indian team - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारतीय पुरुष कम्पाउंड टीम ने जीता स्वर्ण पदक
ग्वांगजू (दक्षिण कोरिया)। रिषभ यादव, अमन सैनी और प्रथमेश फुगे की भारतीय पुरुष कम्पाउंड टीम ने रविवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप 2025 में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। आज यहां खेले गये फाइनल मुकाबले में भारतीय पुरुष कम्पाउंड टीम ने फ्रांस को 235-233 से हराकर यह उपलब्धि हासिल की। यह पहला मौका है जब भारत ने पुरुष कम्पाउंड टीम स्पर्धा में विश्व चैंपियनशिप का स्वर्ण पदक जीता है। फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की शुरुआत थोड़ी कमजोर रही और वे पहले सेट में 57-59 से पीछे हो गए। हालांकि इसके बाद टीम ने शानदार वापसी की और हर सेट में लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए फ्रांस की चुनौती को 235-233 से खत्म किया।  पहले राउंड में बाई मिलने के बाद भारत ने ऑस्ट्रेलिया को शूट-ऑफ में मात दी, क्वार्टर फाइनल में अमेरिका को 234-233 से हराया और सेमीफाइनल में तुर्की पर 234-232 से जीत दर्ज की।

भारत के युवा तीरंदाज षभ यादव ने अपनी पहली विश्व चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। 23 वर्षीय षभ ने क्वालिफिकेशन में 709 अंकों के साथ आवां स्थान हासिल किया। और मिश्रित टीम स्पर्धा में भी दमदार खेल दिखाया। उन्होंने भारत की शीर्ष कम्पाउंड महिला तीरंदाज ज्योति सुरेखा वेन्नम के साथ जोड़ी बनाकर मिश्रित टीम स्पर्धा में रजत जीता। दोनों ने जर्मनी, अल सल्वाडोर और चीनी ताइपे को हराते हुए फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में नीदरलैंड्स के खिलाफ भारतीय जोड़ी ने शुरुआती बढ़त बनाई और पहले सेट के बाद 39-38 से आगे भी रहे, लेकिन आखिरकार मुकाबला 155-157 से हारकर उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। ज्योति सुरेखा वेन्नम के लिए यह दूसरा मिश्रित टीम स्पर्धा पदक है। इससे पहले उन्होंने 2021 यैंकटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में अभिषेक वर्मा के साथ भी मिश्रित टीम में रजत पदक जीता था। हालांकि, महिला टीम स्पर्धा में भारतीय चुनौती जल्दी खत्म हो गई। तीसरी वरीयता प्राप्त ज्योति, परनीत कौर और प्रिथिका प्रदीप की टीम को इटली ने प्री-क्वार्टर फाइनल में 233-229 से हराकर बाहर कर दिया। इस हार के साथ भारत अपने पिछले खिताब, बर्लिन 2023 का बचाव नहीं कर सका।

लीड्स टेस्ट : इंग्लैंड के पहली पारी में 3 विकेट पर 209 रन, पन्त का भी सैकड़ा, तीन शतकों के बावजूद भारत पारी 471 पर सिमटी
लीड्स। रिषभ पन्त (134) के शानदार शतक के बावजूद बेन स्टोक्स (66 पर 4) और जोश टोंग (86 पर 4 विकेट) की अनुशासित गेंदबाजी के चलते इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन शनिवार को भारत की पहली पारी 471 रनों पर सिमट गई। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने ओली पोप की नाबाद शतकीय पारी की बदौलत तीन विकेट पर 209 रन बना लिए थे। स्टंप के समय ओली पोप के साथ हैरी ब्रूक बिना खाता खोले क्रीज पर मौजूद थे। इससे पहले इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैक क्राली 4 और बेन डकेट 62 रन बनाकर आउट हुए। दिन का खेल समाप्त होने से कुछ ही समय पहले इंग्लैंड का तीसरा विकेट जो रूट (28) के रूप में गिरा। भारत की ओर से ये तीनों विकेट जसीप्रीत बुमराह ने लिए।

इससे पूर्व शुभमन गिल (147), यशस्वी जायसवाल (101) और रिषभ पन्त के शतकों की बदौलत बड़े स्कोर की ओर से बढ़ रहे भारत की पहली पारी को करारा झटका लगा जब लंच से पहले 20 मिनट में एक के बाद एक उसके चार बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। भारतीय पारी को समेटने में बेन स्टोक्स और जोश टोंग की भूमिका अहम रही। भारत के पांच बल्लेबाज अपने निजी स्कोर को दहाई की संख्या तक भी नहीं पहुंचा पाए।

भारत ने आज सुबह विगत दिन के 359/3 से आगे खेलना शुरू किया था। इंग्लैंड को पहली सफलता शोएब बशीर ने गिल को आउट कर दिलाई। गिल ने 227 गेंदों पर 19 चौके और एक छक्के सहित 147 रन बनाए। करुण नायर (0) बेन स्टोक्स का शिकार बने। एक छोर पर जमकर बल्लेबाजी कर रहे पन्त को जोश टोंग ने पगबाधा आउट किया। पंत ने डीआरएस का इस्तेमाल किया मगर गेंद विकेट पर जा रही थी।

पंत ने अपनी शतकीय पारी में 12 चौके और छह छक्के जड़े। लंच से ठीक पहले भारत को सातवां झटका शार्दुल ठाकुर (1) के रूप में लगा। वह स्टोक्स का चौथा शिकार बने। लंच के बाद के खेल में बुमराह (0), जडेजा (11) और प्रसिद्ध कृष्णा (1) के आउट होने के साथ ही भारतीय पारी सिमट गई।  इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स ने 66 रन देकर 4 और जोश टोंग ने 86 रन देकर 4 विकेट लिए।

बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना ने चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की ऐतिहासिक जीत पर लिखी शानदार कविता
मुंबई। बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना ने चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की ऐतिहासिक जीत पर शानदार कविता लिखी है। आयुष्मान खुराना, क्रिकेट के जबरदस्त फैन हैं और हमेशा टीम इंडिया का समर्थन करते हैं। चाहे वह घरेलू मुकाबला हो या अंतरराष्ट्रीय, कल पूरे दिन इंस्टाग्राम पर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर करते रहे। जैसे ही भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीता, उन्होंने कई इंस्टाग्राम स्टोरीज पोस्ट कीं, जिसमें वह मैच देखते और टीम इंडिया को शुभकामनाएं देते नजर आए।यहां तक कि शूटिंग के लिए सफर कर रहे आयुष्मान इस रोमांचक मैच से नजरें नहीं हटा सके, जैसा कि उनकी इंस्टाग्राम स्टोरीज में साफ देखा गया। आयुष्मान इस समय अपनी आने वाली फिल्म थामा की शूटिंग कर रहे हैं, जो मैडॉक फिल्म्स की हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है।

उन्होंने अपनी पूरी फिल्म की टीम को इकट्ठा किया, और सभी ने मिलकर मैच के आखिरी रोमांचक लम्हों का आनंद लिया। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में, आयुष्मान को स्क्रीन पर आंखें गड़ाए भारत बनाम न्यूजीलैंड के फाइनल के आखिरी क्षणों को देखते हुए देखा जा सकता है। जैसे ही भारत की जीत पक्की हुई, वह जोरदार खुशी में झूम उठे और पूरी टीम उनके साथ जश्न मनाने लगी। आयुष्मान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वह भारत की जीत के रोमांच से अभी तक बाहर नहीं आ पाए हैं। इस वीडियो में उन्होंने अपनी खास शैली में टीम इंडिया के लिए एक कविता लिखी और सुनाई।

पहला वनडे: टीम इंडिया ने इंग्लैंड को चार विकेट से पराजित किया, उपकप्तान शुभमन गिल रहे प्लेयर ऑफ द मैच
नागपुर। रवींद्र जडेजा और हषिज़्त राणा (तीन-तीन विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद शुभमन गिल (87), अक्षर पटेल (52) और श्रेयस अय्यर (59) की अधज़्शतकीय पारियों की बदौलत भारत ने पहले एकदिवसीय मुकाबले में इंग्लैंड को 68 गेंदे शेष रहते चार विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ भारत ने तीन मैचों शृंखला में 1-0 से बढ़त बना ली हैं।

ओपनर्स 19 रन पर पवेलियन लौटे : इंग्लैंड के 248 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और उसने मात्र 19 रन पर अपने दो विकेट गवां दिये। कप्तान रोहित शर्मा (दो) और यशस्वी जायसवाल (15) रन बनाकर आउट हुये। इसके बाद शुभमन गिल  और श्रेयस अय्यर ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिये 94 रनों की साझेदारी हुई। 16वें ओवर में जेकब बेथेल ने पगबाधा आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। श्रेयस अय्यर ने 36 गेंदों में नौ चौके और दो छक्के लगाते हुए 59 रनों की पारी खेली।

पटेल-गिल की शतकीय साझेदारी : इसके बाद बल्लेबाजी करने आये अक्षर पटेल ने गिल का भरपूर साथ निभाया। दोनों के बीच चौथे विकेट लिए 108 रनों की मजबूत साझेदारी हुई। जीत की ओर बढ़ रही भारतीय टीम को 34वें ओवर में आदिल रशीद ने अक्षर पटेल को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा। अक्षर पटेल ने 47 गेंदों में छह चौके ओर एक छक्का लगाते हुए 52 रन बनाये। केएल राहुल (2) को आदिल रशीद ने अपनी ही गेंद पर कैच आउट भारत को पांचवां झटका दिया। इसके बाद साकिब महमूद ने शतक की ओर बढ़ रहे शुभमन गिल को बटलर के हाथों कैच आउट कराकर भारत को बड़ा झटका दिया। गिल ने 96 गेंदों में 14 चौके लगाते हुए (87) रनों महत्वपूणज़् की पारी खेली। भारत ने 38.4 ओवर में छह विकेट पर 251 रन बनाकर चार विकेट से मुकाबला जीत लिया। रवींद्र जडेजा  (12) और हादिज़्क पंड्या (नौ) रन बनाकर नाबाद रहे। जडेजा ने साकिब महमूद की गेंद पर विजयी चौका लगाया।    इंग्लैंड की ओर से साकिब महमूद और आदिल रशीद को दो-दो विकेट मिले।

इंग्लैंड की शानदार शुरुआत : इससे पहले आज यहां विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में इंग्लैंड के कप्तान जॉस बटलर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की फिल सॉल्ट और बेन डकेट की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 75 रनों की साझेदारी की।

टी-20 : भारत ने सीरीज 4-1 से जीती, अभिषेक के धुंआधार शतक से इंग्लैंड को 150 रनों से रौंदा
मुंबई। अभिषेक शर्मा (135 रन व 3 रन पर 2 विकेट) के हरफनमौला और मोहम्मद शमी (25 पर 3) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने रविवार को पांचवें और अखिरी टी-20 मुकाबले में इंग्लैंड को 150 रनों से हरा दिया है। इसी के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज 4-1 से जीत ली।

भारत ने बनाए रिकॉर्ड 247 रन :

भारत के रिकॉर्ड 247 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड के फिल सॉल्ट और बेन डकेट की सलामी जोड़ी ने तेजी के साथ रन बनाते हुए अच्छी शुरुआत करने का प्रयास किया दोनों के बीच पहले विकेट के लिए महज 2.1 ओवर में 23 रन की साझेदारी हुई। तीसरे ओवर में मोहम्मद शमी ने बेन डकेट (0) को आउटकर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद इंग्लैंड का कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के आगे नहीं टिक सका।

इंग्लैंड पारी 63 गेंदों में सिमटी :

आठवें ओवर में शिवम दुबे ने एक छोर थामे खड़े फिल सॉल्ट को आउट कर इंग्लैंड को बड़ा झटका दिया। फिल सॉल्ट ने 23 गेंदों में सात चौके और तीन छक्के लगाते हुए 55 रनों की पारी खेली। साल्ट के आलवा जेकब बेथेल (10) रन ही दहाई आंकड़े तक पहुंच सके। इंग्लैंड की पूरी टीम 10.3 ओवर में 97 के स्कोर पर ढ़ेर हो गई। भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने 25 रन देकर तीन विकेट लिए। अभिषेक शर्मा ने तीन रन देकर दो विकेट लिये और वरूण चक्रवर्ती व शिवम दुब ने भी दो- दो विकेट हासिल किए।

अभिषेक-तिलक ने जोड़े 115 रन :

वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के कप्तान जॉस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारत की संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी ताबड़तोड़ शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए अभी मात्र 21 रन ही जोड़े थे कि मार्क वुड ने संजू सैमसन (16) को आउटकर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये तिलक वर्मा ने अभिषेक शर्मा के साथ पारी को संभाला।

खो-खो वर्ल्ड कप: दोनों फाइनल में नेपाल को हराया, भारत दोनों वर्गों में वर्ल्ड चैंपियन बना
नई दिल्ली। मेजबान भारत की पुरुष और महिला टीम ने खो-खो वर्ल्ड कप का पहला खिताब जीत लिया। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में दोनों कैटेगरी के फाइनल खेले गए। महिला टीम ने नेपाल को 78-40 के बड़े अंतर से हराया। वहीं पुरुष टीम ने भी नेपाल को ही 54-36 अंकों से शिकस्त दी।  खो-खो वर्ल्ड कप 13 से 19 जनवरी तक नई दिल्ली में खेला गया। भारत की दोनों टीमें टूनार्मेंट में अजेय रहीं। जबकि नेपाल की दोनों टीमों को भारत के खिलाफ ही हार का सामना करना पड़ा। चैंपियन बनने के बाद भारत की दोनों टीमों ने तिरंगे के साथ विक्ट्री लैप लगाया।

शुरूआती 2 पारियों में आगे रहा भारत :

पुरुष वर्ग के फाइनल में नेपाल ने टॉस जीतकर रक्षण चुना। पहली पारी में भारत ने 26 अंक हासिल किए, जबकि नेपाल को एक भी अंक नहीं मिला। टीम इंडिया नेपाल को एक बार आॅलआउट करने में भी कामयाब रही। भारत ने पहली पारी में 26-0 की बढ़त ली। दूसरी पारी में नेपाल टीम ने पीछा करते हुए 18 अंक बटोरे। मध्यांतर के बाद स्कोर 26-18 से भारत के पक्ष में रहा।

तीसरी पारी में भी नेपाल ऑलआउट :

तीसरी पारी में भारत ने 28 अंक हासिल किए। नेपाल की टीम 4 मिनट के अंदर ही ऑलआउट हो गई, टीम एक भी ड्रीम रन नहीं बना सकी। तीसरे टर्न के बाद भारत ने 54-18 के अंतर से बढ़त बनाए रखी। चौथे टर्न में भी नेपाल की टीम 18 ही अंक ही ले सकी और भारत ने 54-36 के अंतर से वर्ल्ड कप जीत लिया।

चारों पारियों में दिखा भारत का दबदबा :

तीसरी पारी में भारत ने बढ़त का अंतर और भी ज्यादा कर लिया। टीम ने इस टर्न में 38 अंक बटोरे और स्कोर 73-24 से अपने हक में कर लिया। चौथी और आखिरी पारी में नेपाल 16 अंक ही  बटोर पाई, जबकि भारत ने 5 अंक हासिल कर लिए। 78-40 की स्कोर लाइन के साथ फाइनल खत्म हुआ और भारतीय महिला टीम पहले वर्ल्ड कप की चैंपियन बन गई।

नेपाल ने डिफेंस को चुना :

रविवार शाम को नेपाल ने टॉस जीतकर डिफेंस करना चुना। भारत ने पहली पारी में एकतरफा दबदबा दिखाया और 34 अंक हासिल किए। दूसरी पारी में नेपाल ने चेज किया और 24 अंक बटोरे, इस टर्न में भारत को भी एक पॉइंट मिल गया। हाफ टाइम के बाद भारत ने 35-24 के अंतर से बढ़त बनाए रखी।

टीम ने एकतरफा दबदबा दिखाया :

क्वार्टर फाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 109-16 के अंतर से हराया। वहीं सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 66-16 से मुकाबला जीता। फाइनल में भी इंडिया विमेंस का दबदबा दिखा और टीम ने 78-40 के अंतर से मुकाबला जीत लिया। पूरे टूनार्मेंट में नेपाल इकलौती ऐसी टीम रही, जिसने भारत के खिलाफ हार का अंतर 50 से कम पॉइंट्स का रखा।

चौथा टेस्ट 26 दिसंबर से एमसीजी पर, बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए तनुष भारतीय टीम में शामि्ल
नई दिल्ली। मुंबई के ऑफ स्पिन ऑलराउंडर तनुष कोटियान को आस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी शेष मैचों के लिए भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। तनुष कोटियान टीम में रविचन्द्रन अश्विन की जगह लेंगे, जिन्होंने ब्रिसबेन टेस्ट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। कोटियान अभी अहमदाबाद में विजय हजारे ट्रॉफी मुकाबलों में मुम्बई टीम का हिस्सा हैं। वे अहमदाबाद से मेलबर्न के लिए रवाना होंगे।  कोटियान ने 33 प्रथम श्रेणी मैचों में 25.70 की औसत से 101 विकेट लिए हैं, जिसमें पांच बार पांच विकेट और तीन बार मैच में 10 विकेट हॉल शामिल है। इसके अलावा उन्होंने 47 पारियों में 41.21 की औसत से 1525 रन भी बनाए हैं, जिसमें दो शतक और 13 अर्धशतक शामिल हैं। कोटियान हाल ही में इंडिया ए टीम का लगातार हिस्सा रहे हैं। वह पिछले महीने इंडिया ए के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए थे, जहां उन्होंने एक मैच में 44 रन बनाने के साथ-साथ एक विकेट भी लिया था।

कोटियान ने मुंबई की 2023-24 रणजी ट्रॉफी जीत में अहम भूमिका निभाई थी और 41.83 की औसत से 502 रन बनाने के साथ-साथ 16.96 की औसत से 29 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे। वह उस सीजन 500 रन और 25 विकेट का डबल बनाने वाले एकमात्र खिलाड़ी थे। इसके बाद इस सीजन की शुरुआत में भी उन्होंने ईरानी कप में मुंबई की तरफ से 64 और 114 रन बनाए, जबकि एकमात्र पारी में तीन विकेट लेकर टीम को ट्रॉफी जिताने में मदद की। हालांकि वॉशिंगटन सुंदर और रवींद्र जाडेजा के रहते हुए उनके बॉक्सिंग डे टेस्ट में खेलने की संभावना बहुत कम ही है।