Badminton championship - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आरडी बाहेती जयपुर जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता : पद्मजा ने जीता एकल खिताब, गरिमा ने बालिका वर्ग में जीते दोहरे खिताब
जयपुर। गरिमा यादव ने एसएमएस स्टेडियम में खेली जा रही आरडी बाहेती जयपुर जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए लड़कियों के अंडर-19 आयु वर्ग का एकल और युगल खिताब जीत लिया। वहीं, पद्मजा सिंह ने भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए लड़कियों के अंडर-13 का एकल खिताब जीत लिया। लड़कियों के अंडर-19 एकल वर्ग के  फाइनल मे गरिमा यादव ने पिछड़ते हुए निधि को 48 मिनट में 18-21, 21-18, 23-21 से हराया। वही युगल वर्ग के फाइनल में गरिमा यादव और अद्विका अग्रवाल ने नव्या अरोड़ा व प्रतिष्ठा की जोड़ी को 21-16, 21 -18 से हरा खिताब अपने नाम किया। पद्मजा सिंह ने अंडर 13 गर्ल्स सिंगल्स में रिद्धि बत्रा को सीधे सेटों में 21 -14 , 21-15 से हरा खिताब अपने नाम किया। लड़कों के अंडर-11 का  फाइनल रक्षित सिंह मेहरा और नैतिक बंसल के  मध्य खेला जाएगा।

सेमीफाइनल में रक्षित सिंह मेहरा ने लक्षित रेवार को 21-4, 21-3 से तथा नैतिक बंसल ने गर्वित दहिया को 21- 9, 21- 12 से हरा फाइनल में प्रवेश किया। लड़कों के अंडर 13 सिंगल्स में रक्षित सिंह मेहरा व लक्ष्यराज सिंह फाइनल में पहुंचे वही लड़कों के अंडर-13 युगल में अनीस चाहर व प्रणव मूलचंदानी की जोड़ी का फाइनल में मुकाबला लक्ष्यराज सिंह व रक्षित सिंह मेहरा की जोड़ी से होगा। बालका वर्ग के अंडर-19 एकल के सेमीफाइनल में भानु प्रताप ने आयुष यादव को 24-22, 21-15 से व अंबर चंद्रवंशी ने भव्य दीप सिंह को   21 -17, 21 -17 से हरा फाइनल में प्रवेश किया। इसी आयु वर्ग के युगल में अंबर चंद्रवंशी व प्रांजल कौशिक की जोड़ी फाइनल में भानु प्रताप व विशाल चौधरी की जोड़ी से भिडेगी।
जिला बैडमिंटन संघ के सचिव मनोज अशोक ने मुख्य अतिथि अतिथि चार्टर्ड अकाउंटेंट अशोक हरकावत व वह जिला बैडमिंटन संघ के संरक्षक राजीव नागौरी का खिलाड़ियों से परिचय कराया। आयोजन सचिव अतुल गुप्ता के अनुसार शेष बचे फाइनल सोमवार की दोपहर 2:30 बजे से खेले जाएंगे तथा परितोषित वितरण सवाई मानसिंह स्टेडियम के इंडोर बैडमिंटन हॉल में शाम 5:00 से होगा। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक कालीचरण सराफ तथा विशिष्ट अतिथि आर डी बाहेती व प्रदीप बाहेती और यश समिति के अध्यक्ष आशीष सराफ होंगे।

ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता : गरिमा, दिव्यांशी, निधी व यशस्वी सेमीफाइनल में
जयपुर। गरिमा यादव, दिव्यांशी लाला, निधि व यशस्वी शर्मा ने एसएमएस स्टेडियम स्थित बैडमिंटन हॉल में अपने-अपने मुकाबले जीत आरडी बाहेती जयपुर जिला ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता में लड़कियों के अंडर-19 आयु वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

अंश कटारा और व यशस्वी की जोड़ी ने मिश्रित वर्ग का युगल खिताब जीत लिया।   वही भानुप्रताप, अंशअमरनानी, आयुष यादव, भूपेंद्र यादव, अंबर चंद्रवंशी, विनय प्रताप सिंह भाटी, भव्य दीप सिंह और प्रांजल कौशिक ने अपने-अपने मुकाबले जीत लड़कों के  अंडर-19 एकल के क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई।

वही लड़कों के अंडर-11 एकल में रक्षित सिंह नेहरा, अक्षित, प्रियांशु गुर्जर, लक्षित रेवार, नैतिक बंसल, हिमाक्ष जारवाल, गर्वित दहिया और विनायक सिंह ने जीत के साथ अंतिम आठ खिलाड़ियों में प्रवेश किया।  अंश कटरा व यशस्वी की जोडी ने भानु प्रताप व पद्मजा सिंह की जोड़ी को 17-21, 22- 21 , 21- 17 से हरा सीनियर वर्ग के मिक्स्ड डबल्स वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया।

लगा बुजुर्ग खिलाड़ियों का मेला :

शुक्रवार को बैडमिंटन हॉल में बुजुर्ग खिलाड़ियों का मेला सा लग गया। प्रतियोगिता में सायंकाल को 55+ वर्ग व आयु 75+वर्ग के मैच खेले गए। प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण 81 वर्षीय एन एल मिठ्ठा, 81 वर्षीय जितेंद्र राजबंशी, 76 वर्षीय डीएन भार्गव, 76 वर्षीय एमसी यादव व अंतरराष्ट्रीय खिलाडी डीके गौतम तथा रिटायर्ड आरए एस अधिकारी जस्सा राम एवं राष्ट्रीय स्तर के  पदक विजेता नवीन जैन रहे। जयपुर जिला बैडमिंटन संघ के सचिव मनोज दासोत ने सभी खिलाड़ियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि समाजसेवी अजय पुरोहित, मधुकांत मोदी से  जयपुर जिला बैडमिंटन संघ के सचिव मनोज दासोत ने खिलाड़ियों का परिचय कराया।

आरडी बाहेती जिला बैडमिंटन : पद्मजा बनी बालिका अंडर-17 की चैंपियन, जयवर्धन सिंह ने जीता पुरुष एकल का खिताब
जयपुर। जयवर्धन सिंह ने एसएमएस स्टेडियम स्थित बैडमिंटन हॉल में खेली जा रही आरडी बाहेती जिला बैडमिंटन  प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग का एकल खिताब जीत लिया। वहीं, पद्मजा सिंह बालिकाओं के अंडर-17 आयु वर्ग की  चैंपियन बनी। जयवर्धन सिंह ने पुरुष एकल फाइनल में अंबर चंद्रवंशी को सीधे सेटों में 21-12, 21-12 से हराया। वही बालिकाओं के अंडर-17 वर्ग के फाइनल में पद्मजा ने कड़े संघर्ष में अपेक्षा को  21-17, 12-21, 21-14 से पराजित कर खिताब जीतने का गौरव हासिल किया।

पद्मजा ने पहला गेम 21-17 से जीत 1-0 की बढ़त हासिल की। अपेक्षा ने दूसरा सेट 21-12 से जीत स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। पद्मजा ने तीसरा और निर्णायक  सेट आसानी से 21-14 से जीत खिताब पर भी  कब्जा कर लिया।

आयोजन सचिव अतुल गुप्ता के अनुसार बालिका अंडर-15 वर्ग के फाइनल में श्रेयांश चौधरी ओर आराध्या ढींगरा की जोड़ी ने मनन शर्मा और पद्मजा सिंह  की जोड़ी को सीधे सेटों में 21-18, 12-21, 21-17 से हरा मिश्रित युगल का खिताब अपने नाम किया। अंडर-15 बालिका वर्ग का युगल खिताब की ओजस्वी दुबे और पर्ल पारीक की जोड़ी ने जीता। फाइनल में इन्होंने कनिष्का और खुशी की जोड़ी को  21-12, 21-18 से पराजित किया। इसी आयु वर्ग के बालक वर्ग का खिताब अभिषेक व कीर्तिराज ने जीता। इन्होंने फाइनल में अर्शदीप व जिज्ञासा यादव को एकतरफा मुकाबले में 21-10, 21-13 से पराजित किया। अंडर-17 बालिका वर्ग की खिताबी टक्कर में अद्विका अग्रवाल ओर गरिमा यादव की जोड़ी ने ओजस्विता दुबे और पर्ल पारीक की जोड़ी को सीधे सेटों में 21-14, 21-9 से हरा खिताब अपने नाम किया।  जयपुर जिला बैडमिंटन संघ के सचिव मनोज दासोत के अनुसार अंडर-11, अंडर-13 व  अंडर-19 आयु वर्ग के मैच खेले जाएंगे।

आरडी बाहेती जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता : अन्वी, श्रेयांस व जयवर्धन को खिताब
जयपुर। अन्वी राठौर ने एसएमएस स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में खेली जा रही आरडी बाहेती जयपुर जिला ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता में महिला एकल का खिताब जीत लिया।

लड़कों के अंडर 15 आयु वर्ग में श्रेयांश चौधरी अंडर 17 आयु वर्ग में जयवर्धन सिंह चैंपियन बने। सुबह खेले गए महिला एकल फाइनल में अन्वी राठौर ने लगभग एक घंटे चले फाइनल में उत्सवा पालेट को 15-21, 21-15, 21-8 से पराजित कर खिताब जीता। वहीं बालकों के अंडर-15 आयु वर्ग के फाइनल में श्रेयांश चौधरी ने सनी जांगिड़ को 16- 21, 21-11, 21- 8 से व अंडर-17 एकल फाइनल में जयवर्धन सिंह ने देवाशीष प्रजापत को सीधे गेमों में 21-14, 21 -19 से हरा खिताब अपने नाम किया।

मुख्य अतिथि आर डी बाहेती ट्रस्ट के प्रदीप बाहेती व जिला बैडमिंटन संघ के सचिव मनोज दासोत ने सभी फाइनल में पहुंचे खिलाड़ियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रतियोगिता के  आयोजन सचिव अतुल गुप्ता के अनुसार बुधवार को अंडर-15, 17 व सीनियर वर्ग के युगल के क्वार्टरफाइनल मैच खेले गए। युगल वर्ग के सेमीफाइनल व फाइनल गुरुवार को खेले जाएंगे। इनके अलावा  पुरुष एकल ,अंडर 15 लड़कियों का एकल व अंडर 17 लड़कियों का एकल फाइनल भी गुरुवार को खेले जाएंगे। गुरुवार को प्रातकालीन सत्र में  सुबह 9:00 बजे से  अंडर 11 अंडर 13 के एकल मुकाबले खेले जाएंगे।

बैडमिंटन प्रतियोगिता : अन्वी राठौर और उत्सवा महिला वर्ग के फाइनल में
जयपुर। अन्वी राठौर और उत्सवा पालिट ने एसएमएस स्टेडियम बैडमिंटन हॉल में अपने-अपने मुकाबले जीत आरडी बाहेती जयपुर जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता के महिला एकल वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया।

सेमीफाइनल में अन्वी राठौर ने अद्विता शर्मा को आसानी से सीधे सेटों में 21-2, 21-6 से परास्त किया वहीं उत्सवा पालिट ने पद्मजा सिंह को 21-13, 23 -21 से हरा फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल बुधवार को खेला जाएगा।

अन्वी, अपेक्षा और पूर्वी अंतिम चार में :

अंडर 17 लड़कियों के एकल क्वार्टरफाइनल में राजस्थान की स्टार खिलाड़ी अन्वी राठौर ने मानसी सैनी को 21- 5, 21- 5 से, अपेक्षा चौधरी ने दिव्यांशी फागेरिया को 21-6, 21-13 से, पूर्वी सिहाग ने आराध्या ढींगरा को व गरिमा यादव ने अद्वित शर्मा को हरा सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

हर्ष, तेजेश्वर व सनी सेमीफाइनल में :

लड़कों के अंडर-15 वर्ग के क्वार्टरफाइनल में हर्ष कांडपाल ने आरव को 21-8, 21-11 से, तेजेश्वर पूनिया ने सनी जांगिड़ को 21-14, 21-14 से, श्रेयांश चौधरी ने रक्षित सिंह मेहरा को 21-15, 21- 8 से व अंतिम क्वार्टर फाइनल में तपेश्वर पूनिया ने निखिल नाथ योगी को 21- 17, 21 -17 से हरा अंतिम चार खिलाड़ियों में  जगह बनाई।

रिद्धि ने शीर्ष वरीयता को लुढकाया :

वहीं अंडर-15 लड़कियों के एकल वर्ग में रिद्धि बत्रा ने प्रथम वरीयता की आराध्या ढींगरा को तीन गेमों में 16-21, 21-15, 21 -7 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में अपेक्षा चौधरी ने मानसी सैनी को 21-8, 21-15 से, पद्मजा सिंह ने खुशी शर्मा को 21-17, 21 -19 से रिद्धि सेतिया ने दूसरी वरीयता प्राप्त र्पल पारीक को 21 -14, 21 -13 से हरा सेमीफाइनल में प्रवेश किया। जयपुर जिला बैडमिंटन संघ के सचिव मनोज दासोत के अनुसार अंडर-15 व 17 के मुकाबले बुधवार को प्रात: 9:00 बजे से खेले जाएंगे।

ऑगेर्नाइजेशन सेक्रेटरी अतुल गुप्ता के अनुसारअंडर-19 (बालक एवं बालिका) व अंडर-15 एवं अंडर-17 सीनियर आयु वर्ग के डबल्स के मैच कल खेले जाएंगे।

सिंगापुर बैडमिंटन ओपन-2025, भारतीय युगल ने वर्ल्ड नम्बर वन जोड़ी को पराजित किया
सिंगापुर। भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने मलेशिया की गोह से फेई और नूर इज्जुद्दीन की जोड़ी को हराकर सिंगापुर बैडमिंटन ओपन-2025 में पुरुष युगल के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। आज यहां 39 मिनट तक चले पुरुष युगल मुकाबले में सात्विक और चिराग की जोड़ी दुनिया की नम्बर वन मलेशियाई जोड़ी गोह से फेई और नूर इज्जुद्दीन को सीधे सेटों में 21-17, 21-15 से हराया। सात्विक और चिराग का सेमीफाइनल में मुकाबला दो बार के ओलंपिक कांस्य पदक विजेता और तीसरी वरीयता प्राप्त मलेशिया के आरोन चिया और सोह वूई यिक से होगा।

गेम की शुरुआत से ही दोनों जोड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और एक समय स्कोर 7-7 से बराबरी पर था।

मलेशिया मास्टर्स-2025 बैडमिंटन टूर्नामेंट, भारत के एचएस प्रणय और के. श्रीकांत अगले दौर में
बुकित जलील (मलेशिया)। एचएस प्रणय और किदांबी श्रीकांत ने पुरुष वर्ग में अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज कर मलेशिया मास्टर्स-2025 बैडमिंटन टूर्नामेंट के अगले दौर में जगह बना ली है। वहीं भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु वियतनाम की गुयेन थुई लिन्ह से हारकर महिला एकल वर्ग से बाहर हो गईं।

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु को शुरुआती गेम में संघर्ष करना पड़ा, लेकिन दूसरे गेम में अच्छा प्रदर्शन करते हुए वह मैच को तीसरे गेम तक ले जाने में कामयाब रहीं। एक घंटे तीन मिनट तक चले महिला एकल में वियतनाम की गुयेन थुई लिन्ह ने आखिरी गेम पर अपनी पकड़ मजबूत करते हुए सिंधु को 21-11, 14-21, 21-15 से हराकर मैच जीत लिया। पीवी सिंधु के खिलाफ चार मैचों में गुयेन थुई लिन्ह की यह दूसरी जीत है। भारत के पुरुष खिलाड़ियों का कोर्ट पर अच्छा दिन रहा। विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता एचएस प्रणय ने एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता जापान के केंटा निशिमोटो को मात दी।

जतिन ने चार व पद्मजा ने जीते 3 खिताब, ओएन दीक्षित जिला बैडमिंटन संपन्न
जयपुर। जतिन सिंह और पद्मजा सिंह ने एसएमएस स्टेडियम में सम्पन्न ओएन दीक्षित मेमोरियल विंटर जयपुर जिला ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप में क्रमश: चार और तीन खिताब जीत लिए। पुरुष एकल व युगल फाइनल में जतिन सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों खिताब अपने नाम किए। पुरुष एकल फाइनल में जतिन सिंह ने प्रियांश जैन को 21-23, 21-14, 21-14 से परास्त किया वहीं  पुरुष युगल फाइनल में जतिन सिंह व सुदीप चाहर की जोड़ी ने हिमांशु गुप्ता व विशाल चौधरी को कड़े संघर्ष में 21-14, 19 -21, 21-17 से परास्त किया।

लड़कों के अंडर-19 युगल फाइनल में जतिन सिंह व सुदीप चाहर की जोड़ी को ऋषभ शर्मा व स्पर्श माथुर से वॉक ओवर मिला। बालकों के अंडर-19 एकल फाइनल में भी जतिन सिंह ने प्रियांश जैन को हराया। अंडर 15 मिश्रित युगल फाइनल में विनय प्रताप सिंह व पद्मजा ने सनी जांगिड़ में अद्विका अग्रवाल को 21-14, 21-22, 24-22 से, लड़कों के अंडर-17 एकल फाइनल में देवाशीष प्रजापत ने विनय प्रताप सिंह को 21 -15 ,21 -16 से, सीनियर वर्ग के मिश्रित युगल फाइनल में भानु प्रताप व तनिष्का यादव ने हिमांशु गुप्ता व प्रियांशी सैनी को 21-13, 22- 20 से परास्त हरा खिताब जीता।

बालिकाओं के अंडर-19 एकल फाइनल मे प्रियांशी सैनी ने अद्विका अग्रवाल को हराया वहीं महिला वर्ग के युगल फाइनल में साधना  सिकरवाल व सलोनी अमवानी ने अद्वीका अग्रवाल व गरिमा यादव को 18 -21, 21-19, 21 -16 से हरा खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व चिकित्सा मंत्री एवं मालवीय नगर विधायक कालीचरण सराफ, मुख्य आयकर निदेशक अन्वेषण अवधेश कुमार, सचिव मनोज दासोत एवं विशिष्ट अतिथि आशीष सराफ व डॉक्टर रचना गोड़ ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व सर्टिफिकेट प्रदान किए। आयोजन सचिव अतुल गुप्ता के अनुसार इस अवसर पर पूर्व जस्टिस एनके जैन, पंकज दीक्षित, एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र सिंह, संरक्षक राजीव नागोरी, सुनील सूजी एडवोकेट गुलाम निजामुद्दीन खान व रेफरी जगदीश खत्री भी उपस्थित थे।