postponed - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ताइवान को 12 अरब अमेरिकी डॉलर के हथियारों की आपूर्ति का मुद्दा स्थगित, ट्रम्प ने की पुष्टि
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि ताइवान को 12 अरब डॉलर मूल्य के हथियारों की आपूर्ति का मुद्दा फिलहाल रोक दिया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक साक्षात्कार में इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि ताइवान को दी जाने वाली लगभग 12 अरब डॉलर के हथियारों की आपूर्ति फिलहाल स्थगित कर दी गयी है। ट्रम्प ने इसे चीन के साथ बातचीत और सौदेबाजी के लिए एक बहुत अच्छा टूल बताया है। ट्रम्प ने कहा, मैं इसे रोक रहा हूं और यह चीन पर निर्भर करता है। सच कहूं तो, यह हमारे लिए बातचीत का एक बहुत अच्छा जरिया है। इसमें बहुत सारे हथियार हैं। इसमें 12 अरब अमेरिकी डॉलर के बहुत सारे हथियार हैं। इसके साथ ही राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि चीन में उनकी बातचीत से ताइवान के प्रति अमेरिकी नीति पर कोई असर नहीं पड़ा है।

ट्रम्प ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, कुछ भी नहीं बदला है। उन्होंने चीन और ताइवान दोनों से तनाव कम करने की अपील करते हुए कहा, ताइवान और चीन दोनों के लिए थोड़ा शांत रहना समझदारी होगी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने पहले कहा था कि उन्हें ताइवान को लेकर अमेरिका और चीन के बीच मतभेदों के पूर्ण पैमाने के संघर्ष में बदलने का कोई खतरा नहीं दिखता। गौरतलब है कि ट्रंप 13-15 मई तक चीन में राजकीय दौरे पर थे, जहां उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बहुत सारे मुद्दों पर बातचीत की, जिसमें ताइवान का भी एक मुद्दा था।

असर खबर का - कोटा विवि ने स्थगित की 12 अप्रेल की सभी सेमेस्टर परीक्षाएं
कोटा। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड  की ओर से 12 अप्रेल को होने वाली जेल प्रहरी सीधी भर्ती परीक्षा के चलते कोटा यूनिवर्सिटी ने इसी तिथी पर होने वाली यूजी व पीजी की सेमेस्टर परीक्षाएं स्थगित कर दी है। दैनिक नवज्योति में 3 अप्रेल को सेमेस्टर एग्जाम से टकराई प्रतियोगी परीक्षा की तिथी, संकट में विद्यार्थी..., शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के अगले ही दिन कोटा यूनिवर्सिटी ने छात्रहित में 12 अप्रेल को होने वाली विभिन्न सेमेस्टर परीक्षाएं स्थगित कर छात्रों को राहत पहुंचाई। प्रतियोगी परीक्षा से विवि की सेमेस्टर  परीक्षाएं टकराने से विद्यार्थी असमंजस में थे कि वह किस परीक्षा की तैयारी करें। इसी कशमकश के कारण स्टूडेंट्स दोनों ही परीक्षाओं पर फोकस नहीं कर पा रहे थे। सेमेस्टर एग्जाम स्थगित होने पर विद्यार्थियों ने नवज्योति का आभार जताया।

अब 23 अप्रेल को होगी सेमेस्टर परीक्षाएं
कोटा विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रवीण भार्गव ने बताया कि यूनिवर्सिटी द्वारा  स्थगित की गई 12 अप्रेल को होने वाली विभिन्न सेमेस्टर की परीक्षाएं  अब 23 अप्रेल को आयोजित की जाएगी। उन्होंने परीक्षार्थियों से आग्रह किया है कि वे अपने परीक्षा प्रवेश पत्र में पूर्व में निर्धारित परीक्षा केंद्र व निर्धारित समय पर केंद्र पर उपस्थिति दर्ज कराएं।

विद्यार्थियों ने जताया नवज्योति का आभार
गवर्नमेंट कॉलेज कोटा के निवृतमान छात्रसंघ अध्यक्ष आशिष मीणा ने छात्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने व परेशानियों का समाधान करवाने के लिए दैनिक नवज्योति का आभार जताया। उन्होंने कहा कि हजारों विद्यार्थी लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे, लेकिन परीक्षा की तिथी से सेमेस्टर एग्जाम की तिथि टकराने से विद्यार्थी अवसाद में आ गए थे। ऐसे में कोटा यूनिवर्सिटी द्वारा 12 अप्रेल को होने वाली सभी यूजी-पीजी की सेमेस्टर परीक्षाएं स्थगित करने से विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है। साथ ही परीक्षा तैयारी का समय भी मिल पाएगा।

रीट की परीक्षा 27 फरवरी को निर्धारित, बोर्ड ने 10वीं-12वीं का परीक्षा कार्यक्रम आगे खिसकाया
अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सालाना परीक्षाएं अब अगले वर्ष मार्च में ही शुरू होंगी। पूर्व में यह परीक्षा 20 फरवरी से प्रारम्भ होनी थी। लेकिन बुधवार को रीट की परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी को निर्धारित करने के बाद बोर्ड प्रशासन ने बोर्ड की सैकण्डरी और सीनियर सैकण्डरी की परीक्षाओं का कार्यक्रम आगे खिसका दिया है।  बोर्ड सचिव कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि रीट के लिए बोर्ड को नोडल एजेन्सी बनाने के बाद रीट की जिम्मेदारी भी निभानी होगी। दोनों ही परीक्षाएं एक ही समय पर संभव नहीं हो सकतीं क्योंकि दोनों ही परीक्षाओं में लाखों अभ्यर्थी शामिल होंगे। बोर्ड की सैकण्डरी और सीनियर सैकण्डरी की परीक्षा में करीब 20 लाख विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।

5 से 10 मार्च के बीच शुरू होगी बोर्ड परीक्षा
बोर्ड की परीक्षा अब 5 से 10 मार्च के बीच में प्रारम्भ होगी। हालांकि बोर्ड द्वारा फिलहाल परीक्षा कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। सीनियर सैकण्डरी की प्रेक्टिकल परीक्षा जनवरी 2025 में ही शुरू करवाकर पूरी करवा ली जाएगी। इस अवधि में रीट के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी रहने से बोर्ड को तैयारी करने में भी कोई खास परेशानी नहीं होगी।

पूर्व में बोर्ड परीक्षा का यह था कार्यक्रम
बोर्ड की ओर से पूर्व में सालाना मुख्य परीक्षा 20 फरवरी से प्रारम्भ करने का निर्णय लिया गया था। इसके तहत सीनियर सैकण्डरी एवं वरिष्ठ उपाध्याय की परीक्षाएं 20 फरवरी और सैकण्डरी व प्रवेशिका की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू करने का कार्यक्रम जारी किया गया था, लेकिन इसे अब बदल दिया गया है।

पांच राज्यों में चुनाव नतीजों के बाद टाला जा सकता है 2024 का चुनाव : प्रो़ यादव
इटावा। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव ने आशंका जाताई है कि इस साल के आखिरी में होने जा रहे पांच राज्यों के विधान सभा चुनाव के नतीजों के बाद 2024 के संसदीय चुनाव टाले जा सकते है क्योंकि विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी बुरी तरह से हारने जा रही है।

किसी भविष्यवक्ता की तरह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव ने के.के डिग्री कॉलेज में सरदार पटेल विचार मंच की ओर से आयोजित लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती से पूर्व आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण सारे देश में डर का माहौल है,देशवासी डर के मारे मोदी के शासन को अच्छा बताने में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में सारे देश में डर का माहौल बना हुआ है,देशवासी डर से कह रहे हैं कि मोदी का अच्छा शासन हैं,। हालात इतने खराब बने हुए है कि न्यायपालिका भी डरी हुई है जब भी संसदीय चुनाव होगा, मोदी सरकार सत्ता से बाहर होगी।

यादव ने कांग्रेस के इमरजेंसी राज का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में जिस तरह से इमरजेंसी लागू की गई जब वोट पड़े सभी राज्यों से कांग्रेस साफ हो गई केवल एक सीट मध्य प्रदेश के ङ्क्षछदवाड़ा की मिली थी।  वर्तमान में हो रहे जिन राज्यों में विधान सभा चुनाव हो रहे हैं, जब विधान सभा चुनावों का परिणाम आएगा तो कहीं ऐसा न हो की 2024 का लोकसभा चुनाव टाल दें।

उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा जब आप लोगों को लोकसभा में बटन दबाने का मौका मिले तो अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर वोट कर देना, आतताई लोग सत्ता से बाहर चले जायेंगे। धार्मिक चर्चा करते हुए प्रो.यादव ने कहा कि मोदी सरकार में सत्ता में बैठे राजनेता सनातन धर्म की परिभाषा बदलने में जुटी हुई हैं। सत्तारूढ़ राज नेताओं के हिसाब से अगर वाकई में बदलाव हुआ तो 01 प्रतिशत लोग भी सनातन में नहीं रहेंगे, सभी गैर सनातनी हो जायेंगे।

उन्होंने कहा कि केरल में बम ब्लास्ट पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का बयान जांच एजेंसी की रिपोर्ट कार्ड महसूस हो रही है। केंद्रीय मंत्रियों को संयम से काम लेना चाहिए जब कोई संस्था जांच कर रही हो उस समय कोई मंत्री बयान देने लगे तो क्या जांच निष्पक्ष हो सकती है ? यह लोग देश के हित की बात नहीं करते हैं।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार यदि सरकार सरदार पटेल के विचार और रास्ते पर चलते तो देश सोने का हो चुका होता।

पीडीए साइकिल यात्रा पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जो बुद्धि हीन लोग होते हैं वो इस तरह के बयान देते हैं, पीडीए इंडिया को मजबूत करने के लिए यात्रा निकल रही है, यह लिखा है। उत्तर प्रदेश में महिलाओं का जीना दुभर हो गया कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को कुछ अधिकारी गलत सूचनाओं देते हैं उनको असलियत तक जाने नहीं देते हैं। एनकाउंटर एक तरह की हत्या है, यह कोई सोल्यूशन नहीं है।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पार्टी के संस्थापक सदस्य आजम खान और उनके परिवार के साथ जो अन्याय हो रहा है, वह कभी किसी पॉलिटकल आदमी के साथ नहीं हुआ है। प्रो़ यादव ने सरकार के खौफ का जिक्र करते हुए कहा कि देश में सरकार के खौफ से अजीबोगरीब खामोशी दिख रही है। देश में मोदी सरकार के खौफ से न्याय पालिकाएं भी डरी हुई हैं।

किरोड़ी लाल मीणा के घर दिनेश खोड़निया का धरना स्थगित, बोले- किरोड़ी की कार्यशैली से सब वाकिफ, एजेंसियों से लोगों को डराते हैं
जयपुर। कांग्रेस नेता दिनेश खोड़निया ने बीजेपी सांसद किरोड़ीलाल मीणा के आवास पर पहले धरना देने का एलान किया और पुलिस की अनुमति नहीं मिलने पर कूच टाल दिया। खोड़निया ने अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि किरोड़ीलाल घर पर नहीं है, इसलिए कूच और प्रदर्शन नहीं किया। दूसरी ओर पुलिस ने भी चुनावी आचार संहिता का हवाला देकर धरना प्रदर्शन की मंजूरी नहीं दी है। अब जब भी किरोड़ीलाल घर पर आएंगे तो जाउंगा  और पुलिस की मंजूरी लेकर प्रदर्शन करूंगा।

पेपरलीक मामले में आरोपी बाबूलाल कटारा को आरपीएसएसी सदस्य की नियुक्ति के मामले में सांसद किरोड़ी लाल मीणा के आरोपो के विरोध में दिनेश खोडनिया ने सिविल लाइंस से कूच कर सांसद किरोड़ीलाल मीणा के आवास जाकर धरना देने का एलान किया था। आज सुबह खोडनिया के समर्थक सिविल लाइंस स्थित उनके आवास पर पहुंच गए। करीब एक घंटे इंतजार के बाद दिनेश खोड़निया ने कूच स्थगित करने की बात कही।
खोड़निया ने पत्रकारों से कहा कि किरोड़ी लाल के आरोप लगाने से मेरे साथ उदयपुर रीजन की एक करोड़ जनता आहत हैं। सांसद मीणा ने बिना सोचे समझे आरोप लगाए हैं इसलिए मैंने धरना देने की घोषणा की थी। यदि मैं गलत होता तो इस तरह सबके सामने नहीं आता। आज मुझे पता चला कि सांसद मीणा आवास से कहीं चले गए, उन्हें रहना चाहिए  था, मैं पूछने के लिए जा रहा था कि आपके पास क्या सबूत है । अब सांसद मीणा जिस दिन वापस आएंगे चाहे रात को 12 बजे भी आएंगे तो उनके घर जाकर धरना दूंगा। पुलिस ने अभी आचार संहिता लगी होने का हवाला देते हुए धरना प्रदर्शन से परमिशन नहीं दी। सांसद मीणा जब आएंगे परमिशन लेकर बैठूंगा।

किरोड़ी की कार्यशैली से सब वाकिफ, लोगों को करते हैं परेशान
खोड़निया ने प्राइवेट लॉकर्स पर छापे को लेकर कहा कि किरोड़ीलाल की कार्यशैली से पूरा राजस्थान वाकिफ हैं। व्यापारियों और अधिकारियों को डराने के लिए  ईडी प्रतिष्ठित संस्था के अधिकारी सांसद मीणा के कहने पर चले जाते हैं, यह सही नहीं है। मैं पीएम, राष्ट्रपति से निवेदन करता हूं लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए नेताओं को और व्यापारियों को डराने में ईडी का इस्तेमाल नहीं करें।

कटारा की सिफारिश सबने मिलकर की थी
खोड़निया ने कहा कि ईडी घर पर आई थी तब मैने सहयोग दिया था। ईडी सर्च में मेरे घर एक भी चीज आपत्तिजनक नहीं मिली। मेरा कमर्शियल रियल स्टेट का काम है। मेरे से ईडी ने शिक्षक भर्ती से सम्बंधित एक भी सवाल नहीं किया। मेरा इससे कोई लेना नहीं है। उनका कार्रवाई का मकसद बाबूलाल कटारा को आरपीएससी सदस्य बनाने में मेरी सिफारिश को लेकर पूछताछ करना था। मैंने अकेले ने नहीं बल्कि  टीएसपी एरिया में सभी जनप्रतिनिधि ब्लॉक अध्यक्ष आदि ने बाबूलाल कटरा सहित 8-10 लोगों के नाम की सिफारिश की थी। केवल मेरे कहने पर हुआ यह बिल्कुल गलत है। राजनेता होने के कारण सिफारिश करनी पड़ती है।

चंद्रयमा-3 के लैंडर और रोवर को जगाने को आज के लिए टाला
नई दिल्ली। इसरो द्वारा सफलतापूर्वक चांद की सतह पर लैंड करवाये गये विक्रम लैंडर और रोवर प्रज्ञान को आज इसरो वापस संपर्क करने वाला था लेकिन अब यह कल यानी 23 सितंबर तक के लिए टाल दिया है।  इसरो ने लैंडर को 4 सितंबर को स्लीप मोड में डाला था।

इसरो ने 4 सितंबर को लैंडर को स्लीप मोड में डाला था

गौरतलब है कि 14 दिनों की रात के बाद चांद के साउथ पोल पर एक बार फिर सूरज की रोशनी पहुंचने लगी है। ऐसे में इसरो को स्लीप मोड पर डाले गए विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर के जागने की उम्मीद है। इसरो ने 4 सितंबर को लैंडर को स्लीप मोड में डाला था। इससे पहले 2 सितंबर को रोवर को स्लीप मोड में डाला गया था। इसरो ने लैंडर-रोवर के रिसीवर ऑन रखे हैं।

उल्लेखनीय है कि इसरो के वैज्ञानिकों ने 23 अगस्त को चंद्रयान-3 को चांद के दक्षिणी घ्रुव पर उतार कर नया इतिहास रच दिया। दुनिया का कोई भी देश चांद की इस कठिन सतह पर नहीं पहुंचा है। इसके अलावा इसरो ने अपने  पहले सूर्य मिशन के तहत आदित्य-एल1 अंतरिक्ष यान को पृथ्वी की कक्ष में सफलतापूर्वक स्थापित करके अंतरिक्ष के क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की है।

पुरोला में प्रशासन की सख्ती के बाद महापंचायत स्थगित, धामी की चेतावनी
देहरादून। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में लव जेहाद की घटनाओं के बाद बाहर से आए मुस्लिमों को वापस जाने के आह्वान के बाद, देवभूमि रक्षा अभियान के तहत गुरुवार को होने वाली महापंचायत जिला प्रशासन की कड़ाई के बाद स्थगित हो गई। महापंचायत में शामिल होने वाले सभी संभावित लोगों को बुधवार दिन से ही उनके घरों में नजरबंद कर लिया गया। इस बीच, गुरुवार को पुरोला घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि किसी को भी कानून को अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हमने सभी लोगों से शांति व्यवस्था बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोई भी माहौल खराब करने की कोशिश करेगा तो कानून अपना काम करेगा। उन्होंने कहा कि अभी तक हुई घटनाओं में प्रशासन ने ीक तरीके से काम किया। अगर कोई दोषी होगा तो उसके खिलाफ कानून काम करेगा। कोई कानून अपने हाथ में न ले। इससे इतर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी मुख्यालय में मीडिया से कहा कि भाजपा इस पूरे प्रकरण में जनता की चिंता को बखूबी समझती है, लेकिन प्रदेश का माहौल बिगाड़ने की अनुमति किसी को नहीं दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि जो लोग लव जिहाद या लैंड जिहाद की गतिविधियों में लिप्त हैं वे अधिकांश राज्य के समुदायों से नहीं हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की गरीब बहिन-बेटियों को बरगलाकर, धोखा देकर या प्रलोभन देकर षड्यंत्र में लगे ऐसे लोगों पर सख्त धर्मांतरण, सत्यापन और भू-कानून के कारण रोक लगी है।

भट्ट ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इस तरह की साजिशों पर लगाम लगने से वह परेशान है और जो लोग फिर भी ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, वे कानूनी शिकंजे में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जन पंचायतों के आयोजन और अन्य घटनाओं के माध्यम से शांति व्यवस्था खराब होने पर भी वह राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देवभूमि के स्वरूप के सरंक्षण के लिए परिवार और समाज मे जागरुकता के लिए सभी को आगे आना होगा।

सरपंचों ने महापड़ाव किया स्थगित, जिलों में जारी रहेंगे पड़ाव
जयपुर। पंचायती राज मंत्री रमेश चंद मीणा के इस्तीफे सहित 31 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत सरपंचों ने अपना महापड़ाव स्थगित कर दिया। अब सरपंचों ने सभी जिलों में पड़ाव डालने का निर्णय लिया है। जयपुर में जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में पड़ाव जारी रहेगा। सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर गढ़वाल ने कहा कि पंचायती राज मंत्री रमेश चंद्र मीणा के नागौर जिले के दौरे के दौरान सरपंचों पर गबन के आरोपों से आहत संघ जयपुर में महापड़ाव डाले हुए है। महापड़ाव के दौरान पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और विभागीय अधिकारियों से वार्ता के कई दौर हो चुके, लेकिन हमारी मांगों पर अभी तक लिखित में सहमति नहीं बनी है। पुलिस प्रशासन के माध्यम से सरपंचों को महापड़ाव में पहुंचने से बार-बार रोका जा रहा है। महापड़ाव स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात है। सरपंचों को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। सैकड़ों की संख्या में सरपंच महापड़ाव स्थल पर जमा है। महापड़ाव स्थल पर पुलिस ने ताला  लगाया है। हमने मांगे नहीं माने जाने तक रुके रहने का संकल्प लिया है।

लिखित में आदेश पर ही आंदोलन खत्म करेंगे। बातचीत के दौर और पुलिस प्रशासन के रवैया को देखते हुए हमने रविवार को दूसरी जगह बैठकर आगे की रणनीति बनाई है। जिसमें प्रदेश स्तरीय महापड़ाव को समाप्त कर सभी जिलों में पड़ाव डालने का निर्णय लिया है। राजधानी जयपुर में संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में यह धरना जारी रहेगा। गौरतलब है कि राजस्थान के सरपंच मंत्री के इस्तीफे सहित 31 सूत्रीय मांगों को लेकर जयपुर में 5 अगस्त से महापड़ाव डाले हुए हैं। महापड़ाव के पहले दिन ही मंत्री के इस्तीफे की मांग पर सरपंचों में 2 फाड़ हो गए और एक खेमे ने इस मांग को हटाकर से सभी मांगों के समर्थन की घोषणा की। दोनों खेमों की खींचतान के बीच सरपंच गुटों की पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा सहित विभागीय अधिकारियों से शासन सचिवालय में वार्ताओं के कई दौर चले लेकिन अभी तक मांगों पर सहमति नहीं बन पाई है।

अमरनाथ यात्रा अस्थाई रूप से स्थगित
जम्मू। कश्मीर में अमरनाथ गुफा के समीप बादल फटने के बाद यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है। भारतीय सेना के अधिकारियों ने बताया कि अमरनाथ गुफा की मलबा हटाने का काम और लापता लोगों की तलाश तेज कर दी गयी है। सेना की दो बचाव टीम और अन्य विशेषज्ञ दल पवित्र गुफा में पहुंच गये है। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान के लिए सेना के हेलिकॉप्टरों की मदद ली जा रही है। बीएसएफ के एमआई 17 हेलिकॉप्टर को भी मृतकों के शवों को उनके घरों तक पहुंचाने तथा घायलों को आगे के इलाज के लिए नीलगढ़ हेलीपैड/बालटाल से बीएसएफ कैंप तक हवाई परिवहन के लिए लगाया गया है। बाढ़ के कारण अमरनाथ पवित्र गुफा क्षेत्र के पास फंसे अधिकांश यात्रियों को पंजतरणी में स्थानांतरित कर दिया गया है।

आईटीबीपी के अधिकारियों ने बताया कि लोगों को निकालने का काम जारी है। यात्रा मार्ग पर कोई यात्री नहीं बचा है तथा अब तक करीब 15,000 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से 15 लोगों की मौत हो गयी। हादसे के बाद अचानक आयी बाढ़ से बालटाल में आधार शिविर में तीन सामुदायिक और 25 तंबुओं के बहने से करीब 40 लोग लापता है।

कश्मीर में खराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा स्थगित
जम्मू। कश्मीर में खराब मौसम के कारण बालटाल मार्ग पर अमरनाथ यात्रा अस्थाई रूप से स्थगित कर दी गई है। 43 दिवसीय यात्रा शुरू हुई थी। अधिकारियों ने बताया कि गंदेरबल के बालटाल आधार शिविर से किसी भी तीर्थयात्री को गुफा की ओर नहीं जाने दिया जा रहा है।

अब तक करीब 71 हजार तीर्थ यात्रियों ने गुफा में  हिम शिवलिंग के दर्शन किये है। इस बीच जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

टूटी आस,हजारों बेरोजगारों के मंसूबों पर फिरा पानी
कोटा । राज्य के बेरोजगारों के मंसूबों पर एक बार फिर उस समय पानी फिर गया जब राज्य  सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली शहरी रोजगार गारंटी योजना  में संविदा कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया को स्थगित किया गया। शुक्रवार को भी सुबह से शाम तक निगम कार्यालय में बड़ी संख्या में युवा रोजगार की आस में आवेदन जमा करवाने आए। लेकिन वहां चस्पा आदेश देखकर निराश होकर लौट गए। राज्य सरकार द्वारा शहरी बेरोजगारों व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को 100 दिन का रोजगार दिया जाना है। मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में इसी माह के शुरुआत में लागू करने की योजना था। सरकार व नगर निगम और जिला प्रशासन के स्तर पर इसकी सभी तैयारियां भी कर ली गई।

नगर निगम कोटा उत्तर व कोटा दक्षिण में जहां बेरोजगार व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग मजदूरी के लिए आवेदन कर रहे हैं। वहीं संविदा पर आधारित विभिन्न वर्गों के 75 पदों के लिए भी आॅफलाइन आवेदन करने वालों की संख्या काफीे अधिक रही। निगम कार्यालय में श्रमिक तो जॉब कार्ड बनवाने के लिए और युवा नौकरी के आवेदन  जमा करवाने के लिए जुटे रहे। लेकिन गुरुवार शाम को सरकार ने आदेश जारी कर संविदा भर्ती पर रोक लगा दी। इससे अब तक आवेदन चुके एक हजार से अधिक और आवेदन जमा करवाने के इंतजार में हजारों युवाओं की उम्मीदों पर पानी फिर गया।  युवाओं ने बताया कि उन्हें उम्मीद थी कि निगम में नीकरी के लिए आवेदन किया है तो उनका नम्बर आ जाएगा। लेकिन सरकार ने आवेदन की निर्धारित तिथि पूरी होने से पहले ही भर्ती स्थगित कर दी। इससे उनकी आस अधूरी रह गई। इधर नगर निगम कर्मचारियों ने बताया कि गुरुवार देर शाम को उन्हें आदेश मिला था। शुक्ववार को सुबह से ही जब लोग आवेदन फार्म लेने व जमा करवाने पहुंचे तो उन्हें मना करना पड़ा। बाद में  जिस खिड़की पर फार्म जमा हो रहे थे वहां आदेश की प्रति चस्पा की गई। उसके अलावा कई अन्य जगह पर आदेश चस्पा किया। उसके बाद भी लोगों को दिनभर मना करना पड़ा कि भर्ती प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है।

योजना व भर्ती को लेकर असमंजस बना रहा
इधर इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना व संविदा कर्मी भर्ती स्थगित को लेकर शुक्रवार को लोगों व निगम अधिकारियों में ही असमंजस बना रहा। निगम के कई अधिकारियों ने तो यहां तक कह दिया कि यह योजना ही स्थगित कर दी गई है। जबकि कई अधिकारियों का कहना है कि योजना में श्रमिको के आॅनलाइन आवेदन लेने व जॉब कार्ड बनाने का काम जारी रहेगा। वहीं संविदा कर्मी भर्ती प्रक्रिया स्घगित की है। हालत यह थी कि कोटा उत्तर निगम में जॉब कार्ड बनवाने आए लोगों को भी बैरग लौटा दिया।

एक महीने से तैयारियों में जुटे थे निगम अधिकारी
योजना को लागू करने का जैसे ही सरकार से आदेश आया। उसके बाद से ही निगम के अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस योजना की तैयारी में जुट गए। निगम अधिकारियों ने बताया कि श्रमिकों को रोजगार देने के लिए कार्य के तखमीने बनाने में जुटे रहे। उसके बाद मोहल्लों में जाकर लोगों को योजना में आवेदन करने के लिए प्रेरित किया।  इस कारण से दूसरा कोई काम ही नहीं कर सके। गौरतलब है कि योजना के तहत कोटा उत्तर में 18 करोड़ व कोटा दक्षिण में 20 करोड़ रुपए स्वीेकृत हुए हैं।

राज्य में कोटा दक्षिण जॉब कार्ड बनाने में अव्वल
इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में श्रमिकों के जॉब कार्ड बनाने में कोटा दक्षिण नगर निगम राज्य में अव्वल है। अब तक कोटा दक्षिण निगम में सबसे अधिक 2764 जॉब कार्ड बना जा चुके हैं। जबकि मुख्यमंत्री के गृह जिले जोधपुर में 2433, जयपुर में 1721 और स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल के विधानसभा वाले नगर निगम कोटा उत्तर में 1089 जॉब कार्ड बनाए गए हैं।

भर्ती में कमियों के चलते की स्थगित
सूत्रों के अनुसार संविदा कर्मी भर्ती प्रक्रिया में कई तरह की कमियां होने से उसे स्थगित किया गया है। एक तो सीधे पद पर संविदा के आधार पर भर्ती की जा रही थी। जिससे निर्धारित सय बाद संविदा कर्मी स्थायी नौकरी के लिए अदालत की शरण में जा सकते थे। साथ ही अग्निपथ का विरोध हो रहा है। ऐसे में उसी तर्ज पर इस योजना में भर्ती होना विवाद उत्पन्न कर सकती थी। सूत्रों के अनुसार अब सरकार इस योजना में प्लेसमेट एजेंसी के माध्यम से कर्मचारी लगा सकती है।

शहरी रोजगार गारंटी योजना स्थगित नहीं हुई है। योजना में श्रमिकों का आॅनलाइन आवेदन व जॉब कार्ड बनाने का काम यथावत जारी है। जबकि संविदा पर आधारित भर्ती प्रक्रिया स्थगित की है। उसमें कुछ कमियां होने से ऐसा किया है। वहीं जॉब कार्ड बनाने में कोटा दक्षिण निगम रा’य में सबसे अव्वल है। अब तक प्राप्त आवेदन 3860 में से 2764 जॉब कार्ड बनाए जा चुके हैं।
- राजपाल सिंह, आयुक्त, नगर निगम कोटा दक्षिण

शिक्षा मंत्री के आश्वासन पर शिक्षकों का धरना स्थगित, अर्चना शर्मा ने ज्यूस पिलाकर तुड़वाया अनशन
जयपुर। स्कूल व्याख्याता पद की पदोन्नति के नियमों के विरोध में 13 दिन से शिक्षा संकुल में बैठे शिक्षकों ने धरना स्थगित कर दिया है। शिक्षामंत्री के आश्वासन के बाद शिक्षकों ने धरना स्थगित कर दिया है।

दरअसल स्कूल व्याख्याता पद की पदोन्नति के नियमों के विरोध में पिछले तेरह दिन से शिक्षा संकुल पर धरना जारी था।  शिक्षक पदोन्नति संघर्ष समिति के विपिन प्रकाश शर्मा ने बताया कि पदौन्नति समिति के प्रदेश अध्यक्ष रामकेश दौसा के नेतृत्व में सैकड़ों वरिष्ठ शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री के घर पहुंचे और पदौन्नति समान विषय के बाध्यता हटाने के लिए आग्रह किया। जिस पर शिक्षा मंत्री ने आश्वासन देते हुए कहा कि समान विषय नियम बाध्यता हटाने की कार्रवाई कर रहा हूं, इसके लिए मैंने पदोन्नति प्रक्रिया को रुकवा दिया है।  उन्होंने शिक्षकों से कहा कि वे अब अपना धरना समाप्त करें और मेरी बात पर विश्वास रखें। इसके बाद शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने समाज कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष अर्चना शर्मा को धरना उठाने हेतु शिक्षा संकुल में भेजा। शिक्षा संकुल में डॉ अर्चना शर्मा ने सरकार का वादे को दोहराया और शीघ्र मांग पूरी करने हेतु सरकार की ओर से आश्वासन दिया। साथ ही अनशन पर बैठे शिक्षकों को ज्यूस पिलाकर अनशन तुड़वाया।  इसके बाद पदोन्नति संघर्ष समिति ने अपना धरना स्थगित कर दिया।

प्रदेश संयोजक ऋषि पाकड ने बताया शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला के आश्वासन के बाद शिक्षकों के आमरण अनशन कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।
पदौन्नति संघर्ष के मुकेश कुमार मीणा ने कहां कि हमारी प्रमुख मांग यह थी कि जिन शिक्षको ने गजट नोटिफिकेशन 3 अगस्त 2021 से पूर्व डिग्री कर ली है या विश्वविद्यालय में प्रवेश ले लिया है, उन्हें  छूट दी जाये और  सीधी भर्ती तथा पदोन्नति की योग्यताओं का समान किया जाए।