punjab bandh - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पंजाब बंद के मद्देनजर मोहाली-चंडीगढ़ बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा, वाईपीएस चौक पर भारी पुलिस बल तैनात
चंडीगढ़। पंजाब के मोहाली मे बंदी सिंहों की रिहाई समेत अन्य मांगों को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा की ओर से शुक्रवार को पंजाब बंद का आह्वान किया गया है। बंद के मद्देनजर मोहाली-चंडीगढ़ सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पंजाब बंद सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक बुलाया गया है। मोहाली से चंडीगढ़ जाने वाले प्रमुख मार्गों पर पुलिस की ओर से बैरिकेडिंग की गई है। खास तौर पर जेल बॉर्डर पर पुलिस बल की तैनाती के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं वाईपीएस चौक पर भी भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात नजर आ रहे हैं।

बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर 15 अगस्त को मोहाली-चंडीगढ़ बॉर्डर पर हुए प्रदर्शन के दौरान तनाव की स्थिति बनी थी। इसके बाद आज के बंद को देखते हुए प्रशासन की ओर से किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पहले से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। मोहाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के तहत बड़ी संख्या में जवानों की तैनाती की है और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाई गई है। लोगों से प्रदर्शन वाले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से जाने से बचने और आवाजाही के दौरान प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

पंजाब बंद : जालंधर शहर में 24 प्रमुख स्थानों पर लगभग 1200 पुलिस अधिकारी तैनात
जालंधर। किसानों द्वारा राज्यव्यापी 'पंजाब बंद' के आह्वान के मद्देनजर श्री स्वप्न शर्मा, पुलिस आयुक्त, जालंधर ने अधिकारियों के साथ सार्वजनिक सुरक्षा, शांति और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए शहर के प्रमुख क्षेत्रों में व्यापक निरीक्षण किया। स्वप्न शर्मा ने कई रणनीतिक चौकियों का दौरा किया और इन महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी का निरीक्षण किया। उन्होंने कानून प्रवर्तन अधिकारियों से सतर्कता और तत्काल प्रतिक्रिया की आवश्यकता पर जोर दिया और उनसे किसी भी अप्रिय घटना या व्यवधान के मामले में तेजी से कार्रवाई करने का आग्रह किया। शर्मा ने कहा कि जनता की सुरक्षा और भलाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पूरे शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पांच डिवीजनों में 24 प्रमुख बिंदुओं पर लगभग 1,200 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

अधिकारियों को सतर्क रहने और किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए जा रहे हैं। आयुक्त ने जनता को यह भी आश्वस्त किया कि किसी भी गड़बड़ी को कम करने और दैनिक कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। नागरिकों से इस दौरान शांत रहने और अधिकारियों के साथ सहयोग करने का आग्रह किया गया।