटरसाइकिल से खरेडा से गांव रघुनाथपुरा आ रहे थे, इसी दौरान रघुनाथपुरा मोड़ पर सामने से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। वहीं टक्कर से बाइक जल कर राख हो गई। दुर्घटना के बाद चालक मौके पर बस छोड़कर फरार हो गया।

पूर्व विधायक जालम सिंह रावलोत के बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत, साथी घायल
जोधपुर। शहर के नहर चौराहा के समीप देर रात साढ़े 12 बजे भीषण सडक़ हादसे में शिव के पूर्व विधायक जालमसिंह रावलोत के पुत्र की मौत हो गई और साथी घायल हो गया। कार को उसका साथी चला रहा था। उसे उपचार के  लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे की सूचना पर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। आज सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सुपुर्द किया गया। मामले में अग्रिम जांच जारी है। थानाधिकारी ईश्वरचंद पारिक ने बताया कि बाड़मेर शिव के पूर्व विधायक जालमसिंह रावलोत के बेटे निपुणराज सिंह (26) और उसका साथी पार्थ राठौड़ जोकि दोनों वर्तमान में उम्मेद हेरिटेज में रहते है। देर रात यह लोग कार में सवार होकर डीपीएस से जोधपुर की तरफ आ रहे थे।

कार को पार्थ राठौड़ चला रहा था, पास में निपुणराज सिंह बैठा था। रात साढ़े 12 बजे यह लोग जब पाल रोड नहर चौराहा के पास में पहुंचे तब कार डिवाइडर पर चढ़ दुर्घटनाग्रस्त हो गई और कार की दिशा भी बदल गई। हादसे में दोनों बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। मगर अस्पताल में पूर्व विधायक जालमसिंह रावलोत के पुत्र निपुणराज सिंह को मृत बता दिया गया। पार्थ राठौड़ का अस्पताल में उपचार चल रहा है। देर रात हादसे के बाद काफी लोग वहां जमा हो गए। बाद में तत्काल उन्हें अस्पताल भिजवाया गया। कार को पुलिस ने रास्ते से हटवाकर मार्ग दुरूस्त कराया।

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर : 3 युवकों की मौत, एक उछलकर 30 फुट गहरी खाई में गिरा
भीलवाड़ा। जिले के बीगोद थाना क्षेत्र में देर रात कार की टक्कर से बाइक सवार 3 युवकों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रामस्वरूप भील, भैरू भील और प्रहलाद भील मोटरसाइकिल से राशन सामग्री लेकर सोपुरा की ओर जा रहे थे कि कोटा राजमार्ग पर नया गांव के नजदीक एक तेज रफ्तार कार से मोटर साइकिल टकरा गयी, जिससे रामस्वरूप और भैरू भील वहीं गिरकर बुरी तरह घायल हो गये, जबकि प्रहलाद टक्कर लगने से उछलकर सड़क किनारे करीब 30 फुट गहरी खाई में गिर गया।

पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और रामस्वरूप और भैरू को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुबह प्रहलाद की तलाश की गयी, तो उसका शव खाई में मिला।