held - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जब्योर और रिबाकिना में होगा खिताबी मुकाबला
लंदन। कजाकिस्तान की एलेना रिबाकिना ने गुरुवार को अपने पावर गेम की बदौलत 2019 की चैंपियन रोमानिया की सिमोना हालेप को 6-3, 6-3 से हराकर अपने पहले ग्रैंड स्लैम फाइनल में जगह बना ली। 17वीं सीड रिबाकिना अब फाइनल में तीसरी सीड ओन्स जब्योर का सामना करेंगी।ट््यूनीशिया की जब्योर भी पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंची हैं। जब्योर ने सेमी फाइनल में जर्मनी  की टटजाना मारिया को 6-2, 3-6, 6-1 से शिकस्त दी। जब्योर ओपन एरा में ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचने वाली पहली ट्यूनीशियाई, पहली अरब और पहली अफ्रीकी महिला बन गई हैं।

जब्योर का पलड़ा रहा है भारी रिबाकिना और जब्योर अब तक तीन बार आमने सामने आ चुकी हैं, जिसमें से दो मुकाबले जब्योर ने जीते हैं और एक रिबाकिना ने।

नडाल का किर्गियोस से है मुकाबला स्पेन के राफेल नडाल ने निक किर्गियोस के साथ होने वाले सेमीफाइनल से पहले कहा है कि पेट की चोट के कारण उनके खेलने पर संशय है। अमेरिका के टेलर फ्रिट््ज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में नडाल पेट की चोट के कारण लगभग मुकाबले से बाहर हो गए थे, लेकिन उन्होंने अंतत: 3-6, 7-5, 3-6, 7-5, 7-6 से जीत दर्ज कर अंतिम चार में जगह बनाई। आॅस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस ने चिली के क्रिस्टियन गारिन को 6-4, 6-3, 7-6(5) से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।  किर्गियोस 2005 के यूएस ओपन  में लीटन हेविट के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद से किसी ग्रैंड  स्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहले आॅस्ट्रेलियाई पुरुष खिलाड़ी बने हैं। किर्गियोस ने यह मुकाबला दो घंटे 13 मिनट में जीता।

महिला हॉकी विश्व कप : भारत ने लगातार दूसरा ड्रॉ खेला, चीन को 1-1 की बराबरी पर रोका
एम्स्टलवीन। एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप में अपनी पहली जीत ढूंढ रहे भारत ने मंगलवार को चीन के साथ हुए मुकाबले में लगातार दूसरा ड्रॉ खेला। नीदरलैंड की राजधानी में भारत और चीन के बीच खेला गया पूल बी मैच 1-1 पर समाप्त हुआ। भारत विश्व कप में अब तक दो मैच खेल चुका है मगर उसे अब भी अपनी पहली जीत की तलाश है। विश्व कप के अपने पहले मैच में ड्रॉ खेलकर आई दोनों टीमों ने आक्रामक शुरुआत की। दोनों टीमों ने कई मौके बनाए, लेकिन मजबूत डिफेंस के कारण उन मौकों को गोल में तब्दील न कर सकीं। मैच के 16वें मिनट में लुओ टियानटियान ने मिडफील्ड में शानदार खेल दिखाया लेकिन चीन भारतीय सर्किल में गेंद को अपने काबू में नहीं रख सका। कुछ देर बाद भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला जिसे गुरजीत कौर ने सटीक निशाने के साथ गोलपोस्ट की ओर मारा, लेकिन गोलकीपर लियु पिंग ने उसे सफलतापूर्वक रोक लिया। जियाली ने 26 वें मिनट में बढ़त बनाई  : चीन को अंतत: मैच की पहली सफलता 26वें मिनट में मिली, जब जियाली ने गेंद को भारतीय सर्किल में पाकर उसे संयम के साथ गोलकीपर सविता के आगे टहलाया, और अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलायी।

वंदना ने दागा बराबरी का गोल  : दूसरे क्वार्टर के समाप्त होने तक चीन एक गोल की बढ़त से मैच पर हावी था और भारत को गोल की सख्त आवश्यकता थी, जो उसे वंदना कटारिया ने दिलाया। वंदना ने तीसरा क्वार्टर समाप्त होने से सिर्फ 34 सेकंड पहले मिले पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर मैच को 1-1 पर ला खड़ा किया। चौथे क्वार्टर में थके हुए चीनी खिलाड़ियों पर भारत पूरी तरह हावी रहा, लेकिन गोल का मौका न बना सका। मैच खत्म होने से चार मिनट पहले चीन को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन गेंद वाइड जाने के कारण मैच 1-1 पर ड्रॉ रहा।

न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला महत्वपूर्ण
इससे पहले भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया मुकाबला भी 1-1 से ड्रॉ हुआ था। भारत को राउंड रोबिन लीग का अपना अंतिम मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है जो उसे विश्व कप में आगे ले जाने के लिये बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा।

पीसीसी में लगा मंत्री दरबार, तबादला अर्जियां लेकर बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
जयपुर। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सोमवार को लगे मंत्री दरबार में राजस्व मंत्री रामलाल जाट और ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने लोगों की फरियाद सुनी। मंत्रियों के सहयोग के लिए विधायक वेद प्रकाश सोलंकी, पीसीसी सचिव फूल सिंह ओला, प्रशांत सहदेव शर्मा और मुख्यालय प्रभारी ललित तुनवाल भी मौजूद रहें।

पीसीसी में सुबह 11 बजे शुरू हुए मंत्री दरबार में प्रदेश भर से लोग अपनी समस्याएं लेकर आए। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी से मिले लोगों ने सबसे ज्यादा तबादलों को लेकर  अर्जियां दीं। इसके बाद जयपुर और जोधपुर डिस्कॉम से जुड़े बिजली कनेक्शनों से जुड़ी शिकायतों, वीसीआर प्रकरण, खराब ट्रांसफार्मर बदलने जैसी शिकायतें अधिक आईं। राजस्व मंत्री रामलाल जाट के पास जमीनों से जुड़े विवाद प्रकरण अधिक सामने आएं। भू रूपांतरण राजस्व सीमांकन गांव और शहरों के बीच में राजस्व विवाद जैसे प्रकरण लोगों ने मंत्री के सामने रखें। दोनों मंत्रियों ने अलग-अलग प्रकरणों में शिकायत कर्ताओं को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। कुछ प्रकरणों में मौके पर मौजूद अफसरों को ही दिशा निर्देश देकर समस्याओं के जल्द निस्तारण की कार्रवाई करने के आदेश दिए।

महिला वर्ल्ड कप हॉकी: पिछड़ने के बाद वंदना के गोल से की बराबरी, भारत ने इंग्लैंड को ड्रॉ पर रोका
एम्सतेलवीन। टोक्यो ओलिंपिक में चौथे स्थान पर रही भारतीय महिला हॉकी टीम ने एम्सतेलवीन में चल रहे वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ मैच 1-1 से ड्रॉ कर दिया। इंग्लैंड ने मैच के नौवें मिनट में इसाबेला पीटर के गोल की मदद से 1-0 की बढ़त बनाई। भारत की ओर से वंदना कटारिया ने 29वें मिनट में गोल कर मैच 1-1 से ड्रॉ कर दिया।

भारत को पहले मिनट में मिला पेनल्टी कॉर्नर : भारत ने मैच में अच्छी शुरुआत की और पहले ही मिनट में पेनल्टी कॉर्नर अर्जित किया। लेकिन भारतीय खिलाड़ली गोल करने में नाकाम रही। इसके त्जवाब में इंग्लैंड ने आक्रमण जारी रखे। इंग्लैंड ने खेल के 9वें मिनट में गोल बना 1-0 की बढ़त हासिल की।

वंदना ने दागा बराबरी का गोल  : दूसरे क्वार्टर के ज्यादातर हिस्से में इंग्लैंड ने अपनी बढ़त बनाई रखी। 28वें मिनट में भारत को मैच का चौथा पेनल्टी कॉर्नर मिला। वंदना कटारिया ने रीबाउंड पर गोल कर टीम को बराबरी दिलाई। तीसरे और चौथे क्वार्टर में दोनों टीमों की ओर से कई हमले हुए लेकिन किसी को गोल करने में सफलता नहीं मिली।

भारत कल चीन से भिड़ेगा : भारतीय टीम पूल बी में अपने दूसरे मुकाबले में मंगलवार को चीन के खिलाफ मैच में उतरेगी।

महाराष्ट्र में सियासी घमासान: कल होगा फ्लोर टेस्ट, उद्धव ठाकरे सरकार ने बताया इसे 'गैर-कानूनी'
मुंबई। महाराष्ट्र में सियासी घमासान के बीच कल फ्लोर टेस्ट होगा। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उद्धव सरकार से बुधवार सदन में बहुमत साबित करने को कहा है। राजभवन की ओर से लिखी गई चिट्ठी के मुताबिक, बुधवार को महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा। इसकी शुरुआत सुबह 11 बजे से होगी और शाम 5 बजे तक इसे खत्म किया जाएगा। इस पूरे कार्यवाही का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। इसके मद्देनजर विधानसभा की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

हालांकि, शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने इसे कानून और संविधान के खिलाफ बताया है। उनका कहना है कि राज्यपाल की ओर से महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र बुलाए जाने को कानून और संविधान के खिलाफ बताया है। उन्होंने राज्यपाल के इस आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का रूख करने की भी बात कही है। उनका कहना है कि चूंकि 16 विधायकों को अयोग्य करार दिए जाने का मामला पहले से ही कोर्ट में लंबित है, ऐसे में विशेष सत्र बुलाए जाने का आदेश गैर-कानूनी है। इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि फ्लोर टेस्ट से पहले ही मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि, कल महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक में उन्होंने कहा था कि वह इसके लिए तैयार हैं। इधर,  शिवसेना नेता एकनाथ ङ्क्षशदे भी बागी विधायकों के साथ कल फ्लोर टेस्ट के लिए मुंबई आने के लिए तैयार है।

वहीं महाराष्ट्र विधानसभा में 'फ्लोर टेस्ट' कराने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज शाम 5:00 बजे सुनवाई को सहमत हो गई है।

आयरलैंड में होने वाली T-20 के लिए भारतीय टीम की घोषणा, हार्दिक होंगे कप्तान
मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बुधवार को आयरलैंड में होने वाली टी-20 शृंखला के लिये भारतीय टीम की घोषणा की। दो मैचों की टी-20 शृंखला में गुजरात टाइटन्स को पहले सीजन में ही आईपीएल का खिताब जिताने वाले हार्दिक पांड्या भारत की कप्तानी करेंगे। भुवनेश्वर कुमार को टीम का उपकप्तान चुना गया है। टीम में राजस्थान के लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को भी टीम में चुना गया है।  इस सीरीज में संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव और वेंकटेश अय्यर टीम में वापसी कर रहे हैं। आईपीएल में शानदार बल्लेबाजी से अपना जलवा बिखेरने वाले राहुल त्रिपाठी को उनका पहला कॉल-अप दिया गया है।

आईपीएल 2022 में विस्फोटक बल्लेबाजी के बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी करने वाले दिनेश कार्तिक टीम में बरकरार हैं। इस सीरीज के समय भारतीय टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी इंग्लैंड दौरे पर होंगे, जिसको ध्यान में रखते हुए ईशान किशन, रुतुराज गायकवाड़, दीपक हुड्डा, उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है। अक्टूबर 2022 में शुरू होने वाले टी-20 विश्व कप से पहले इन खिलाड़ियों के पास अपने प्रदर्शन से बीसीसीआई का ध्यान आकर्षित करने का मौका है।

भारतीय टीम
हार्दिक पांड्या (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार (उपकप्तान), ईशान किशन, रुतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।

सीकर में वकील के आत्मदाह पर अधिवक्ताओं का हल्ला-बोल: परिजनों को मुआवजा राशि और सरकारी नौकरी की मांग
टोंक। जिला अभिभाषक संघ टोंक ने सीकर जिले के खंडेला में वकील हंसराज मावलीया के आत्मदाह को लेकर निंदा करते हुए न्यायालय परिसर से रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया और अधिवक्ताओं ने संघ अध्यक्ष अक्षय बैरवा के नेतृत्व में जिला कलक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर अधिवक्ता की मृत्यु के दोषी व्यक्तियों एसडीएम राकेश कुमार एवं थानाधिकारी खंडेला घासीराम मीना की शीघ्र गिरफ्तारी कर तुरंत प्रभाव से बर्खास्त करने एवं अधिवक्ता के परिजनों को मुआवजा राशि व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तुरंत देने की मांग की।

जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष अक्षय बैरवा के नेतृत्व में सचिव मनोज गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा, देवी प्रकाश तिवारी, चन्द्रप्रकाश श्रीवास्तव, आनंद गोयल, मेघराज चौधरी, हिम्मतसिंह शक्तावत, महावीर तोगड़ा, तेजमल जैैन, विशाल श्रीवास्तव, राकेश शर्मा, बेणी प्रसाद गुर्जर, अशोक कासलीवाल, कुसूम विजय, अक्षय गोयल, हनुमान प्रसाद जांगिड़, रामदेव बैरवा, कमल साहू, जुगनू शर्मा, रईस अंसारी, कमलेश यादव, कैलाश शर्मा, राजेश गुर्जर, शाहाब अहमद, भजन लाल सैनी, रमा चौधरी, राधेश्याम चांवला, प्रदीप लोढ़ा, प्रेमचंद जैन, दौलतराम चौधरी, कमलेश सोलंकी, बाबूलाल गुनसारिया, रामलक्ष्मण साहू, ओमप्रकाश शर्मा, निखिल गुप्ता सहित कई अधिवक्ता रैली के रुप में प्रदर्शन करते हुए न्यायालय परिसर से रवाना हुए और घंटाघर चौराहे पर पहुंच कर प्रदर्शन करते हुए जिला कलक्टर कार्यालय तक पहुंच कर प्रदर्शन किया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने दिए ज्ञापन में बताया कि हमारे अधिवक्ता परिवार के सदस्य हंसराज मावलीया सीकर जिले के खंडेला उपखंड में नियमित प्रेक्टिशनर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे, 9 जून को एसडीएम राकेश कुमार और थानाधिकारी खंडेला घासीराम मीना के विरुद्ध भ्रष्टाचार की लड़ाई लड़ते हुए आत्मदाह कर शहीद हो गए है।
सोशल मीडिया, समाचार पत्र एवं खंडेला बार से प्राप्त सूचनाओं से स्पष्ट है कि विगत कुछ समय से उक्त एडीएम व थानाधिकारी ने मिलकर अधिवक्ता हंसराज का जीना दुभर कर दिया था, उन्हे इस हद तक प्रताड़ित किया गया कि आत्मदाह के लिए मजबूर होना पड़ा। वायरल हुए वीडियो में हमारे अधिवक्ता साथी हंसराज चीख चीख कर कह रहे है कि उक्त दोनों ने उनका जीना दुभर कर दिया, उनकी इस समस्त घटना और उनकी मौत के जिम्मेदार यही दोनों व्यक्ति हैं। इस हृदय विदारक घटन से अधिवक्ता परिवार अत्यंत दुखी है और जिला अभिभाषक संघ टोंक इस घटना की घोर निंदा करता है।

साथ ही अधिवक्ताओं ने संपूर्ण न्यायिक कार्य को शुक्रवार को स्थगित रखकर अधिवक्ता हंसराज मावलीया को श्रद्धांजलि देते हुए राजस्व न्यायालयों में पनप रही भ्रष्टाचारिता के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया और शहीद हुए अधिवक्ता की मृत्यु के दोषी व्यक्तियों एसडीएम राकेश कुमार एवं थानाधिकारी खंडेला घासीराम मीना की शीघ्र गिरफ्तारी कर तुरंत प्रभाव से बर्खास्त करने एवं अधिवक्ता के परिजनों को मुआवजा राशि व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तुरंत देने की मांग की।

बीसलपुर पानी की मांग को लेकर, किया धरना प्रदर्शन
बौंली। बीसलपुर परियोजना से ग्राम बांसड़ा बनेसिंह, शीशोलाव, गंगवाड़ा, बांस, टोरडा, रवासा को पेयजल मुहैया कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को उपखंड मुख्यालय पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री रामअवतार मीणा, अंसार अहमद खलीफ मंडल आंदोलन संयोजक, लक्ष्मीनारायण गुर्जर किसान नेता एवं मंडल उपाध्यक्ष के नेतृत्व में 3 घंटे सांकेतिक धरना देकर उपखंड अधिकारी बद्रीनारायण मीणा को ज्ञापन सौंपा।

उक्त गांवों की पेयजल समस्या को लेकर पूर्व में भी ज्ञापन दिया जा चुका है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। ज्ञापन में चेतावनी देते हुए कहा कि गंभीरतापूर्वक समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आगामी दिनों में हजारों महिला पुरुषों को लेकर उपखंड मुख्यालय का घेराव कर चक्का जाम किया जाएगा।

आंदोलन को तेज करने की चेतावनी

इससे पूर्व उपखंड कार्यालय के समक्ष कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने शामियाना लगाकर धरना दिया गया धरने में उपस्थित लोगों को किसान नेता व भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री रामअवतार मीणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामसहाय फागणा, अंसार अहमद खलीफ,गोविंद नारायण भदोरिया, दिलराज बिधूड़ी, लक्ष्मी नारायण गुर्जर आदि ने संबोधित करते हुए आंदोलन को तेज करने एवं पानी मिलने तक जारी रखने का एलान किया। इसके बाद जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन कर।

एसडीओ को ज्ञापन

महिलाओं ने मटकियां फोड़कर पेयजल उपलब्ध नहीं कराये जाने पर आक्रोश व्यक्त कर एसडीओ को ज्ञापन दिया गया। मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सीताराम बैरवा, एसटी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रामराज मीणा, भंवर सिंह राजावत, बृजमोहन मीणा, मुकेश कुमार मीणा, धारा सिंह मीणा, राम रामधन बैरवा, पप्पू बना, शंकर बैरवा, मदन बैरवा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

इन्वेस्ट राजस्थान समिट की तैयारियों ने पकड़ा जोर, जापानी कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक
जयपुर। प्रदेश में 7 और 8 अक्टूबर को होने वाले इन्वेस्ट राजस्थान समिट की तैयारियां गति पकड़ने लगा है। उद्योग मंत्री शकुंतला रावत के निर्देश पर प्रदेश में निवेश, उद्योगों की स्थापना और जापानीज कंपनियों को नीमराणा में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बुधवार को जापान एक्सटर्नल ट्रेड आर्गनाइजेशन (जेट्रो) और नाइडेक कंपनी के उच्चाधिकारियों ने अतिरिक्त मुख्य सचिव  वीनू गुप्ता, रीको प्रबंध निदेशक श्रीमती अर्चना सिंह और बीआईपी आयुक्त इंद्रजीत सिंह के साथ अहम बैठक  कर कई विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

जापान और राजस्थान के संबंध बेहतरीन: मुख्य सचिव

अतिरिक्त मुख्य सचिव वीनू गुप्ता ने उद्योग भवन में आयोजित इस बैठक में जापान और राजस्थान के संबंधों को बेहतरीन बताते हुए कहा कि प्रदेश में 2006 में जापानीज इन्वेस्टमेट जोन बनने के साथ से ही जापानी कंपनियों का बेहतर सहयोग मिला है। जापानीज कंपनियों ने प्रदेश में निरंतर निवेश को बढ़ाया है। उन्होंने इन्वेस्ट राजस्थान समिट में भी इसी तरह के सहयोग का आग्रह किया है।

नीमराणा में प्रदेश का दूसरा जापान बसता: अर्चना सिंह

रीको प्रबंध निदेशक अर्चना सिंह ने बताया कि नीमराणा में प्रदेश का दूसरा जापान बसता है। राज्य सरकार जापानीज कंपनियों को निवेश का बेहतर माहौल उपलब्ध कराने के लिए सभी जरूरी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि बैठक में कंपनियों द्वारा मिले फीडबैक के आधार पर सुविधाओं में विस्तार भी किया जाएगा।

बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए भी आश्वस्त किया

बीआईपी आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने जापानीज प्रतिनिधियों के बातचीत के दौरान वन स्टॉप सॉल्यूशन, रिप्स, रोड शोज सहित कई विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सौर उर्जा के साथ डाउनस्ट्रीम एनर्जी (पेट्रोकेमिकल) जैसे क्षेत्रों में कार्य कर रही है। उन्होंने कंपनियों से सभी क्षेत्रों में निवेश करने बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए भी आश्वस्त किया।

जापानीज कंपनियों के साथ 500 करोड़ रुपए से ज्यादा के एमओयू होना प्रस्तावित

बैठक में जेट्रो (नई दिल्ली) के चीफ डायरेक्टर जनरल  यासुयूकी मुराहाशी, सीनियर इन्वेस्टमेंट एडवाइजर  टोमोयूकि हतानो, असिटेंट डायरेक्टर गौरव शर्मा व नाइडेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (नीमराणा) के मैनेजिंग डायरेक्टर केईजी ओशिमा, कंपनी सेकेट्ररी  लोकेश तनेजा और  अभिषेक त्यागी ने विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की और सुझाव भी दिए। गौरतलब है कि इनवेस्ट राजस्थान समिट में जापानीज कंपनियों के साथ 500 करोड़ रुपए से ज्यादा के एमओयू होना प्रस्तावित हैं।

जेईएन भर्ती परीक्षा का आगाज: तीन दिन चलने वाली परीक्षा 1092 पदों केे लिए आयोजित
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से जेईएन भर्ती परीक्षा का आगाज बुधवार से हो गया। तीन दिन चलने वाली यह परीक्षा 1092 पदों केे लिए आयोजित की जा रही है।

बोर्ड के मुताबिक परीक्षा के लिए तकरीबन 1 लाख 35 हजार 829 लाख परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए हैं। परीक्षा का आयोजन दो पारियों में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2.30 बजे से 4.30 बजे तक हो रहा है। यानी तीन दिन में कुल छह पारियों में परीक्षा का आयोजन होगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थियों ने निर्धारित समय से काफी पहले ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरू कर दिया था। बोर्ड ने इस बार परीक्षा में शामिल होने के लिए नए नियम लागू किए थे जिसके मुताबिक परीक्षा शुरू होने से आधा घंटे पहले तक ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। जो परीक्षार्थी देरी से आए वह परीक्षा में शामिल होने से वंचित कर दिए गए। परीक्षा शुरू होने के समय से तकरीबन डेढ़ घंटा पहले ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश देना शुरू कर दिया गया था। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की सख्ती से जांच की गई। उनकी मेटल डिटेक्टर से तलाशी ली गई। एडमिट कार्ड चैक किए गए साथ ही ड्रेस कोड  की पालना करवाई गई।

इन पदों पर होगी भर्ती
जलदाय विभाग, पीडब्ल्यूडी और डीएलबी में 1092 जेईएन के पदों पर भर्ती होगी। इसमें सार्वजनिक निर्माण विभाग में 488, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में 368 और स्वायत्त शासन विभाग में 236 जेईएन की भर्ती होगी।

बोर्ड परीक्षा के कारण बदली परीक्षा तिथि
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं के चलते राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड में कनिष्ठ अभियंता पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा आगे खिसका दी है। अब ये परीक्षाएं 18 से 20 मई तक आयोजित होंगी। कर्मचारी चयन बोर्ड के सचिव अनुसार कनिष्ठ अभियंता संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2022 का आयोजन 7, 8 और 9 मई को निर्धारित था, लेकिन बोर्ड की अन्य परीक्षाओं के कारण तिथियों में परिवर्तन किया गया है।

नकल रोकने को लेकर सख्त आरपीएससी
हाल ही में पेपर लीक और परीक्षाओं में मुन्ना भाईयों के पकड़े जाने पर बोर्ड नकल रोकने को लेकर सख्त है। बोर्ड की ओर से बनाए गए स्क्वायड परीक्षा केद्रों पर और आसपास में नकलचियों पर नजर रखेंगे। वहीं परीक्षा केंद्रों को पुलिसकर्मियों की डयूटी लगाई गई है जो भी  नकलचियों से निपटेेंगे। वहीं फ्लाइंग स्कवायड केंद्रों का औचक ?निरीक्षण करेंगे। परीक्षा केद्रों पर वीडियोग्राफी भी की गई।

किस परीक्षा में कितने अभ्यार्थी शामिल
जेईएन सिविल डिग्रीधारी  18 मई .... पहली पारी... 134 केंद्र....... 46019 परीक्षार्थी
जेईएन सिविल डिप्लोमाधारी  18 मई ...दूसरी पारी... 104 केंद्र...... 34110 परीक्षार्थी
जेईएन इलेक्ट्रिकल डिग्रीधारी  19 मई .... पहली पारी... 55 परीक्षा केंद्र...... 16798 परीक्षार्थी
जेईएन इलेक्ट्रिकल डिप्लोमाधारी 19 मई ....दूसरी पारी... 47 केंद्र....... 13369 परीक्षार्थी
जेईएन इलेक्ट्रिकल/ मेकेनिकल डिग्रीधारी  20 मई .... पहली पारी... 50 परीक्षा केंद्र......14704 परीक्षार्थी
जेईएन इलेक्ट्रिकल/ मेकेनिकल डिग्रीधारी  20 मई .... दूसरी पारी... 38 परीक्षा केंद्र......10829 परीक्षार्थी

भाजपा का चुनावी पैटर्न: जहां चुनाव हो, एक साल पहले करवा दो ‘दंगे’
उदयपुर। कांग्रेस के चिंतन शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को भाजपा पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने चुनावी पैटर्न बदल दिया है। नया तरीका यह है कि जिन राज्यों में चुनाव हो, वहां एक साल पहले दंगे करवा दो। उन्होंने इस आरोप के समर्थन में तर्क दिया है कि उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश में चुनाव के दौरान दंगे हुए, लेकिन अब कुछ भी नहीं हो रहे। अब कर्नाटक और राजस्थान में चुनाव होने हैं तो यहां यह नीति अपनाई जा रही है।

कोडियात स्थित होटल अनंता में नव संकल्प शिविर को लेकर पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि रामनवमी पर करौली सहित सात राज्यों में एक साथ दंगे हुए, यह भाजपा की ही कार्यप्रणाली थी। हमने अमित शाह से मामलों की जांच की मांग की, जो अब तक नहीं हो पाई है। मोदी सरकार ने चौतरफा धर्मांधता-रूढ़िवादिता का अंधकार फैलाकर अल्पसंख्यक वर्गों, खासकर मुस्लिम, ईसाइयों व सिखों को निशाना बना रखा है। रोज नया हिंदू-मुस्लिम विवाद पैदा कर देशवासियों की आंखों पर धर्मान्धता की पट्टी बांधी जा रही है। समाज में हिंदू-मुस्लिम विभाजन के बीज बोकर व तुष्टिकरण की इस राजनीति को आधार बनाकर भाजपा चुनावी जीत तलाशती है।

तब तो अपराधों का ग्राफ बढ़ेगा ही
गहलोत ने कहा कि छोटे-मोटे अपराध पर भी हर हाल में एफआईआर दर्ज के आदेश से अपराधों का आंकड़ा बढ़ा है। यह बात तो मैंने 2019 में ही कह दी थी। इसे न्याय की दिशा में नवाचार कहा जा सकता है। प्रदेश में चाक चौबंद व्यवस्था है। यदि ऐसा ही है तो प्रधानमंत्री मोदी को इस बात को सार्वजनिक करना चाहिए था कि हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी, यह बात उन्होंने आज तक नहीं बोली है। सूरजेवाला ने कहा कि भाजपा के राष्टÑीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा दुर्भाग्य से हमारे वरिष्ठ है। नड्ढा अगर एनसीआरबी के आंकडेÞ जांचें तो पता चलेगा कि अपराधों के मामले में मध्यप्रदेश सबसे टॉप है, जहां भाजपा का शासन है।

धन्ना सेठों के वजीर हैं मोदी
गोविंद सिंह डोटसरा ने कहा कि सभी वर्गों से बड़े-बड़े वादे कर सरकार बना ली। जिनमें से अधिकतर वादे पूरे नहीं किए और हमसे पूछते हैं कि कांग्रेस ने बीते 70 सालों में क्या किया। मोदी सरकार संविधान की धज्जियां उड़ाना चाहते हैं। धर्म के आधार पर सत्ता को गिराने का प्रयास करते रहते हैं, जबकि खुद मोदी देश के धन्ना सेठों के वजीर बने हुए हैं।

रोहित जोशी मामले में बोले डोटासरा: किसी मामले में एफआईआर दर्ज होने से किसी को दोषी नहीं माना जा सकता
जयपुर। मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी पर दुष्कर्म आरोप मामले में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा है कि जांच के बाद जोशी पर पार्टी कार्रवाई करेगी।

पीसीसी में मीडिया से बात करते हुए डोटासरा ने कहा कि किसी मामले में एफआईआर दर्ज होने से किसी को दोषी नहीं माना जा सकता। हर मामले में जांच के बाद ही कार्यवाही की जाती है। रोहित जोशी पीसीसी सदस्य भी है तो इस सवाल पर डोटासरा ने कहा कि जांच अधिकारी की रिपोर्ट के हिसाब से कार्यवाही करने का निर्णय लिया जाता है, यदि रोहित जोशी जांच में दोषी पाया जाता है तो संगठन से हटाने की कार्यवाही की जाएगी। ऐसे मामलों में चाहे मेरा बेटा हो या किसी मंत्री का बेटा हो, सभी पर समान कार्यवाही की जाएगी। हमारी पार्टी भाजपा की तरह नहीं है, वहां तो किसी को कुछ कहने का हक भी नहीं है।