behalf - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जयपुर के सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र में रीको सीमा ज्ञान के बाद करेगा कार्रवाई
जयपुर। उद्योग मंत्री शकुन्तला रावत ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि जयपुर के सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र में रीको की ओर से संबंधित रकबों का सीमाज्ञान के उपरान्त मौके पर रीको की भूमि डिमारकेट कर, ले-आउट प्लान के अनुसार कार्यवाही की जाएगी।

रावत ने प्रश्नकाल में विधायकों की ओर से इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब देते हुए बताया कि रीको सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र के विकास/विस्तार के लिए ग्राम सुखपुर,चतरवाला,दहलावास,श्योपुर एवं खूसर, तहसील सांगानेर की खसरा संख्या 1700, 1701,1702, 1700/2360, 1708, 1709, 1701/1 एवं 1711 की भूमि को औद्योगिक क्षेत्र सीतापुरा के ले-आउट प्लान में सर्विसेज क्षेत्र तथा सड़क के लिए नियोजित की गई है। उन्होंने बताया कि सड़क में आने वाली भूमि को छोड़कर सर्विसेज हेतु नियोजित भूमि समीपस्थ स्थित अन्य खातेदारों की निजी भूमि से लगी हुई होने के कारण तथा मौके पर अतिक्रमण की शिकायत विभाग को 5 सितंबर 2019 को प्राप्त हुई तो विभाग द्वारा 6 सिंतबर 2019 को शिकायत दर्ज करवा दी गई तथा सीमाज्ञान शुल्क की राशि रुपये 10 हजार भी जमा करा दी गई है। साथ ही. मौके से अतिक्रमण हटाने की त्वरित कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिन रकबों को अवार्ड देकर अवाप्त कर लिया गया है, तथा उन रकबों को मुआवजा भी दे दिया गया, उन रकबों को खाली करवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि संबंधित भूमि में मंदिर भी है इसलिए धार्मिक भावनाओं का ध्यान रखते हुए इन रकबों का खाली करवाने की शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।

तीन साल में सरकार ने वसूले 2176 करोड़, खर्च हुए महज 5.20 करोड़
जयपुर। प्रदेश में गो सेस पेटे की गई वसूली राशि का उपयोग नहीं होने पर विधानसभा में गुरुवार को सरकार घिरी। निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा की ओर से प्रश्नकाल में यह मामला उठाया। इस दौरान लोढ़ा और स्पीकर सीपी जोशी के बीच नोकझोंक भी हुई।

वित्त मंत्री के तौर जवाब देते हुए शांति धारीवाल ने कहा कि प्रदेश में राज्य सरकार को स्टाम्प ड्यूटी पर अधिभार से वर्ष 2019-20 से वर्ष 2021-22 (31.01.2022 तक) 970 करोड़ 94 लाख 74 हजार तथा मदिरा की बिक्री पर वैट पर अधिभार से वर्ष 2019-20 से 2021-22 (31.01.2022 तक) प्राप्त 1205 करोड़ 10 लाख 72 हजार का राजस्व प्राप्त हुआ। अर्थात  अधिभार से प्राप्त कुल 2176 करोड़ 5 लाख 46 हजार रुपए प्राप्त हुए है। इस पर लोढ़ा ने कहा कि गौशाला विकास पर महज 5 करोड़ और बायो गैस सहभागिता योजना में महज 20 लाख रुपए खर्च हुए है, जबकि प्रदेश में 1.39 लाख गोवंश है, उसमें से महज करीब 10 लाख को लाभान्वित कर रहे है। इस पर धारीवाल ने कहा कि आपके द्वारा उठाए गए प्रश्न का इस सवाल से कोई ताल्लुक नहीं है। बायोगैस पर दूसरा कोई प्रस्ताव नहीं आया, किसके मापदंड निर्धारित किए हुए हैं। विकास पर भी 5 करोड़ ही इसलिए खर्च हुआ, क्योंकि दूसरा कोई प्रस्ताव ही नहीं आया।प्रत्येक ब्लॉक में नंदी शाला बनाने पर 111 करोड रुपए खर्च होगा। अन्य विभिन्न प्रयोजनों के लिए सहायता दी जाती है। लोढ़ा ने अन्य सवाल पूछना चाहा, लेकिन स्पीकर ने इजाजत नहीं दी। इससे लोढ़ा और स्पीकर के बीच नोंकझोंक भी हुई।

चतुराई से सवाल को आंकड़ों में फंसा दिया: कटारिया

नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने सवाल पर हस्तक्षेप करते हुए कहा कि जिस तरह का प्रश्न है और जिस तरह का उत्तर है, उससे कुछ भी स्पष्ट नहीं हो रहा है। इन्होंने बहुत चतुराई से आंकड़ों में फंसा दिया है। मंत्री धारीवाल ने कहा कि 2020 में आपने मद्रा पर 20 प्रतिशत सेस लगाया। इसके लिए आपको बहुत-बहुत धन्यवाद।

फायरमैन और असिस्टेंट फायरमैन भर्ती परीक्षा : एक पद के लिए तकरीबन 225 अभ्यार्थी प्रतिस्पर्धा में
जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आज शनिवार को 629 पदों के लिए होने वाली फायरमैन और असिस्टेंट फायरमैन भर्ती परीक्षा हो रही हैं। इसमें एक लाख 41 हजार 720 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। जिसमें फायरमैन के 581 और एएफओ के 29 पद हैं। यानी एक पद के लिए तकरीबन 225 अभ्यार्थी प्रतिस्पर्धा में है। परीक्षा का आयोजन दो पारियों में हो रहा हैं। पहली पारी 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक। जबकि असिस्टेंट फायर ऑफिसर परीक्षा दूसरी पारी में दोपहर ढाई बजे से शाम 4.30 बजे तक होगी। भर्ती परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं है। ऐसे में कट ऑफ हाई रहने की संभावना है। फायरमैन के लिए अजमेर, भरतपुर, जयपुर, बीकानेर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर में केंद्र बनाए गए हैं। जबकि सहायक अग्निशमन अधिकारियों के लिए एक केंद्र जयपुर में बनाया गया है।

मुख्य बातें
परीक्षा के दौरान कोट, टाई, मफलर, जैकेट, जरकिन, ब्लेजर, पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया। सर्दी से बचने के लिए सिर्फ शर्ट, बिना जेब वाला स्वेटर जिनमें बड़े बटन नहीं लगे हों को ही प्रवेश दिया। महिला अभ्यर्थी भी हैट, स्टॉल, शॉल, मफलर पहनकर परीक्षा में शामिल नहीं हो पाई। परीक्षा केंद्र से पहले छात्रों की सख्ती से जांच की गई और ड्रेस कोड के अनुसार ही छात्रों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश दिया गया जो छात्र चयन बोर्ड की ओर से तय की गई ड्रेस कोड के अनुसार नहीं आए थे उन छात्रों के बाहरी कपड़े परीक्षा केंद्र के बाहर ही खुलवाए गए तो वहीं विद्यार्थियों को परीक्षा सेंटर के बाहरी अपने जूते और मुझे भी खोलने पड़े परीक्षा केंद्र पर विद्यार्थियों की जांच की गई।

33 फीसदी अंक लाना अनिवार्य
फायरमैन और असिस्टेंट फायर ऑफिसर की भर्ती में लिखित हो रही हैं। इसके बाद प्रैक्टिकल परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा में न्यूनतम 33 फीसदी नंबर लाने वाले परीक्षार्थियों को ही फिजिकल और प्रैक्टिकल के लिए क्वॉलिफाइड माना जाएगा। वहीं, अनुसूचित जाति और जनजाति के परीक्षार्थियों के लिए 28 प्रतिशत अंक लाने अनिवार्य होंगे। फिजिकल और प्रैक्टिकल के लिए कैटेगरी वाइज कट ऑफ लिस्ट जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को निर्धारित अंक प्राप्त करने पर शारीरिक और प्रायोगिक परीक्षा में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जबकि लिखित परीक्षा के बाद 1 पद के मुकाबले 10 अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

कुन्नूर हादसे पर लोकसभा-राज्यसभा में सैन्य अधिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित, हेलीकॉप्टर हादसे की जांज करेंगे एयर मार्शल मानवेंद्र
नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना ने जनरल बिपिन रावत के हेलीकॉप्टर हादसे की जांच के लिए तीनों सेनाओं की एक संयुक्त जांच के आदेश दिये हैं जिसकी अध्यक्षता एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह करेंगे जो वायु सेना की प्रक्षिक्षण कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ हैं।

रक्षा मंत्री मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा और राज्यसभा में गुरुवार को तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलिकाप्टर हादसे पर अपने वक्तव्य में यह जानकारी दी। रक्षा मंत्री ने दुर्घटना में मारे गये जनरल रावत उनकी पत्नी मधुलिका रावत और अन्य सैन्य अधिकारियों को सदन की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दोनों सदनों को बताया ''चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (जनरल रावत) का पूर्ण सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। हादसे की जांच के बारे में उन्होंने कहा कि भारतीय वायु सेना ने इस घटना के संबंध में प्रशिक्षण कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में तीनों सेनाओं की एक जांच के आदेश दिये हैं।

रक्षा मंत्री ने अपने वक्तव्य में कहा कि बड़े दुख और भारी मन से मैं आठ दिसंबर की दोपहर में हुई सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटना के दुर्भाग्यपूर्ण समाचार से अवगत कराने के लिए आपके बीच खड़ा हुआ हूं जिसमें भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत सवार थे।

उन्होंने कहा कि जनरल बिपिन रावत डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कालेज वेलिंग्टन के छात्रों और अधिकारियों से रूबरू होने के लिए पूर्व निर्धारित कार्यक्रम पर जा रहे थे। भारतीय वायु सेना के एमआई 17 वी 5 हेलिकाप्टर ने कल (बुधवार) 11.48 मिनट पर सुलूर एयर बेस से अपनी उड़ान भरी जिसे 12 बजकर 15 मिनट पर वेलिंग्टन में उतरना था। सुलूर एयर बेस के वायु यातायात नियंत्रण कक्ष ने लगभग 12 बजकर 08 मिनट पर हेलिकाप्टर से अपना संपर्क खो दिया। बाद में कुन्नूर के पास जंगल में स्थानीय लोगों ने आग लगी देखी। जब वे उस स्थान पर भागकर पहुंचे तो उन्होंने सैन्य हेलिकॉप्टर के अवशेष को आग की लपटों में घिरा हुआ देखा। स्थानीय प्रशासन से एक बचाव दल उस जगह पहुंचा। बचाव दल ने उसमें से सभी को निकालने का प्रयास किया।

सिंह ने कहा कि उस अवशेष से जितने भी लोगों को निकाला जा सका उन सबको यथाशीघ्र वेलिंग्टन के सैन्य अस्पताल में पहुंचाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उस हेलिकाप्टर में सवार कुल चौदह लोगों में से तेरह लोगों की मृत्यु हो गयी है। जिन लोगों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत हुई है उनमें जनरल रावत की पत्नी मधुलिका रावत, उनके रक्षा सलाहकार ब्रिगेडियर लखविंदर सिंह लिड्डर, स्टाफ आफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिन्दर सिंह और वायु सेना के हेलिकाप्टर के चालक दल समेत सैन्य बलों के नौ अन्य लोग शामिल हैं। उनके नाम हैं-विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौैहान, स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह, जुनियर वारंट आफिसर राणा प्रताप दास, जुनियर वारंट आफिसर अरक्कल प्रदीप, हवलदार सतपाल राय, नायक गुरसेवक सिंह, नायक जितेन्द्र कुमार, लांस नायक विवेक कुमार, लांस नायक वी साई तेजा।

उन्होंने कहा कि ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह वेलिंग्टन के सैन्य अस्पताल में जीवन रक्षक प्रणाली पर रखे गये और उन्हें बचाने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं।

लोकसभा की कार्यवाही शुरु होते ही अध्यक्ष ओम बिरला ने वक्तव्य प्रस्तुत करने के लिए रक्षा मंत्री सिंह का नाम पुकारा। वक्तव्य के बाद लोक  बिरला ने अपने तथा सदन की ओर से जनरल रावत और इस हादसे में मारे गये अन्य व्यक्तियों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। सदन ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।

राज्यसभा में जनरल रावत और सैन्यकर्मियों को श्रद्धांजलि
राज्यसभा में गुरुवार को दिवंगत प्रथम चीफ ऑफ स्टाफ जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत और ग्यारह अन्य सैन्यकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। सदन की कार्यवाही शुरु होते ही उप सभापति हरिवंश ने जनरल रावत के कल एक हेलिकाप्टर दुर्घटना में मौत की जानकारी देते हुए कहा कि उनके निधन से देश ने एक बहुत ही समर्पित योद्धा खो दिया है। उन्हें उत्कृष्ट कार्य के लिए परम विशिष्ट सेवा मेडल तथा कई अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। उन्होंने रक्षा क्षेत्र में अनेक नये प्रयोग किये थे। उन्हेें वर्ष 2016 में चीफ ऑफ स्टाफ तथा 2019 में रक्षा प्रमुख बनाया गया था।

हरिवंश ने कहा कि जनरल रावत ने लगभग चार दशक तक सेना में विभिन्न पदों पर कार्य किया था। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के शांति सेना में कांगो में भी काम किया था। उनका जन्म 11 मार्च 1958 को उत्तराखंड के गढवाल में एक सैनिक परिवार में हुआ था। उनका कल तमिलनाडु के नीलगिरी में हेलिकाप्टर दुर्घटना में निधन हो गया था। बाद में सदस्यों ने दिवंगत सैन्यकर्मियों के सम्मान में दो मिनट मौन खड़े होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके बाद विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खडग़े ने इस दुर्घटना को एक बड़ा मामला बताते हुए कहा कि सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को श्रद्धांजलि देने का मौका दिया जाना चाहिए। कांग्रेस के आनंद शर्मा ने कहा कि यह राष्ट्रीय शोक का मामला है और नेताओं की भावनायें उनसे जुड़ी हुयी है । तृणमूल कांग्रेस के नदिमूल हक ने कहा कि इस मामले पर उनकी भावनायें नहीं व्यक्त करने दी जा रही है इसलिए उनकी पार्टी के सदस्य सदन से वाकआउट करते हैं।  हरिवंश ने कहा कि सदन की ओर से सामूहिक रूप से संवेदना व्यक्त की गई है ।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में शाही मस्जिद ईदगाह के पक्ष ने दर्ज कराई आपत्तियां
मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा की एक अदालत में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के एक मामले में शाही मस्जिद ईदगाह पक्ष की ओर से कई आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। जिला न्यायाधीश विवेक संगल की अदालत में रंजना अग्निहोत्री एवं अन्य बनाम शाही मस्जिद ईदगाह मामले में दर्ज आपत्ति में कहा गया है कि यह वाद समय सीमा से बाधित है क्योंकि यह दोनो पक्षों में समझौता हो जाने के 54 वर्ष बाद दायर किया गया है। वाद का समझौता 1967-68 में हुआ था जिसकी डिक्री 1974 में हुई थी।

अपनी बहस में शाही मस्जिद ईदगाह के सचिव एवं इस वाद के एक वकील तनवीर अहमद ने कहा कि यदि समय सीमा की गणना 1974 से की जाय तो वाद 47 वर्ष बाद दायर किया गया है और यदि 1968 से की जाय तो 54 वर्ष बाद दायर किया गया है। बहस में यह भी कहा गया है कि कोर्ट फीस भी न केवल कम जमा की गई है बल्कि उसका आकलन वर्तमान दर पर किया जाना चाहिए था। इसके अलावा वाद में विपक्षियों द्वारा जो नक्शा दाखिल किया गया है वह त्रुटिपूर्ण है तथा वाद में जो संबंधित कागजात लगाए गए हैंउनमें भी कमी है क्योंकि वाद किसी बात के लिए किया गया है और कुछ कागजात उससे संबंधित नही है।

उन्होंने कहा कि यह वाद सीपीसी के 7 नियम 11 को सपोर्ट नही करता है। इसके अलावा चूंकि वादी रंजना चतुर्वेदी एवं अन्य मूल ट्रस्ट की ट्रस्टी नही हैं इसलिए उन्हें वाद दायर करने का कोई अधिकार नही है। वादी ने अधिवक्ता हरिशंकर जैन के माध्यम से अपने को श्रीकृष्ण विराजमान का दोस्त बताया है जब कि ऐसे दोस्तों की संख्या करोड़ों में हो सकती है।
शुक्रवार को हुई बहस पूरी नही हो सकी इसलिए बहस अगली सुनवाई यानी 11 नवंबर को भी जारी रहेगी। 25 सितंबर 2020 को दायर किये गए इस वाद में पहले किये गए समझौते को रद्द करने तथा केशवदेव मन्दिर की 13.37 एकड़ भूमि के एक भाग में बनी शाही मस्जिद ईदगाह को हटाने की मांग की गई है।

HC ने पेंशन परिलाभ रोकने पर प्रमुख चिकित्सा सचिव, स्वास्थ्य निदेशक और उप कार्मिक सचिव से जवाब मांगा
जयपुर। राजस्थान हाइकोर्ट ने चिकित्सक की सेवानिवृत्ति के दिन विभाग की ओर से 9 साल पुराने मामले के आधार पर आरोप पत्र देने और पेंशन परिलाभ रोकने पर प्रमुख चिकित्सा सचिव, स्वास्थ्य निदेशक और उप कार्मिक सचिव से जवाब मांगा है। न्यायाधीश महेंद्र गोयल ने यह आदेश डॉ हेमंत कुमार शर्मा की याचिका पर दिए।

याचिका में अधिवक्ता सुनील कुमार सिंगोदिया ने बताया की प्रमुख सर्जरी विशेषज्ञ याचिकाकर्ता को गत 31 अगस्त को सेवानिवृत्त किया गया था। इसी दिन उसे वर्ष 2012 में की गई कार्य के प्रति उदासीनता और लापरवाही का दोषी मानते हुए आरोप पत्र दे दिया। इस आरोप पत्र के आधार पर विभाग ने उसके पेंशन परिलाभ रोक लिए। याचिका में कहा गया की पेंशन नियमों के तहत 4 वर्ष से पूर्व की घटना के सम्बन्ध में विभागीय जांच शुरू नहीं की जा सकती। इसके अलावा सेवानिवृत्ति के बाद विभागीय जांच के लिए राज्यपाल की अनुमति जरूरी है। मामले में याचिकाकर्ता को दुर्भावनावश सेवानिवृत्ति के दिन आरोप पत्र दिया गया है। जिस घटना के आधार पर याचिकाकर्ता के खिलाफ कार्रवाई की गई है, वह करीब एक दशक पुरानी है। ऐसे में विभागीय जांच और आरोप पत्र को रद्द किया जाए। जिस पर सुनवाई करते हुए एकलपीठ ने संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा है।

जयपुर जंक्शन पर किसानों का विरोध प्रदर्शन
जयपुर। जयपुर जंक्शन पर किसानों के समर्थन में सीटू यूनियन की ओर से प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान अंदर जाने का प्रयास कर रहे समर्थकों को पुलिस ने रोका। इस पर उन्होंने जमकर नारेबाजी भी की। सीटू यूनियन ने बैनर लगाकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की दौरान रेलवे सुरक्षा बल और किसानों के समर्थकों को स्टेशन परिसर में जाने से रोका। इस दौरान हल्की धक्का-मुक्की भी हुई।

बेरोजगारों का हल्ला-बोल
जयपुर। राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ की ओर से मंगलवार को शहीद स्मारक पर विरोध प्रदर्शन किया। बेरोजगारों ने इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और रीट परीक्षा, एस आई, जे ई एन परीक्षा कि एसओजी से जांच करने और नकल करवाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। संघ के अध्यक्ष उपेन यादव ने बताया कि जब तक सरकार  इन परीक्षाओं की जांच करवा कर बेरोजगारों के साथ न्याय नहीं करेगी तब तक बेरोजगार विरोध करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि जब भी सरकार कोई भर्ती परीक्षा करवाती है तो उसमें नकल के मामले सामने आते हैं जिसके कारण पढ़ाई करने वाले बेरोजगारों को नुकसान होता है।