kota news - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

एमबीएस अस्पताल में बवाल : दो मरीजों की मौत के बाद तोड़फोड़, रेजीडेंट डॉक्टरों से मारपीट
कोटा। प्रसुताओं की मौत का मामला अबी ठंडा भी नहीं हुआ था कि शुक्रवार को फिर संभाग के सबसे बड़े अस्पताल एमबीएस में दो मरीजों की मौत हो गई। दोनों मरीजों के परिजनों ने डाक्टर्स पर लापरवाही का आरोप लगा अस्पताल में जमकर हंगामा किया। अपनों की मौत से गुस्साए परिजनों ने इमरजेंसी मेडिसीन वार्ड में जमकर तोड़फोड़ के साथ रेजीडेंट डॉक्टरों से साथ मारपीट की। डॉक्टर जान बचाने के लिए बाथरूम में जाकर छिपे तो लोगों ने बाथरुम का गेट तोड़ दिया और मारपीट की। इसके बाद मृतकों के परिजन बेड सहित दोनों शव अस्पताल के बाहर सड़क पर ले गए और धरने पर बैठ गए। इस दौरान पुलिस उन्हें वहां से हटाने के प्रयास करती रही। हंगामे के बीच मरीजों के परिजनों में शामिल महिलाएं बेहोश होकर सड़क पर गिर गई। पुलिस जबरन स्ट्रेचर को खीच कर मोर्चरी तक ले गई। हाईवोल्टेज हंगामा  करीब दो से ढाई से तीन घंटे तक चला।

पंजे में घाव पर लगे टांके पकने पर कराया था भर्ती
टोंक जिले के उनियारा तहसील के कोटड़ी गांव निवासी लाडला ने बताया कि मृतक किशन ढोल बजाने का काम करता था। 2 मई को सवाई माधोपुर में उसका एक्सीडेंट हुआ था, जिससे पैर के पंजे में चोट लगी थी, इस पर टांके लगवाए लगे थे। लेकिन, टीटनेस का इंजेक्शन नहीं लगने से कुछ दिन बाद टांके पक गए। इसके बाद उसे सवाई माधोपुर के निजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया था। गुरुवार रात करीब 12.30 बजे यहां लाकर भर्ती कराया। सुबह तक किशन की तबीयत ठीक थी। वह बात कर रहा था। फिर किशन को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया। लगभग 11 बजे के बाद उसे ड्रिप चढ़ाई गई, जिसमें इंजेक्शन लगाए गए। तबीयत बिगड़ने लगी तो डॉक्टर ने बोला तुम बाहर जाओ हम इलाज करेंगे। हम बाहर आ गए। इस दौरान सूचना मिली की किशन की मौत हो गई। हम वहां पहुंचे तो डॉक्टर अपना सामान छोड़कर भाग गया।

इंजेक्शन लगते ही मौत हो गई
बूंदी के बड़नयागांव निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि मेरे साले मदनलाल को कब्ज व दस्त की शिकायत थी। पहले बूंदी अस्पताल में भर्ती थे, वहां से गुरुवार रात एमबीएस रैफर किया था। वह बातचीत कर रहे थे, सीरियस कंडीशन में नहीं थे। डॉक्टरों ने ड्रिप चढ़ाकर इंजेक्शन लगाए। तबीयत बिगड़ने लगी तो डॉक्टर ने कहा, घबराने की बात नहीं है। यह सुनकर हम संतुष्ट हो गए। सुबह फिर ड्रिप व इंजेक्शन दिए गए। इसके  बाद शुक्रवार दोपहर 12 बजे  करीब मदनलाल की तबीयत गंभीर  हो गई और थोड़ी देर में ही उनकी मृत्यु हो गई।

फिलहाल किसी ने रिपोर्ट नहीं दी है
हंगामें के बाद पुलिस को दोनों ही पक्षों ने अब तक कोई रिपोर्ट नहीं दी है। यदि रिपोर्ट देंगे तो कार्रवाई करेंगे।
-डा. पूनम चौहान, डिप्टी एसपीु

सर्राफा व्यापारी की तिजोरी से सवा करोड़ का सोना, आभूषण ले भागा : एक दिन पहले काम पर रखा कारीगर, सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद
कोटा। स्वर्ण रजत मार्केट के सर्राफा व्यापारी के कारखाने से रविवार को 761 ग्राम सोने के जेवरात चोरी हो गए। चोरी सोने की कीमत करीब सवा करोड़ रुपए है। घटना कारखाने में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित कपिल सोनी ने महावीर नगर थाने में दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि उनका महावीर नगर क्षेत्र में ज्वैलरी का कारखाना है। उन्होंने एजेंट के माध्यम से कोलकाता निवासी इमरान मलिक(19) को शनिवार को काम पर रखा था। उसने रविवार को भी शाम तक काम किया। रविवार को उसने मैनेजर के कमरे में रैकी की और वहां से चाबी चुराई। उसके बाद तिजोरी का ताला खोलकर करीब 761 ग्राम सोना चोरी कर लिया। जिसमें कुछ ज्वैलरी बनी हुई थी। वारदात को अंजाम देकर वह फरार हो गया।

पहले दिन रैकी, दूसरे दिन वारदात को अंजाम
सोनी ने बताया कि रविवार को शाम 4 बजे काम खत्म होने के बाद अन्य कारीगर जा चुके थे। मैनेजर भी खाना खाने गया। उस समय इमरान ने उनके पास से तिजोरी की चाबी चोरी की ओर तिजोरी से जेवरात चोरी कर ले गया। सोनी ने बताया कि वह दो घंटे तक वापस नहीं आया तो उन्हें शक हुआ। इसके बाद तिजोरी देखी तो वह खुली हुई थी। जिसमें से सोने के जेवरात गायब थे। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे की रिकॉडिंग देखी तो उसमें कारीगर रैकी करता हुआ, मैनेजर के कमरे से चाबी चोरी कर तिजोरी से जेवर चुराकर छुपाकर ले जाता दिख रहा है।

पत्नी को जूस पिलाने के बहाने जंगल में ले जाकर चाकू से काटा कान, आरोपी हिरासत में
कोटा। एलन कोचिंग के सुरक्षा गार्ड ने बुधवार को पत्नी को मुकंदरा विहार के जंगल में ले जाकर चाकू से कान काट दिया। उसे खून से लथपथ हालत में घसीटता महावीर नगर पुलिस थाने पहुंचा और बोला कि उसने पत्नी का कान काट दिया है। पुलिस ने महिला को न्यू मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपी पति खुशराज (31) पुत्र मांगीलाल प्रजापति निवासी सांवरिया मंदिर के पीछे वाली गली हरिओम नगर कच्ची बस्ती कोटा को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी एलन कोचिंग संस्थान में सुरक्षा गार्ड है। पुलिस निरीक्षक रमेश कविया ने बताया कि कुशराज हरिओम कच्ची बस्ती रंगबाड़ी का रहने वाला है और खुशराज एलन कोचिंग संस्थान में सिक्युरिटी गार्ड का काम करता है। आरोपी का कुछ साल पूर्व पीड़िता गिरजेश के साथ नाता विवाह हुआ था।

दोनों के बीच विवाद चल रहा था। पति उसे रखना नहीं चाह रहा था, लेकिन पत्नी उसके साथ रहना चाहती थी। अनुसंधान में सामने आया कि महिला का टाइफाइड बिगड़ने से उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां 9 दिन भर्ती रहने के बाद रविवार को महिला को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। इसके बाद पिता उसे अपने साथ पीहर देवलीमांझी ले गया। वहां सोमवार को पति खुशराज ने इंजेक्शन लगाने के बहाने उसे कोटा बुलाने के लिए फोन किया था। पिता गिरजेश को लेकर कोटा पहुंचा और उन्होंने इंजेक्शन लगाने के लिए डॉक्टर के कागजात मांगे तो खुशराज ने कागजात नहीं मिलने का बहाना बना दिया बुधवार को डॉक्टर को स्वयं दिखाने की बात की तो गिरजेश को पति के पास छोड़कर गांव चले गए। एलन कोचिंग संस्थान का पक्ष जानने को निदेशक नवीन माहेश्वरी, गोविन्द माहेश्वरी व नितेश शर्मा को फोन किया, वाट्सअप मैसेज भी किया, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया।

50 हजार की रिश्वत लेते एसडीएम का रीडर एवं दलाल गिरफ्तार, एसीबी की कार्रवाई से नैनवां एसडीएम कार्यालय में हड़कम्प
कोटा। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो टोंक एवं भीलवाड़ा की टीम ने नैनवां में एसडीएम कार्यालय में ट्रैप की कार्रवाई की गई। टीम ने एसडीएम के रीडर एवं दलाल को 50 हजार की रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी की कार्रवाई से उपखण्ड कार्यालय में हड़कम्प मच गया। टीम दोनों आरोयिों सहित एसडीएम को नैनवां पुलिस थाने ले गई। जहां पूछताछ की गई। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एक परिवादी ने टोंक एसीबी कार्यालय में शिकायत देकर बताया कि नैनवां एसडीएम कार्यालय में उसके एक लम्बित वाद में स्टे आदेश को लेकर परेशान किया जा रहा था। उससे 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही है।

टोंक एसीबी टीम ने शिकायत की पुष्टि के बाद ट्रैप की कार्रवाई की। एसीबी के कालुराम रावत उप महानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेंज के सुपरविजन में  टी.एल.ओ झाबरमल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भ्रष्टा चार निरोधक ब्यूरो टोंक के नेतृत्व में टीम ने नैनवां एसडीएम कार्यालय में दबिश दी। टीम ने एसडीएम कार्यालय में तैनात रविन्द्र कॉलोनी निवासी वरिष्ठ सहायक मारुति नागर एवं सह आरोपी वार्ड 4 नैनवां निवासी लक्ष्मीकांत को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ धर दबोचा। टीम दोनों को गिरफ्तार कर नैनवां थाने ले गई। इस दौरान एसडीएम को भी पूछताछ के लिए साथ ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अर्न्तगत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया।

एसडीएम की भूमिका संदिग्ध
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि प्रकरण में एसडीएम की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है।

टीम में यह रहे शामिल
एसीबी टोंक एंव भीलवाड़ा की संयुक्त कार्यवाही के दौरान डीएसपी पारसमल, आरिफखान एसआई टोंक, जलसिंह, राजकुमार, ईश्वर, गणेश सिंह कांस्टेबल एवं महिला कांस्टेबल नमिता शामिल थी।

बादशाह की सवारी में किन्नर डांस को लेकर हुए विवाद में युवा भिड़े, आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
सांगोद। शहर में सोमवार रात हुए न्हाण लोकोत्सव में बादशाह की सवारी के दौरान किन्नर के साथ नृत्य करने को लेकर युवा आपस में झगड़ पड़े। बात इतनी बढ़ गई कि कुछ युवकों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से घायल युवक को  सांगोद चिकित्सालय से गंभीर हालत में कोटा रैफर किया गया। हालांकि पुलिस फिलहाल जांच का हवाला देते आरोपियों के नाम सार्वजनिक नहीं कर रही। जानकारी के अनुसार सवारी के दौरान उमराव के आगे नृत्य कर रहे किन्नरों के साथ नाचने व अन्य बात को लेकर सांगोद निवासी योगेन्द्र सुमन का उमराव के साथ मौजूद कुछ युवाओं से झगड़ा हो गया। बात बढ़ने पर एक युवक ने हाथ में लकड़ी जैसी चीज से योगेन्द्र के सिर पर वार कर दिया। हमले के बाद योगेन्द्र वहीं गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोग तत्काल उसे चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे गंभीर स्थिति में कोटा रैफर कर दिया। वहीं किन्नरों के नृत्य की वीडियो बना रहे कुछ युवाओं के मोबाइल में हमले का वीडियो रिकॉर्ड हो गया।

वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस
सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने व लोकोत्सव से जुड़ा मामला होने से हरकत में आई पुलिस ने मामले की गहनता से पड़ताल की। पीड़ित के पिता की रिपोर्ट पर दो नामजद समेत आधा दर्जन लोगों पर प्राणघातक हमले का मामला दर्ज किया है। मंगलवार को एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और जांच की। वहीं पुलिस ने कुछ लोगों को डिटेन किया है। पुलिस घटना को लेकर जांच में जुटी है।

किन्नर नृत्य के दौरान कुछ युवकों ने योगेन्द्र के साथ मारपीट की थी। पुलिस ने पिता की रिपोर्ट पर दो नामजद युवकों पर मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।
-लाखन सिंह, थानाधिकारी, सांगोद

वंदे भारत ट्रेन के रूट पर मिला लोहे की फेंसिंग का टुकड़ा
कोटा। कोटा मंडल में पटरियों पर सामग्री रख बेपटरी करने की  कोशिश लगतार की जा रही है। गुरुवार को भी वंदे भारत ट्रेन के ट्रैक पर लोहे की फेंसिंग का टुकड़ा रखकर उसे बेपटरी करने की कोशिश की गई। लोको पायलट की सर्तकता के सतर्कता के चलते ट्रेन को रोक लिया गया, अन्यथा हादसा हो सकता था। जानकारी के अनुसार उदयपुर से आगरा केंट के लिए आ रही वंदे भारत ट्रेन को चंदेरिया कोटा रेलवे खंड पर तालेडा के निकट ट्रैक पर लोहे की फेंसिंग का टुकड़ा मिलने से हड़कंप मच गया।  लोको पायलट को ट्रैक पर कोई वस्तु नजर आई और उसने ट्रेन की रफ्तार को धीमा कर ब्रेक लगाया। आरपीएफ  को घटना की जानकारी देने के बाद जांच की गई और ट्रेन को रवाना किया गया।

पहले भी हो चुकी ऐसी घटनाएं :

कोटा मंडल पर ट्रेक पर सामग्री मिलने का यह पहला मामला नहीं है। इससे  पहले भी दो बार इस प्रकार की घटना हो चुकी है। बावजूद रेलवे प्रशासन की ओर से इसको गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि दो माह पूर्व भी कोटा-बीना रेलवे ट्रैक पर छबड़ा के पास एक मोटरसाइकिल का स्क्रैप छोड़ने से मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। मामले में 37 वर्षीय गजराज कंजर पुत्र पंजाब सिंह को गिरफ्तार किया गया था।