akshay kumar - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

‘भूत बंगला’ का नया गाना ‘तू ही दिसदा’ रिलीज : अक्षय कुमार और वामिका गब्बी की दिखी खूबसूरत केमिस्ट्री, जानें फिल्म की रिलीज डेट
मुंबई। फिल्म ‘भूत बंगला’ का नया गाना ‘तू ही दिसदा’ रिलीज हो गया है। फिल्म ‘भूत बंगला’ के मेकर्स ने इस फिल्म का दूसरा गाना ‘तू ही दिसदा’ रिलीज कर दिया है, जो इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म में रोमांस का एक फ्रेश तड़का लगाता है। पहले गाने ‘राम जी आके भला करेंगे’ के बाद, अब आया ‘तू ही दिसदा’, अक्षय कुमार और वामिका गब्बी को एक ड्रीम रोमांटिक अवतार में दिखाता है। यह गाना उनकी खूबसूरत केमिस्ट्री को कमाल के विजुअल्स के साथ बखूबी पेश करता है।

गाने की खूबसूरती को और बढ़ाते हुए, इसे अरिजीत सिंह और निखिता गांधी ने गाया है, जिनकी रूहानी आवाज विजुअल्स में एक गहराई और इमोशन जोड़ती है। इसका प्रेजेंटेशन बहुत ही नेचुरल और दिखने में शानदार है, जो प्रियदर्शन के सिग्नेचर स्टोरीटेलिंग स्टाइल की एक झलक देता है और इस गाने को देखने में मजा आता है।

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड के डिवीजन, बालाजी मोशन पिक्चर्स ने केप ऑफ गुड फिल्म्स के साथ मिलकर ‘भूत बंगला’ पेश की है, जिसमें अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव लीड रोल्स में हैं। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 10 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

‘भूत बंगला’ का टीजर रिलीज : सुपरहिट डायरेक्टर-एक्टर जोड़ी प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की 14 साल बाद वापसी, फैंस एक्साइटेड
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की आने वाली फिल्म ‘भूत बंगला’ का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म ‘भूत बंगला’ के साथ बॉलीवुड की सुपरहिट डायरेक्टर-एक्टर जोड़ी, प्रियदर्शन और अक्षय कुमार, पूरे 14 साल के लंबे गैप के बाद वापस आ रही है। सालों से इस जोड़ी ने हिंदी सिनेमा को ऐसी यादगार और बेहतरीन कॉमेडी फिल्में दी हैं, जिन्हें लोग आज भी बड़े चाव से देखते हैं। इसी विरासत की वजह से, यह फिल्म 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक बन गई है।

बालाजी मोशन पिक्चर्स द्वारा पेश की गई ‘भूत बंगला’ ने उन फैंस के बीच पहले ही यादों का सैलाब ला दिया है, जो इस जोड़ी की कल्ट फिल्में देखकर बड़े हुए हैं। यह फिल्म बॉलीवुड के उस सुनहरे कॉमेडी दौर के जादू को फिर से जगाने का वादा करती है, जिसमें आज के दर्शकों के लिए एक नया और मॉडर्न ट्विस्ट भी होगा।

फिल्म के डरावने पोस्टर ने फैंस को पहले ही एक्साइटेड कर दिया था और अब मेकर्स ने ‘भूत बंगला’ का बहुप्रतीक्षित टीजर भी रिलीज कर दिया है। इसके साथ ही एक कास्ट पोस्टर भी सामने आया है, जो इसकी डरावनी पर मजेदार दुनिया की पहली झलक दिखाता है। कॉमेडी, हंसी और जबरदस्त पंचलाइन्स से भरपूर यह टीजर फिल्म की अनोखी हॉरर-कॉमेडी दुनिया का माहौल सेट कर देता है। हालाँकि, टीजर ने फिलहाल हॉरर एलिमेंट्स को थोड़ा छुपा कर रखा है, लेकिन इसने आने वाले डरावने ड्रामे को लेकर उत्सुकता जरूर बढ़ा दी है, जो हंसी-मजाक के साथ एक स्पोक्टैकुलर एंटरटेनर होने का वादा करता है।

एक और खास बात जो ध्यान खींचती है, वो है परेश रावल, असरानी और राजपाल यादव जैसे दिग्गज एक्टर्स की मौजूदगी। यह कलाकार तुरंत उन पुरानी यादों वाली चमक को वापस ले आते हैं, जो दर्शक अक्सर क्लासिक कॉमेडी फिल्मों से जोड़कर देखते हैं। टीजर में उनकी छोटी सी झलक ही उन यादगार किरदारों की याद दिला देती है, जो उन्होंने पहले निभाए हैं और इससे फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।

टीजर में डरावनेपन की जो छोटी सी झलक दिखती है, वो ट्रेलर आने पर हॉरर एलिमेंट्स को और ज्यादा देखने की इच्छा जगा देती है। जानदार संगीत, दिलचस्प विजुअल्स, मजेदार पंचलाइन्स और अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की फिल्मों के सिग्नेचर कॉमिक फ्लेवर के साथ, ‘भूत बंगला’ पुरानी यादों और नए मनोरंजन के एक बेहतरीन मिक्स का वादा करती है। अगर टीजर को पैमाना माना जाए, तो हॉरर से भरपूर कॉमेडी का वो सुनहरा दौर शायद बड़े पर्दे पर शानदार वापसी कर रहा है।

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड के एक डिवीजन, बालाजी मोशन पिक्चर्स ने केप ऑफ गुड फिल्म्स के साथ मिलकर ‘भूत बंगला’ पेश की है, जिसमें अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव लीड रोल में हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन प्रियदर्शन ने किया है और इसे अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 10 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, जानें फिल्म कब देगी सिनेमाघरों में दस्तक
मुंबई। बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की आने वाली हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ 15 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म ‘भूत बंगला’ का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं। 14 साल बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन फिर से एक साथ आए हैं। ‘भूत बंगला’ से पहले अक्षय और प्रियदर्शन ‘हेराफेरी’, ‘गरम मसाला’,‘भागम भाग’, ‘भूल भुलैया’,‘दे दना दन’और ‘खट्टा मीठा’ में साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, तब्बू और परेश रावल जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म में दिवंगत अभिनेता असरानी भी नजर आएंगे।

शोभा कपूर और एकता आर कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स, अक्षय कुमार की केप ऑफ गुड फिल्म्स के साथ मिलकर, ‘भूत बंगला’ को प्रोड्यूस कर रही हैं। बालाजी मोशन पिक्चर्स ने इंस्टाग्राम पर इसका एक पोस्टर जारी किया है। इसमें अक्षय कुमार लालटेन लेकर एक टीले पर बैठे हैं। पोस्टर पर लिखा है 15-05-2026। इसके कैप्शन में लिखा है- बंगले से एक खबर आई है। दरवाजे 15 मई 2026 को खुलेंगे। सिनेमाघरों में मिलते हैं।

‘इक्कीस’ से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया : अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट, जानें क्या कहा
मुंबई। बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया फिल्म ‘इक्कीस’ से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। फिल्म ‘इक्कीस’, से सिमर भटिया का पोस्टर सामने आया है। इस फिल्म में लीड रोल में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा हैं।

अक्षय कुमार ने सिमर के लिए इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत सा पोस्ट लिखा है। उन्होंने कहा- तुम्हें एक नन्ही सी बच्ची की तरह गोद में लेने से अब तुम्हें फिल्मों की दुनिया में कदम रखते देखने तक, जिंदगी सच में फुल सर्कल की तरह है। सिमर, मैंने तुम्हें एक शर्मीली बच्ची से, जो अपनी मां के पीछे छिप जाती थी, एक आत्मविश्वासी बनते देखा है, जो कैमरे का सामना करने के लिए ऐसे तैयार है, जैसे वो इसी के लिए पैदा हुई हो।

अक्षय ने लिखा- सफर मुश्किल है, लेकिन तुम उसी जोश, उसी ईमानदारी और उसी जिद्दी इरादे के साथ आगे बढ़ोगी, जो हमारे परिवार में है। हम भाटिया का फंडा सिंपल है, काम करो, दिल से करो और फिर यूनिवर्स का जादू देखो। मुझे तुम पर बहुत गर्व है बेटा। दुनिया सिमर भाटिया से मिलने वाली है, लेकिन मेरे लिए तुम हमेशा से एक स्टार रही हो। चमकती रहो। जय महादेव।

मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी इस पिक्चर को दिनेश विजान और बिन्नी पड्डा ने प्रोड्यूस किया है। श्रीराम राघवन निर्देशित फिल्म ‘इक्कीस’ 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र भी नजर आएंगे। फिल्म ‘इक्कीस’ वर्ष 1971 के युद्ध पर आधारित है, जिसमें एक 21 साल के लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की कहानी दिखाई जाएगी। इस फिल्म में अगस्त्य नंदा, अरुण खेत्रपाल की भूमिका में हैं, जबकि धर्मेंद्र, अरुण के पिता एमएल. खेत्रपाल की अहम भूमिका में नजर आएंगे।

‘हैवान’ में नेगेटिव किरदार निभाएंगे अक्षय कुमार, कहा- मैं सोच रहा था कि मुझे यह करना चाहिए या नहीं
मुंबई। बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म ‘हैवान’ में नेगेटिव किरदार निभाते नजर आएंगे। बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और सैफ अली खान की सुपरहिट जोड़ी फिल्म ‘हैवान’ में साथ नजर आएगी। अक्षय और सैफ ने ‘ये दिल्लगी’, ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’, ‘तू चोर मैं सिपाही’, ‘कीमत’, ‘आरजू ’और ‘टशन’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। अब यह जोड़ी एक बार फिर साथ आ रही है। फिल्मकार प्रियदर्शन, अक्षय और सैफ की जोड़ी को फिर से साथ में ला रहे हैं। अक्षय और सैफ फिल्म ‘हैवान’ में साथ दिखने वाले हैं। ‘हैवान’ एक हाई-ऑक्टेन थ्रिलर फिल्म है। इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है।

अक्षय कुमार ने फिल्म ‘हैवान’ में अपने किरदार का खुलासा किया है। हाल ही में एक कार्यक्रम में अक्षय कुमार ने बताया है कि वह फिल्म ‘हैवान’ में नेगेटिव रोल में नजर आएंगे। अक्षय कुमार ने कहा- मैं एक ऐसी फिल्म कर रहा हूं, जिसमें नेगेटिव रोल निभा रहा हूं। मैं सोच रहा था कि मुझे यह करना चाहिए या नहीं। फिल्म का नाम ‘हैवान’ है, लेकिन अंत में मैं हार जाता हूं। ‘हैवान’ हार जाता है। अक्षय कुमार ने कहा- मुझे एक नेगेटिव रोल निभाने का मन था, इसलिए मैं ‘हैवान’ कर रहा हूं। ज्यादातर मैं फिल्म में हीरो के रोल ही निभाता हूं।

फिल्म ‘हैवान’ को केवीएन प्रोडक्शंस और थेस्पियन फिल्म्स साथ मिलकर बना रहे हैं और इसे वेंकट के नारायण और शैलजा देसाई फेन ने साथ में प्रोड्यूस किया है। कहा जा रहा है कि फिल्म अगले साल रिलीज हो सकती है।

स्टार गोल्ड पर होगा फिल्म ‘हाउसफुल 5’ का वल्र्ड टेलीविजन प्रीमियर, फिल्म के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और डिलीटेड सीन्स भी होंगे शामिल
मुंबई। फिल्म ‘हाउसफुल 5’ का वल्र्ड टेलीविजन प्रीमियर स्टार गोल्ड पर 11 अक्टूबर, शनिवार को रात आठ बजे होगा। स्टार गोल्ड इस त्योहारी सीजन अपने दर्शकों के लिए ‘हाउसफुल 5’ लेकर आ रहा है। साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित और तरुण मंसुखानी द्वारा निर्देशित यह फिल्म हंसी और गलतफहमियों से भरी एक क्रूज-आधारित थ्रिलर है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन जैसे बड़े कलाकार हैं।

प्रीमियर में फिल्म के साथ-साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और पहली बार दिखाए जाने वाले डिलीटेड सीन्स भी शामिल होंगे। अक्षय कुमार ने कहा- ‘हाउसफुल’ फिल्में हमेशा पूरे परिवार को एक साथ हंसाने का काम करती हैं और मैं उत्साहित हूँ कि यह फिल्म 11 अक्टूबर को प्रसारित हो रही है।

100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई ‘जॉली एलएलबी 3’ : अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी ने बिखेरा जलवा, दर्शकों से मिल रहा खूब प्यार
मुंबई। बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी वाली फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ ने भारतीय बाजार में 100 करोड़ रूपए से अधिक की कमाई कर ली है। सुपरहिट फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ में अरशद वारसी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके बाद इसके सीक्वल ‘जॉली एलएलबी 2’ में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नजर आए। अब ‘जॉली एलएलबी 3’ में दोनों हिट ‘जॉली’ यानी अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी नजर आई है। ‘जॉली एलएलबी 3’ की रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।

अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर कोर्टरूम ड्रामा ‘जॉली एलएलबी 3’ ने 19 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। ‘जॉली एलएलबी 3’ को क्रिटिक्स के भी शानदार रिव्यू मिले हैं। फिल्म को रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं।

‘जॉली एलएलबी 3’ ने भारतीय बाजार में पहले सप्ताह में 74 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। फिल्म ने आठवें दिन 3.75 करोड़, नौवें दिन 6.5 करोड़, दसवें दिन 6.25 करोड़, 11वें दिन 2.75 करोड़, 12वें दिन 3.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। वहीं, अब इसके 13वें दिन के आंकड़े सामने आ चुके हैं। ‘जॉली एलएलबी 3’ ने 13वें दिन 3.85 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। इस तरह भारतीय बाजार में फिल्म ने 100 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है। सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ में अक्षय कुमार और अरशद वारसी के अलावा सौरभ शुक्ला, अमृता राव और हुमा कुरैशी की भी अहम भूमिका है।

58 वर्ष के हुए अक्षय कुमार : बैंकाक में किया बावर्ची का काम, फिल्म ‘खिलाड़ी’ से चमका था किस्मत का सिक्का
मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अक्षय कुमार 58 वर्ष के हो गए। अक्षय कुमार (मूल नाम राजीव भाटिया) का जन्म 09 सितंबर 1967 को पंजाब के अमृतसर में एक मध्यम वर्गीय पंजाबी परिवार में हुआ था। उनका बचपन दिल्ली में बीता। पढ़ाई पूरी करने के बाद अक्षय बैंकाक चले गए और वहां बावर्ची का काम करने लगे। इस दौरान वह वहां मार्शल आर्ट सीखा करते थे। बैंकाक से लौटने के बाद अक्षय कुमार मुंबई आ गए और मार्शल आर्ट ट्रेनर का काम करने लगे। इसी दौरान अक्षय की मुलाकात फिल्मकार प्रमोद चक्रवर्ती से हुई। प्रमोद चक्रवर्ती ने उनसे अपनी फिल्म ‘दीदार’ में काम करने की पेशकश की। इससे पहले हालांकि उनकी फिल्म ‘सौगंध’ प्रदर्शित हो गई।

इस बीच निर्देशक अब्बास मस्तान की नजर अक्षय कुमार पर पड़ी। उन्होंने उनसे अपनी फिल्म ‘खिलाड़ी’ में काम करने का प्रस्ताव किया। वर्ष 1992 में प्रदर्शित रहस्य और रोमांच से भरी यह फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई और वह काफी हद तक इंडस्ट्री में पहचान बनाने में कामयाब हो गए। फिल्म ‘खिलाड़ी’ की सफलता के बाद अक्षय फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो गए। ‘खिलाड़ी’ के बाद अक्षय कुमार फिल्म इंडस्ट्री में ‘खिलाड़ी कुमार’ के नाम से मशहूर हो गए। इसके बाद फिल्मकारों ने उन्हें लेकर खिलाड़ी टाइटल वाली कई फिल्मों का निर्माण किया। इनमें ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’, ‘सबसे बडा खिलाड़ी’, ‘खिलाड़ीयों का खिलाड़ी’, ‘मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी’, ‘इंटरनेशनल खिलाड़ी’, ‘खिलाड़ी 420’ आदि है।

वर्ष 1994 अक्षय कुमार के सिने कैरियर के लिए अहम वर्ष साबित हुआ। इसी वर्ष उनकी ‘ये दिल्लगी’, ‘मोहरा’, ‘सुहाग’, ‘ऐलान’ और ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुई। फिल्म ‘ये दिल्लगी’ में उन्हें निर्माता निर्देशक यश चोपड़ा के साथ पहली बार काम करने का अवसर मिला। इस फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिए वह पहली बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार से नामांकित भी किए गए। वर्ष 1994 में ही प्रदर्शित फिल्म ‘मोहरा’ उनके सिने करियर की सर्वाधिक सुपरहिट फिल्म साबित हुई।

हरभजन सिंह ने की ‘केसरी चैप्टर 2’ की तारीफ, कहा- कुछ फिल्में हमेशा आपके साथ रहती हैं, यह फिल्म उनमें से एक
मुंबई। पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2 : द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग’ की तारीफ की है। अक्षय कुमार, आर. माधवन और अनन्या पांडे जैसे सितारों से सजी फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ सिनेमाघरों में प्रदर्शन के बाद अब जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है। इस फिल्म ने भारत की सबसे महत्वपूर्ण और अक्सर अनदेखी की जाने वाली  ऐतिहासिक घटनाओं में से एक के अपने दमदार चित्रण के लिए दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी है।

करण सिंह त्यागी द्वारा निर्देशित और धर्मा प्रोडक्शंस, केप ऑफ गुड फिल्म्स और लियो मीडिया कलेक्टिव में हीरू यश जौहर, अरुणा भाटिया, करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, अमृतपाल सिंह बिंद्रा और आनंद तिवारी द्वारा निर्मित फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’, जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

क्रिकेट आइकन हरभजन सिंह ने इस फिल्म की तारीफ़ की है। उन्होंने कहा- कुछ फिल्में आपके साथ रहती हैं, यह फिल्म भी उनमें से एक है। ‘केसरी चैप्टर 2’ सिर्फ कोर्ट रूम या नरसंहार के बारे में नहीं है। यह उस समय न्याय के लिए खड़े होने के बारे में है, जब दुनिया आपके खिलाफ हो। इसे देखकर मेरे रोंगटे खड़े हो गए। हम हमेशा नायकों के बारे में बात करते हैं, यह कहानी आपको उन गुमनाम नायकों की याद दिलाती है, जिन्होंने ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई लड़ी। खुशी है कि हमारे इतिहास का यह दमदार अध्याय अब हर भारतीय के देखने के लिए जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है।

गौरतलब है कि अक्षय कुमार, आर. माधवन और अनन्या पांडे जैसे सितारों से सजी फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ की कहानी वकील सी शंकरन नायर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्होंने ताकतवर ब्रिटिश साम्राज्य को अदालत में घसीटा था। वह इस सच्चाई को उजागर करना चाहते थे कि यह हत्याकांड एक जानबूझकर किया गया नरसंहार था। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने सी.शंकरण का किरदार निभाया है, जो जलियांवाला बाग हत्याकांड की सच्चाई को उजागर करने के लिए ब्रिटिश राज के खिलाफ लड़ता है। वहीं, आर माधवन वकील नेविल मैककिनले की भूमिका में हैं, जबकि अनन्या पांडे ने वकील दिलरीत गिल का किरदार निभाया है।

अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ 100 करोड़ के क्लब में हुई शामिल, बॉक्स ऑफिस पर जादू बरकरार
मुंबई। बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने भारतीय बाजार में 100 करोड़ रूपए से अधिक की कमाई कर ली है। बॉलीवुड फिल्मकार साजिद नाडियाडवाला की सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘हाउसफुल’ की पांचवीं किस्त 06 जून को रिलीज हुई है। इस फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, चित्रांगदा सिंह, डीनो मोरिया, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, निकितेन धीर, सौंदर्या शर्मा, रंजीत, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त और नाना पाटेकर जैसे सितारे हैं।

फिल्म ‘हाउसफुल 5’ बॉक्स ऑफिस पर धांसू परफॉर्मेंस दे रही है। ‘हाउसफुल 5’ दो अलग-अलग क्लाइमैक्स के साथ रिलीज की गई है। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने पहले दिन भारतीय बाजार में 24 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 31 करोड़, तीसरे दिन 32.5 करोड़ की कमाई की। वहीं, अब चौथे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने चौथे दिन 13 करोड़ का कारोबार किया है। इस तरह फिल्म ‘हाउसफुल 5’ भारतीय बाजार में चार दिनों में 100 करोड़ रूपए से अधिक की कमाई कर चुकी है।

‘हाउसफुल 5’ का टीजर रिलीज, सिर्फ कॉमेडी नहीं, एक किलर कॉमेडी के रुप में लौट रही सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी की 5वीं फिल्म
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘हाउसफुल 5’ का टीजर रिलीज हो गया है। बॉलीवुड फिल्मकार साजिद नाडियाडवाला की सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘हाउसफुल’ की पांचवीं किस्त जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। इस बीच मेकर्स ने ‘हाउसफुल 5’ का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया है। इस फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है।

टीजर की शुरुआत में एक क्रूज समंदर के बीच चलता नजर आता है। क्रूज पर गाना-बजाना चल रहा है, कि तभी अक्षय कुमार की एंट्री होती है और उनके बाद रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े,चित्रांगदा सिंह, डीनो मोरिया,चंकी पांडे, जॉनी लीवर, निकितेन धीर, सौंदर्या शर्मा, रंजीत, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त और नाना पाटेकर को दिखाया जाता है। अचानक झूमर के ऊपर से एक लाश आकर गिरती है। मर्डर करने वाला हत्यारा मास्क पहने नजर आता है। पूरे टीजर में शुरूआत से लेकर अंत तक फिल्म का गाना ‘लाल परी’ बजता रहता है।

अक्षय कुमार ने टीजर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट, इंस्टाग्राम पर शेयर किया और लिखा- आज से 15 साल पहले जब पागलपन शुरू हुआ! भारत की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी की 5वीं फिल्म के साथ वापस आ गई है और इस बार यह सिर्फ खलबली और कॉमेडी नहीं है, बल्कि एक किलर कॉमेडी है! यहां पेश है ‘हाउसफुल 5’ का टीजर! फिल्म 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ ने की भारतीय बाजार में पहले सप्ताह में 46 करोड़ की कमाई
मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ ने अपने पहले सप्ताह में भारतीय बाजार में 46 करोड़ रूपए से अधिक की कमाई कर ली है।

फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ जलियांवाला बाग हत्याकांड की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इस फिल्म का लोगों को लंबे समय से इंतजार था। फिल्म की कहानी वकील सी शंकरन नायर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्होंने ताकतवर ब्रिटिश साम्राज्य को अदालत में घसीटा था। वह इस सच्चाई को उजागर करना चाहते थे कि यह हत्याकांड एक जानबूझकर किया गया नरसंहार था।इस फिल्म में अक्षय कुमार ने सी.शंकरण का किरदार निभाया है, जो जलियांवाला बाग हत्याकांड की सच्चाई को उजागर करने के लिए ब्रिटिश राज के खिलाफ लड़ता है। वहीं, आर माधवन वकील नेविल मैककिनले की भूमिका में हैं, जबकि अनन्या पांडे ने वकील दिलरीत गिल का किरदार निभाया है।

‘केसरी चैप्टर 2’,18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ‘केसरी चैप्टर 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए सात दिन हो गए हैं। इस फिल्म को दर्शक और समीक्षक की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शंस, लियो मीडिया कलेक्टिव और केप ऑफ गुड फिल्म्स द्वारा निर्मित की गई है।

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ ने पहले दिन भारतीय बाजार में 7.75 करोड़ रुपए की कमाई की, दूसरे दिन फिल्म ने 9.75 करोड़, तीसरे दिन 12 करोड़, चौथे दिन 4.5 करोड़, पांचवे दिन 05 करोड़ और छठे दिन 3.6 करोड़ का कारोबार किया। वहीं, अब सातवें दिन कलेक्शन भी सामने आ गया है। सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने 3.45 करोड़ का कारोबार  किया है। इस तरह फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ भारतीय बाजार में सात दिनों में 46 करोड़ रूपए से अधिक की कमाई कर चुकी है।