accident - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

फायर फाइटिंग सिस्टम फेल, अलार्म बजता तो बच जाती 8 जिंदगियां : आईसीयू के स्टोर रूम में लगे स्मॉक डिटेक्टर ने नहीं किया काम, छोटी सी चिंगारी ने लिया आग का रूप
जयपुर। एसएमएस हॉस्पिटल के ट्रोमा सेंटर में हुई आगजनी की घटना में आठ लोगों की जान चली गई। इस घटना ने अस्पताल के फायर फाइटिंग सिस्टम के ऑपरेशन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अगर फायर फाइटिंग सिस्टम ठीक से मैनेज किया जाता तो आज आठ मरीजों की जान समय रहते बचाई जा सकती थी। घटना स्थल की पड़ताल और प्रत्यक्षदर्शियों से बात करने पर पता चला कि यहां स्टोर रूम में लगे स्मॉक डिटेक्टर ने सही से काम नहीं किया, जिसके कारण अलार्म सिस्टम समय पर एक्टिवेट नहीं हुआ। पुरानी तकनीक का फायर फाइटिंग सिस्टम होने यानी फायर स्प्रिंकलर सिस्टम नहीं होने के कारण आग बढ़ती चली गई और पूरे आईसीयू में फैल गई। अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यहां जो सिस्टम लगा है, उसमें स्मॉक अलार्म ही काफी देरी से बजा, जिसके कारण स्टोर में लगी आग का किसी को पता नहीं चला। स्टोर रूम में जब आग बढ़ गई और उसका धुंआ निकलकर आईसीयू रूम तक फैला तब स्टाफ  और वहां भर्ती मरीजों के परिजनों को पता चला और अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन के अधिकारियों का कहना है स्मॉक अलार्म समय पर बजा तभी स्टाफ  को आग की सूचना मिली।

जहां लगी आग वहां था स्टोर रूम, कबाड़ से भड़की :

आईसीयू वार्ड के जिस स्टोर रूम में आग लगी वह वार्ड का ही हिस्सा था, जहां मरीजों को भर्ती करने के लिए बैड लगाए जाने थे। लेकिन बाद में इसे स्टाफ  ने ही स्टोर रूम के रूम में तब्दील कर दिया। इसके बाद यहां दवाइयों के बॉक्स, गत्ते और अन्य कागजात रख दिया। इस कारण जब यहां आग लगी तो इस कबाड़ के कारण बहुत तेजी से बढ़ गई और फैलते-फैलते आईसीयू वार्ड तक आ गई और पूरे आईसीयू को चपेट में ले लिया।

सुरक्षा गार्ड को नहीं पता, कैसे चलेगा फायर फाइटिंग सिस्टम :

आईसीयू में पुरानी तकनीक का फायर फाइटिंग सिस्टम लगा है। ऑटोमेटिक वाटर सप्लाई के लिए फायर स्प्रिंकलर सिस्टम के बजाए मेनुअल सिस्टम लगे होने के कारण यहां आग लगने के तुरंत बाद पानी की सप्लाई नहीं हुई। इसके अलावा यहां तैनात स्टाफ और सुरक्षा गार्ड को भी ये नहीं पता था कि इस मेनुअल सिस्टम को वाटर सप्लाई के लिए कहां से कनेक्टिविटी दी जा सके।

चिंगारी से आग, प्लास्टिक जलने से बनी जहरीली गैस : दम घुटने से मरीजों की हुई मौत, बिजली कट होने से ऑक्सीजन सप्लाई रुकी
जयपुर। एसएमएस अस्पताल के आईसीयू में रविवार रात हुई भीषण अग्निकांड की घटना में जहरीली गैस बनने के कारण मरीजों की मौत हुई थी। आग लगने की शुरुआत आईसीयू में बने स्टोर रूम से हुई, जहां पहले चिंगारी उठी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि स्टोर रूम से आग अंदर ही अंदर फॉल सीलिंग में बिजली की वायरिंग, एक्रेलिक मैटेरियल और प्लास्टिक से बनी वस्तुओं में लगी। चिंगारी ने इन सभी को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे धुंआ उठ गया।

जहरीली गैसों का बना घातक मिश्रण : आग की तीव्रता बढ़ते ही प्लास्टिक और अन्य सिंथेटिक मैटेरियल के जलने से खतरनाक गैसें कार्बन मोनोऑक्साइड, सल्फर डाईऑक्साइड, हाइड्रोजन सल्फाइड बनने लगी। विशेषज्ञों के अनुसार इन गैसों से महज 3 से 5 मिनट में मरीज बेहोशी की स्थिति में आ गए।

ऑक्सीजन सप्लाई हुई बाधित : अग्निकांड के दौरान बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे आईसीयू में मौजूद वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम ने काम करना बंद कर दिया। पहले से ही गंभीर स्थिति में भर्ती मरीजों के लिए यह दोहरी मार साबित हुई। एक ओर ऑक्सीजन की आपूर्ति बंद हुई और दूसरी ओर जहरीली गैसों से दम घुटना शुरू हो गया।

जल्द सौंपेंगे रिपोर्ट : फॉरेंसिक साइंस लैबोरेट्री के निदेशक डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि घटनास्थल का दौरा कर साक्ष्य एकत्र किए। इन सभी तथ्यों के आधार पर एक-दो दिन में रिपोर्ट सरकार को सौंप दी जाएगी।

श्रीलंका में सड़क से फिसलकर खाई में गिरी बस : हादसे में 15 की मौत, घायलों में कुछ की स्थिति बेहद गंभीर
कोलंबो। श्रीलंका के उवा प्रांत में एला-वेल्लावेया मार्ग पर एक बस दुर्घटना में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने इस दुर्घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा तब हुआ जब एक बस सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गई।

अस्पताल के एक प्रवक्ता ने बताया कि घायलों में कुछ की स्थिति बेहद गंभीर है। बस में सवार यात्री एक समूह में थे। पुलिस ने बताया कि दुर्गम इलाके में पुलिस, सेना, अग्निशमन विभाग और स्थानीय लोगों के साथ बचाव कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान जारी रहा।

कर्नाटक में दर्दनाक हादसा : एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, बेटे को हॉस्टल छोड़ने जा रहे थे
कुनिगल। कर्नाटक में कुनिगल जिले के कुनिगल बाईपास पर रविवार रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में 13 वर्षीय किशोर सहित एक परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आज यहां बताया कि दुर्घटना तब हुई जब उनकी कार कथित तौर पर विपरीत दिशा से आते मिनी ट्रक से टकरा गई। पुलिस के मुताबिक पीड़ितों की पहचान सीबे गौड़ा (50), उनकी पत्नी शोभा (45), बेटी दुम्बीश्री (23) और बेटे भानुकिरण (13) के रूप में हुई है। यह भीषण दुर्घटना कल रात करीब 8 बजे उस समय हुई जब परिवार कक्षा आठ के छात्र भानुकिरण को कुनिगल के समीप बिदनागेरे उसके छात्रावास छोड़ने जा रहा था।

इसी दौरान उनकी कार बाईपास पर गलत दिशा से आ रहे एक मिनी ट्रक से टकरा गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवार सभी 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि मिनी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस दुर्घटना से मगदी में मातम का माहौल है जहां स्थानीय समुदाय में यह परिवार काफी मशहूर था।

पिकअप सवार बदमाशों ने फॉर्च्यूनर को 3 बार मारी टक्कर : ट्रैवल्स एजेंसी मालिक पर लाठी से किया हमला, तीन घायल
बाड़मेर। जिले के शिव कस्बे में पिकअप में आए बदमाशों ने फॉर्च्यनर सवार ट्रैवल्स एजेंसी मालिक पर लाठी से हमला कर दिया। हमले में उनके साथ बैठे दो साथी भी घालय हो गए। दोनों को जोधपुर रेफर किया गया है। एक अन्य साथी को हल्की चोटें आई हैं। पूरा घटनाक्रम करीब 20 मिनट तक चला। शिव थानाधिकारी ने बताया कि शेर खान जैसलमेर के फलसूंड स्वामी का गांव के रहने वाले हैं। इनका ट्रैवल्स का बिजनेस है। इनके साथ गाड़ी में बक्शे खान और शाह मोहम्मद भी थे। सुबह करीब 11 बजे तीनों शादी समारोह में जा रहे थे। शेर खान की एसयूवी को उण्डू के बाजार में अचानक आई 2 पिकअप ने घेर लिया।

पिकअप में बैठे ड्राइवर ने फॉर्च्यूनर को तीन बार टक्कर मारी। बदमाशों ने कार में सवार शेर खान, बक्शे खान, और शाह मोहम्मद पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। तीनों को फलसूंड (जैसलमेर) अस्पलात ले जाया गया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद शेर खान व बक्शे खान को जोधपुर रेफर कर दिया गया है। शाह मोहम्मद को हल्की चोटें आई हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उण्डू के रहने वाले नवाब खान और शेर खान के बीच साल 2024 में हुए एक मर्डर को लेकर रंजिश चल रही है। इस हमले को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

जिम्बाब्वे में राजमार्ग पर भीषण हादसा : कई मीटर तक घसीटते हुए वैन पर पलटा ट्रक, हादसे में 12 लोगों की मौत
हरारे। जिम्बाब्वे में मिडलैंड्स प्रांत के क्वेके के पास एक राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक ईंधन टैंकर, एक ट्रक और एक वैन की टक्कर होने से 12 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के प्रवक्ता पॉल न्याथी ने एक बयान में कहा कि दो ट्रेलर वाला पेट्रोल टैंकर सामने से आ रहे एक ट्रक और वैन से टकरा गया। टैंकर, वैन को कई मीटर तक घसीटते हुए वैन के ऊपर ही पलट गया, जिसके कारण वैन में सवार 12 लोगों की मौत हो गयी। फिलहाल, मृतकों की पहचान नहीं हुई है।

पुलिस के अनुसार कई दुर्घटनाएं लापरवाही, तेज रफ्तार और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी के कारण होती हैं, जबकि कुछ हादसे खराब वाहनों की वजह से भी होते हैं।

ब्रिटेन में फुटबॉल चैंपियनशिप के जश्‍न के दौरान हादसा : एक व्यक्ति ने फैंस पर चढ़ाई कार, 27 लोग घायल
लिवरपूर। ब्रिटेन के लिवरपूर में एक बड़ा हादसा हो गया। इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल चैंपियनशिप का खिताब जीत का जश्‍न मनाया जा रहा था। इस दौरान लिवरपूल के फैंस पर एक व्यक्ति ने कार चढ़ा दी। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि एक व्यक्ति ने लोगों की भीड़ पर कार चढ़ा दी। इस हादसे में 27 लोग घायल हो गए। इस मामले में एक ब्रिटिश व्‍यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

घायलों में से 2 लोगों की की हालत गंभीर है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्‍टार्मर ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि घटनास्‍थल के वीडियों देखे, जो कि भयावह है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक तेज रफ्तार कार सड़क पर खड़े प्रशंसकों की भीड़ को टक्कर मारती जा रही है। हादसा होता देख पुलिसकर्मियों ने तुरंत कार को घेर कर रोक लिया।

मायरा लेकर जा रहे लोगों की पिकअप खाई में पलटी : चार बच्चों सहित 5 की मौत
राजसमंद/बरार। जिले के भीम थाना क्षेत्र में थानेटा गांव के पास मंगलवार रात मायरा लेकर जा रहे लोगों की पिकअप बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में चार मासूम सहित कुल पांच लोगों की मृत्यु हो गई, वहीं करीब 15-20 अन्य लोग घायल हो गए हैं। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।  जानकारी के अनुसार मारवाड़ से एक परिवार मंगलवार रात भीम क्षेत्र के दरा गांव में मायरा लेकर जा रहा था, तभी थानेटा गांव के समीप अचानक पिकअप पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही भीम थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। 15 घायलों में से 9 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद ब्यावर रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों का इलाज भीम के सरकारी हॉस्पिटल में चल रहा है। मृतकों के शवों को भीम के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

इनकी हुई मौत
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान धर्म (14) पुत्र देवी सिंह निवासी बोरीमादा पाली, चांदी (18) पुत्र भेरू सिंह, मोडा सिंह (22) पुत्र भेरूसिंह, हरदेव (25) पुत्र राजू सिंह और नैनो पुत्र पन्ना सिंह के रूप में हुई है। यह परिवार पाली जिले के बोरीमादा गांव से भीम क्षेत्र की ग्राम पंचायत अजीतगढ़ के दरा गांव में मायरा लेकर जा रहा था। उनके साथ एक अन्य पिकअप भी चल रही थी।

ये हुए घायल
घायलों में मेघ सिंह (35) पुत्र पन्ना सिंह निवासी सिरयारी पाली, नारायण (40) सिंह पुत्र पन्ना सिंह, सूरज (12) पुत्र नारायण सिंह, हेमसिंह पुत्र पन्ना सिंह, अशोक सिंह (35) पुत्र अर्जुन सिंह, मुकेश (19) पुत्र भगवान सिंह, भगवान सिंह (48) पुत्र मंगल सिंह, जितेंद्र (13) सिंह पुत्र गोपाल सिंह और सुरेंद्र सिंह (62) पुत्र सोहन सिंह, ममता (18) पुत्री  भगवानसिंह, भैरूसिंह (38) पुत्र पन्नेसिंह, बालूसिंह (20) पुत्र पप्पूसिंह रावत, रेखादेवी (35) पत्नी विक्रमसिंह शामिल हैं।

श्रद्धालुओं की कार को पीछे से दूसरी कार ने मारी टक्कर : हादसे में मां-बाप समेत बेटे की मौत, 7 गभ्भीर घायल
ब्यावर। जवाजा थाना क्षेत्र के नाहरपुरा चौराहे के समीप रविवार सुबह एक इनोवा कार को पीछे से आ रही दूसरी कार ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद आगे चल रही इनोवा पलट गई, जिससे दम्पती व उनके मासूम पुत्र की मौत हो गई, वहीं 7 लोग गंभीर घायल हो गए। इनोवा सवार एक ही परिवार के थे जो नवरात्र के प्रथम दिन नाडोल स्थित माता के दर्शन करने जा रहे थे। घटना की जानकारी के बाद जवाजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय पहुंचाया। हीरा नगर निवासी राजेंद्र कुमावत ने पुलिस रिपोर्ट में बताया कि रविवार सुबह परिवार के लोगों के साथ ब्यावर से इनोवा कार से नाडोल स्थित माता रानी के दर्शन करने जा रहे थे। इस दौरान जब उनकी कार जवाजा थाना क्षेत्र के नाहरपुरा चौराहे के समीप से गुजर रही थी तभी पीछे से आ रहे अन्य कार ने उनकी कार के टक्कर मार दी, जिससे इनोवा पलट गई। हादसे में पुखराज (40) पुत्र किशन गोपाल, पूजा देवी (35) पत्नी पुखराज, मंजू देवी पत्नी किशन गोपाल, राजेद्र पुत्र महेंद्र कुमावत, कविता पत्नी राजेंद्र, मधुबाला पत्नी महेंद्र, कनिका पुत्री पुखराज, प्रज्वल पुत्र राजेंद्र, लक्ष्यमीत पुत्र पुखराज तथा यशमीत पुत्र पुखराज गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से एकेएच पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने  5 वर्षीय यशमीत पुत्र पुखराज को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुखराज, पूजा, मंजू देवी तथा मधुबाला को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में अजमेर रेफर कर दिया लेकिन पुखराज एवं पूजा की भी मौत हो गई। मंजू देवी तथा मधुबाला को भर्ती कर उनका उपचार शुरू कर दिया।

अस्पताल में इनका उपचार जारी : घायलोंं में राजकीय अमृतकौर अस्पताल के ट्रोमा वार्ड में लक्ष्यमीत, राजेंद्र कविता प्रज्वल तथा कनिका का उपचार जारी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजन को सौंप दिए। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जिम्बाब्वे में बस और ट्रक की टक्कर: हादसे में 24 लोगों की मौत, घायलों में से 12 की हालत गंभीर
हरारे। जिम्बाब्वे के माटाबेलेलैंड दक्षिण प्रांत में गुरुवार सुबह बस और ट्रक के बीच टक्कर से कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार दुर्घटना दक्षिणी सीमावर्ती शहर बेइटब्रिज के पास एक टोलगेट पर हुई। घटना में 17 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोगों की अस्पताल ले जाने के बाद  मौत हो गई।

रिपोर्ट के अनुसार घायलों में से 12 की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस दक्षिण अफ्रीकी सीमा के पास बेइटब्रिज की ओर जा रही थी। इसी दौरान विपरीत दिशा में 34 टन मैग्नीशियम लेकर आ रहे ट्रक से बस की टक्कर हो गयी। बस में सवार यात्रियों की वास्तविक संख्या का अभी पता नहीं चला है।

महाकुंभ प्रयागराज से आ रही श्रद्धालुओं से भरी स्लीपर बस खड़े ट्रोले में घुसी, तीन की मौत, दो घायल
सीमलिया। सीमलिया क्षेत्र में गुजर रहे दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे 8-लाइन पर सुबह महाकुंभ प्रयागराज से आ रही श्रद्धालुओं से भरी तेज रफ्तार निजी स्लीपर बस ने खड़े ट्रोले में जोरदार टक्कर मारी। इस दर्दनाक हादसे में दंपती सहित तीन यात्रियों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर घायल हुए। इसके अलावा आधा दर्जन अन्य यात्रियों के भी हल्की चोटें आईं। हादसा इतना जबरदस्त था कि बस का आगे का हिस्सा चकनाचूर हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ड्राइवर ने बस चलाने के लिए खलासी को कहा और खुद सो गया था। दुर्घटना के बाद ड्राइवर और खलासी श्रद्धालुओं को वहीं छोड़कर भाग गया। मौके पर आसपास  से आधा दर्जन एम्बुलेंस मंगवा कर घायलों को अस्पताल पहुचाया। सीमलिया थाना एएसआई  हरिराज सिंह ने बताया कि जानकारी के अनुसार यह बस 7 फरवरी को प्रयागराज महाकुंभ के लिए मध्यप्रदेश के मंदसौर से रवाना हुई थी। इसमें कुल 56 यात्री सवार थे। वे यात्रा पूर्ण कर एमपी लौट रहे थे कि यह हादसा हो गया।

गहरी नींद में सो रहे थे यात्री
बस में सवार यात्रियों ने बताया कि प्रयागराज महाकुंभ के बाद अन्य जगहों पर दर्शनों के उपरांत सभी वापस अपने गंतव्य पर जा रहे थे। बस सवार रतलाम की रहने वाली सिद्धि पंवार ने बताया- कि सुबह 5 बजे करीब लघुशंका के लिए बस यात्री रास्ते में रुके वहां से बस ड्राइवर की भी बदला। बस के मुख्य चालक ने उस समय बस चलाने के लिए खलासी को दे दी और खुद सो गया।  इसके  लगभग डेढ़ घंटे बाद ही यह हादसा हो गया। हादसे के तुरंत बाद बस चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। सीमलिया थाना एएसआई हरिराज सिंह ने बताया कि हादसे में कैलाशी बाई (54) और इनके पति किशोरीलाल रेखवार (60) व हलवाई अशोक (35) की मौत हुई है। हादसे के बाद सभी को कोटा एमबीएस अस्पताल पहुंचाया गया ।

अमेरिका में सेना के हेलिकॉप्टर से टकराया यात्री विमान : हवा में टक्कर के बाद विमान क्रैश, नदी से 18 लोगों के शव बरामद
वाशिंगटन। अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में रीगन नेशनल एयरपोर्ट के पास एक यात्री विमान और सेना के ब्लैकहॉक हेलिकॉप्टर की टक्कर के बाद पोटोमैक नदी से 18 शव बरामद किए गए हैं। रिपोर्ट में बताया कि जिस नदी में टकराया हुआ विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, वहां बचाव और राहत कार्य जारी है। घटनास्थल से अब तक 4 घायलों को बाहर निकाला गया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दुर्घटनाग्रस्त यात्री विमान का संचालन करने वाली अमेरिकन एयरलाइंस ने एक बयान में कहा कि विमान में 60 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। एक अमेरिकी रक्षा अधिकारी के हवाले से बताया कि ब्लैकहॉक पर तीन सैनिक सवार थे।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बयान में कहा कि उन्हें भयानक दुर्घटना के बारे में पूरी जानकारी दी गई है और वह स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और जानकारी पर अधिक विवरण प्रदान करेंगे। अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने सोशल प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि पेंटागन स्थिति पर सक्रिय रूप से निगरानी कर रहा है और जरूरत पड़ने पर सहायता के लिए तैयार है। अमेरिकी संघीय उड्डयन प्रशासन ने बताया कि हवा में टक्कर रात करीब 9 बजे हुई, जिसमें विचिटा, कंसास से रवाना हुआ एक क्षेत्रीय जेट और एक सैन्य ब्लैकहॉक हेलिकॉप्टर शामिल है। हवाई अड्डे से सभी टेकऑफ और लैंडिंग रोक दी गई है।