jaipur Dairy - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जयपुर डेयरी जल संरक्षण में बना रही मिसाल : कार्यक्रम का उद्देश्य जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता को बढ़ाना हैं- श्रुति
जयपुर। राजस्थान को ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन आरसीडीएफ की प्रशासक एवं प्रबंध संचालक श्रुति भारद्वाज ने कहा कि जयपुर डेयरी जल संरक्षण के क्षेत्र में जिस प्रतिबद्धता और नवाचार के साथ कार्य कर रही है, वह अन्य सभी जिला संघों के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण है। उन्होंने जल संरक्षण के लिए जयपुर डेयरी द्वारा अपनाई गई तकनीकों, संसाधन प्रबंधन और सामुदायिक भागीदारी की विशेष सराहना की।
राज्य सरकार की ओर से संचालित वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत जयपुर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ जयपुर डेयरी में पौधरोपण एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता को बढ़ाना रहा। इस दौरान बूथ संचालकों और सरस मित्रों को तुलसी के पौधे भेंट किए गए। पौध वितरण करते हुए मुख्य अतिथियों ने सभी से आग्रह किया कि वे 5 जून से 20 जून तक चलने वाले वंदे गंगा अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें तथा जल और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन जन तक पहुंचाएं।

इस अपसर पर प्रबंध संचालक मनीष फौजदार ने बताया कि जयपुर डेयरी राजस्थान की पहली ऐसी डेयरी इकाई है जिसे भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा नेशनल वाटर अवार्ड 2024 के बेस्ट इंडस्ट्री कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट किया गया है। मंत्रालय के अधिकारियों ने हाल ही में डेयरी का दौरा कर जल संरक्षण से संबंधित प्रयासों की सराहना की है। जयपुर डेयरी के अध्यक्ष ओम प्रकाश पूनिया ने घोषणा की कि डेयरी आने वाले समय में जल संरक्षण के क्षेत्र में और भी नवीन प्रयोग व नवाचार करती रहेगी। उन्होंने कर्मचारियों, बूथ संचालकों और किसानों से अपील की कि वे जल और हरियाली के इस मिशन को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग दें। कार्यक्रम के अंत में एक संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें जल संरक्षण पर विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए और सभी अधिकारियों ने अभियान की सफलता के लिए सामूहिक संकल्प लिया।

जल संरक्षण के लिए जयपुर डेयरी ने राजस्थान का पहला जीरो लिक्विड डिस्चार्ज संयंत्र किया स्थापित
जयपुर। पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण के लिए जयपुर डेयरी ने प्रदेश का पहला जीरो लिक्विड डिस्चार्ज (जेडएलडी) संयंत्र स्थापित किया है। इस संयंत्र को नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (एनडीडीबी) के तकनीकी परामर्श से 20 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है।

जयपुर डेयरी प्रतिदिन 12 लाख लीटर दूध का प्रसंस्करण करती है, इसके लिए प्रतिदिन 15.19 लाख लीटर पानी की आवश्यकता होती है। प्रसंस्करण के बाद निकलने वाले पानी को पहले से मौजूद ईटीपी (एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट) के माध्यम से उपचारित किया जाता है। अब इस नए जेडएलडी संयंत्र की मदद से इस ट्रीटेड पानी को तीन चरणों में उपचारित कर डेयरी के बॉयलर और रेफ्रिजरेशन जैसे कार्यों में पुन: उपयोग में लिया जाएगा। यह अत्याधुनिक तकनीक हर दिन 6.50 लाख लीटर (प्रतिवर्ष 24 करोड़ लीटर) पानी बचाने में सहायक होगी।

जल संरक्षण और वित्तीय लाभ :

संयंत्र पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के साथ ही जयपुर डेयरी को वित्तीय रूप से भी लाभान्वित करेगा। वार्षिक स्तर पर लगभग 1.30 करोड़ रुपए का वित्तीय लाभ होगा। शहर के दो लाख लोगों के लिए जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद करेगा। आरसीडीएफ  प्रशासक एवं प्रबंध संचालक श्रुति भारद्वाज ने बताया कि जल संरक्षण एवं पर्यावरण की दृष्टि से एक आदर्श मॉडल साबित होगा इसकी सफलता को देखते हुए अन्य जिला संघ में भी संयंत्र स्थापित किया जाएगा। ओमप्रकाश पूनिया ने बताया कि यह संयंत्र जयपुर डेयरी के पर्यावरण एवं जल संरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा, वहीं जयपुर डेयरी के प्रबंध संचालक मनीष फौजदार ने बताया कि यह संयंत्र राजस्थान के सहकारिता क्षेत्र में प्रथम ही नहीं अपितु भारत के डेयरी क्षेत्र में एक अभिनव पहल है प्रतिदिन 5 से 6 लाख लीटर पानी की बचत से न केवल राजस्व का लाभ होगा बल्कि इससे भूजल संरक्षण क्षेत्र में जयपुर डेयरी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

सिरोही कलां दुग्ध उत्पादक सचिव पर गबन का आरोप, विरोध में प्रदर्शन
जयपुर। दूदू जिला स्थित सिरोही कला दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति सचिव पर भुगतान में गड़बड़ी के विरोध में समिति के लोगों ने जयपुर डेयरी पर प्रदर्शन किया। लोगों के विरोध के चलते समिति के सचिव रामरतन चौधरी ने डेयरी पर ताला जड़ दिया। समिति के सचिव रामस्वरूप चौधरी ने कहा कि पूर्व सचिव रामरतन चौधरी ने अपने एवं अपने परिवार के लोगों के नाम वर्ष 2023 में 31 हजार लीटर एवं सितंबर 2024 तक 16 हजार लीटर दूघ दर्ज कर लाखों रुपए का गबन कर लिया। उन्होंने कहा कि डेयरी प्रशासन से  मांग कर रहे है इसकी जांच कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

अध्यक्ष ने बताया कि प्रबंध कार्यकारिणी ने उनको पद से हटा दिया। पद से हटाने के बाद वह डेयरी का ताला लगा दिया। इसके विरोध में चलते जयपुर डेयरी एमडी को कार्रवाई के लिए ज्ञापन दिया है। जयपुर डेयरी के एमडी मनीष कुमार ने बताया कि सिरोही कला दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति स्वतंत्र एजेंसी है और इसकी जांच सहकारिता विभाग करता है। जयपुर डेयरी से इस प्रकरण का कोई संबंध नहीं है।