ashok gahlot - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों में देरी, गहलोत बोले- राजस्थान में पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव न होने पर राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को करना चाहिए हस्तक्षेप
जयपुर। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने राजस्थान में पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव न होने पर राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को हस्तक्षेप करने की मांग की है। अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में गहलोत ने कहा कि अम्बेडकर का संविधान निर्माण में जो योगदान है वो तो इतिहास में दर्ज हो गया है। अब जो लोग अम्बेडकर के उसूलों में विश्वास नहीं करते थे वो आज सत्ता में हैं और उनकी जयंती मना रहे हैं। उनका संविधान में विश्वास है नहीं, संविधान की धज्जियाँ उड़ा रहे हैं। राहुल गांधी रोज कहते हैं, संविधान बचाओ, वो क्यों कहते हैं? इसलिए कहते हैं क्योंकि संविधान की धज्जियाँ उड़ रही हैं, लोकतंत्र कमज़ोर हो रहा है। आज जो कुछ देश में हालात बन गए हैं, ज्यूडिशियरी में भी, एजेंसियों में भी, पूरे देश में बहुत बड़ी स्थिति अजीब बन गई है।

फिर भी 14 अप्रैल को अम्बेडकर साहब की जयंती सब मनाते हैं, मनाएंगे भी। उनकी कथनी और करनी में अंतर है। आज पंचायत चुनाव नहीं करवा रहे, नगर निकाय चुनाव नहीं करवा रहे, ये तो अम्बेडकर के संविधान का पार्ट है। अगर उनमें विश्वास होता तो आज पंचायत चुनाव भी होते, नगर निकायों के चुनाव भी होते और तो और को-ऑपरेटिव के चुनाव भी होते जो करीब 10 साल हो गए नहीं हो रहे हैं। तो ये तमाम ये जो संस्थाएँ हैं इनको बर्बाद क्यों कर रहे हैं? जब सुप्रीम कोर्ट कह चुका, हाई कोर्ट कह चुका है, चुनाव आपको करवाने पड़ेंगे, डेट तक दे दी अप्रैल की तब भी नहीं करवाए। तो आप सोच सकते हो कि ये तो संविधान के विरोध में एक प्रकार से कहना चाहिए।

राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत का अशोक गहलोत की टिप्पणी पर पलटवार, कहा- गहलोत को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए
जयपुर। राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें दूसरों पर आरोप लगाने से पहले अपनी सरकार की कार्यशैली पर नजर डालनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 21 अप्रैल को पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन को लेकर की गई टिप्पणी औछी राजनीति को दर्शाती है। राजेन्द्र गहलोत ने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में रिफाइनरी परियोजना के लिए न तो स्थान तय किया गया और न ही कोई ठोस योजना बनाई गई। केवल राजनीतिक लाभ के लिए जल्दबाजी में शिलान्यास कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 में भाजपा सरकार ने परियोजना को सही दिशा दी, लेकिन 2018 से 2023 तक गहलोत सरकार के दौरान कार्य ठप रहा। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2023 में भाजपा सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस परियोजना को प्राथमिकता दी और लगातार निरीक्षण कर कार्य को गति दी, जिससे दो वर्षों में परियोजना पूरी हो सकी। राजेन्द्र गहलोत ने कहा कि 21 अप्रैल 2026 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे, जिससे प्रदेश के हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा और पश्चिमी राजस्थान में औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारतमाला जैसी योजनाओं से बाड़मेर क्षेत्र में कनेक्टिविटी और विकास को नई गति मिली है।

भजनलाल शर्मा ने पूर्व सीएम गहलोत को दिया करारा जवाब, कहा- पूर्व मुख्यमंत्री के पीएसओ की भूमिका पर सभी का ध्यान है, किसी को बख्शा नहीं जाएगा
सिरोही। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिरोही में ग्राम उत्थान शिविरों के उद्घाटन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में आयोजित हुए पेपरों की ओएमआर शीट में बदलाव हुए। मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को आइना दिखाते हुए कहा कि उनके पीएसओ की भूमिका क्या थी, इस पर सभी का ध्यान है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के लोगों को अपना चश्मा बदलवाना चाहिए, जिससे उन्हें राजस्थान का विकास दिखे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के राज में कई इलाकों में पलायन के पोस्टर लगते थे और लोगों को अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ता था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा झूठ बोलती है और झूठ का रास्ता अपनाती है। एसआईआर के नाम पर कांग्रेस लोगों को बहकाने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जमाना है, जनता किसी भी तरह की चिंता नहीं करे।

ऑक्सीजन पार्क की खबर के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बोले : हमारे समय हुए नवाचार के आज देशभर में जरुरत, लोगों को देगा शुद्ध हवा
जयपुर। बीकानेर के सुजानदेसर में ऑक्सीजन पार्क की अच्छी खबर के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनकी सरकार में हुए इस नवाचार की देशभर में जरूरत बताई है। गहलोत ने कहा कि जब हमने इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना की शुरुआत की थी तो इस नवाचार की देशभर में चर्चा हुई थी। उद्देश्य था शहरी क्षेत्रों में मनरेगा की तर्ज पर रोजगार देना।

इसी योजना ने सुजानदेसर (बीकानेर) को ऐसा तोहफा दिया है जिसकी आज सबसे अधिक जरूरत है-ऑक्सीजन। योजना के अंतर्गत करीब 500 मजदूरों को पौधे लगाने, निराई, गुड़ाई समेत सभी कार्यों के लिए लगाया गया। उनकी मेहनत से तैयार किया गया करीब 90,000 पेडों वाला ऑक्सीजन पार्क लोगों को शुद्ध हवा देगा और जीवन के साल बढ़ाने में मदद करेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का सरकार पर हमला, कहा- कोटा और जोधपुर निगमों को एक करना अदूरदर्शी और राजनीतिक स्वार्थ से लिया फैसला
जयपुर। राज्य सरकार के जयपुर के बाद जोधपुर और कोटा नगर निगम को दो की जगह एक करने के फैसले पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकार पर हमला बोला है। गहलोत ने कहा है कि राजस्थान की भाजपा सरकार ने कांग्रेस सरकार द्वारा शहरों के बेहतर विकास एवं रखरखाव की दृष्टि से बनाए गए नए नगर निगमों को खत्म कर जयपुर, जोधपुर और कोटा में दो नगर निगमों का विलय कर एक नगर निगम कर दिया है। यह एक बेहद अदूरदर्शी एवं राजनीतिक स्वार्थ से लिया गया फैसला है। छोटी प्रशासनिक इकाइयों से प्रशासनिक नियंत्रण एवं विकास बेहतर हो सकता है। हाल ही में आई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजयपेयी की सरकार द्वारा वर्ष 2000 में बनाए गए 3 नए राज्यों छत्तीसगढ़, उत्तराखंड एवं झारखंड की रजत जयंती थी।

इन 25 वर्षों में बड़े राज्यों से अलग होकर बने इन नए राज्यों के विकास के पैमान मूल बड़े राज्यों से बेहतर हो गए हैं। बेंगलुरू शहर की आबादी लगभग डेढ़ करोड़ हो गई है। इस शहर के विस्तार को देखते हुए वहां की नगर निगम बृहद बेंगलुरू महानगर पालिका को 5 अलग-अलग नगर निगमों में विभाजित कर दिया जिससे हर नगर निगम के पास कम प्रशासनिक क्षेत्र हो एवं विकास कार्य की बेहतर क्रियन्वति हो। पहले भाजपा सरकार ने 9 नए जिलों को खत्म किया और अब 3 नगर निगमों का विलय कर दिया। हमारी सरकार ने यह फैसला शहरी विकास के विशेषज्ञों की राय लेकर किया था। जयपुर की आबादी अब 60 लाख के पार जा चुकी है। केवल एक नगर निगम से यहां का प्रबंधन बेहद मुश्किल है। यही स्थिति कमोबेश जोधपुर व कोटा की है जिनका विस्तार बेहद तेजी से हो रहा है। यदि हमारे इस फैसले में कोई कमी थी तो उसे दूर करने का प्रयास कर इसे बेहतर करना चाहिए था परन्तु इन नगर निगमों को केवल राजनीतिक कारणों से विलय करना उचित नहीं है।

कांग्रेस में फिर अंदरूनी गुटबाजी सामने आई : गहलोत के स्वागत में भिड़े धारीवाल और गुंजल समर्थक, स्टेशन पर अफरा-तफरी
कोटा। अंता उपचुनाव में रविवार को प्रचार का आखिरी दिन है। जैसे-जैसे मतदान नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। वहीं कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है। शनिवार रात पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चुनाव प्रचार के लिए बारां रवाना हो रहे थे। इस दौरान कोटा रेलवे स्टेशन पर उनके स्वागत के लिए पहुंचे शांति धारीवाल और प्रहलाद गुंजल के समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों के बीच धक्का-मुक्की और नारेबाजी हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने हालात संभालते हुए गहलोत को भीड़ से निकालकर कार तक पहुंचाया।

कार्यकर्ताओं के बीच पुरानी खींचतान
धारीवाल और गुंजल के बीच खींचतान नई नहीं है। इससे पहले भी दोनों के समर्थक कई बार आमने-सामने आ चुके हैं। शनिवार को भी दोनों के कार्यकर्ता एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति काबू में आई, लेकिन इस घटना ने कोटा कांग्रेस की गुटबाजी को फिर उजागर कर दिया।

गुंजल ने यह दी प्रतिक्रिया
प्रहलाद गुंजल ने कहा कि मैं अंता उपचुनाव क्षेत्र में था, स्टेशन पर क्या हुआ इसकी जानकारी नहीं है। वहीं कांग्रेस नेता अमित धारीवाल ने कहा कि कांग्रेस एक है, कोई गुटबाजी नहीं। सभी अपने-अपने नेताओं के समर्थन में नारे लगाते हैं।

अस्पताल हादसे में न्यायिक आयोग का गठन कर पीड़ितों को न्याय दिलाए सरकार : गहलोत
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को एसएमएस अस्पताल पहुंचकर ट्रॉमा सेंटर आईसीयू में हुए अग्निकांड की जानकारी ली। इस हादसे में जान गंवाने वाले मरीजों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हिम्मत बंधाई।

इसके बाद मीडिया से बात करते हुए गहलोत ने कहा कि यह बेहद अफसोसजनक है कि इन परिजनों में राज्य सरकार द्वारा इनके साथ किए गए व्यवहार के प्रति रोष है क्योंकि सरकार ने संवेदनशीलता नहीं दिखाई है। परिजनों ने बताया कि उनसे अभी तक सरकार के किसी प्रतिनिधि ने बात नहीं की है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को संवेदनशीलता दिखाते हुए अविलंब परिजनों से बात करते हुए इन्हें संतुष्ट करना चाहिए एवं पीड़ितों को न्याय के लिए एक न्यायिक आयोग का गठन करना चाहिए।

राहुल को जान से मारने की धमकी देना निंदनीय : पूर्व सीएम गहलोत का बीजेपी पर हमला, कहा- प्रवक्ता पर कोई कार्रवाई नहीं
जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लाइव टीवी पर भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) के एक प्रवक्ता द्वारा जान से मारने की धमकी देना निंदनीय है। लोकतंत्र में ऐसी भाषा और इस सोच का कोई स्थान नहीं है।

गहलोत ने सोमवार को अपने बयान का वीडियो जारी कर कहा कि यह भी दुर्भाग्यपूर्ण है कि अभी तक भाजपा ने ऐसा बयान देने वाले प्रवक्ता पर कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि भाजपा के अध्यक्ष जे पी नड्डा की इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई हैं जो चिंता की बात हैं। उन्होंने कहा कि इससे भाजपा की घृणा एवं नफरत की राजनीति उजागर हुई हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी महंगाई, बेरोजगार एवं वोट चोरी की बात करते हैं और वोट चोरी का मुद्दा बना रहे है, इसलिए वोट चोरी के मुद्दे पर से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए क्या भाजपा प्रवक्ता इस तरह की सोच रखते हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में देशवासियों को विश्वास दिलाना चाहिए कि इस तरह का मामला सामने आया हैं और इस पर संज्ञान लिया जा रहा है लेकिन इस तरह की कोई भावना अभी तक तो सामने आई नहीं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा उठाए जा रहे मुद्दों पर उन्हें मिल रहे जनसमर्थन से भाजपा बौखलाई हुई है और हताशा में ऐसी हरकतें कर रही है। गहलोत ने इसकी निंदा करते हुए कहा कि ऐसे लोगों का लोकतंत्र में कोई विश्वास नहीं हैं। जनता सब देख रही है और वह समय आने पर जवाब देगी।

अमेरिकी टैरिफ के असर ने बढ़ाई चिंता, व्यापारियों को विशेष पैकेज दे सरकार : गहलोत
जयपुर। अमेरिकी टैरिफ से भारत में व्यापार पर बढ़ते असर को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चिंता जताई है। गहलोत ने कहा है कि अमेरिकी टैरिफ के विभिन्न उत्पादों और क्षेत्रों पर पड़ने वाले असर से सभी चिंतित हैं। निर्यात में गिरावट की आशंका के कारण जयपुर, जोधपुर सहित पूरे राजस्थान के हैंडीक्राफ्ट निर्यातक भी परेशान हैं। इसका सीधा असर प्रदेश की अर्थव्यवस्था एवं इन यूनिट्स में काम करने वाले कारीगरों एवं श्रमिकों के रोजगार पर भी पड़ेगा जो कि एक अप्रिय स्थिति होगी।

केंद्र सरकार को इस चुनौती से निपटने के लिए जल्द से जल्द ठोस कदम उठाने होंगे तथा निर्यातकों को भरोसा दिलाना होगा कि सरकार उनके साथ हर स्थिति में खड़ी है ताकि उनका  मनोबल प्रभावित न हो एवं सभी की आजीविका चलती रहे। राज्य सरकार को इस टैरिफ से प्रभावित व्यापारों को विशेष पैकेज के बारे में भी तैयारी करनी चाहिए।

पूर्व मुख्यमंत्री बरकतुल्लाह खान की जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित, पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत और टीकाराम जूली ने किए पुष्प अर्पित
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) मुख्यालय पहुंचे। दोनों नेताओं ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बरकतुल्लाह खान की जयंती पर आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में भाग लेते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने बरकतुल्लाह खान के योगदान और उनके सादगीपूर्ण व्यक्तित्व को याद किया। गहलोत ने कहा कि बरकतुल्लाह खान ने अल्प समय में ही प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई और जनसेवा को सर्वोपरि रखा। वहीं, टीकाराम जूली ने उन्हें राजस्थान की राजनीति का आदर्श व्यक्तित्व बताया।

कार्यक्रम में कई वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बरकतुल्लाह खान की विचारधारा और कार्यशैली आज भी कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देती है।

राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में अव्यवस्थाओं से आमजन परेशान : गहलोत
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर में सड़क दुर्घटना में एक बालक की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं अत्यंत दुखद और पीड़ादायक हैं। स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह के दौरान प्रशासनिक अव्यवस्थाओं ने आमजन को भारी परेशानी में डाल दिया। मिली जानकारी के अनुसार धूप और भीड़ के कारण 15 से अधिक बच्चों को डिहाइड्रेशन की स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। वहीं कई लोगों को प्रवेश पास होने के बावजूद कार्यक्रम स्थल में प्रवेश नहीं दिया गया, जिससे असंतोष का माहौल रहा।

लोगों ने आरोप लगाया कि सरकार और प्रशासन ने समारोह की पर्याप्त तैयारी नहीं की थी। सबसे बड़ी विडंबना यह रही कि सड़क दुर्घटना में मासूम की मौत के बावजूद कार्यक्रम में संवेदनशीलता का अभाव दिखाई दिया।

प्रदेश में अपराध घटनाओं पर गहलोत-जूली ने साधा निशाना, कहा- राजस्थान में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी
जयपुर। डूंगरपुर में 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म घटना के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। नेताओं ने कहा है कि राजस्थान में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब मासूमों, महिलाओं और आमजन की जान और उनका सम्मान कहीं भी सुरक्षित नहीं है। सरकार और प्रशासन मूक दर्शक बनकर निर्लज्जता से तमाशा देख रहे हैं, जबकि प्रदेश में एक के बाद एक दरिंदगी और बर्बरता की घटनाएं सामने आ रही हैं। डूंगरपुर में 6 वर्षीय मासूम बालिका से दुष्कर्म के बाद हत्या। दौसा में 7 वर्षीय मूक-बधिर बच्ची के साथ बलात्कार।

जयपुर के करणी थाना क्षेत्र में महिला से गैंगरेप। जयपुर में महिला सुरक्षा गार्ड से दुष्कर्म। बीकानेर में विदेशी महिला से दुष्कर्म। करौली में 9 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म। बगरू में लेबर इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या। कोटा में युवक पर जानलेवा हमला और हालत नाज़ुक। यह केवल घटनाओं की सूची नहीं, यह इस निकम्मी सरकार की विफलता का दस्तावेज़ है। जहां जयपुर, बीकानेर, कोटा, करौली लगभग हर जिले से अपराध की चीखें उठ रही हैं और सरकार कानों में रूई डालकर बैठी है।