action - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जेडीए ने रोड सीमा से हटाए अतिक्रमण, यातायात जाम की समस्या की दूर
जयपुर। जेडीए के प्रवर्तन दस्ते जोंन चार में रोड सीमा में किए गए करीब 150 कच्चे-पक्के निर्माणों को ध्वस्त किया। उप महानिरीक्षक पुलिस आनंद शर्मा ने बताया कि जोन चार में बालाजी मोड, जगतपुरा रेलवे स्टेशन के आस पास 80 फीट रोड सीमा में किए अतिक्रमणों को ध्वस्त किया। उन्होंने बताया कि प्लानिंग में यह रोड 80 फीट है और मौके पर करीब 40 फीट ही रोड था ऐसे में यातायात जाम की समस्या रहती थी।

शर्मा ने बताया कि प्रवर्तन दस्ते ने जोन चार स्थित नंदपुरी, विवेक विहार, अशोक विहार कॉलोनियों में रोड सीमा में दोनों तरफ करीब बीस-बीस फीट तक अतिक्रमण हटाए। शेष निर्माणों को हटाकर रोड सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया।

स्पैम कॉल के खिलाफ एक्शन : दो महीने में 318 कंपनियां ब्लैकलिस्ट, जानें पूरा मामला
नई दिल्ली। स्पैम और फालतू कॉल्स करके परेशान करने वाली अनरजिस्टर्ड टेलीमार्केटिंग कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी ट्राई को इस दिशा में कामयाबी मिली है। सितंबर और अक्टूबर महीने में कुल 318 कंपनियां ब्लैकलिस्ट की गई हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, ट्राई के चेयरमैन अनिल कुमार लाहोटी ने बताया है कि अनरजिस्टर्ड टेलीमार्केटिंग कंपनियों के खिलाफ उपभोक्ताओं की शिकायतें अक्टूबर में घटकर 2.16 लाख रह गईं। सितंबर में 3.12 लाख शिकायतें आई थीं। हालांकि अभी भी कार्रवाई में एक परेशानी आ रही है।

स्पैम कॉल्स के खिलाफ एक्शन लेना कितना चुनौती भरा: रिपोर्ट के अनुसार, स्पैम कॉल्स के खिलाफ एक्शन लेने में ट्राई के सामने कई चुनौतियां आईं, जिनमें से एक है डीएलटी यानी डिस्ट्रीब्यूटेड लेजर टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म पर शिकायतें ना आना। रिपोर्ट के अनुसार, डीएलटी प्लेटफॉर्म पर डीएनडी यानी डु नॉट डिस्टर्ब में लोग शिकायतें नहीं कर रहे थे। ट्राई का कहना है कि स्पैमर्स के खिलाफ तभी कार्रवाई की जा सकती है, जब डीएनडी प्लेटफॉर्म पर लोग कंप्लेंट दर्ज कराएंगे।

एक साल में 21 लाख मोबाइल नंबर ब्लॉक :

ट्राई ने 1 साल में करीब 21 लाख (2.1 मिलियन) मोबाइल नंबरों को ब्लॉक किया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि देश में वायरलैस यूजर्स की एक्टिव संख्या करीब 1.10 अरब है। स्पैम कॉल से परेशान लोग अपने फोन के कॉलिंग ऐप पर जाकर उस नंबर को ब्लॉक कर देते हैं, लेकिन ट्राई को इसकी जानकारी नहीं देते। इसका सबसे अच्छा तरीका है डीएनडी ऐप।

कार्रवाई का दिख रहा असर :

ट्राई की तरफ से की जा रही कार्रवाई का असर दिख रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर में अनरजिस्टर्ड टेलीमार्केटर्स के खिलाफ 3.12 लाख शिकायतें थीं, जो अगले महीने घटकर 2.16 लाख हो गईं। इस साल अक्टूबर में रजिस्टर्ड टेलीमार्केटर्स के खिलाफ केवल 39,000 शिकायतें आईं, जबकि सितंबर में यह संख्या 71,000 थी। हालांकि ट्राई इससे संतुष्ट नहीं है। वह कार्रवाई के दायरे को और बढ़ाना चाहती है और इसके लिए उपभोक्ताओं को जागरूक किया जा रहा है। जब भी कोई यूजर किसी स्पैम कॉल से परेशान होकर उसकी शिकायत ट्राई के डीएनडी ऐप पर करता है, तो शिकायत को संबंधित टेलिकॉम ऑपरेटर को भेजा जाता है। वेरिफिकेशन होता है और जांच की जाती है कि वह नंबर स्पैम कॉल में शामिल है या नहीं। दोषी पाए जाने पर नंबर को डिस्कनेक्ट करके नेटवर्क से ब्लॉक कर दिया जाता है। इस पूरी प्रक्रिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल भी होता है।

माणक चौक थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई : शातिर मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद
जयपुर। माणक चौक थाना पुलिस ने वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाते हुए एक शातिर मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस उपायुक्त उत्तर राशि डोगरा डूडी ने बताया कि अग्रसेन पार्क, जनता बाजार और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में एडीसीपी नार्थ प्रथम दुर्ग सिंह राजपुरोहित, एसीपी माणक चौक पीयूष कविया व थानाधिकारी धर्म सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों की टीम का गठन किया गया।

टीम ने वारदात के स्थान और समय का विश्लेषण कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले और रोड मैप तैयार किया। जांच में सामने आया कि एक ही व्यक्ति वारदातों को अंजाम दे रहा है। इसके बाद टीम ने जलेबी चौक क्षेत्र से संदिग्ध को धर दबोचा।

पूछताछ में आरोपी ने माणक चौक क्षेत्र से बाइक चोरी करने की बात कबूली, जिसके बाद एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई। आरोपी नशे का आदी है और नशे के लिए वाहन चुराकर उनके पार्ट्स बेचता है। गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद इरफान उर्फ पप्पु खैरातियों की मस्जिद के पास, गोविंद राव जी का रास्ता, चौथा चौराहा, थाना नाहरगढ़ का रहने वाला है। पुलिस अब आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स पुलिस मुख्यालय की कार्रवाई : 1.18 करोड़ रुपए कीमत का 785 किलो अफीम डोडा चूरा से भरा ट्रक कंटेनर पकड़वाया
जयपुर। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स पुलिस मुख्यालय की टीम की सूचना पर प्रतापगढ़ जिले की छोटी सादड़ी थाना पुलिस ने नाकाबन्दी में जयपुर नंबर के एक ट्रक कंटेनर को रुकवा 785 किलो अफीम डोडा चूरा जप्त कर आरोपी तस्कर रामलाल जाट पुत्र गोटू (40) निवासी बडियार थाना मावली जिला उदयपुर को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 1.18 करोड रुपए आंकी गई है।

एजीटीएफ एडीजी दिनेश एमएन द्वारा मादक पदार्थ तस्करों विशेषकर मध्यप्रदेश के सीमावर्ती जिलों के तस्करों को चिन्हित कर उन पर विशेष निगरानी रख कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। इसी क्रम में उपमहानिरीक्षक पुलिस योगेश यादव व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी के सुपरविजन में हेड कानि महावीर सिंह व कांस्टेबल नरेन्द्र पाटीदार को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि कुख्यात तस्कर कमल राणा गैंग से जुड़े तस्कर मध्यप्रदेश-राजस्थान बोर्डर से तस्करी की गतिविधियां संचालित कर रहे है। दूसरे राज्यों से अफीम डोडा चूरा एवं अन्य मादक पदार्थ लाकर राजस्थान के विभिन्न जिलों में सप्लाई कर रहे हैं।

डाक पार्सल लिखे जयपुर नंबर के ट्रक से तस्करी :

एडीजी एमएन ने बताया कि निरन्तर आसूचना संकलन के दौरान टीम को सूचना मिली कि डाक पार्सल लिखे जयपुर नम्बर का एक ट्रक कन्टेनर प्रतापगढ़ से डोडाचूरा भरकर जोधपुर की तरफ जा रहा है। ट्रक के छोटीसादड़ी थाना क्षेत्र की सीमा में प्रवेश की सूचना पर स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया। थाना पुलिस द्वारा रविवार देर रात गोमाना चौराहा ओवर ब्रिज से आगे मधुवन होटल के सामने निम्बाहेडा रोड पर बेरिकेटस लगा नाकाबन्दी कर सख्ती से चैकिंग शुरू की गई।

39 कट्टों में मिला 785 किलो अफीम डोडा चूरा :

इसी दौरान जयपुर नम्बर का उक्त ट्रक कन्टेनर रामदेवजी की तरफ से आता दिखाई दिया। जिसे हाथ का ईशारा देकर रोकना चाहा तो कन्टेनर चालक ने नाकाबंदी स्थल से करीब 20 मीटर की दूरी पर रोककर कन्टेनर से उतरकर भागने की कोशिश की। जिसे घेर कर पुलिस ने पकड़ लिया। कन्टेनर के अन्दर जूट की खाली बोरियों के 40 बन्डल पड़े हुये थे। उक्त बोरियों के बन्डल के आगे प्लास्टिक के कुल 39 कट्टे मिले। जिनमें अफीम डोडा चूरा कुल वजन 785 किलो भरा था।

प्रतापगढ़ से जोधपुर सप्लाई की जा रही थी :

पूछताछ में आरोपी चालक राम लाल जाट ने बताया कि मनोज जाट पुत्र गेहरी लाल निवासी दाता थाना कपासन जिला चित्तौडगढ़ ने फतेहनगर से कन्टेनर देकर रवाना किया था। रास्ते मे अम्बावली गांव के पास सुनसान में सुनिल मीणा पुत्र कारु लाल निवासी गमेरपुरा व उसके साथियों द्वारा मनोज के कहे अनुसार पिकअप व मोटरसाईकिलों से कन्टेनर में अफीम डोडाचूरा भरवाया। यह डोडा चूरा वह मनोज जाट के कहने पर जोधपुर सिटी से बाहर मामा उर्फ सुनिल नाम के व्यक्ति को देने जा रहा था। मनोज ने उसे इस काम के लिए एक मोबाइल मय सिम भी दी थी।

जेल में बंद तस्कर कमल राणा गैंग के है सदस्य :

सभी आरोपी जेल में बंद कुख्यात तस्कर कमल राणा गैंग के सदस्य हैं, जो निरंतर मादक पदार्थ तस्करी में सक्रिय है। गिरफ्तार आरोपी रामलाल जाट और मनोज जाट के विरुद्ध लूट एवं एनडीपीएस के कई मुकदमें विभिन्न थानों में दर्ज हैं। साल 2022 में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो द्वारा 24 क्विंटल अफीम डोडा चूरा जब्त किया था। जिसमें यह दोनों आरोपी जेल गए थे। तस्कर रामलाल करीब 1 साल पहले और मनोज करीब 3 महीने पहले जमानत पर बाहर आए थे तभी से दोनों मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे थे। मनोज जाट पहले कमल राणा को तस्करी के लिए वाहन व मोबाइल सिम उपलब्ध कराता था, अब इस गैंग के सदस्यों को उपलब्ध करा रहा है।

आरोपी सुनील मीणा है एक लाख का इनामी :

सुनील मीणा पुत्र कालू राम निवासी गेमरपुरा थाना जीरन जिला नीमच मध्यप्रदेश थाना छोटीसादड़ी जिला प्रतापगढ़ के 7 मुकदमों में वांछित है। सभी प्रकरण मादक पदार्थ तस्करी के दौरान पुलिस पर फायरिंग के है। कमल राणा गैंग का यह बदमाश हमेशा अपने साथ अवैध हथियार रखता है। पुलिस थाना चारभुजा राजसमंद, दसुरी पाली और जोधपुर में वांटेड है। इसकी गिरफ्तारी के लिए जनवरी 2025 में एडीजी श्री एमएन द्वारा इस पर 1 लाख का  ईनाम घोषित किया गया था।

एजीटीएफ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी के सुपरविजन में की गई इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल महावीर सिंह एवं कांस्टेबल नरेंद्र पाटीदार की विशेष भूमिका रही। आरोपी की गिरफ्तारी और मादक पदार्थ की जब्ती में थाना छोटीसादड़ी के एसआई नारायण लाल, एएसआई भंवर लाल, हैड कांस्टेबल नरपत सिंह, ओमवीर सिंह, कांस्टेबल राजकुमार, धर्मेंद्र और हरेंद्र शामिल थे।

आंधी थाने व रायसर में मीटिंग आयोजित, सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट डालने और अफवाह फैलाने वाले पर होगी कार्रवाई
जमवारामगढ़। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आंधी तहसीलदार प्रांजल कंवर व रायसर में जमवारामगढ़ तहसीलदार दिनेश कुमार मीणा ने इलाके में किसी भी प्रकार का सांप्रदायिक व आपसी मनमुटाव न हो इसके लिए सीएलजी,पुलिस मित्र,ग्राम रक्षक व अन्य कई व्यक्तियों की मीटिंग आयोजित कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वार्ता की।

आंधी थाना प्रभारी रमेश मीना ने कहा कि किसी भी प्रकार के अफवाह पर ध्यान न दें व सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट न करने व किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों की प्रशासन को तत्काल सूचना देने को कहा। इस दौरान इन मीटिंगों में कई लोग मौजूद थे।

ऑपरेशन "कवच का पंजा": कोटा-बूंदी में आरटीओ की जोरदार कार्रवाई, पत्थर लेकर आने वाले ओवरलोड वाहनों को बनाया गया निशाना
जयपुर। परिवहन सचिव शुचि त्यागी के निर्देश पर आरटीओ प्रथम की टीमों ने कोटा-बूंदी क्षेत्र में अवैध और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। आरटीओ राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि"ऑपरेशन कवच का पंजा" के तहत चित्तौड़ से कोटा की ओर चल रहे अवैध बलकरों और बूंदी से पत्थर लेकर आने वाले ओवरलोड वाहनों को निशाना बनाया गया।

इस दौरान 50 से अधिक ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 20 बलकरों और 30 पत्थर की गाड़ियों को बंद किया गया। मौके पर ही 52 चालान बनाए गए और लगभग एक लाख रुपये की कंपाउंड राशि वसूली गई। अनुमानित रूप से इस कार्रवाई से लगभग 15 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त होने की संभावना है। यह पूरी कार्रवाई आरटीओ प्रथम राजेंद्र सिंह शेखावत के निर्देशन में एमवीआई तनसुख टाँक और रामकिशोर मीणा द्वारा अंजाम दी गई। क्षेत्र में नियमों का पालन सुनिश्चित करने हेतु यह सख्त कदम उठाया गया।

अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 24 बोतल बीयर और 48 पव्वे देशी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार
जयपुर। पुलिस थाना जवाहर नगर ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चंद्र प्रकाश सांसी (28) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 24 बोतल अंग्रेजी बीयर और 48 पव्वे देशी शराब जब्त की, साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई। पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व तेजस्वनी गौतम के निर्देश पर इस कार्रवाई को अति. पुलिस उपायुक्त आशाराम, सहायक पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सुथार और थानाधिकारी महेश चंद्र गुर्जर के नेतृत्व में अंजाम दिया गया।

टीम में उपनिरीक्षक रणजीत सिंह, सहायक उपनिरीक्षक विजय सिंह, कांस्टेबल अशोक कुमार और बाबूलाल शामिल रहे। मुखबिर की सूचना पर जवाहर नगर क्षेत्र में दबिश दी गई, जहां आरोपी चंद्र प्रकाश बिना लाइसेंस के अवैध शराब बेच रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है।

एसीबी की कार्रवाई : क्लेम बिल वेरीफाई कराने की एवज में मांगी रिश्वत, 1700 रुपए लेते दलाल गिरफ्तार
जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) जैसलमेर इकाई ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए खेतोलाई, पोकरण निवासी कपिल विश्नोई (27 ) को 1700 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी शारदा विश्नोई, संविदाकर्मी कम्प्यूटर ऑपरेटर पीएचसी खेतोलाई का पति है, जो क्लेम कार्य की प्रोत्साहन राशि के बिल वेरीफाई और अपलोड करने के एवज में रिश्वत मांग रहा था।

एसीबी महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि परिवादी से लगातार रिश्वत मांगी जा रही थी, जिसके बाद जैसलमेर एसीबी चौकी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई कर कपिल विश्नोई को पकड़ लिया। उप महानिरीक्षक हरेंद्र महावर के सुपरवीजन में हुई इस कार्रवाई में आरोपी शारदा विश्नोई की तलाश जारी है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आगे की जांच जारी है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

स्वच्छ हवा के लिए स्टेट एक्शन प्लान : राज्य में प्रगति और आगे की रणनीति पर चर्चा, तय कार्यों में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना शामिल
जयपुर। नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम (NCAP) के तहत स्वच्छ हवा सुनिश्चित करने के लिए स्टेट एक्शन प्लान पर चर्चा करने के लिए राज्यस्तरीय स्टीयरिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव सुधांश पंत की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में राज्य में अब तक हुई प्रगति और आगामी कार्यों पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में ACS वन, PHED, प्रमुख सचिव उद्योग सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने बताया कि वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए औद्योगिक प्रदूषण पर नियंत्रण, सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा, हरित क्षेत्र विकसित करने और धूल नियंत्रण उपायों को लागू करने जैसे कार्यों पर प्रगति हुई है।

आगे के लिए तय किए गए कार्यों में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना, निर्माण स्थलों पर प्रदूषण रोकथाम के उपाय लागू करना, और स्थानीय स्तर पर जागरूकता अभियान चलाना शामिल है। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए समन्वय करें। यह बैठक राज्य को स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

खुले बोरवेलों पर कार्रवाई, एक दिन में बंद कराए 328 बोरवेल
जयपुर। खुले बोरवेल में बच्चों के गिरने की घटनाओं की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक दिन में ही 328 खुले बोरवेल को बंद करवाया। जिला कलक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी ने बताया कि जयपुर तहसील में 4 बोरवेल, आमेर तहसील में 15, कालवाड़ तहसील में 2, तहसील में 6, बस्सी तहसील में 17, चाकसू तहसील में 32, आंधी तहसील में 15 बोरवेल बंद करवाए।

इसी प्रकार किशनगढ़. रेनवाल तहसील में 2, सांभर तहसील में 31, जोबनेर तहसील में 10, रामपुरा डाबड़ी तहसील में 7, सांगानेर तहसील में 12, चौमूं तहसील में 20, 10, दूदू तहसील में 27, फागी तहसील में 14 खुले बोरवेल बंद करवाए गए।