haribhau bagde - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी सत्यवती मिश्रा का निधन, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शोक संवेदना व्यक्त की
जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी सत्यवती मिश्रा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

राज्यपाल बागडे ने रविवार को ईश्वर से दिवंगत की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने किया मतदान, बोले- सभी निर्भीक होकर करें अपने मताधिकार का प्रयोग
जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने शुक्रवार को नगर निकाय आम चुनाव में यहां मतदान किया। बागड़े ने पूर्वाह्न 10.40 बजे केशवनगर सामुदायिक भवन, हॉल लेफ्ट स्थित मतदान केन्द्र पर पहुंचकर मतदान किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का पावन अवसर है ।

उन्होंने नगर निकाय आम चुनाव में मतदाताओं को भयमुक्त होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने मतदान में अधिकाधिक भागीदारी का आह्वान भी किया।

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के सानिध्य में लोकभवन में 'एट होम' का आयोजन
जयपुर। लोकभवन में स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार सायं एट होम का आयोजन हुआ। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के सानिध्य में आयोजित हुए एट होम में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट जनों सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित हुए। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आगंतुकों से मुलाकात कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

'एट होम' में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा सहित मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधिगण, कुलगुरु, प्रशासन और पुलिस के अधिकारी, न्यायाधीपतिगण, समाजसेवी, मीडिया के प्रतिनिधि और आम नागरिक उपस्थित रहे।

राज्यपाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना, लखपति दीदी और वीबी-जीरामजी के तहत राजस्थान में हुए कार्यों की सराहना की
जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने बुधवार को लोकभवन में ग्रामीण विकास विभाग से जुड़े कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने गाँवों के प्रभावी विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, लखपति दीदी और वीबी-जीरामजीके तहत राजस्थान में हुए कार्यों के प्रस्तुतीकरण को देखकर इनके तहत रही उपलब्धियों की विशेष रूप से सराहना की राज्यपाल ने गांवों में हस्तकलाओं, कौशल विकास से जुड़े कार्यों के प्रशिक्षण के लिए समुचित व्यवस्था किए जाने का भी आह्वान किया।

राज्यपाल ने लखपति दीदी योजना, हर घर नल, सभी गांवों में शतप्रतिशत शौचालय के अंतर्गत हुए कार्यों की भी बैठक में विशेष रूप से समीक्षा की। उन्होंने जीरामजी के अंतर्गत लोगों को काम देने और इसकी प्रभावी मॉनिटरिंग किए जाने पर भी जोर दिया। बागडे ने मानसून में अधिक से अधिक पौधारोपण किए जाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि वृक्ष लगाएं ही नहीं, यह भी सुनिश्चित करें कि वे लगने के बाद जिंदा रहे। उन्होंने राजसमंद के पिपलांत्री गांव का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह से वहां पौधे लगाए गए हैं और उनका संरक्षण किया गया है, उसी तरह दूसरे गांवों में भी वृक्षारोपण के लिए कार्य किया जाए। उन्होंने गांवों में पीने के पानी की प्रभावी व्यवस्था करने पर भी जोर दिया।

आरयू एच एस में अंगदान दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, राज्यपाल बोले- अंगदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा, समाज से डर मिटाना होगा
जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि अंगदान मानवता के लिए अपने आपको समर्पण करने से जुड़ा महादान है। उन्होंने कहा कि अंगदान की सबसे बड़ी बाधा मनुष्य के भीतर का डर है। इसे भगाने और इस सम्बन्ध में लोगों को प्रेरित किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने समाज में अंगदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने का आह्वान किया है। राज्यपाल बागडे सोमवार को राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में अंगदान जागरूकता कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारे देश में किडनी का सफल प्रत्यारोपण एक दिसम्बर 1971 को तमिलनाडु में हुआ।

उन्होंने इतने वर्ष पहले अंग प्रत्यारोपण होने के बावजूद अंगदान के प्रति जागरूकता नहीं होने पर चिंता जताई और कहा कि अंगदान दिवस मनाने की बजाय इसे एक आंदोलन मानकर क्रियान्वित किया जाए। राज्यपाल ने अंगदान के साथ स्वास्थ्य जागरूकता के लिए भी अभियान चलाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हम घर में एक दिन पहले बनी रोटी नहीं खाते परन्तु बाजार से पुरानी बनी ब्रेड खरीदकर खा लेते हैं। उन्होंने खान पान की आदतों में सुधार किए जाने और व्यसन मुक्त समाज के निर्माण पर जोर दिया। राज्यपाल ने आरम्भ में उन सभी महान आत्माओं को भी श्रद्धांजलि अर्पित की जिन्होंने अपना अंग दान कर दूसरों को नया जीवन दिया है। उन्होंने सभी को अंगदान की शपथ भी दिलाई।

राज्यपाल Haribhau Bagde से उप मुख्यमंत्री Brijesh Pathak की शिष्टाचार भेंट, कई मुद्दों पर चर्चा
जयपुर । राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से सोमवार को नई दिल्ली में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मुलाकात की । इस दौरान दोनों ने विभिन्न विषयों पर चर्चा की। राज्यपाल से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।

जोधपुर आए राज्यपाल की तबीयत बिगड़ी, दीक्षांत समारोह में शामिल होने आए थे
जोधपुर। अपने दो दिवसीय दौरे पर जोधपुर आए राज्यपाल व कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे की गुरुवार को अचानक तबीयत खराब हो गई। एमबीएम विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होकर लौटते समय उनकी तबीयत बिगड़ी। डॉक्टरों की टीम सर्किट हाउस पहुंची और जांच कर उन्हें आराम करने की सलाह दी।

फिलहाल, राज्यपाल सर्किट हाउस में आराम कर रहे हैं। राज्यपाल गुरुवार सुबह जोधपुर पहुंचे थे। दोपहर एक बजे एमबीएम विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह समाप्त होने के बाद सर्किट हाउस के लिए रवाना हुए। इस दौरान रास्ते में उनकी तबीयत नासाज होने के साथ जी मिचलाने लगा और उन्हें उलटी जैसा महसूस हुआ।

राज्यपाल से लैक्रोज खिलाड़ियों ने की मुलाकात: राज्यपाल का खेल प्रोत्साहन हेतु प्रदत्त वित्तीय सहायता के लिए जताया आभार जताया
जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि लैक्रोज खेल को राज्य खेल में सम्मिलित किए जाने और जनजातीय विभाग के अंतर्गत इस खेल प्रोत्साहन के लिए विशेष प्रावधान के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को प्रस्ताव बनाकर भेजे जाने और त्वरित कार्यवाही किए जाने के भी निर्देश दिए हैं।

राज्यपाल से मंगलवार को लोकभवन में लैक्रोज खेल के खिलाड़ियों ने मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल द्वारा अपने विवेकाधीन कोटे से लैक्रोज खेल प्रोत्साहन के अंतर्गत दिये जा रहे सहयोग के प्रति आभार जताया और इस खेल में भारत के उत्कृष्ट प्रदर्शन के बारे में अवगत कराया।

राज्यपाल बागडे ने लैक्रोज खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें ओलंपिक 2028 में भारत के लिए इस खेल में स्वर्ण पदक प्राप्त करने के लिए हौसलाअफजाही की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी खेल के साथ साथ पढ़ाई को भी प्राथमिकता दें। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेलते समय जीत के लक्ष्य को केंद्र में रखने, चपलता के अंतर्गत निरंतर अभ्यास करने और एकाग्र होकर खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आह्वान किया। उन्होंने ओलंपिक से पहले अप्रैल में चीन में होने वाले खेलों में भी अच्छे प्रदर्शन और देश को गौरवान्वित किए जाने हेतु खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव कुंजीलाल मीणा, राज्यपाल के सचिव डॉ. पृथ्वी,  खेल संघ अध्यक्ष अशोक परनामी, प्रज्ञा केवलरमानी भी उपस्थित रहे। राज्यपाल ने पूर्व में खिलाड़ियों द्वारा इस खेल में राष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे बेहतर प्रदर्शन, राजस्थान की टीम को राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल लाने की सराहना भी की।

विधानसभा बजट सत्र का शुभारंभ : राज्यपाल ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, महिलाओं की सुरक्षा और डिजिटल गवर्नेंस हाइलाइट
जयपुर। राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र बुधवार को शुरू हुआ। यह 16वीं विधानसभा का पांचवां अधिवेशन है, जो लगभग एक महीने तक चलेगा। सत्र की शुरुआत राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के अभिभाषण से हुई, जिसमें सरकार की उपलब्धियों, नीतिगत प्राथमिकताओं और आगामी योजनाओं का उल्लेख किया गया। राज्यपाल ने सदन को संबोधित करते हुए प्रदेश के विकास, सुशासन, किसान कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे पर जोर दिया। अभिभाषण में भजनलाल शर्मा सरकार के पिछले कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों जैसे जल संरक्षण, रोजगार सृजन, महिलाओं की सुरक्षा और डिजिटल गवर्नेंस को हाइलाइट किया गया। साथ ही, आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विकासोन्मुखी दृष्टिकोण का संकेत दिया गया।

सत्र के पहले दिन विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की अध्यक्षता में कार्यवाही शुरू हुई। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सदन में दिवंगत नेताओं और प्रमुख व्यक्तित्वों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। पहले दिन कोई विस्तृत बहस नहीं हुई, लेकिन अभिभाषण के बाद सदस्यों में चर्चा का माहौल रहा। अगले चरण में राज्यपाल के अभिभाषण पर तीन से चार दिनों तक विस्तृत चर्चा होगी। विपक्षी दल कांग्रेस ने पहले से ही संकेत दिए हैं कि वे अभिभाषण में शामिल कुछ बिंदुओं पर सवाल उठाएंगे, जैसे पिछली योजनाओं का नाम बदलना, कानून व्यवस्था, किसानों की समस्याएं और बेरोजगारी। नेता प्रतिपक्ष और अन्य विपक्षी सदस्य सरकार को घेरने की तैयारी में हैं। वहीं, सत्तापक्ष ने सदन में शांतिपूर्ण और गरिमामय बहस की अपील की है। चर्चा के बाद सरकार अपना जवाब देगी, जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा या संबंधित मंत्री विस्तार से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करेंगे।

जूली ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट, प्रदेश की खुशहाली के लिए दीं नववर्ष की शुभकामनाएँ
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने शुक्रवार को राजभवन पहुंचकर राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जूली ने राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें एवं उनके परिवार को नव वर्ष 2026 की हार्दिक बधाई और मंगलकामनाएं दीं।
मुलाकात के दौरान जूली ने राज्यपाल के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की।

उन्होंने इस अवसर पर प्रदेश की प्रगति, आपसी भाईचारे और शांति को लेकर भी चर्चा की। जूली ने कहा कि नया वर्ष प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लेकर आए, यही हमारी प्राथमिकता और कामना है।

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- सादगी और शुचिता से जुड़े शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान तेजी से विकास की ओर आगे बढ़ रहा
जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन पर उन्हें फोन कर बधाई और शुभकामनाएं दी है। बागडे ने मुख्यमंत्री शर्मा के स्वस्थ, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि सादगी और शुचिता से जुड़े शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान तेजी से विकास की ओर आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा पिछले दो वर्षों में किए कार्यों की सराहना करते हुए जन्म दिन की बधाई और स्वस्तिकामना दी।

कोशिकीय एवं आणविक जीवविज्ञान-भविष्य की दिशाएँ भारतीय ज्ञान परम्परा के आलोक में विकसित हों : हरिभाऊ बागडे
जोधपुर। राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने कहा कि आधुनिक वैज्ञानिक अनुसंधान तभी पूर्णता प्राप्त करेगा जब वह भारतीय ज्ञान परम्परा और प्राचीन वैज्ञानिक अवधारणाओं के साथ समन्वित रूप से आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि कोशिकीय एवं आणविक जीवविज्ञान के क्षेत्र में प्राचीन भारतीय वैज्ञानिक दृष्टि और आधुनिक शोध की सम्मिलित दिशा नवाचार तथा मानव कल्याण के नए आयाम प्रस्तुत कर सकती है।

बागडे मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर, जोधपुर में जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर के वनस्पति विज्ञान विभाग (यूजीसी-सीएस) द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी “Recent Innovations in Cellular and Molecular Biology: Emerging Insights and Applications” को संबोधित कर रहे थे।

राज्यपाल बागडे ने कहा कि पेड़-पौधे संवेदनशील जीव हैं, वे ताप,आर्द्रता, प्रकाश, रोग तथा पर्यावरणीय परिस्थितियों के प्रति प्रतिक्रिया करते हैं। उन्होंने कहा कि पौधों में जीवन, चेतना और संवेदनाएँ विद्यमान होती हैं, तथा वे विभिन्न परिस्थितियों के अनुरूप वैज्ञानिक ढंग से कार्य करते हैं। उदाहरण प्रस्तुत करते हुए उन्होंने कहा कि वृक्ष अपनी जड़ों द्वारा जल ग्रहण करते हैं और रोग होने पर जड़ों में औषधि के प्रयोग से उपचार संभव होता है, जो उनकी संवेदनात्मक एवं जीववैज्ञानिक संरचना का स्पष्ट संकेत है।

राज्यपाल ने वैदिक काल से भारत में वनस्पति विज्ञान की उन्नत परंपरा का उल्लेख करते हुए महर्षि पाराशर के ‘वृक्ष आयुर्वेद’  का संदर्भ दिया। उन्होंने कहा कि प्रोटोप्लाज्म, कोशिका झिल्ली तथा ऊर्जा निर्माण के तत्वों का वर्णन प्राचीन भारतीय ग्रंथों में मिलता है, जिनकी वैज्ञानिक पुष्टि सैकड़ों वर्ष बाद आधुनिक विज्ञान ने की। यह भारतीय वैज्ञानिक विरासत के गहन अध्ययन की आवश्यकता को सिद्ध करता है।

राज्यपाल ने कहा कि डीएनए, आरएनए, प्रोटीन संरचना एवं आणविक तकनीकों के वर्तमान शोध में भारतीय पारंपरिक वनस्पति व्याख्या उपयोगी आधार प्रदान कर सकती है। उन्होंने वैज्ञानिक समुदाय से आग्रह किया कि वे भारतीय ज्ञान परम्परा और आधुनिक तकनीक के समन्वित अध्ययन के लिए अनुसंधान-आधारित शैक्षणिक ढांचा विकसित करें। उन्होंने प्रस्ताव रखा कि विश्वविद्यालय के पादप विज्ञान विभाग में प्राचीन वनस्पति शोध और आधुनिक आणविक अध्ययन का एकीकृत शोध कार्यक्रम प्रारंभ किया जाए।

राज्यपाल ने पर्यावरणीय परिवर्तन, ऊर्जा संकट और जैविक विविधता संरक्षण की चुनौतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन समस्याओं के समाधान में कोशिकीय एवं आणविक जीवविज्ञान का महत्वपूर्ण योगदान हो सकता है। उन्होंने वैज्ञानिकों एवं शोधकर्ताओं से आग्रह किया कि वे भविष्यगत आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुए शोध के मूल्यों को समाजहित और प्रकृति संरक्षण के साथ जोड़ें।