dainik navjyoti - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दैनिक नवज्योति की खबर पर लिया स्वत: प्रसंज्ञान : सड़कों पर बढ़ती मौतों पर हाईकोर्ट ने जताई गहरी चिंता, केन्द्र-राज्य से मांगा जवाब
जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने राजस्थान में सड़कों पर बढ़ती दुर्घटनाओं और असामयिक मौतों को लेकर गहरी चिंता जताते कहा, मृत्यु अवश्यंभावी है, पर असामयिक मृत्यु केवल परिवारों को नहीं, राष्ट्र की सामूहिक शक्ति को भी कमजोर करती है। न्यायाधीश डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह भाटी और न्यायाधीश अनुरूप सिंघी की खंडपीठ ने मौत का कहर रोया शहर नशे में डंपर चालक वाहनों को मारता गया टक्कर, बिछा दी 14 लाशें, किसी को कुचला, किसी को उड़ाया, सड़क पर बिखर गए अंग-अंग शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित समाचार पर स्वत: प्रसंज्ञान लेकर जनहित याचिका दायर की है। हाईकोर्ट ने कहा, सड़क दुर्घटनाओं में लगातार हो रही जान-माल की हानि जीवन के मौलिक अधिकार का हनन है और इसे केवल नियामक लापरवाही कहकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

हाईकोर्ट ने समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों का हवाला देते कहा, पिछले दो हफ्तों में हुई सड़क दुर्घटनाओं की शृंखला में लगभग सौ लोगों की जान चली गई, चिंताजनक है। हाईकोर्ट ने कहा, कि यह घटना तो ध्यान आकर्षित करती है लेकिन ताजा हालात यह दर्शाते हैं कि राज्य में सड़क सुरक्षा व्यवस्था में व्यापक प्रणालीगत विफलता है। हाईकोर्ट ने टिप्पणी की कि नियामक संस्थाएं और नागरिक समाज दोनों ही सड़क सुरक्षा के प्रति असंवेदनशील होते जा रहे हैं, जिससे सामाजिक पीड़ा बढ़ रही है।

पूछा: जन सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं
हाईकोर्ट ने नोटिस जारी करते केन्द्र सरकार व राज्य सरकार से जवाब मांगा हैं, कि सड़क और जन सुरक्षा को लेकर कौन-कौन से ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। हाईकोर्ट ने अतिरिक्त महाधिवक्ता राजेश पंवार सहित सभी विभागों के अतिरिक्त महाधिवक्ताओं एवं अधिवक्ताओं जिसमें चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, लोक निर्माण, परिवहन, गृह, स्थानीय निकाय और राजमार्ग प्राधिकरण को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने विभागों की ओर से अगली सुनवाई पर विस्तृत जवाब पेश करें। हाईकोर्ट ने पांच अधिवक्ताओं जिसमें मानवेंद्रसिंह भाटी, शीतल कुंभट, सुश्री अदिति मोद, सुश्री हेली पाठक और सुश्री तान्या मेहता को अमाइकस क्यूरी नियुक्त करते हुए उन्हें सड़क और जन सुरक्षा से संबंधित नियामक ढांचे को सुदृढ़ करने के ठोस सुझाव देने को कहा गया है। अमाइकस क्यूरी  से कहा, गया है कि वे 13 नवंबर 2025 को होने वाली अगली सुनवाई तक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें। मामले में अगली सुनवाई 13 नवंबर को होगी।

स्वतंत्रता संग्राम से लेकर डिजिटल युग तक : दैनिक नवज्योति का स्वर्णिम सफर जारी, 89 वर्षों की पत्रकारिता की विरासत के साथ 90वें वर्ष में प्रवेश
जयपुर। दैनिक नवज्योति समाचार पत्र आज दो अक्टूबर को अपने प्रकाशन के 89 साल पूरे 90वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। स्वतंत्रता संग्राम में 11 साल तक अपना महत्ती योगदान देने वाले  इस समाचार पत्र का प्रकाशन दो अक्टूबर 1936 को अजमेर से शुरू हुआ था। इसने खबरों को लेकर कभी भी समझौता नहीं किया।इसीलिए सुधि पाठकों ने इसके प्रकाशन में अपना योगदान दिया है। कई परिवार चार पीढ़ियों से हमारे इस समाचार पत्र को पढ़ते आ रहे है।जिस दिन भारत आजाद हुआ, उसके दूसरे दिन 16 अगस्त 1947 का हमारा यह समाचार पत्र आज भी कई घरों में सुरक्षित रखा है।

आज भी हमारे कई पाठक ऐसे है, जो सिर्फ दैनिक नवज्योति की खबरों को पढ़ने के बाद ही अपना आकलन करते है, चूँकि वे सिर्फ और सिर्फ नवज्योति पर ही विश्वास करते है। इस अवसर पर मैं हमारे सुधि पाठकों, राजनेताओं, प्रशासनिक अधिकारियों और नवज्योति से जुड़े तमाम साथियों को शुभकामनाएं प्रेषित करता हूँ। ईश्वर से कामना करता हूँ कि दैनिक नवज्योति समाचार पत्र हमेशा अपनी ज्योति से समाज को नई दिशा देते रहे। अंत में सिर्फ यहीं लिखूँगा कि मुझे गर्व है कि मैं इस समाचार पत्र के साथ साढ़े तीन दशक से भी ज्यादा समय से जुड़ा हुआ हूँ।इसी कामना के साथ कि आप सुधि पाठकों का हमेशा यूँ ही सहयोग मिलता रहे।

मकर संक्रान्ति के अवसर पर दैनिक नवज्योति की ओर से आयोजित काइट फेस्टिवल में लें बढ़-चढ़कर हिस्सा
जयपुर। मकर संक्रान्ति भारत के प्रमुख पर्वों में एक है। इस उपलक्ष्य में दैनिक नवज्योति ऑनलाइन काइट फेस्टीवल -2025 कर रहा है। इसमें राजस्थान के स्कूलों के स्टूडेंट्स हिस्सा ले सकते हैं। दैनिक नवज्योति कई वर्षों से इस उत्सव को आयोजित कर रहा है। इसमें हर बार बड़ी संख्या में प्रतियोगी हिस्सा लेते हैं।

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 6 वर्ष से लेकर 14 वर्ष तक के स्टूडेंट्स हिस्सा ले सकते हैं। बच्चों को प्रतियोगिता में रंग - बिरंगी पतंग बनाकर, अलग - अलग रंग, डिजाइन कर और उसे अच्छे से सजाकर, पतंग की स्पष्ट फोटो लेकर जेपीजी फोरमेट में करके दैनिक नवज्योति की मेल आईडी activitynavajyoti@gmail.com पर मेल करना है।

ई-मेल करते समय प्रतियोगी अपना पूरा नाम, उम्र, स्कूल, शहर आदि सहित पूरा पता ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर लिखकर भी भेजें।
इस प्रतियोगिता में विजेताओं का चयन दैनिक नवज्योति की एक टीम करेगी। श्रेष्ठतम प्रतियोगियों का चयन करने के बाद विजेताओं को इनाम दिए जाएंगे। सभी प्रविष्टियों का कॉपीराइट और इनका अधिकार दैनिक नवज्योति का रहेगा। इनका प्रयोग और उपयोग प्रेषक के नाम सहित किसी भी प्रदर्शनी, अखबार या सोशल मीडिया में कभी भी और किसी भी समय किया जा सकेगा।