murdered - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बिजली बंद होने का कारण पूछने पर भड़का मकान मालिक : चाकू से ताबड़तोड़ वार कर किराएदार की हत्या, आए दिन होता था झगड़ा
उदयपुर। शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में अस्थल मंदिर के निकट एक मकान के मालिक ने अपने किराएदार की चाकू से हमला कर हत्या कर दी। बीच बचाव को आई किराएदार की पत्नी पर भी हमला कर दिया। हमले में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने आरोपी मकान मालिक को हिरासत में ले लिया है। थानाधिकारी रतन सिंह चौहान ने बताया कि मकान मालिक दिनेश बंसल अपने किराएदार नरपत सिंह (30) पुत्र अमरसिंह निवासी जोरमा सायरा से आए दिन बिजली व पानी उपभोग जैसी बातों को लेकर झगड़ता रहता था। शुक्रवार को विवाद इतना बढ़ गया कि मकान मालिक ने नरपत सिंह पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। सीने में चाकू लगने से नरपत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। बीच-बचाव करने पहुंची नरपत की पत्नी कालीबाई पर भी मकान मालिक ने चाकू से हमला कर दिया।

उसे गम्भीर घायल अवस्था में एमबी हॉस्पिटल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। थानाधिकारी ने बताया कि मकान मालिक दिनेश बंसल निवासी बंसल मेडिकल स्टोर के ऊपर मकान में रहने वाले किराएदारों से अक्सर झगड़ता रहता है। तीन दिन पहले भी मकान मालिक ने झगड़ा किया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी दिमागी तौर से बीमार है। वह अपने किराएदारों से अग्रिम राशि लेता और उसके बाद उन्हें परेशान करना शुरू कर देता, ताकि वह भाग जाए। और नया किराएदार मिल जाए। इसी वजह से उसने मृतक नरपतसिंह को परेशान करना शुरू किया और उसके कमरे की बिजली काट दी।

पत्नी को ससुराल नहीं भेजने से खफा दामाद ने सास को गोली मारी : रात को पहुंचा ससुराल, कहासुनी के बाद वारदात को दिया अंजाम
जोधपुर। जिले के निकटवर्ती बोरूंदा स्थित रावनियाना गांव में रविवार रात ससुराल पक्ष के लोगों से विवाद के चलते एक युवक ने फायारिंग कर दी। घटना में एक महिला गोली लगने से जख्मी हो गई। उसे देर रात बोरूंदा अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे  जोधपुर रैफर कर दिया गया। बताया जाता है युवक और उसकी बहन की शादी एक ही घर में आमने सामने हो रखी है। पुलिस ने बताया रविवार देर रात रावनियाना गांव के खंगाला ढाणियां क्षेत्र में फायरिंग की सूचना मिली।

पड़ताल में सामने आया कि मेलावास निवासी रामदीन जलवानिया और उसकी बहन का रिश्ता खंगाला ढाणियां क्षेत्र के परिवार में आमने सामने हुआ था। रामदीन की बहन उस परिवार की बहू और उस परिवार की बेटी का रिश्ता रामदीन के साथ तय हुआ था। पुलिस ने बताया कि रामदीन के परिवार वालों ने तो अपनी बेटी को ससुराल भेज दिया था, लेकिन बदले में तय हुए रिश्ते को मानने से इनकार करते वो परिवार अपनी लडकी को रामदीन के घर नहीं भेज रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों में कई दिनों से विवाद चल रहा था।

रात को पहुंचा ससुराल
पुलिस ने बताया कि रात को रामदीन  ससुराल पहुंचा और वहां कहासुनी के बीच उसने फायरिंग कर दी। इसमें उसकी सास लीलादेवी को गोली लगने पर वह घायल हो गई। उसे पहले बोरूंदा चिकित्सालय ले जाया गया। जहां देर रात जोधपुर रैफर कर दिया गया। आरोपी फरार है, तलाश जारी है।

बदमाशों ने मंदिर में घुसकर की साधु की हत्या, हमला कर धारदार हथियार से काटे पैर
भीलवाड़ा। जिले के रायपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों द्वारा धारदार हथियारों से एक मंदिर में पुजारी की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार रायपुर कस्बे में गत रात्रि बदमाशों ने माता के मंदिर में घुसकर वहां, सो रहे सुखानाथ पर हमला कर हथियार से पैर काट दिए और फिर उसे पूरे मंदिर में घसीटा, जिसके कारण मंदिर में खून ही खून फैल गया।

साधु के जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज आने के कारण आस-पास के लोग जग गए और मंदिर में पहुंचे, तब तक बदमाश मौके से भाग गए। लोगों ने रात्रि को ही साधु को रायपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से स्थिति गंभीर होने से भीलवाड़ा महात्मा गाँधी चिकित्सालय रेफर किया गया, जहां गुरुवार अलसुबह उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके का मुआयना किया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

पाकिस्तानी की हत्या करना ओपन जेल में भेजने से रोकने का आधार नहीं : हाईकोर्ट
जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने कहा कि हत्या के अपराध में आजीवन कारावास की सजा काटने के दौरान पाकिस्तानी की हत्या में मिली उम्रकैद के आधार पर कैदी को ओपन जेल में शिफ्ट करने से इनकार नहीं किया जा सकता है। इसके साथ ही अदालत ने राज्य सरकार के 24 जनवरी, 2024 के आदेश को निरस्त करते हुए याचिकाकर्ता को ओपन जेल में भेजने के आदेश दिए हैं। जस्टिस अनूप कुमार ढंड की एकलपीठ ने यह आदेश केन्द्रीय कारागार, जयपुर में बंद भजन मीणा की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए। अदालत ने कहा कि प्रत्येक संत का एक अतीत होता है और हर पापी का एक भविष्य होता है। ऐसे में प्रत्येक कैदी को सुधार और पुनर्वास का अधिकार है, ताकि वह अपनी रिहाई के बाद जिम्मेदार नागरिक के रूप में सामान्य जीवन जी सके। याचिका में कहा गया कि याचिकाकर्ता ने जेल प्रशासन को प्रार्थना पत्र पेश कर उसे ओपन जेल में शिफ्ट करने की गुहार की थी, लेकिन 24 जनवरी, 2024 को प्रार्थना पत्र यह कहते हुए खारिज कर दिया कि सजा काटने के दौरान एक पाकिस्तानी की हत्या करने के आरोप में उसे आजीवन कारावास की सजा मिली है। याचिका में नरेंद्र सिंह के केस का हवाला देते हुए कहा गया कि उसने आजीवन कारावास की सजा काटते हुए जेल में जेलर की हत्या कर दी थी।

अदालत ने उस अभियुक्त को भी ओपन जेल भेजने के आदेश दिए थे। ऐसे में याचिकाकर्ता का भी समान प्रकरण है। इसलिए उसे भी ओपन जेल भेजा जाए जिसका विरोध करते हुए राज्य सरकार की ओर से एएजी राजेश चौधरी ने कहा कि याचिकाकर्ता को हत्या के दो मामलों में आजीवन कारावास की सजा हुई है। एक मामले में सजा काटते हुए उसने पाकिस्तानी की हत्या भी की और उसे उस मामले में आजीवन कारावास मिला। ऐसे में उसे ओपन जेल में भेजने की प्रार्थना को तर्कसंगत और ठोस आधार पर खारिज किया गया है। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद अदालत ने याचिकाकर्ता को ओपन जेल में भेजने के आदेश दिए हैं।

बीमा राशि का क्लेम उठाने के लिए रिश्तों का खून, पिता-भाई ने युवक की हत्या कर दिया दुर्घटना का रूप
चित्तौड़गढ़। बीमा पॉलिसी का क्लेम उठाने के लिए युवक की हत्या कर इसे दुर्घटना का रूप देने के मामले में भदेसर थाना पुलिस ने मृतक के पिता व भाई को गिरफ्तार किया। एसपी सुधीर जोशी के अनुसार भदेसर पुलिस को सूचना दी गई कि 26 दिसम्बर को रेवलिया कला-मानपुरा के बीच अचानकजानवर सामने आने से चामटीखेड़ा निवासी चम्पालाल गुर्जर एवं उसके पुत्र राजेश गुर्जर की बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में राजेश गुर्जर की मृत्यु हो गई। 27 दिसम्बर को मृतक के पोस्टमार्टम के दौरान उसके गले पर सामने की तरफ रस्सी का फंदा लगाने जैसे निशान मिले। पुलिस ने मृतक के भाई मुकुल एवं पिता चम्पालाल गुर्जर के मोबाइल की कॉल डिटेल हासिल कर जांच की तो सामने आया कि चम्पालाल ने पुत्र राजेश गुर्जर के नाम पर विभिन्न वाहनों की बीमा पॉलिसी करवा रखी है। राजेश की हत्या कर उसे हादसे का रूप देते क्लेम उठाने की योजना बनाई।

कार से शव उतार कर सिर फोड़ा
पुलिस ने जब पिता चम्पालाल से पूछताछ की तो उसने अन्य पुत्र मुकुल के साथ मिलकर राजेश गुर्जर की हत्या करना एवं षड़्यंत्रपूर्वक हत्या को दुर्घटना की शक्ल देना स्वीकार किया। उसने बताया कि घटना के दिन राजेश की लाश को कार से उतार कर उसका सिर फोड़ कर बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने की रिपोर्ट पेश कर दी। इस पर पुलिस ने मृतक के पिता चम्पालाल गुर्जर एवं उसके भाई मुकुल गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया।

लखनऊ में युवक ने की परिवार के पांच सदस्यों की हत्या
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ के नाका क्षेत्र में बुधवार को कथित रुप से गृहक्लेश के चलते एक युवक ने अपने परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आगरा के कुबेर पुर क्षेत्र निवासी अरशद (24) परिवार के साथ लखनऊ आया था और सभी लोग चारबाग स्टेशन के नजदीक होटल शरणजीत में ठहरे थे। बताया जाता है कि रात के खाने में अरशद ने नशीला पदार्था मिला दिया और बेहोशी की हालतर में पहले एक एक कर परिवार के सदस्यों का गला घोंटा और बाद में हाथ की नस काट दी जिसे सभी की मृत्यु हो गयी।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी अरशद ने अपनी चार बहनों और माता की हत्या करने की घटना को कबूल करते हुए बताया कि मोहल्ले वाले परिवार को परेशान कर रहे थे। इसको डर था कि अगर इसे कुछ हो गया तो इनकी माँ और बहन का क्या होगा, इसलिए इसने उनको मार देने का फ़ैसला किया। अरशद परिवार को पहले अजमेर लेकर गया फ़िर लखनऊ लाकर सभी को होटल में रुकवाया, रात्रि में शराब पिलाई और कुछ के मुँह में कपड़ा डालकर दुपट्टे से गला दबा दिया और कुछ की कलाई ब्लेड से काट दी। इस काम में पिता बदर ने मदद की। इसके बाद पिता को रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया और स्वयं थाने पहुँचकर घटना की सूचना दी। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल ब्लेड व दुपट्टा बरामद कर लिया गया है। आरोपी से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। प्रत्येक तथ्य के संबंध में साक्ष्य संकलन कर सत्यापित किया जा रहा है।

मरने वालों ने आरोपी की मां अस्मा के अलावा बहने आलिया (9), अल्शिया (19), अक्सा (16) और रहमीन (18) शामिल हैं। सभी आगरा में कुबेरपुर के तेहड़ी बगिया इस्लामनगर के निवासी है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों और स्थानीय पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर जरुरी कार्रवाई शुरु कर दी है। फील्ड यूनिट को भी बुलाकर साक्ष्यों का संग्रह किया जा रहा है। इस मामले में विस्तृत जांच व अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।