govind devji - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

हम बदलेंगे-युग बदलेगा के संकल्प के साथ महायज्ञ का आयोजन, गोविंद देव जी मंदिर में श्री परशुराम-गायत्री महायज्ञ
जयपुर। जयपुर स्थित गोविंद देवजी मंदिर परिसर में रविवार को प्रातः 8 से 10 बजे तक श्री परशुराम-गायत्री महायज्ञ का आयोजन होगा। यह आयोजन अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में तथा महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सानिध्य में संपन्न होगा।

इस महायज्ञ में श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में शामिल होकर आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त करने का आह्वान किया गया है।

गोविंद देव जी मंदिर में बसंत पंचमी पर पाटोत्सव, श्रद्धा से होंगे विशेष दर्शन
जयपुर। ठिकाना मंदिर श्री गोविंद देव जी महाराज, श्री गोविंद धाम में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर ठाकुर श्री गोविंद देव जी का पाटोत्सव (पट्टाभिषेक) श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान के साथ मनाया जाएगा। पाटोत्सव को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया और भव्य सजावट की गई।

मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में धूप झांकी खुलते ही वेद मंत्रों के साथ अधिवास पूजन होगा। इसके बाद शंख, घंटा और घड़ियाल की मधुर ध्वनि के बीच धूप आरती संपन्न होगी। श्रृंगार आरती के उपरांत ठाकुर श्रीजी के समक्ष ज्ञान की देवी मां सरस्वती का पूजन किया जाएगा। राजभोग झांकी में छप्पन प्रकार के भोग अर्पित किए जाएंगे। ठाकुरजी को केसरिया रंग की पोशाक धारण कराई जाएगी और पीले पुष्पों से अलौकिक श्रृंगार होगा। केसरिया खीर सहित विशेष व्यंजनों का भोग अर्पण किया जाएगा।

मंदिर सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने बताया कि माध्व-गौड़ीय परंपरा के अनुसार बसंत पंचमी पर पाटोत्सव मनाया जाता है। इस अवसर पर गोमाटीला पर श्रील रूप गोस्वामी जी द्वारा ठाकुर श्री गोविंद देव जी के प्राकट्य अभिषेक के भाव से दर्शन होंगे और विशेष बसंती झांकी सजाई जाएगी।

मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से सुरक्षा की दृष्टि से कीमती सामान, बड़े बैग व भारी वस्तुएं न लाने तथा संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है।

प्रद्युम्न कुमार देव जी के तिरोभाव दिवस पर हरिनाम संकीर्तन, भक्तों की बड़ी उपस्थिति रही
जयपुर। ठिकाना मंदिर श्री गोविंद देव जी के पूर्व महंत मन्माध्व गौड़ेश्वराचार्य श्री गोस्वामीपाद प्रद्युम्न कुमार देव जी के 28वें तिरोभाव दिवस पुण्यतिथि पर संगीतमय हरिनाम संकीर्तन किया गया। मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी महाराज के सान्निध्य में आधे घंटे तक चले इस संकीर्तन में वैष्णव मण्डली, मंदिर परिकर और भक्तों ने बड़ी श्रद्धा के साथ भाग लिया। संकीर्तन के दौरान पूरा परिसर भक्ति, माधुर्य और आध्यात्मिक उल्लास से गुंजायमान रहा।

अंजन कुमार गोस्वामी ने श्री गोस्वामीपाद के जीवन, कर्तृत्व और भक्ति-परम्परा में उनके अमूल्य योगदान को स्मरण किया। मंदिर के सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया।

सर्दी से बचाव : गोविन्द देव जी ने ओढ़ी रजाई, गुनगुने जल से किया स्नान, ठाकुरजी के समक्ष अंगीठी भी रखी गई
जयपुर। शहर के आराध्य गोविन्द देवजी मंदिर में ठाकुरजी को शुक्रवार रात से हल्की रूई की रजाई ओढ़ाई गई और सुबह मंगला झांकी के बाद भगवान को गुनगुने जल से स्नान कराया गया।

भगवान को सुबह से ही जामा पोशाक, शाल और साफा धारण कराया गया। सर्दी से बचाव के लिए ठाकुरजी के समक्ष अंगीठी की सेवा शुरू की गई। मंदिर के सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने बताया कि ठाकुरजी को पारंपरिक चांदी की गुमटी के बड़े सिंहासन पर विराजमान किया गया है।

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 के तहत निगम हेरिटेज की पहल, गोविंद देव जी मंदिर परिसर में चलाया विशेष सफाई अभियान
जयपुर। केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय की ओर से देशभर के स्वच्छ शहरों की रैकिंग निर्धारण के लिए चलाए जा रहे स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 की तैयारियों के चलते नगर निगम जयपुर हैरिटेज की ओर से हवामहल जोन के वार्ड 27 स्थित गोविंद देव जी मंदिर परिसर एवं जलेबी चौक क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान आयोजित किया गया। यह अभियान उपायुक्त स्वास्थ्य प्रवीण कुमार के मार्गदर्शन में सेंट्रल नगर निगम जयपुर हेरिटेज मुख्यालय द्वारा संचालित किया गया। अभियान के दौरान सफाई मित्रों ने गोविंद देव जी मंदिर परिसर, जलेबी चौक एवं आस-पास की सड़कों की संपूर्ण सफाई की। झाड़ू लगाकर, कचरा एकत्र कर और समग्र सफाई सुनिश्चित करते हुए क्षेत्र को स्वच्छ एवं आकर्षक बनाया गया।

इस अवसर पर सफाई मित्रों ने सफाई करने के साथ ही आमजन से भी अपील की कि वे अपने आस पास सफाई बनाए रखें, कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें और स्वच्छ जयपुर सुंदर जयपुर की दिशा में सहयोग करें। इस दौरान आयुक्त डॉ. निधि पटेल ने कहा कि धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों की सफाई हमारी प्राथमिकता है। स्वच्छता केवल सफाई कर्मियों की नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी मिलकर स्वच्छता को संस्कार बनाएं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक का लोग उपयोग नहीं करें।

वज्रनाभ ने दादी से मूर्ति पहचानने के लिए कहा-मुखारविंद देखते ही दादी ने घूंघट निकाल लिया
जयपुर। महाभारत के भीषण संग्राम के कुछ दशकों बाद भगवान श्रीकृष्ण के प्रपौत्र वज्रनाभ के मन में भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा (मूर्ति) बनवाने का विचार कौंधा। उन्होंने अपनी वयोवृद्ध दादी को मन की बात बताई-योगेश्वर श्रीकृष्ण की मूर्ति बनाई जानी चाहिए, लेकिन भगवान कैसे लगते थे? उनका चेहरा-मोहरा, आंखे, बाल और मुस्कान कैसी थी? यह मूर्ति को देखकर आप ही बताना? आपने तो उनको प्रत्यक्ष देखा है। भगवान जिस काले पत्थर पर स्नान करते थे, उसी से तीन मूर्तियों का निर्माण दादी के अनुभव कथन के आधार पर हुआ। पहली मूर्ति जब बनकर तैयार हुई और वज्रनाभ ने दादी को मूर्ति दिखाई तो दादी ने कहा कि चरणारविंद की छवि ऐसी ही थी, जो करौली के प्रसिद्ध श्री मदन मोहन मंदिर में विराजमान हैं। दूसरी मूर्ति-वक्षस्थल की छवि उभरी, वो भी गुलाबी नगरी में स्थित श्री गोपीनाथ जी मंदिर में प्रतिष्ठित हैं। तीसरी मूर्ति बनाकर जब दादी को दिखाई तो भगवान का चेहरा देखते ही दादी ने घूंघट निकाल लिया...और कहा बिल्कुल ऐसे ही दिखते थे गोविन्द। यही विग्रह जयपुर के अराध्य श्री गोविंद देव जी मंदिर में विराजमान हैं। दरअसल, श्रीकृष्ण के तीन विग्रह दो शहरों में स्थापित हैं, मान्यता है कि एक सूर्य की रोशनी में ही तीनों विग्रह के दर्शन करने से भगवान श्रीकृष्ण के सम्पूर्ण दर्शन होते हैं।

वृंदावन से जयपुर और करौली तक की यात्रा-
मुगल काल में जब मंदिरों और मूर्तियों पर आक्रमण हो रहे थे, तब इन विग्रहों को बचाने के लिए उन पर सिंदूर लगाकर मिट्टी में दबा दिया गया था। बाद में छिपाते-छिपाते इन्हें वृंदावन से जयपुर लाकर कनक वृन्दावन में स्थापित किया गया। उस समय जयपुर का निर्माण हो रहा था, तभी एक रात जयपुर के संस्थापक महाराजा सवाई जयसिंह को स्वप्न में भगवान गोविन्द देवजी ने चंद्र महल के पास स्थापित करने के लिए कहा तो उन्होंने वहां पर मंदिर का निर्माण कराया। जानकार लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर मंदिर बना हुआ है, उस जगह महाराजा सिटी पैलेस बनाना चाहते थे, लेकिन सपने को पूरा करते हुए मंदिर की स्थापना कराई और उसके पास सिटी पैलेस की स्थापना हुई। यह मंदिर इस प्रकार से बना हुआ है कि चन्द्र महल में स्थित महाराजा के शयन कक्ष से भगवान के दर्शन किए जा सकते हैं।

राज परिवार का झंडा नीचे और गोविन्द का झण्डा ऊपर लगता है
जयपुर राज परिवार ने भगवान गोविन्द को जयपुर का राजा मान लिया, ऐसे में भगवान गोविन्द का झण्डा राजपरिवार के झण्डे से ऊपर और राजपरिवार का झण्डा आज भी नीचे लगता है। महाराजा सवाई जयसिंह ने गोविन्द देवजी की एक मोहर भी बनवाई जिस पर लिखा था- 'गोविन्द के चरण, सवाई जयसिंह शरण।' सम्पूर्ण दर्शन कैसे होते हैं मान्यता है कि सबसे पहले गोविन्द देव जी, फिर गोपीनाथ जी और उसी दिन करौली के मदनमोहन जी के दर्शन करने से सम्पूर्ण दर्शन माने जाते हैं।

भगवान मदन मोहन ने पकड़ ली थी करौली राजा की उंगली
करौली के तत्कालीन नरेश और श्रीकृष्ण के परम भक्त राजा गोपाल सिंह को स्वप्न में भगवान ने दर्शन दिए और मूर्ति को करौली ले जाने का आदेश दिया। जयपुर पहुंचने पर राजा गोपाल सिंह की आंखों पर पट्टी बांधकर मूर्ति पहचानने के लिए कहा गया। कथा है कि स्वयं भगवान मदन मोहन ने राजा की उंगली पकड़ ली। इसके बाद यह विग्रह करौली ले जाया गया और राजमहल के बीच बने श्री राधा गोपाल जी मंदिर में स्थापित किया गया। करौली के श्री मदन मोहन मंदिर में भगवान राधारानी के साथ विराजमान हैं। भगवान के बाईं ओर राधा गोपाल जी और दाईं ओर राधा-ललिता जी की प्रतिमाएं हैं। मान्यता है कि एक ही दिन में श्री गोविंद देव जी, श्री गोपीनाथ जी और श्री मदन मोहन जी के दर्शन से भगवान श्रीकृष्ण के पूर्ण स्वरूप के दर्शन होते हैं, जो जीवन में मोक्ष की ओर मार्ग प्रशस्त करते हैं। हर वर्ष हजारों श्रद्धालु इस परंपरा का पालन करते हुए एक ही दिन तीनों मंदिरों के दर्शन कर पुण्य अर्जित करते हैं।

गोविन्द देव जी मंदिर में महाकाल का महाभिषेक, द्वादश ज्योतिर्लिंग का हुआ पूजन
जयपुर। सावन मास के दूसरे सोमवार की पूर्व संध्या पर रविवार को गोविंद देव जी मंदिर शिवमय हो उठा। महाकाल महाभिषेक द्वादश ज्योतिर्लिंग पूजन और पंच कुंडीय शिव-गायत्री महायज्ञ में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।

मंदिर परिसर में राधे-राधे और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दूध, दही, घी, शहद, गंगाजल व बूरा से द्वादश ज्योतिर्लिंगों का रुद्राभिषेक किया। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर के सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने आराध्य गोविंद देवजी,  सनातन बोर्ड संघर्ष समिति के संयोजक राहुल द्विवेदी, मंदिर एवं प्रतिमा निर्माण की विशेषज्ञ आचार्या हिमानी शास्त्री, आचार्य अनुपम जोली, वेद माता गायत्री और गुरुसत्ता के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर की। पार्थिव शिवलिंग पूजन के साथ महायज्ञ का शुभारंभ हुआ।

कार्यक्रम में गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी के व्यवस्थापक सोहनलाल शर्मा, सनातन बोर्ड संघर्ष समिति के सर्वेश्वर शर्मा, कुलदीप सुलोनिया, गुर्जर समाज के युवा अध्यक्ष गौरव गुर्जर, बीसलपुर ऑर्गेनिक फाॅर्म एंड रिजॉर्ट के राजेश सैनी सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष योग शिविर का आयोजन
जयपुर। मंदिर श्री गोविंद देव जी के आशीर्वाद एवं सहयोग से शांति एशियाटिक स्कूल परिवार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर शनिवार प्रातः 8:15 बजे श्री गोविंद देव जी मंदिर के सत्संग भवन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित शिविर का पोस्टर विमोचन पूर्व में मंदिर प्रांगण में मंदिर के सेवाधिकारी मानस गोस्वामी महाराज के कर कमलों द्वारा किया गया था।
योगगुरु उमेश शर्मा के निर्देशन में प्रतिभागियों को योगासन एवं प्राणायाम की सरल तकनीकों का अभ्यास करवाया गया।

शांति एशियाटिक स्कूल के चेयरमैन श्री दिनेश गोयल ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। शिविर में विशेष रूप से यह बताया गया कि कैसे योग के माध्यम से विद्यार्थी सोशल मीडिया की लत से दूर रह सकते हैं। साथ ही, योग के शारीरिक और मानसिक लाभों पर भी प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अपरा एकादशी : मंदिरों में श्री हरि विष्णु की पूजा-अर्चना होगी, एकादशी का मुख्य उत्सव शहर के आराध्य देव गोविंद देव जी मंदिर में
जयपुर। एकादशी, अपरा एकादशी के रूप में मनाई जाएगी। मंदिरों में श्री हरि विष्णु की पूजा-अर्चना होगी। सभी मंदिरों में विशेष झांकी सजाई जाएगी। ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि गुरुवार को रात्रि में ही लग गई, जो शुक्रवार को रात साढ़े 10 बजे तक रहेगी। उदियात तिथि के चलते शुक्रवार को ही एकादशी व्रत रखा जाएगा। एकादशी के दिन चार शुभ संयोग आ रहे हैं, जिससे एकादशी की महत्ता बढ़ गई है।

एकादशी के दिन प्रीति योग, आयुष्मान योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग रहेंगे। अपरा एकादशी के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग भी बनेंगे। एकादशी का मुख्य उत्सव शहर के आराध्य देव गोविंददेवजी मंदिर में होगा। मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में सुबह पंचामृत अभिषेक कर लाल रंग की पोशाक धारण कराई जाएगी। गोचारण लीला के आभूषण धारण कराए जाएंगे। दोपहर को जलयात्रा उत्सव मनाया जाएगा। गुरुवार को एकादशी की पूर्व संध्या पर भगवान राधा-गोविंद शीतल जल के फव्वारों के बीच विराजमान नजर आए। ठाकुरजी को शीतल व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। शुक्रवार को भी जलयात्रा की झांकी दोपहर 12.30 से 12.45 बजे तक खुलेगी। अपरा एकादशी पर उपवास रखने वाले श्रद्धालु पूरे दिन अन्न ग्रहण नहीं करेंगे। केवल एक समय सागारी भोजन कर व्रत पूरा करेंगे। ठाकुरजी को भी सागारी प्रसादी का भोग लगाया जाएगा।

श्याम मंदिरों में होगा बाबा का गुणगान : छोटीकाशी स्थित श्याम प्रभु के सभी मंदिरों में खाटू नरेश का गुणगान होगा। चौगान स्टेडियम, रामगंज बाजार, जगतपुरा, मानसरोवर, विजयबाड़ी पथ  नंबर सात, शास्त्रीनगर सहित अन्य क्षेत्रों में स्थित श्याम मंदिरों में अखंड ज्योति प्रज्जवलित कर शाम को भजन संध्याओं का आयोजन किया जाएगा।

यहां भी होंगे आयोजन :

सुभाष चौक पानों का दरीबा स्थित श्री सरस निकुंज में शुक संप्रदाय पीठाधीश्वर अलबेली माधुरी शरण महाराज के सान्निध्य में ठाकुर श्री राधा सरस बिहारी सरकार का पंचामृत अभिषेक कर पुष्पों से श्रृंगार किया जाएगा। श्री सरस परिकर के प्रवक्ता प्रवीण बड़े भैया ने बताया कि श्री सरस निकुंज के वैष्णव परिजन एकादशी के पदों का गायन कर ठाकुरजी को रिझाएंगे। पुरानी बस्ती स्थित गोपीनाथजी मंदिर में महंत सिद्धार्थ गोस्वामी के सान्निध्य में एकादशी उत्सव मनाया जाएगा। चौड़ा रास्ता स्थित राधा दामोदरजी मंदिर में महंत मलय गोस्वामी के सान्निध्य में ठाकुरजी का अभिषेक कर विशेष झांकी सजाई जाएगी। रामगंज बाजार के लाड़लीजी मंदिर में महंत डॉ.संजय गोस्वामी के सान्निध्य में सायंकालीन वेला में शीतल व्यंजनों का विशेष भोग लगाया जाएगा।

गोविंद देवजी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, परकोटा हुआ जाम
जयपुर। अंग्रेजी नववर्ष-2025 हंसी-खुशी के साथ बीते इस कामना के साथ भगवान का आशीर्वाद लेने लोग पहले मंदिरों में दर्शन करने पहुंचे। सूर्योदय के साथ हल्की धूप निकलने से लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई। परिवार और दोस्तों के साथ समूह में आए लोगों ने पहले भगवान के दर्शन किए फिर पर्यटन स्थल घूमे। मोबाइल से फोटो लेकर सोशल मीडिया पर शेयर की। ज्यादातर लोगों का खाना-पीना भी बाहर ही हुआ।
आराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर में श्रद्धालु उमड़ पड़े। तेज सर्दी के कारण मंगला और धूप झांकी में अपेक्षाकृत कम  ही श्रद्धालु पहुंचे। लेकिन श्रृंगार झांकी में मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से अट गया। राजभोग झांकी के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने तो परकोटा जाम कर दिया। चांदपोल, सांगानेरी गेट, अजमेरी गेट से गोविंद देवजी मंदिर पहुंचने में एक घंटा लग गया। गाडिय़ों के बजाय पैदल चलने वाले जल्दी मंदिर पहुंच गए। यातायात जाम होने से टे्रफिक पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। गोविंद देव जी मंदिर में बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। दर्शन के लिए प्रवेश और निकास की अलग-अलग व्यवस्था की गई। सुगम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में स्वयंसेवक लगाए गए। चप्पल-जूते खोलने के लिए अधिक संख्या में शू केस लगाए गए। दर्शनार्थिर्यों का रैला थमने का नाम ही नहीं ले रहा था। मंदिर के सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने बताया कि दर्शनार्थियों की संख्या कई गुणा बढऩे के कारण समय बढ़ाया गया। राजभोग झांकी के पट बंद होने का समय 11:45 था जिसे 15-15 मिनट बढ़ाते हुए एक बजे पट मंगल किए।

शाम को संध्या झांकी में भी ठाकुर जी ने चालीस मिनट  अतिरिक्त दर्शन दिए। वहीं रात्रिकालीन शयन झांकी भी 20 मिनिट ज्यादा देर खुली रही। गोविंद देवजी मंदिर में मंगला झांकी के बाद ठाकुरजी का पंचामृत अभिषेक कर नवीन पीली पोशाक धारण कराई गई। फूलों और आभूषण से अत्यंत मनोहारी श्रृंगार किया गया