better facilities - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रेलवे के कंबल की बदलेगी तस्वीर, हर यात्रा के बाद बदला जाएगा कवर
जयपुर। यात्रियों की सुविधा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए उत्तर-पश्चिम रेलवे ने कंबल को लेकर नई पहल शुरू की है। अब यात्रियों को कंबल के साथ अलग कवर दिया जा रहा है। जयपुर मंडल की चार ट्रेनों के सभी एसी कोच में यह सुविधा लागू हो चुकी है, जबकि बीकानेर और जोधपुर मंडल की कुछ ट्रेनों में चुनिंदा एसी कोच में कवर उपलब्ध कराया जा रहा है। रेलवे में इस पहल की शुरुआत रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जयपुर-असारवा ट्रेन में सांगानेरी प्रिंट वाले कंबल कवर के साथ की थी। कवर मिलने से यात्रियों में रेलवे के कंबल की स्वच्छता को लेकर भरोसा बढ़ा है। बीकानेर और जोधपुर मंडल की कई ट्रेनों में यह सुविधा अभी फर्स्ट एसी, ए-1, ए-2 या अन्य चुनिंदा कोच में दी जा रही है।

इन ट्रेनों में मिल रहा कंबल कवर : जयपुर-भोपाल एक्सप्रेस, जयपुर-असारवा सुपरफास्ट, जयपुर-जोधपुर एक्सप्रेस और जयपुर-उदयपुर सुपरफास्ट के सभी एसी कोच में कवर दिया जा रहा है। बीकानेर-दिल्ली सराय सुपरफास्ट, जोधपुर-दिल्ली सराय सुपरफास्ट, जोधपुर-मंडोर एक्सप्रेस और जोधपुर-बांद्रा सूर्यनगरी एक्सप्रेस में भी चुनिंदा एसी कोच में यह सुविधा उपलब्ध है।

कंबल कवर की धुलाई भी होगी : हर यात्रा के बाद कवर को बदला जाएगा और धुलाई के लिए भेजा जाएगा। इससे कंबल की स्वच्छता बेहतर रखने में मदद मिलेगी।

टॉयलेट को बनाया लिनेन स्टोर : अतिरिक्त कवर और बढ़े हुए लिनेन स्टॉक को रखने के लिए रेलवे ने एक एसी कोच के टॉयलेट को मॉडिफाई कर लिनेन स्टोरेज रूम बनाया है।

रेलवे के सामने अब पर्याप्त कवर की उपलब्धता, धुलाईए पैकिंग और समय पर ट्रेनों तक दोबारा सप्लाई की चुनौती है। 25 जोड़ी ट्रेनों में सुविधा शुरू: उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित 25 जोड़ी ट्रेनों के एसी कोच में यह सुविधा शुरू कर दी गई है। अगले तीन माह में सभी ट्रेनों में कर लिया जाएगा। इससे यात्री सुविधा के साथ स्वच्छ यात्रा का लाभ ले सकेंगे।

-अमित सुदर्शन, सीपीआरओ

अब गोशालाओं की होगी ग्रेडिंग, हर माह बनेगा रिपोर्ट कार्ड
कोटा। गोवंशों को बेहतर सुविधा प्रदान करने वाली गोशालाओं को अब सम्मानित किया जाएगा। नए साल में गोपालन निदेशालय की ओर से गोशालाओं की गे्रडिंग व रैंकिंग की नई व्यवस्था शुरू की गई है। इसके तहत गोपालन निदेशालय की ओर से अनुदानित गोशालाओं में गोवंश को बेहतर सुविधा प्रदान करने लिए मुख्य निष्पादन संकेतकों के आधार पर मासिक प्रगति रिपोर्ट तैयार कर रैंकिंग व ग्रेडिंग की व्यवस्था की जाएगी। इस सम्बंध में  निदेशालय द्वारा कोटा सहित प्रदेश के सभी जिलों में पशुपालन विभाग को पत्र जारी किया गया है। अब पशुपालन विभाग की ओर से इस सम्बंध में जिले में संचालित अनुदानित गोशाला प्रबंधन समितियों से आवेदन करने के लिए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इस तरह से होगी रैंकिंग: पशुपालन विभाग के अनुसार गोशालाओं में गोवंश के लिए आधारभूत संरचना, चिकित्सा सुविधा, स्वच्छता प्रबंधन एवं पंचगव्य उत्पादों के मूल्य संवर्धन, दुधारू गोवंश की सुव्यवस्था, गोशाला आवास में पेयजल, बिजली सुविधा आदि को सर्वोत्तम व समुचित प्रोत्साहित करने एवं गोशाला में उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग करने के लिए 100 मुख्य संकेतकों के साथ चैक लिस्ट के आधार पर मासिक प्रगति रिपोर्ट तैयार कर गोशालाओं की रैंकिंग व ग्रेडिंग व्यवस्था लागू की जाएगी। प्रदेश के प्रत्येक जिले में स्थित गोशालाओं के लिए यह व्यवस्था शुरू होगी।

यह रहेगी प्रक्रिया
जानकारी के अनुसार रैंकिंग के लिए निर्धारित संकेतकों की सूचना गोशाला प्रबंधक से गूगल शीट के माध्यम से ली जाएगी। गूगल फॉर्म सबंधित क्यूआर कोड को स्कैन करके या लिंक को ओपन करके प्राप्त कर सकते हैं। विगत माह की उपरोक्त सूचना व अगले माह की 1 तारीख से लेकर 5 तारीख तक भेजनी होगी। समस्त गोशालाओं के मुख्य संकेतकों के आधार पर प्राप्तांकों के समग्र योग के आधार पर रैंक निर्धारित की जाएगी। साथ ही प्रत्येक गोशाला का मासिक रिपोर्ट कार्ड भी जारी किया जाएगा। गोशालाओं के मुख्य संकेतकों के समग्र प्राप्तांकों के योग के आधार पर मूल्यांकन ग्रेडिंग व्यवस्था से ग्रेड निर्धारित की जाएगी।

उत्कृष्ट गोशालाएं 26 जनवरी को होंगी सम्मानित
सभी गोशालाओं की मार्कशीट सभी उच्च अधिकारियों यथा संभाग स्तरीय अतिरिक्त निदेशक, जिला स्तरीय संयुक्त निदेशक को भी प्रेषित की जाएगी। सभी उच्च अधिकारी अपने अधीनस्थ गोशालाओं के निरीक्षण के दौरान सुनिश्चित करेंगे कि गोशाला की ओर से भरी गई रिपोर्ट सही है तथा उसमें सुधार के लिए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। इसके बाद जिले की उत्कृष्ट गोशालाओं का चयन कर उन्हें 26 जनवरी को सम्मानित भी किया जाएगा। निदेशालय का मानना है कि इस व्यवस्था को लागू करने से गोशालाओं में सुविधा विकास एवं अपेक्षित गतिविधियों के क्रियान्वयन में सहायता मिलेगी। विभाग स्तर पर आयोजित की जाने वाले समीक्षा बैठकों में भी गोशालाओं के कार्य मूल्यांकन में सहायता मिलेगी।

गोपालन निदेशालय की यह पहल सराहनीय हैं। गोशालाओं में गोवंशों के बेहतर रखरखाव के लिए हर संभव प्रयास किए जाते हैं। ऐसे में अब सम्मान मिलने से गोशाला संचालकों का मनोबल बढेÞगा।
-दिग्विजय, गोशाला संचालक

गोवंशों को बेहतर सुविधा प्रदान करने वाली गोशालाओं को अब सम्मानित किया जाएगा। नए साल में गोपालन निदेशालय की ओर से गोशालाओं की गे्रडिंग व रैंकिंग की नई व्यवस्था शुरू की गई है।
-अनिल कुमार, नोडल अधिकारी, पशुपालन विभाग