injured - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दिल्ली में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान हिंसा : लोगों के पथराव में 5 पुलिसकर्मी घायल, 25-30 लोगों ने किया हमला
नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान के पास बुधवार तड़के अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान स्थानीय लोगों के पथराव करने से पांच पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हो गए। दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश पर, दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने राष्ट्रीय राजधानी में रामलीला मैदान के पास तुर्कमान गेट पर फैज-ए-इलाही मस्जिद के आसपास अवैध ढांचों के खिलाफ हटाने का अभियान शुरू किया था, तभी यह घटना हुई।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी निधिन वालसन ने मीडिया कर्मियों से कहा कि लगभग 25-30 लोगों ने पुलिस टीमों पर पत्थर फेंके, जिसमें पांच पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हो गए। उन्होंने कहा- हमें स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा। वहां एक बैंक्वेट हॉल और एक दवाखाना था, जिन्हें गिरा दिया गया है। यह अभियान रात में चलाया गया, ताकि लोगों को कोई दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि पथराव में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इससे पहले एक बयान में, दिल्ली के सेंट्रल रेंज के संयुक्त आयुक्त मधुर वर्मा ने बताया कि पूरे इलाके को सावधानीपूर्वक नौ जोन में बांटा गया था, जिनमें से प्रत्येक को अतिरिक्त उप आयुक्त रैंक के एक अधिकारी की देखरेख में रखा गया था। सभी संवेदनशील जगहों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। विध्वंस अभियान से पहले, शांति बनाये रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से अमन समिति के सदस्यों और अन्य स्थानीय हितधारकों के साथ कई समन्वय बैठकें आयोजित की गईं।

पुलिस के एक बयान में कहा गया है कि  सभी संभावित निवारक और विश्वास- बनाए रखने के उपाय किये गये। विध्वंस के दौरान, कुछ शरारती तत्वों ने पथराव करके अशांति फैलाने की कोशिश की। स्थिति को तुरंत नियंत्रित किया गया और बल का न्यूनतम उपयोग किया गया। यह सुनिश्चित किया गया कि बिना किसी किसी परेशानी के सामान्य स्थिति बहाल हो जाए। अधिकारी ने कहा कि दिल्ली पुलिस कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रतिबद्ध है, साथ ही यह भी सुनिश्चित करती है कि सभी न्यायिक निर्देशों को कानूनी, पेशेवर और संवेदनशील तरीके से लागू किया जाये।

सैन जोस गोलीबारी : ब्लैक फ्राइडे पर वेस्टफील्ड वैली फेयर मॉल में गोलीबारी, दो घायल; जाँच जारी
सैक्रामेन्टो। 28 नवंबर 2025 की दोपहर, ब्लैक फ्राइडे की भीड़-भाड़ के दौरान वेस्ट सैन जोस स्थित वेस्टफील्ड वैली फेयर मॉल में अचानक गोलीबारी की घटना से अफरा-तफरी मच गई। सैन जोस पुलिस विभाग (एसजेपीडी) ने पुष्टि की कि उन्हें मौके पर दो ऐसे व्यक्ति मिले हैं, जिन्हें गोली लगी थी। दोनों घायल व्यक्तियों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने फिलहाल उनके स्वास्थ्य की स्थिति सार्वजनिक नहीं की है।

घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मॉल में तैनात कर दिया गया। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे वहां न आएँ और आसपास के क्षेत्र से दूरी बनाए रखें, ताकि पुलिस जांच और सुरक्षा अभियान बिना किसी बाधा के चल सके। शुरुआती क्षणों में गवाहों की रिपोर्टों ने सक्रिय शूटिंग जैसी स्थिति का संकेत दिया, जिससे घबराहट बढ़ गई। हालांकि, बाद में एसजेपीडी ने स्पष्ट किया कि इलाके में किसी तरह के निरंतर खतरे की आशंका नहीं है।

पुलिस ने पूरे मॉल को खाली करवाया और अंदर जाकर यह सुनिश्चित किया कि कोई अतिरिक्त खतरा मौजूद नहीं है। अधिकारियों ने कहा कि जांच जारी है और घटना की परिस्थितियों, शामिल लोगों तथा संभावित कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि जो भी व्यक्ति इस घटना से जुड़े किसी भी प्रकार की जानकारी रखता है, वह तुरंत पुलिस से संपर्क करे।

‘ईथा’ के सेट पर चोटिल हुई श्रद्धा कपूर ने अपने फैंस के साथ शेयर किया उनका हेल्थ अपडेट, जानिए अभिनेत्री ने क्या कहा
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को उनकी अपकमिंग फिल्म ‘ईथा’ की शूटिंग के दौरान चोट लग गई थी। 23 नवंबर, 2025 को उन्होंने इंस्टाग्राम पर फैंस से बातचीत करते हुए अपनी तबीयत का अपडेट दिया। अभिनेत्री ने कहा कि वे टर्मिनेटर की तरह घूम रही हैं, मसल्स में खिंचाव है, लेकिन थोड़े आराम के बाद पूरी तरह ठीक हो जाएंगी। उन्होंने अपने चोटिल पैर को भी फैंस को दिखाया, जिस पर प्लास्टर बंधा हुआ था।

श्रद्धा कपूर को यह चोट इस महीने की शुरुआत में नासिक के औंधेवाड़ी में फिल्म की शूटिंग के दौरान लगी। लावणी सीन के दौरान, तेज धुन और लय पर एनर्जेटिक डांस करते समय उन्होंने बैलेंस खो दिया और अपना पूरा वजन बाएं पैर पर डाल दिया, जिससे पैर में फ्रैक्चर हो गया। इस घटना के बाद निर्देशक लक्ष्मण उटेकर ने नासिक शेड्यूल को तत्काल रोक दिया। हालांकि, श्रद्धा ने शूटिंग के दिन बर्बाद न करने के लिए सुझाव दिया कि टीम उनके क्लोज़-अप सीन फिल्माए।

श्रद्धा आखिरी बार 2024 में आई फिल्म ‘स्त्री 2 : सरकटे का आतंक’ में दिखाई दी थीं। ‘ईथा’ में वह लावणी की दिग्गज कलाकार विथाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर की भूमिका निभाती नजर आएंगी। श्रद्धा के फैंस उनकी शीघ्र रिकवरी की कामना कर रहे हैं।

गृह क्लेश के कारण महिला कुएं में कूदी : पुलिस ने निकाला बाहर, जानें पूरा मामला
जयपुर। कालवाड़ थाना इलाके में गुरुवार देर रात एक महिला ने गृह क्लेश से तंग आकर 150 फीट गहरे कुएं में छलांग लगा दी। कुएं में पानी नहीं होने से महिला जख्मी हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रस्सी से चारपाई बांधकर करीब 45 मिनट की मशक्कत से घायल महिला को निकाला और एसएमएस अस्पताल पहुंचाया। जहां से पीहर पक्ष जगतपुरा स्थित एक निजी अस्पताल ले गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

थाना प्रभारी नवरतन धौलिया ने बताया कि इलाके के भंभोरी स्थित मीणों की ढाणी निवासी छोटे लाल की पत्नी घीसी देवी उर्फ सपना (45) आत्महत्या करने के लिए कुएं में कूद गई। किसानी करने वाले उसके परिवार में गुरुवार रात करीब 12 बजे झगड़ा हुआ। जिस पर गुस्से में आई घीसी घर से निकल गई। उसने तेजी से भागते हुए गहरे कुएं में छलांग लगा दी।

लाठी-डंडों से पीटने वालों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज : लेपर्ड के हमले से दहशत, दो लोग गंभीर घायल
जयपुर। राजधानी जयपुर में नाहरगढ़ अभयारण्य रेंज स्थित गुर्जर घाटी में बीते दिनों रात को हुई घटना ने मानव-वन्यजीव संघर्ष पर फिर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। यहां एक मकान में घुसे लेपर्ड को पकड़कर स्थानीय लोगों ने लाठी-डंडों से पीटा। इस बीच लेपर्ड के हमले में दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि लेपर्ड को लाठी-डंडों से मारना गलत है। अब देखने वाली बात ये होगी कि ऐसा करने वालों पर वन विभाग कब तक कार्रवाई करेगा।

देर रात घर में घुसा लेपर्ड, दो लोगों पर हमला :

स्थानीय लोगों के अनुसार लेपर्ड गत शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे घर में घुस आया और गोविंदी देवी पर हमला कर दिया। उनके पैरों में गंभीर चोट आई। एसएमएस अस्पताल में उपचार के दौरान करीब 40 टांके आए हैं। वहीं एक अन्य निवासी लोकेश का हाथ जख्मी हुआ है। वायरल वीडियो में तीन लोग लेपर्ड को कंबल में दबोचे हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि एक व्यक्ति लाठी से उसके सिर पर वार करता नजर आया।

सेल्फ डिफेंस या नियमों का उल्लंघन :

वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग सक्रिय हो गया है। रेंजर रघुवेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि लेपर्ड को पीटना या मारना वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 का उल्लंघन है। सेल्फ  डिफेंस में भी किसी वन्यजीव पर इस तरह से हमला नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि लेपर्ड को पीटने वालों पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सजा या जुर्माना दोनों का प्रावधान :

वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धारा 9 के अनुसार किसी भी जंगली जानवर को नुकसान पहुंचाना या शिकार करना दंडनीय अपराध है। दोषी पाए जाने पर सजा और जुर्माना दोनों का प्रावधान है।

घायल लेपर्ड की तलाश जारी :

वन विभाग की टीम नाहरगढ़ अभ्यारण्य क्षेत्र में घायल लैपर्ड की तलाश कर रही है। रविवार को भी वन टीम जंगल में लेपर्ड की तलाश करती रही। पहाड़ी पर कुछ दूर जाकर लेपर्ड के पगपार्क दिखे। वन विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार जहां लेपर्ड ने हमला किया था। वहां से जंगल मुश्किल से 50 मीटर की दूरी पर है।

शरद मेले में हादसा : दीवार ढही, मलबे में दबकर चार मजदूर घायल
धौलपुर। शहर में चल रहे शरद मेले के दौरान शुक्रवार सुबह मेला ग्राउंड और बिजली घर के बीच मौजूद पत्थर की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। हादसे में दीवार के सहारे बैठे 4 लोग मलबे में दब कर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें हैं  अस्पताल में दाखिल कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही कलक्टर श्रीनिधि बीटी, एसडीएम कर्मवीर सिंह और धौलपुर कोतवाली प्रभारी हरिनारायण मीणा मौके पर पहुंचे। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने घालयों को मलबे से बाहर निकाल कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे में घायल मजदूरों की पहचान 65 वर्षीय कासिम पुत्र हमीद निवासी मेरठ उत्तर प्रदेश, 40 वर्षीय आस मोहम्मद पुत्र यामीन निवासी शामली उत्तर प्रदेश, 30 वर्षीय गुरनवास निवासी मेरठ और 60 वर्षीय अब्दुल सलाम पुत्र रहमतुल्ला निवासी मेरठ के रूप में हुई। कलक्टर श्रीनिधि बीटी ने बताया कि धौलपुर शहर के मेला ग्राउंड में शरद महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें दुकान लगाने के लिए आए मजदूर दीवार के नीचे दब गए थे। मलबे में दबे मजदूरों को सिविल डिफेंस और स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचा दिया है, जिनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

दिल्ली में बाइक हटाने के विवाद का खौफनाक मंजर : युवकों ने एक परिवार पर पालतू कुत्ते से कराया हमला, महिला समेत 6 लोग घायल
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम थाना क्षेत्र के सुभाष पार्क इलाके में बाइक हटाने को लेकर हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। पड़ोसी युवकों ने एक परिवार पर पालतू कुत्ते से हमला करा दिया और लोहे की रॉड व डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी। इस वारदात में महिला समेत 6 लोग घायल हुए, जिनमें 53 वर्षीय अरविंद राठौड़ की हालत नाजुक बनी हुई है।

पीड़ित परिवार ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि हमलावरों ने कुत्ते को छोड़कर उन्हें दबोच लिया और दूसरी ओर डंडों व रॉड से पीटते रहे। कुत्ते ने लगभग सभी सदस्यों को बुरी तरह नोच डाला। घायलों में चेतन राठौड़ (32), उनके पिता अरविंद, भाई, चाचा और एक महिला शामिल हैं। सभी को जीटीबी और जेपीसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुख्य आरोपी शालू स्वामी गली का ही रहने वाला है और वह पहले भी झगड़े-फसाद में शामिल रहा है। वारदात के बाद शालू व उसके साथी मौके से फरार हो गए। पीड़ति परिवार का कहना है कि पुलिस को तुरंत शिकायत दी गई, लेकिन शुरुआती कार्रवाई देर से हुई। इससे इलाके के लोगों में आक्रोश है।

उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि यह घटना रविवार की रात 11:30 बजे की है। पुलिस को झगड़े की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। वेलकम थाने में धारा 115(2), 118(1), 291, 351(2) और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उपायुक्त के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं और सीसीटीवी फुटेज की मदद से उनकी तलाश जारी है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल को देखते हुए पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ाने के साथ सुरक्षा सख्त कर दी है।

दिल्ली में युवती पर चाकू से हमला : दूरी बनाने से नाराज था आरोपी, शादी के बाद भी डाल रहा था दबाव
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में एक युवक ने एक युवती पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना मंगलबाजार रोड, न्यू मुस्तफाबाद की है। घायल 18 वर्षीय युवती को परिजनों ने तुरंत जीटीबी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस उपायुक्त उत्तर-पूर्व आशीष मिश्रा ने बताया कि दयालपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच में आरोपी की पहचान जहां के रूप में हुई है। वह युवती का पहले मित्र था। बाद में युवती ने आरोपी से दूरी बना ली, लेकिन जहां युवती पर शादी के बाद भी अवैध संबंध (विवाहेत्तर संबंध) बनाने का दबाव डाल रहा था। युवती के मना करने पर नाराज होकर आरोपी ने चाकू से हमला करके उसे घायल कर दिया। पुलिस टीम ने आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में जहां ने अपराध स्वीकार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ में सिलेंडर से गैस लीक : आग लगने से 7 मजदूर झुलसे, मौके पर पहुंची पुलिस
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पुसौर ब्लॉक अंतर्गत एनटीपीसी प्लांट की लेबर कॉलोनी में सोमवार देर शाम खाना बनाते समय सिलेंडर से अचानक गैस लीक हुई और आग लग गई। इस घटना में सात मजदूर झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुसौर ब्लॉक के ग्राम छपोरा में रात सात बजे एनटीपीसी लारा में काम करने वाले सरवानी निवासी खीरराम पटेल (36), सक्ती निवासी शैलेन्द्र कुमार यादव (44), बिहार निवासी मंजय कुमार (22), खरसिया सरवानी निवासी उपेन्द्र डनसेना (38)  मजदूर लेबर कॉलोनी में खाना बनाने के दौरान सिलेंडर लीकेज होने से कमरे में लगी आग  में झुलस गए। जिसके बाद आनन-फानन में चार लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया एवं अन्य घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, घटना की सूचना मिलते ही पुसौर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

मिनी ट्रक का ब्रेक फेल, खाई में गिरा, घायल चालक-खलासी का चल रहा इलाज
जयपुर। मालवीय नगर थाना इलाके के झालाना बाइपास पर एनबीसी कंपनी का मिनी ट्रक पलट गया। ब्रेक फेल होन की वजह से अनियंत्रित ट्रक दीवार तोड़कर खाई में जा गिरा। हादसे में घायल चालक व खलासी को अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के बाद करीब एक घंटे तक यातायात जाम रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रैन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को खाई से बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार घटना शाम करीब सवा सात की है। केवी स्कूल की ओर से आ रहा ट्रक सीतापुरा जा रहा था।

झालाना बाइपास स्थित श्मशान के पास अचानक ब्रेक फेल हुए तो चालक घबरा गया। चालक ने वाहन चालकों की जान बचाने के चक्कर में सड़क किनारे नगर निगम की दीवार से ट्रक को टकराया, ताकि मिनी ट्रक रोका जा सके। उसे इस बात का पता नहीं था कि दीवार के पीछे खाई है। इसके चलते ट्रक दीवार तोड़ता हुआ खाई में जा गिरा।

बाघ ने फिर किया दो लोगों पर हमला : कृषि पर्यवेक्षक का पैर नोंचा, होमगार्ड के मुंह पर मारा पंजा
खंडार। रणथंभौर टाइगर रिजर्व में जहां एक ओर वन कर्मचारी टाइगर मॉनिटरिंग में लापरवाही बरत रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पेरीफेरी वाले इलाकों के लोग भी गैर जिम्मेदाराना हरकत कर रहे हैं। जिसके चलते एक बार फिर रणथंभौर टाइगर रिजर्व की फलोदी रेंज में एक और हादसा सामने आया। यहां टाइगर के हमले में दो लोग घायल हो गए। वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक सीताराम सैनी निवासी सवाई माधोपुर शहर ने बताया कि वह दूमोदा गांव में तारबंदी देखकर लौट रहा था। इसी दौरान फलौदी रेंज के कैलाशपुरी तालाब के पास भीड़ लगी थी। जिसे देखकर वह एनीकट के पास रुक गया। तभी अचानक टाइगर आया और उनके पैर पर नोंच लिया। इस दौरान होम गार्ड बाबूलाल उसे बचाने के लिए आया। जिस पर एग्रेसिव होकर टाइगर ने होमगार्ड पर भी हमला कर दिया। टाइगर ने होमगार्ड के मुंह पर पंजा मारा, जिससे वह घायल हो गया। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां बाबूलाल का उपचार जारी है। वहीं दूसरे घायल सीताराम सैनी का उपचार अपैक्स रणथम्भौर सेविका में चल रहा है।

वन अधिकारी का कहना है :

एसीएफ योगेश कुमार के अनुसार फिलहाल किस टाइगर ने हमला किया है, यह पता नहीं लग सका है। हालांकि इस इलाके में बाघिन टी-8 और बाघिन टी-108 का मूवमेंट रहता है। ऐसे में संभावना है कि दोनों में से किसी एक ने एग्रेसिव होकर हमला किया है। कैलाशपुरी एनीकट पर पिछले कई माह से टाइगर मूवमेंट है।

एसडीआरएफ ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर में फंसे घायल चालक की बचाई जान
जयपुर। राजस्थान एसडीआरएफ ने दूदू तहसील के पास एक भीषण ट्रेलर दुर्घटना में फंसे एक घायल चालक की जान बचाई। एसडीआरएफ कमाण्डेंट राजेंद्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि बटालियन मुख्यालय की रेस्क्यू टीम आगामी मॉनसून को देखते हुए तैराकी अभ्यास के लिए खुड़ियाला गांव के तालाब की ओर जा रही थी। टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 08 पर सांवरदा पुलिया के पास दो दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर देखे।

इस पर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्लाटून कमांडर बलदेव सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम ने पाया कि पीछे के ट्रेलर में चालक रफीक खान (40) निवासी जिलावड़ा नसीराबाद अजमेर गंभीर रूप से घायल अवस्था में फंसा हुआ था। टीम ने तुंरत प्रयास कर ट्रेलर के क्षतिग्रस्त केबिन से चालक को बाहर निकाल तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया और उसे अस्पताल भिजवाया गया। इसे उसकी जान बच गई।