aam aadmi party - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आम आदमी पार्टी के पीछे पड़ गई है केंद्र सरकार : जांच एजेंसियों का कर रही है दुरुपयोग, केजरीवला बोले- इतिहास में किसी पार्टी को ऐसे नहीं किया टारगेट
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर जाँच एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार उनकी पार्टी के पीछे पड़ गई है। केजरीवाल ने कहा कि आप नेता सौरभ भारद्वाज के घर ईडी की रेड केंद्र सरकार द्वारा एजेंसीज के दुरुपयोग का एक और मामला है। केंद्र सरकार आम आदमी पार्टी के पीछे पड़ गई है। जिस तरह आप को टारगेट किया जा रहा है, ऐसे इतिहास में किसी पार्टी को नहीं किया गया।

केजरीवाल ने कहा कि आप को इसलिए निशाना बनाया जा रहा है, क्योंकि मोदी सरकार की गलत नीतियों और भ्रष्ट कामों के खिलाफ सबसे मुखर आवाज ‘आप’ की है। केंद्र सरकार हमारी आवाज दबाना चाहती है। यह कभी नहीं होगा। आप भाजपा की इन छापों से डरने वाली नहीं। हम हमेशा की तरह देश हित में ग़लत नीतियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे।

आप नेता आतिशी ने कहा कि सौरभ के यहाँ रेड क्यों हुई? क्योंकि पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री पर सवाल उठ रहे हैं — क्या मोदी की डिग्री फर्जी है? इस चर्चा से ध्यान हटाने के लिए ही छापेमारी की गई है। जिस समय का केस बताया जा रहा है, उस समय सौरभ भारद्वाज मंत्री भी नहीं थे। यानी पूरा केस ही झूठा है। उन्होंने कहा सत्येंद्र जैन को भी तीन साल जेल में रखकर आखिरकार केन्द्रीय जांच ब्यूरो  और ईडी को क्लोजर रिपोर्ट देनी पड़ी। इससे साफ़ है कि आप के नेताओं पर लगाए गए सारे केस सिर्फ झूठ और राजनीति से प्रेरित हैं।

आम आदमी पार्टी एवं भाजपा ने दिल्ली के लोगों के साथ किया धोखा, पूरे नहीं किए वादे : कांग्रेस
नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा कि आम आदमी पार्टी और भाजपा सरकार ने दिल्ली के लोगों के साथ धोखा किया है और जो वादे उंन्होने किए थे पूरे नहीं हुए हैं और असलियत सामने आ गई है। इसलिए दिल्ली की जनता विधानसभा चुनाव में उन्हें सबक सिखाएगी। कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन, दिल्ली कांग्रेस प्रभारी निजामुद्दीन तथा दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में आम आदमी पार्टी और भाजपा सरकार के काम पर श्वेत पत्र जारी करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार कहती है कि हम काम की राजनीति करते हैं, लेकिन सच्चाई है कि ये काम की राजनीति भी नहीं करते।

आम आदमी पार्टी पर हमला करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जेब में 2 रुपए का पेन रखते हैं, पार्टी का नाम आम आदमी रखा है, लेकिन शीशमहल में रहते हैं। दिल्ली और केंद्र सरकार एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहती है, जबकि परेशान जनता होती है, जो इन दोनों के बीच फंसी है। इन दोनों सरकारों ने बीते कई वर्षों में दिल्ली को नफरत का बाजार बना दिया है। यहां बेटियां सुरक्षित नहीं हैं और दिल्ली को बनाने वाले लोगों के सम्मान से लगातार समझौता किया गया है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि दिल्ली की जनता ने बहुत उम्मीद के साथ इन दोनों सरकारों को चुना था, लेकिन उन्हें इन वर्षों में झूठे वादों के साथ सिर्फ धोखा मिला। दिल्ली में 15 साल कांग्रेस की सरकार रही। उस समय दिल्ली ने नए आयाम गढ़े। चाहे विकास हो या सोशल सेक्टर, हमारी सरकार ने गरीब, महिला, युवा समेत हर वर्ग के लिए काम किए। उन वर्षों में दिल्ली को एक वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने के लिए एक मजबूत नींव रखी गई। भाजपा-आप दिल्ली में गरीब लोगों को मकान देने का वादा करते रहे, लेकिन इन्होंने साल 2023 में 2.80 लाख लोगों को बेघर कर दिया।

उंन्होने कहा कि आप मोहल्ला क्लीनिक की बात करती है, हॉस्पिटल की बात करती है, जबकि 30 प्रतिशत डॉक्टरों की कमी है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में 10 हजार 250 करोड़ रुपए की जरूरत हैं, लेकिन 372 करोड़ रुपए ही आवंटित किए गए। स्कूलों में 56 हजार ईडब्लूएस की सीटें खाली हैं, वाइस ङ्क्षप्रसिपल स्कूल में नहीं हैं, शिक्षकों की कमी है। दिल्ली में सबसे महंगी बिजली है, घरों में गंदा पानी आ रहा है। दो महीने में बारिश के कारण 30 लोगों की मौत हो गई। हर बार यमुना को साफ करने की बात करते हैं, लेकिन यमुना साफ नहीं हुई। आम आदमी पार्टी से कुछ नहीं हो सकता, क्योंकि जब उन्होंने 11 साल में कुछ नहीं किया तो अब क्या करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा और आप मिलकर आरोप-प्रत्यारोप का खेल खेलते रहेंगे जबकि जनता के लिए काम सिर्फ कांग्रेस ही करेगी। जब दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनी, तब भी केंद्र में भाजपा की सरकार थी, लेकिन उस समय शीला दीक्षित जी ने दिल्ली को मजबूत बनाने का काम किया।