commentary - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ढूंढ़ारी हास्य नाटक “ऊपरी हवा” बना आकर्षण का केंद्र, दर्शकों ने जमकर की सराहना
जयपुर। रवींद्र मंच के स्टूडियो थिएटर में मंचित ढूंढ़ारी भाषा के हास्य नाटक “ऊपरी हवा” ने दर्शकों को हंसी के ठहाकों के साथ एक गंभीर सामाजिक संदेश भी दिया। परम्परा नाट्य समिति की ओर से प्रस्तुत इस नाटक को दर्शकों ने पूरे उत्साह और रुचि के साथ देखा। नाटक की कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां पति की शराब की लत रोजाना कलह और तनाव का कारण बनती है। घर में लगातार होने वाले झगड़ों से परेशान पत्नी एक अनोखा तरीका अपनाती है, जिसे परिवार और आसपास के लोग “ऊपरी हवा” का नाम देते हैं। इसके बाद घटनाक्रम हास्यपूर्ण मोड़ लेता है और दर्शक लगातार हंसने पर मजबूर हो जाते हैं। हालांकि, मनोरंजन के बीच नाटक एक महत्वपूर्ण संदेश भी देता है कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार को प्रभावित करता है।

कहानी के माध्यम से यह दिखाया गया कि नशे की आदत रिश्तों में तनाव, मानसिक परेशानी और पारिवारिक विघटन का कारण बनती है। नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर मंचित इस प्रस्तुति ने समाज को यह सोचने पर मजबूर किया कि नशे से दूरी ही सुखी जीवन की कुंजी है। सशक्त संवाद, हास्य से भरपूर दृश्य और प्रभावी मंचन ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। नाटक के समापन पर दर्शकों ने कलाकारों और पूरी टीम के प्रयासों की सराहना की। बड़ी संख्या में पहुंचे रंगकर्म प्रेमियों ने प्रस्तुति का आनंद लिया और इसे मनोरंजन के साथ सामाजिक जागरूकता फैलाने वाला सार्थक प्रयास बताया।

कमेंटरी बॉक्स में बैठे लोग नहीं, मैं तय करूंगा कि कब खेलूंगा, कप्तानी करूंगा या पद छोड़ूंगा : रोहित
सिडनी। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के पांचवें और निर्णायक टेस्ट मैच के लिए टीम से बाहर होने के बाद चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि वह न तो हटाए गए हैं और न ही उनका सन्यास लेने का कोई इरादा है। अपने टेस्ट क्रिकेट भविष्य के बारे में रोहित ने शनिवार को एक साक्षात्कार के दौरान यह बातें कहीं। भारतीय कप्तान ने दृढ़ता से कहा कि टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की  उनकी कोई योजना नहीं है।

गंभीर के बयान से मिली अटकलों को हवा

आस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें एवं निर्णायक टेस्ट के लिए 16 सदस्यीय टीम से रोहित को बाहर किए जाने से ड्रेसिंग रूम में संभावित तनाव के बारे में मीडिया में अटकलें लगने लगीं थी जबकि मुख्य कोच गौतम गंभीर द्वारा मैच के लिए रोहित की उपलब्धता की पुष्टि करने से इंकार करने से इन अटकलों को हवा मिली थी।

टीम से हटना

रोहित ने कहा कि उनका टीम से हटना पूरी तरह से स्वैच्छिक था और टीम की जरूरतों के मुताबिक था। उन्होंने कहा कि यह संन्यास का फैसला नहीं है। मैं इस खेल से दूर नहीं जा रहा हूं। ऐसे महत्वपूर्ण मैच के लिए टीम को इन-फॉर्म खिलाड़ियों की जरूरत थी। उन्होंने भारत के आगामी इंग्लैंड दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि मैं अब से दो महीने या पांच महीने बाद रन बनाऊंगा। मेरा मानना है कि चीजें बदल जाएंगी, लेकिन साथ ही मुझे यथार्थवादी होना होगा।

आलोचकों को दिया जवाब

रोहित ने आलोचकों को सीधा जवाब देते हुए कहा कि बाहरी राय उनके करियर के फैसले तय नहीं करेगी। कमेंटरी बॉक्स में बैठे लोग या हाथ में लैपटॉप लेकर लिखने वाले लोग यह तय नहीं करेंगे कि मेरी जिंदगी कैसे गुजरेगी। मैंने यह गेम काफी समय तक खेला है और यह मै तय करुंगा कि मैं कब खेलूंगा, कैसे खेलूंगा, कब कप्तानी करूंगा या कब पद छोड़ूंगा। एक पिता के रूप में अपनी जिम्मेदारियों की तुलना करते हुए रोहित ने कहा कि मैं एक समझदार और परिपक्व व्यक्ति हूं, दो बच्चों का पिता हूं। मेरे पास दिमाग है और मैं जानता हूं कि मुझे अपने जीवन से क्या चाहिए।