students - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कैबिनेट में जल्द पारित होगा कोचिंग सेंटर कानून : आपत्तियों और सुझावों पर किया विचार, छात्रों को मिलेगी राहत
जयपुर। राजस्थान में कोचिंग संस्थानों के नियंत्रण के लिए लंबे समय से चर्चित राजस्थान कोचिंग सेंटर्स (नियंत्रण एवं विनियमन) अधिनियम, 2025 अब प्रभावी होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह विधेयक छात्रों की सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य और कोचिंग उद्योग में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लाया गया था, खासकर कोटा जैसे कोचिंग हब में बढ़ते छात्र आत्महत्या के मामलों के बाद के हालातों को देखते हुए इसे लागू करने की स्थिति बनी।

विधेयक की यात्रा 2025 में शुरू हुई जब मार्च में कैबिनेट ने इसे मंजूरी दी और 19 मार्च 2025 को राजस्थान विधानसभा में पेश किया गया। इसके बाद इसे प्रवर समिति को भेजा गया, जहां आपत्तियों और सुझावों पर विचार किया गया। समिति की रिपोर्ट सितंबर 2025 में प्रस्तुत हुई, जिसमें जुर्माने की राशि कम करने, छात्रों की संख्या की सीमा (100 से अधिक वाले संस्थानों पर फोकस) और अन्य प्रावधानों में संशोधन किए गए। 3 सितंबर 2025 को विधानसभा ने इसे ध्वनिमत से पारित कर दिया।वर्तमान में (मार्च 2026 तक) यह अधिनियम अधिसूचना जारी होने की तारीख से लागू होगा। कई स्रोतों के अनुसार, अधिनियम पारित होने के बाद रूल्स ड्राफ्टिंग अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है और दिसंबर 2025 तक रूल्स तैयार होने की उम्मीद थी। हालांकि, विधि विभाग की ओर से आपत्तियों पर राय और फाइनल क्लियरेंस की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

सूत्रों के मुताबिक, विधि विभाग ने विधेयक से जुड़ी आपत्तियों पर अपनी राय दे दी है और फाइल स्वीकृत हो गई है। अब ट्रांसलेशन (अंग्रेजी-हिंदी संस्करणों की आधिकारिक प्रमाणिकता) का कार्य चल रहा है। एक बार ट्रांसलेशन पूरा होने के बाद यह कैबिनेट की बैठक में पुनः रखा जा सकता है ताकि अंतिम अधिसूचना जारी की जाए। विशेषज्ञों का मानना है कि अप्रैल-मई 2026 तक अधिनियम प्रभावी हो सकता है, क्योंकि रूल्स और पंजीकरण प्रक्रिया को लागू करने के लिए प्रशासनिक तैयारियां आवश्यक हैं। अधिनियम लागू होने पर सभी कोचिंग सेंटर्स का पंजीकरण अनिवार्य होगा, 100 से अधिक छात्रों वाले संस्थानों पर सख्त निगरानी, फीस रिफंड नियम, काउंसलर नियुक्ति और मानसिक स्वास्थ्य सहायता जैसे प्रावधान लागू होंगे। उल्लंघन पर 50,000 से 2 लाख तक जुर्माना और पुनरावृत्ति पर रजिस्ट्रेशन रद्द हो सकता है।

लोकभवन में जम्मू कश्मीर के विद्यार्थियों ने राज्यपाल से की मुलाकात, बागडे ने छात्र-छात्राअें से किया संवाद
जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से शनिवार को लोकभवन में "भारत दर्शन यात्रा" के तहत जम्मू कश्मीर के छात्र-छात्राओं ने मुलाकात की।

राज्यपाल बागडे ने इस दौरान विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीर सनातन संस्कृति का गढ़ रहा है। यहीं कभी शारदा पीठ ज्ञान का उन्नत केन्द्र था। उन्होंने विद्यार्थियों को विविधता में एकता की भारत भूमि को 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' बताते हुए छात्र-छात्राओं को राष्ट्र के लिए समर्पित होकर भविष्य की दिशाओं का निर्धारण का आह्वान किया। उन्होंने भारत दर्शन यात्रा की विद्यार्थियों को शुभकामना देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू : सुबह की पारी में पहुंचे परीक्षार्थी, बिना प्रवेश पत्र के प्रवेश नहीं, शिक्षा विभाग मुस्तैद
जयपुर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान द्वारा आयोजित सत्र 2025-26 की बोर्ड परीक्षाएं प्रदेशभर में प्रारंभ हो गईं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू हुईं। पहले दिन सुबह 8:30 बजे से आयोजित परीक्षा में बड़ी संख्या में परीक्षार्थी समय से पूर्व ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए।

परीक्षा केंद्रों के बाहर विद्यार्थियों और अभिभावकों की उत्सुकता देखने को मिली। केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व सघन जांच की गई तथा प्रवेश पत्र की अनिवार्यता सुनिश्चित की गई। बोर्ड के स्पष्ट निर्देश हैं कि बिना प्रवेश पत्र के किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
शिक्षा विभाग ने परीक्षाओं के सफल एवं पारदर्शी संचालन के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। सभी केंद्रों पर सुरक्षा, गोपनीयता और अनुशासन को लेकर कड़े निर्देश लागू किए गए हैं। ब्लॉक और जिला स्तर पर उड़नदस्तों की नियुक्ति की गई है। आवश्यक वीक्षकों की तैनाती कर दी गई है, जिनमें प्रारंभिक शिक्षा विभाग से भी कार्मिक लगाए गए हैं।

बोर्ड के अनुसार कक्षा 8वीं की परीक्षा 19 फरवरी से तथा कक्षा 5वीं की परीक्षा 20 फरवरी से शुरू होगी। वहीं राज्य स्तरीय समान परीक्षा के अंतर्गत कक्षा 9वीं व 11वीं की परीक्षाएं 7 मार्च से तथा कक्षा 3 से 7 तक की परीक्षाएं 14 मार्च से आयोजित की जाएंगी।
बोर्ड ने दोहराया है कि किसी भी स्थानीय अवकाश का परीक्षाओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। विद्यार्थियों से समय से पहले केंद्र पर पहुंचने और अनुशासन बनाए रखने की अपील की गई है। पहले दिन परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न होने की सूचना है।

विश्वविद्यालय में प्राकृतिक चिकित्सा पर कार्यशाला आयोजित, विद्यार्थियों ने उत्साहित होकर लिया हिस्सा
जयपुर। राज्य विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग में “स्वास्थ्य व कल्याण: प्राकृतिक चिकित्सा द्वारा संवर्धित संवर्धन” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का संचालन बापू नगर प्राकृतिक चिकित्सालय की वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. किरण गुप्ता द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. विकी वर्मा ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को फेस योगा के लाभों, थायराइड–पैराथायराइड ग्रंथि, वोकल कॉर्ड सुरक्षा और जॉ–लाइन सुधार से जुड़े योग अभ्यासों की जानकारी दी। इसके बाद डॉ. सुमन और डॉ. श्वेता ने प्रतिभागियों को मड पैक थेरेपी का प्रायोगिक अनुभव करवाया।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में डॉ. किरण गुप्ता ने मेडिटेशन, भ्रामरी प्राणायाम और अन्य योग तकनीकों का अभ्यास करवाया। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक चिकित्सा, योग और जीवनशैली सुधार मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य को संतुलित रखने के प्रभावी और सुरक्षित उपाय हैं।

कार्यशाला में प्रतिभागियों को प्राकृतिक उपचार, मानसिक स्वास्थ्य, सौंदर्य संवर्धन तथा तनाव प्रबंधन से जुड़ी विधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

इस कार्यशाला का आयोजन विभागाध्यक्ष प्रो. प्रेरणा पूरी के निर्देशन में हुआ, जबकि समन्वयन डॉ. ज्योति ने किया। कार्यक्रम में प्रो. उमा मित्तल और प्रो. सुशीला पारीक सहित विभाग के कई विद्यार्थी उपस्थित रहे।

सरकारी स्कूलों के 60 विद्यार्थियों को कराई नि:शुल्क जंगल सफारी
जयपुर। विश्व वानिकी दिवस के मौके पर झालाना-आमागढ़ कंजर्वेशन रिजर्व से लगते हुए गांवों के राजकीय विद्यालयों के मेधावी 60 छात्र-छात्राओं को शुक्रवार को निशुल्क जंगल सफारी करवाई गई। इसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं में वन एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करना है। सफारी के दौरान छात्र-छात्राओं को जंगल, वन एवं वन्यजीवों के बारे में जानकारी दी गई।

उन्हें लेपर्ड की भी साइटिंग हुई। उप वन संरक्षक (वन्यजीव) विजय पाल सिंह ने बताया कि सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को प्रत्येक बुधवार को दो सफारी वाहनों से निशुल्क जंगल सफारी करवाई जाएगी। प्रधान मुख्य वन्यजीव संरक्षक एवं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक शिखा मेहरा ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

छात्राओं ने फैन्सी ड्रेसेज को किया शोकेज
जयपुर। गांधीनगर स्थित राजकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में आयोजित 3 दिवसीय आरोही-2025 के अन्तिम दिवस पर छात्राओं ने रानी लक्ष्मी बाई, मन्जुलिका, काली माता, फैशन मॉडल, ग्रामीण युवती व अन्य रचनात्मकता लिए ड्रेसेज को शोकेज किया। म्युजिक एवं डांस मस्ती के साथ छात्राओं ने कार्यक्रम का आनंद लिया।

कॉलेज की प्रधानाचार्या शालिनी गुप्ता ने बताया कि सभी विभागों की छात्राओं ने कार्यक्रमों में हिस्सा लिया तथा अन्तिम वर्ष की छात्राओं ने स्टेज पर कैट वॉक किया तथा अन्तिम वर्ष में से चयनित 5 छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे कैटवॉक एवं इंट्रोडक्षन, टेलेन्ट राउण्ड, क्वेश्चन राउण्ड की टफ कॉम्पिटिशन में भाग लिया तथा ब्यूटी कल्चर. विभाग की तनिषा सैनी छात्रा ने मिस पॉलिटेक्निक का खिताब अपने नाम किया।

जयपुर रीट परीक्षा : अभ्यर्थियों के उतरवाए हाथ में बंधे धागे और जूते, फेस रिकोग्निशन और सीसीटीवी कैमरों से की निगरानी
जयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित रीट परीक्षा का आज दूसरा दिन था। प्रदेशभर में रीट लेवल–2 परीक्षा में 5 लाख 41 हजार 598 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा केवल एक ही पारी में आयोजित की गई थी। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए  निगरानी रखी गई। परीक्षा केंद्रों पर बायोमैट्रिक्स, फेस रिकोग्निशन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई।

जयपुर में 233 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। रीट परीक्षा के लिए 91 हजार 68 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। लेवल-2 की परीक्षा में 83.94% अभ्यर्थी उपस्थिति रहें। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सख्ती से जांच की गई। परीक्षार्थियों की सुरक्षा जांच के दौरान कपड़े में लगे अतिरिक्त बटनों को काटा गया। साथ ही हाथ में बंधे धागे और जूते भी उतरवाए गए। हालांकि, परीक्षा नियामकों में यह पहले हीस्पष्ट किया जा चुका था। बोर्ड ने इस नियम को परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए जरूरी बताया था।

यूपी सिद्धार्थनगर निवासी कपिल वर्मा ने बताया कि पेपर आसान था। परीक्षा से पहले बेल्ट और जूता निकलवा दिया गाया था। परीक्षा में कोई समस्या नहीं हुई। यूपी अंबेडकर नगर निवासी सत्य प्रकाश ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर बायोमैट्रिक्स और फेस रिकॉनिशन लिया गया। इसके आए ही एंट्री दी गई। जांच के लिए लंबी लाइन लगानी पड़ी। बाकी परीक्षा के दौरान कोई दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा। परीक्षा शांति पूर्वक हुई। पेपर मॉडरेट था।

फिटजी ने छात्रों से लाखों रुपए फीस वसूली और बाद में सेंटर कर दिया बंद
नई दिल्ली। राजधानी से सटे गाजियाबाद में कोचिंग संस्थान फिटजी ने पहले तो छात्रों से फीस के नाम पर लाखों रुपए वसूल लिए और बाद में अचानक सेंटर को बंद कर दिया। परेशान एवं गुस्साए अभिभावकों की ओर से पुलिस में शिकायत करने पर प्रशासन ने संस्थान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। असल में गाजियाबाद के राजनगर जिला केन्द्र (आरडीसी) इलाके में संचालित फिटजी कोचिंग सेंटर अचानक बंद हो गया। जिससे सेंटर में अध्ययनरत सैंकड़ों छात्र मुश्किल में आ गए हैं। बाद में छात्रों के परेशान अभिभावकों की शिकायत पर कोचिंग सेंटर के चार वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। आरोप है कि यह कोचिंग बिना किसी पंजीकरण के चल रहा था। लेकिन इसके अचानक बंद हो जाने से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र का भविष्य संकट में आ गए।

अधिकारियों के अनुसार राजनगर जिला केंद्र में स्थित इस सेंटर ने करीब 800 छात्रों में से प्रत्येक से साढ़े तीन से पांच लाख रुपए तक अग्रिम फीस वसूल ली। कोचिंग सेंटर के छात्र इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। सेंटर के संचालन को लेकर शिकायत मिलने पर अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) के निदेर्शों के बाद शिक्षा विभाग की एक टीम ने कोचिंग सेंटर के रिकॉर्ड को खंगाला। लेकिन दिए गए पते पर फिटजी सेंटर के लिए कोई पंजीकरण नहीं पाया गया। जो यूपी कोचिंग विनियमन अधिनियम- 2002 का उल्लंघन है। वहीं, मिली जानकारी के अनुसार सेंटर पर पिछले कई महिनों से शिक्षक नहीं है। उनका वेतन नहीं मिलने से वह सेंटर छोड़कर चले गए।

राज्यपाल बागड़े ने छात्र छात्राओं से किया संवाद, महापुरुषों के जीवन से सिख लेने का किया आह्वान
जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शनिवार को छत्रपति संभाजी नगर में विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रसार और विद्यालयी छात्र-छात्राओं को महापुरुषों के जीवन से सिख लेने का आह्वान किया। बागडे ने स्थानीय गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में भागीदारी की। उन्होंने वहां पर आधारभूत सुविधाओं के विकास और स्थानीय जनों को शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल और अन्य सुविधाओं से लाभांवित किए जाने का आह्वान किया। निधोना गांव में राज्यपाल ने प्राथमिक विद्यालय का अवलोकन कर शिक्षा संबंधित व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। वहां उन्होंने छात्र-छात्राओं के साथ आत्मीय संवाद भी किया। इसी तरह बिधूना गांव में चिकित्सा सुविधाओं के लिए उन्होंने एंबुलेंस का लोकार्पण किया।

ग्राम पंचायत को एंबुलेंस की चाबियां सौंपते हुए उन्होंने स्वस्थ जीवन के लिए योग और व्यायाम अपनाने पर भी जोर दिया। बागडे का विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में ग्रामीणों ने भावभरा अभिनन्दन करते हुए उनके सार्वजनिक सरोकारों और आम जन के लिए समर्पित जीवन की सराहना की।