motidungari ganesh temple - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मोतीडूंगरी मंदिर में विघ्न विनाशक का हुआ पंचामृत अभिषेक : नई पोशाक और सोने-चांदी से निर्मित, विशेष लहरिया मुकुट कराया धारण
जयपुर। अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती के मौके पर मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में भगवान का पंचामृत अभिषेक 101 किलो दूध के साथ हुआ , जिसमें दही, घी, बूरे और शहद का उपयोग। महंत कैलाश शर्मा ने बताया कि अभिषेक कार्यक्रम सुबह आठ बजे शुरू हुआ, सबसे पहले भगवान का गंगाजल, केवड़ा और गुलाब जल से स्नान कराया। इसके बाद विधिवत पंचामृत अभिषेक हुआ और अंत में पुन: गंगाजल से स्नान कराया गया।

विघ्न विनाशक को आकर्षक फू ल बंगला में विराजित किया जहां से भगवान गणेश नेविशेष श्रृंगार में भक्तों को दर्शन दिए। भोग के रूप में नमकीन और मीठे गेहूं के खीच का प्रसाद के रूप में वितरण किया।

मोतीडूंगरी गणेश मंदिर : अत्याधुनिक तकनीक के कैमरों से हो सकेगी श्रद्धालुओं की गणना, कैमरों से पता चल सकेगा कि कितने श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए, कितने लाइन में
जयपुर। मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में अत्याधुनिक तकनीक के कैमरे लगाए जा रहे हैं, जिससे दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की सही-सही गणना हो सकेगी। इन कैमरों से यह पता चल सकेगा कि अब तक मंदिर में कितने श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए, कितने लाइन में लगे हुए हैं। दरअसल, मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और आंकड़ों के सही विश्लेषण के लिए विशेष आठ कैमरे लगाए जा रहे हैं, जो मंदिर की छह लाइनों की गणना करेंगे। हालांकि, मंदिर परिसर में लगभग दो दशक पूर्व से ही सीसीटीवी कैमरे सुरक्षा कारणों से लगे हुए हैं, लेकिन अब यहां श्रद्धालुओं की संख्या की गणना करने वाले कैमरे लगाए गए हैं। इन अत्याधुनिक कैमरों की मदद से अब मंदिर में प्रवेश करने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की गिनती हो सकेगी। इससे न सिर्फ  भीड़ का आंकलन किया जा सकेगा बल्कि आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित निर्णय लिए जा सकेंगे।

प्रयागराज कुंभ मेले में हुआ था प्रयोग :

श्रद्धालुओं की गणना करने वाले कैमरों का उपयोग हाल ही में प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान किया गया था, जहां लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने में सकारात्मक परिणाम देखा गया था। उसके बाद इस तकनीक को खाटूश्यामजी मंदिर में भी लागू किया गया और अब संभवत: मोतीडूंगरी मंदिर तीसरा ऐसा प्रमुख धार्मिक स्थल बन गया है, जहां यह तकनीक अपनाई गई है।

कैसे हो सकेगी गणना ?

आठ स्मार्ट कैमरों की मदद से यह संख्यात्मक गणना हो सकेगी। इन कैमरों को मंदिर के मुख्य प्रवेश और निकास द्वारों पर लगाया गया है, ताकि आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सटीक संख्या को रियल टाइम में ट्रैक किया जा सके।

सीसीटीवी कैमरों की मदद से पूरे मंदिर परिसर को कवर किया हुआ है, लेकिन अब गणना वाले कैमरे भी लगाए गए हैं, जिससे मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सही-सही गणना हो सके। सीसीटीवी कैमरों में तो फोटो कैप्चर होती है। इसमें उनकी संख्या की गणना हो सकेगी।
- कैलाश शर्मा
महंत, मोतीडूंगरी गणेश मंदिर, जयपुर

मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में भगवान गणेशजी के फव्वारा, भक्तों की उमड़ी भीड़
जयपुर। जयपुर स्थित ऐतिहासिक मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में बुधवार को भक्तों के लिए एक विशेष आकर्षण प्रस्तुत किया गया। मंदिर परिसर में भगवान गणेश जी के समीप भव्य पानी का फव्वारा स्थापित किया गया, जो भक्तों की आस्था के साथ-साथ मंदिर की सुंदरता को और अधिक बढ़ा रहा है। फव्वारा विशेष रूप से भगवान गणेश जी के स्वरूप के चारों ओर सजाया गया, जिसे देखने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बुधवार का दिन गणेश जी के पूजन के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इसी कारण सुबह से ही महिलाएं, पुरुष, युवा और बच्चे मंदिर की ओर उमड़ने लगे। भक्तों ने पहले भगवान के दर्शन किए और फिर फव्वारे में झलकते गणेश प्रतिमा के अद्भुत दृश्य को निहारते हुए श्रद्धा से सराबोर हो उठे।

यह फव्वारा न सिर्फ गर्मी में ठंडक का अहसास देता है, बल्कि श्रद्धालुओं को भगवान गणेश जी की जलधारा के साथ दिव्य अनुभूति भी कराता है। भक्तों ने इस दृश्य को कैमरे में कैद किया और कई श्रद्धालु फव्वारे के पास बैठकर भक्ति भाव में लीन नजर आए। मंदिर प्रशासन ने बताया कि यह पहल श्रद्धालुओं की आध्यात्मिक संतुष्टि और दर्शन व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में एक प्रयास है। साथ ही मंदिर में साफ-सफाई, सुरक्षा और सुंदरता के कार्य लगातार जारी रहेंगे। फव्वारे के उद्घाटन के अवसर पर मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन भी आयोजित हुआ, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय और शांतिपूर्ण बना रहा।

मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में सुबह से ही भक्तों का आने का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर शाम तक चलता रहा
जयपुर। शहर में गणेश मंदिरों में पौष बड़ों की धूम रही। प्रथम पूज्य भगवान गणेश को हलवा, बड़ों का भोग लगाकर दोना प्रसादी और पंगत प्रसादी का वितरण किया गया। मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में सुबह से ही भक्तों का आने का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर शाम तक चलता रहा। ब्रह्म मुहूर्त में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर पंचामृत, गंगाजल से अभिषेक कर नवीन पोशाक धारण कराई गई। दोपहर 12 बजे भगवान गणेश के भोग लगाकर हलवा और बड़ों का वितरण शुरू हुआ, जो देर शाम तक चलता रहा। महंत कैलाश शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पौष बड़ा का भव्य आयोजन किया गया। महंत शर्मा ने बताया कि बड़ों की तासीर गर्म होने के सर्दी के मौसम में इसका सेवन करने से स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता है। बड़ों में अनेक तरह का खड़ा मसाला डालने के साथ ही उसकी अच्छे से सिकाई होने से आयुर्वेद की दृष्टि से काफी लाभदायक है। भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया और झांकी सजाई गई। भक्तों को दोना प्रसादी का वितरण किया गया। दिनभर भक्तों की भारी आवाजही लगी रही। दोपहर में भक्तों की जेएलएन मार्ग तक लाइनें लगी, लेकिन पुलिस और मंदिर प्रशासन ने व्यवस्थित तरीके से सभी को भगवान के दर्शन कराकर प्रसादी वितरित की गई।

फूल बंगला में विराजे परकोटा गणेश महाराज
चांदपोल स्थित परकोटा गणेश मंदिर में पौषबड़ा महोत्सव भजन संध्या के साथ मनाया गया। मंदिर महंत अमित शर्मा ने बताया कि ब्रह्म मुहूर्त में गणपति की पूजा-अर्चना और अभिषेक कर नवीन पोशाक धारण कराई गई। फूलों की आकर्षक झांकी सजाकर भोग में दाल के बड़े, सूजी का हलवा, आटे-गुड़ के पुए, सब्जी, पुड़ी का भोग लगाया। संत-महंतों के सानिध्य में बैंड बाजे, ढोल, लवाजमे  के साथ 108 थालों  से  प्रथम पूज्य की आरती की। गणपति के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंजायमान हो उठा। इस मौके पर भजन गायकों ने भगवान गणपति का गुणगान किया।

आज होगी बाबा रामदेव पौष बड़ा पंगत प्रसादी
श्री बाबा रामदेव झांकी संस्था की ओर से नौ जनवरी को नाहरी का नाका स्थित बाबा रामदेव मंदिर में पौष बड़ा पंगत प्रसादी का आयोजन होगा। महंत योगेश नायक ने बताया कि सुबह पांच बजे अभिषेक से आयोजन शुरू होगा,जो शाम को संध्या आरती से पंगत प्रसादी शुरू हो जाएगी। नायक ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस साल भी पंगत प्रसादी का आयोजन किया गया है।

आदर्श परिवार सम्मान समारोह एवं पौषबड़ा आज
गायत्री सप्त क्रांति ट्रस्ट की ओर से 9 जनवरी को श्याम नगर स्थित बैनाड़ रोड पर आदर्श परिवार सम्मान समारोह एवं पौषबड़ा प्रसादी का आयोजन होगा। संयोजक रमेश स्वामी ने बताया कि आज परिवार में तेजी से विघटन हो रहा है। ऐसे में परिवार का विघटन रोकने एवं संस्कार निर्माण के लिए आदर्श परिवार सम्मान समारोह आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि गुरुजी श्रीराम शर्मा कहा करते थे, कि प्यार और सहकार से भरा पूरा परिवार ही धरती का स्वर्ग होता है।

शहर कांग्रेस का पौषबड़ा महोत्सव 11 को
जयपुर शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से 11 जनवरी को जिला कांग्रेस कार्यालय रामचन्द्रजी मंदिर पर नूतन वर्ष अभिनंदन और पौष बड़ा पंगत प्रसादी कार्यक्रम होगा। जिलाध्यक्ष आरआर तिवाड़ी ने बताया कि इस अवसर पर जयपुर शहर की आठ विधानसभा के विधायक, विधायक प्रत्याशी, पीसीसी पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, ब्लॉक,वार्ड और मंडल अध्यक्ष, पार्षद, पार्षद प्रत्याशी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।